golf carts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - खुश खबरी : आज से बायोलॉजिकल पार्क में दौड़ेंगी गोल्फ कार्ट
कोटा। पर्यटकों के लिए खुश खबरी है। पांच महीने से पर्दे में ढकी गोल्फ कार्ट बुधवार से अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में दौड़ती नजर आएगी। लंबे इंतजार के बाद सैलानी 12 लाख की गोल्फ में सवार होकर जंगल का लुफ्त उठाएंगे और वन्यजीवों की दुनिया से रुबरू होंगे। दैनिक नवज्योति के लगातार प्रयासों से पर्यटकों को ई-कार्ट की सौगात मिलेगी। दोपहर तीन बजे मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक रामकरन खैरवा गोल्फ कार्ट का शुभारंभ करेंगे। दरअसल, डीसीएम श्रीराम फर्टिलाइजर कम्पनी ने ईको ट्यूरिज्म बढ़ाने के उद्देश्य से गत वर्ष 10 सितम्बर को वन्यजीव विभाग को 12 लाख की दो गोल्फ कार्ट सौंपी थी, जो 5 माह से धूल खा रही थी। पार्क का ट्रैक साढ़े तीन किमी लंबा होने के कारण पूरा पार्क देखे बिना पर्यटकों को बैरंग लौटना पड़ता था। पर्यटकों की परेशानियों को लेकर नवज्योति ने लगातार खबरें प्रकाशित गंभीर मुद्दों प्रमुखता से उठाया था। जिसकी वजह से ही विभाग को ई-कार्ट संचालित करने की सुध आई।

गोल्फ कार्ट से जंगल की सफारी
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के रैंजर दुर्गेश कहार ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे अतिथि सीसीएफ रामकरन खैरवा, डीसीएम कम्पनी प्रतिनिधि, डीएफओ सुनील गुप्ता व एसीएफ राज बिहारी मित्तल की उपस्थिति में 5 सीटर व 7 सीटर दोनों गोल्फ कार्ट का शुभारंभ किया जाएगा। इसी के साथ पर्यटक गोल्फ की सवारी का लुफ्त उठा सकेंगे।

प्रति व्यक्ति 50 रुपए होगा टिकट
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में गोल्फ कार्ट संचालन के लिए टिकट दर तय कर दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति का टिकट 50 रुपए रहेगा। 5 सीटर ई-कार्ट के लिए 250 रुपए तथा 7 सीटर के लिए 350 रुपए शुल्क तय किया गया है। पूरी सीट भरने पर ही पर्यटकों को गोल्फ कार्ट की सवारी करवाई जाएगी। शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीवों के पिंजरों पर कुछ देर रुक कर पर्यटकों को साइटिंग करवाई जाएगी। यदि, निर्धारित समय के बाद भी पर्यटक रुकते हैं तो उनसे प्रत्येक 15 मिनट के लिए 100 रुपए अलग से चार्ज किए जाएंगे।

शंभुपुरा कमेटी करेगी ई-कार्ट का संचालन
ई-कार्ट का संचालन ईको इवलपमेंट कमेटी शंभुपुरा के माध्यम से किया जाएगा। इस कमेटी के माध्यम से दोनों गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। इससे वाली आय कमेटी के बैंक खाते में जमा होगी। जिससे दोनों वाहनों के ड्राइवरों को 8-8 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। शेष राशि को बायोलॉजिकल पार्क के रख-रखाव में उपयोग ली जाएगी।

बायोलॉजिकल पार्क के राजस्व में होगा इजाफा
वन्यजीव विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क को पर्यटकों से प्रतिमाह 3 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में दोनों गोल्फ कार्ट चलने से सरकार को होने वाले राजस्व में इजाफा होगा।

