Mohan Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल तोड़ने पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा स्कूल ऊपर से दबाव बताकर गिरा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब्दुल नईम के पास निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज थे और उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वे मुसलमान हैं और गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवा रहे थे। उन्होंने इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने अपने बयान में कहा कि जिस राज्य में दलित और आदिवासी बच्चों को केवल इसलिए शिक्षा से वंचित किया जा रहा हो क्योंकि एक मुसलमान है और उन्हें पढ़ाने की पहल कर रहा है, वहां की सरकार समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इधर, प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह वैधानिक बताया है। पंचायत के अनुसार स्कूल भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था, जिस पर पंचायत अधिनियम की धारा 55 के तहत जेसीबी से तोडफ़ोड़ की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में की गई।

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। वहीं घटना के बाद अब्दुल नईम कथित तौर पर डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ये मामला दो दिन पहले सामने आया था, जब प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इस निर्माणाधीन स्कूल को ढहाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से  इसे धार्मिक एंगल दे दिया गया है।

मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, कहा- मोदी लहर कुछ ऐसी है कि कांग्रेस को महानगरों में भी कैंडिडेट नहीं मिल रहे
जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी लहर चल रही है कि कांग्रेस को महानगरों में भी चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे।

डॉ यादव ने कहा कि भाजपा ने काफी समय पहले अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए, वहीं कांग्रेस को बड़े महानगरों में भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कांग्रेस ने अब तक राज्य की 29 संसदीय सीटों में से 10 पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर चारों ही बड़े महानगरों की संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शेष है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

13 जिलों को जल्द मिलेगा ईआरसीपी का पानी, भजनलाल और यादव के बीच हुई बातचीत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जयपुर में मुख्यमंत्री अस्थाई आवास पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में ईआरसीपी से पानी लाने को लेकर गहन और सकारात्मक चर्चा हुई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद लगातार बात चल रही थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए यह बहुत आवश्यक योजना है। 2013 में हमारी सरकार आई और इसका डीपीआर बनाने का काम शुरू हुआ। उसके बाद दोनों जगह पर अलग-अलग पार्टी की सरकारी बनती रही। इच्छा शक्ति होती तो यह काम जरुर पूरा होता लेकिन उन्होंने इस मामले में केवल राजनीति की।

राजस्थान के 13 जिलों को ईआरसीपी से पानी मिलेगा। उद्योगों के साथ वन क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इन 13 जिलों में जो पेयजल की समस्या थी उसका समाधान होने वाला है। शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से जल्द ही हम इस योजना को परिणीति पर पहुंचने वाले हैं। लंबे समय से लोग कह रहे थे कि पानी मिलना चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब पानी जल्द मिलेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय नदी जोड़ो अभियान शुरू हुआ। काली सिंधु पार्वती और चंबल हमसे सटी हुई नदियां है। इन नदियों का दोनों राज्यों को लाभ मिलता आया है। मगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। यादव ने कहा कि भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, उज्जैन और देवास को पानी मिलेगा। शाम तक इस समस्या का हल मिलने की उम्मीद है। यादव ने कहा कि इस समस्या के सुलझने से पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में भी लाभ मिलेगा।

इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत संयुक्त रूप से नंबर-1 के पायदान पर
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश के इंदौर के लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाने पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुरस्कृत किया।

नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही राजधानी भोपाल को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में पांचवां पायदान हासिल हुआ है। इस दौरान प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भोपाल महापौर मालती राय भी उपस्थित रहे।

इंदौर के साथ सूरत भी संयुक्त रूप से नंबर-1 के पायदान पर रहा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवीं बार इंदौर के प्रथम आने पर मध्यप्रदेश और इंदौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने पुन: यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।

उन्होंने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि पर वे समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हैं एवं अपील करते हैं कि स्वच्छता के लिए सभी का यह जुनून कभी कम न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है।

डॉ यादव ने इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सभी प्रदेशवासियों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए वे सभी मध्यप्रदेशवासियों को बधाई देते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

CM को अपने मंत्री बनाने तक का अधिकार नहीं, दिल्ली से बनकर आती है लिस्ट: जीतू पटवारी
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है और सारे फैसले दिल्ली से ही होते हैं।

पटवारी कल देर रात भिंड प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिलेगा, इसकी भी सूची दिल्ली से बनकर आती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम पर शंका है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का मौका दिया गया है। अब पार्टी की जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। उन्होंने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हर पद पर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं। जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे।