वनकर्मियों को झेलना पड़ता था पर्यटकों का गुस्सा
पार्क में आने वाले पर्यटकों में बच्चे, बुर्जुग और दिव्यांगजन भी होते हैं। जिन्हें साढ़े तीन किमी का लंबा ट्रैक पैदल चलने में परेशानी होती है। ऐसे में वे टिकट लेकर भी बायोलॉजिकल पार्क के पूरे वन्यजीवों को देखे बिना ही वापस बैरंग लौटना पड़ता था। सुविधा होने के बावजूद न मिलने से पर्यटकों का गुस्सा वहां तैनात वनकर्मचारियों को झेलना पड़ता है।

डेट लाइन खत्म, फिर भी नहीं चली 12 लाख की गोल्फ कार्ट
कोटा। मुफ्त का चंदन, घिस मेरे नंदन...यह कहावत इन दिनों अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में चरितार्थ हो रही है। डीसीएम श्रीराम फर्टिलाइजर कम्पनी ने पर्यटकों की सुविधाओं व ईको ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 सितम्बर को वन्यजीव विभाग को 12 लाख की दो गोल्फ कार्ट सौंपी थी। जिसे विभाग ने तीन माह से पर्दें में ढाक कर रख दिया। जबकि, पार्क में आने वाले पर्यटकों में बच्चे, बुर्जुग और दिव्यांग को साढ़े तीन किमी का लंबा ट्रैक पैदल चलने में परेशानी होती है। जिसकी वजह से वे टिकट लेकर भी बायोलॉजिकल पार्क के पूरे वन्यजीवों को देखे बिना ही वापस चले जाते हैं। सुविधा होते हुए भी पर्यटक सुविधाओं को तरस रहे हैं। हालांकि, गोल्फ कार्ट चलाने के लिए समिति का भी गठन से लेकर रजिस्ट्रेशन तक हो चुका है। टिकट दर भी निर्धारित हो चुकी है, लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृति जारी नहीं किए जाने से लाखों की गोल्फ कार्ट महीनों से धूल खा रही है।

बेकार पड़ी 12 लाख की गोल्फ कार्ट
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पिछले तीन महीने से बेकार पड़ी 12 लाख की दोनों गोल्फ कार्ट का संचालन ईको डवलपमेंट कमेटी शंभूपुरा के माध्यम से किया जाना है। इसका रजिस्ट्रेशन पहले से ही है और टिकट दर भी निर्धारित किए जा चुके हैं, इसके बावजूद गोल्फ कार्ट की सुविधा से पर्यटक महरूम हैं।  यहां आने वाले बुजुर्ग पर्यटक पूरे वन्यजीवों को देखे बिना ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, वनकर्मियों को पर्यटकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

टिकट दर का नहीं हुआ अनुमोदन
गोल्फ कार्ट संचालित करने के लिए बायोलॉजिकल पार्क प्रशासन की ओर से टिकट दर निर्धारित कर करीब 20 नवम्बर को प्रस्ताव डीएफओ कार्यालय भिजवा दिए गए थे। वहां से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) जयपुर को अनुमोदन के लिए भेजे गए लेकिन वहां से अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने से शहरवासियों व पर्यटकों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते तीन महीने से लाखों की बैट्री चलित कार बेकार पड़ी हुई है।

पीसीसीएफ के आदेश भी बेअसर
वन विभाग के प्रधान वन संरक्षक ने वन्यजीव विभाग को 5 दिसम्बर तक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में गोल्फ कार्ट संचालित करने का पत्र जारी कर आदेश दिया था। यह पत्र डीएफओ कार्यालय को करीब 27 नवम्बर को भेजा गया था।  इसके बावजूद विभाग गोल्फ कार्ट शुरू नहीं करवा पाया। जबकि, ईको डवलपमेंट कमेटी, रजिस्ट्रेशन, ड्राइवर सहित अन्य जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। इसके बावजूद लोग सुविधा को मोहताज हैं। पर्यटकों का कहना है कि पार्क का ट्रैक साढ़े तीन किमी है, ऐसे में बच्चे व बजुर्ग परिजन पैदल नहीं चल पाते।

प्रति व्यक्ति 50 रुपए टिकट, लेकिन असमंजस
पर्यटक मोहसिन खान, रेशमा, आलमगीर ने बताया कि  पहले टिकट दर निर्धारित की गई थी। यहां 6 सीटर गोल्फ कार्ट का टिकट 300 तथा 8 सीट वाली कार्ट का 400 रुपए टिकट है। यानी, प्रति व्यक्ति सीट 50 रुपए होगी और 45 मिनट का समय तय किया गया है। लेकिन, असमंजस यह है कि गोल्फ कार्ट की सभी सीटें नहीं भरी तो वह नहीं चलेगी। यदि, कोई पर्यटक गोल्फ कार्ट की सवारी करना चाहे और सीट पूरी नहीं भरी हो तो ऐसी स्थिति में वह पर्यटक कार्ट का पूरा 300 या 400 रुपए किराया देकर जा सकता है। ऐसे में जब तक पूरी सीट नहीं भरेगी तब तक गोल्फ कार्ट नहीं चल पाएगी। इस तरह पर्यटकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

आधे रास्ते से वापस बैरंग लौट रहे पर्यटक
कुन्हाड़ी निवासी महेश अड़ानी, प्रियांश मेहरा का कहना है, शुक्रवार को परिवार के साथ अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क गए थे। वहां टाइगर, लॉयन और भेड़िए की साइटिंग की। लेकिन, चिंकारा, ब्लैक बक, नील गाय नहीं देख पाए, क्योंकि इन वन्यजीवों के पिंजरे एक-दूसरे से बहुत दूर हैं, पिता व बच्चे साथ आए थे, पिता बुजुर्ग हैं, जो इतना लंबा रास्ता पैदल तय नहीं कर पाते। ऐसे में वहां खड़ी गोल्फ कार्ट चलाने को कहा तो उन्होंने परमिशन नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

पैसा देकर भी नहीं देख पा रहे पूरे वन्यजीव
बोरखेड़ा निवासी अजय कुश्वाह, भुवनेश सुमन, ब्रजेश प्रजापति का कहना है, बायोलॉजिकल पार्क में प्रति व्यक्ति से 52 रुपए एंट्री टिकट लिया जाता है। पार्क साढ़े तीन किमी लंबा है, वहीं परिसर में कई जगहों पर बैठने के लिए बैंच तक नहीं है। परिचितों से गोल्फ कार्ट द्वारा सफारी करवाए जाने की जानकारी मिली थी, लेकिन कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि इसे चलाने की अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली है।

दो साल से कैफेटेरिया नहीं बना
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में द्वितीय चरण में कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना था। लेकिन, दो साल बाद भी कैफेटेरिया नहीं बन पाया। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को चाय-नाशते के लिए भटकना पड़ता है। विज्ञान नगर विस्तार योजना निवासी उमेश वर्मा, शाहिद, असगर हुसैन ने बताया कि  यहां वाटर कूलर व बैंचों की पर्याप्त सुविधा तक नहीं है। पार्क में कैफेटेरिया नहीं होने से चाय-पानी के लिए भी तरसना पड़ता है।

टिकट दर का नहीं हुआ अनुमोदन
प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर ने 5 दिसम्बर तक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में गोल्फ कार्ट चलाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन कार्ट के टिकट दर का सक्षम उच्चाधिकारियों द्वारा अनुमोदन नहीं होने से चल नहीं पाई। टिकट दर की स्वीकृति मिलते ही गोल्फ कार्ट शुरू कर दी जाएगी।
- राज बिहारी मित्तल, एसीएफ वन्यजीव विभाग

डीएफओ ने नहीं दिया जवाब
गोल्फ कार्ट के संचालन के मामले में नवज्योति ने वन्यजीव विभाग के डीएफओ सुनील गुप्ता को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल अटैंड नहीं किया। इसके बाद उन्हें वाट्सएप पर मैसेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन जवाब नहीं दिया।