CM मोहन यादव ने की नवनियुक्त मंत्रियों से चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में आयोजित बैठक में नवनियुक्त मंत्रियों से चर्चा की। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। यादव मंत्रिमंडल में कल 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इनमें 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं। मंत्रियों की शपथ के बाद आज मंत्रिमंडल की ये पहली बैठक हुई।

Mohan Yadav Cabinet: मालवा-निमाड़ अंचल को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व
भोपाल। सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व राज्य के मालवा-निमाड़ अंचल को दिया गया है। आज शपथ लेने वाले पांच मंत्री इंदौर संभाग से आते हैं, जिनमें वरिष्ठ विधायक कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर-एक), तुलसी सिलावट (सांवेर), नागर सिंह चौहान (अलीराजपुर), निर्मला भूरिया (पेटलावद) और विजय शाह (हरसूद) शामिल हैं। वहीं उज्जैन संभाग को जहां पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (मल्हारगढ़) के तौर पर सरकार में प्रतिनिधित्व मिला था, वहीं आज इस संभाग से दो और विधायकों चैतन्य कश्यप (रतलाम) और इंदर सिंह परमार (शुजालपुर) ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, जिसके बाद अब इस संभाग को भी सरकार में अच्छा-खासा प्रतिनिधित्व मिल गया है।

राज्य के महाकौशल अंचल से जो सबसे अहम नाम आज के मंत्रिमंडल में आया है, उसमें प्रमुख नाम राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर) और उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) का है। मती संपत्तिया उइके (मंडला) भी इसी अंचल से आती हैं।

मंत्रिमंडल में भोपाल संभाग को भी खासी वरीयता दी गई है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे भोपाल की नरेला सीट से विधायक विश्वास सारंग को इस बार भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसके अलावा भोपाल की गोङ्क्षवदपुरा से विधायक मती कृष्णा गौर भी इस बार मंत्री पद पर काबिज की गईं हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू हैं। भोपाल संभाग के राजगढ़ से भी दो मंत्रियों गौतम टेटवाल (सारंगपुर) और नारायण सिंह पंवार (ब्यावरा) मंत्रिमंडल में स्थान पाने में सफल रहे हैं। इसी संभाग के सीहोर जिले से आने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा (इछावर) भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। वर्मा राज्य के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। रायसेन जिले के उदयपुरा से पहली बार के विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम को मंत्रिमंडल मेें शामिल किए जाने ने सभी को चौंका दिया है।

चौहान की सरकार में सत्ता के गलियारों में बेहद अहम माने जाने वाले बुंदेलखंड अंचल से इस बार मंत्रिमंडल में चार विधायकों को स्थान दिया गया है। मंत्री गोङ्क्षवद सिंह राजपूत (सुरखी), लखन पटेल (पथरिया), दिलीप अहिरवार (चांदला) और धर्मेंद्र लोधी (जबेरा) को डॉ मोहन यादव सरकार में स्थान मिला है।

राज्य के ङ्क्षवध्य अंचल से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के नाम के बाद अब इस क्षेत्र की रैगांव सीट से विधायक चुन कर आईं प्रतिमा बागरी को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

शहडोल संभाग के दिलीप जायसवाल (कोतमा) मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। वहीं चितरंगी से पहली बार विधायक बनीं राधा सिंह ने भी डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शपथ ली है।

ग्वालियर चंबल अंचल का दबदबा भी मंत्रिमंडल में कायम दिखाई दे रहा है। ग्वालियर से विधायक और पहले भी मंत्री रह चुके प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया के समर्थक हैं और उन्हीं के साथ 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं इसी क्षेत्र से नारायण सिंह कुशवाह (ग्वालियर दक्षिण), एंदल सिंह कंसाना (सुमावली) और राकेश शुक्ला (मेहगांव) भी मंत्री पद पाने वालों में शामिल हुए हैं।

हालांकि शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे राज्य के वरिष्ठतम विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह का नाम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है।

मध्य प्रदेश: मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार आज
भोपाल। मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने वाला है जिसमें लगभग 20 से 25 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। दोपहर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसके पहले कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में विचार विमर्श किया। वे कल देर रात दिल्ली से लौटे। डॉ यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थीं।

राज्य विधानसभा में कुल 230 सीटों के मद्देनजर निर्धारित मापदंड के अनुरूप मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह वर्तमान में मंत्रिमंडल में 32 सीटें रिक्त हैं, लेकिन सामान्यत: रणनीतिक तौर पर मंत्रियों के कुछ पद रिक्त रखे जाते हैं। इस तरह मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अधिकतम 32 मंत्री ही शामिल किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि आज 20 से 25 के बीच मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव का पहला आदेश, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालते ही धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को अवैधानिक रूप से और निर्धारित मापदण्ड से अधिक आवाज में बजाने पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य में अब धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों पर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के प्रावधानों तथा सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुक्रम में शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल अथवा अन्य स्थान में निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर / डी.जे.) आदि का उपयोग किया जा सकेगा।

लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियम विरूद्ध तेज आवाज में बिना अनुमति के उपयोग को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। राज्य शासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण तथा लाउडस्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जाँच के लिये सभी जिलों में उडऩदस्तों के गठन का निर्णय लिया गया है। उडऩदस्ते नियमित और आकस्मिक रूप से धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों, जहाँ ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग होता है, का निरीक्षण कर सकेंगें तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अधिकतम तीन दिवस में समुचित जाँच कर प्रतिवेदन संबंधित प्राधिकारी को प्रस्तुत करेंगें।

धर्मगुरूओं से संवाद व समन्वय के आधार पर लाउडस्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जायेगा तथा ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जायेगी जहाँ उक्त नियमों / निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है तथा इसकी जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाकर 31 दिसंबर 2023 तक पालन प्रतिवेदन गृह विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

ध्वनि प्रदूषण के मामलों की सतत निगरानी के लिये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी समय-समय पर लाउडस्पीकरों/डी.जे. आदि के अवैधानिक प्रयोग के संबंध में प्रतिवेदन शासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

लो प्रोफाइल रहते हैं महाकाल की नगरी में जन्मे मोहन यादव, संघ की हैं पसंद
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले डॉ मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद माने जा रहे हैं और लो प्रोफाइल रहकर कार्य करना इनकी विशेषता है।

श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव अब तक शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। इस बार भी वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से शिक्षा ग्रहण करने वाले 58 वर्षीय यादव ने बी एस सी, एलएलबी, राजनीति विज्ञान में एमए के अलावा एमबीए तक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने पीएचडी भी की है।

डॉ यादव के पिता का नाम पूनमचंद यादव हैं और उनकी पत्नी सीमा यादव हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पर्यटन, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और खेलकूद में काफी रुचि है।

डॉ यादव का राजनैतिक जीवन में प्रवेश उज्जैन में 1982 में माधव साइंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के साथ हुआ, जब वे सह सचिव चुने गए। इसके बाद वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। इसके बाद वे भाजपा में भी सक्रिय हो गए और 2000 से 2003 तक उज्जैन नगर जिला महामंत्री भी रहे।

वर्ष 2013 में वे मध्यप्रदे राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। वे वर्ष 2013 में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और इसके बाद से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। वे राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दो जुलाई 2020 को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बने और अब तक इस दायित्व को संभालते आ रहे हैं।

Madhya Pradesh CM Oath Ceremony: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला ने ली डिप्टी सीएम की शपथ
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के बीसवें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।

स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

इस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच के समीप ही एक और भव्य मंच तैयार किया गया था, जिस पर विभिन्न साधु संत मौजूद थे। साधु संतों ने शंखनाद भी किया।

मध्यप्रदेश के सोलहवें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 163 सीटों पर विजय हासिल कर अपनी सरकार बरकरार रखी है। हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ मोहन यादव को नेता चुना गया था। डॉ यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के 20वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।

Madhya Pradesh CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बनेंगे डिप्टी सीएम
भोपाल। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव का नाम सामने आते ही शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई। मोहन का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था। उनके नाम ने सभी को चौंकाते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम बनेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है।

सीएम की घोषणा से पहले पर्यवेक्षकों ने बीजेपी दफ्तर में विधायकों से बातचीत की। उसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। फिर मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम का एलान किया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक है। संघ के करीबी भी है। 2013 में पहली बार विधायक बने थे। वे उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।

मोहन यादव को सीएम बनाकर बीजेपी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। मोहन ओबीसी समुदाय से आते हैं। उनके जरिए बीजेपी ओबीसी वोटर को अपनी पाले में खींचने की कोशिश करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को गुलदस्ता देते हुए बधाई दी। मोहन ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें बधाई दी।