new CM - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम : विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह
पटना। ​बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी अहम रहा, क्योंकि एक तो नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और दूसरा बिहार को अब नया सीएम मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, बिहार के नए सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम बनने के लिए बधाई तक दे दी है। बता दें कि बिहार की राजनीति में कई नामों पर चर्चा हो रही थी लेकिन आज सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम चुना गया है।

इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा था लेकिन अब इन नामों से भी पर्दा हट गया है और अब विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही, बता दें कि बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोक भवन में होगा। बुधवार को केवल ये तीन लोग ही शपथ ग्रहण करेंगे जिसके लिए लोकभवन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब​ थोड़ी देर में सम्राट चौधरी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सम्राट चौधरी के सीएम बनने को लेकर भाजपा की बैठक में मुहूर भी लग चुकी है। सम्राट चौधरी अब सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन हासिल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की जानकारी देते हुये लिखा, 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद से राज्य में कानून का राज है और राजग सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुयी है।

नीतीश कुमार ने बताया कि राजग सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू हो, मुस्लिम, अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित हो- सभी के लिए सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क बिजली,कृषि हर क्षेत्र में विकास को गति दी गई। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी अवसर तलाशे गए। सीएम कुमार ने कहा कि अगले पाँच वर्षों ,2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इसके माध्यम से बिहार काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन करते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों के बेहतर जीवन के लिया सरकार ने लगतार काम किया है। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के निर्णय के साथ उन्होंने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कामकाज अब नई सरकार देखेगी और उसे उनका पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन हासिल रहेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी और कहा कि आगे भी राज्य विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट का सीएम बनना तय
पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंच चुके हैं और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इस मौके पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इसके साथ ही एक बात साफ हो गई है अब बिहार में चलेगा सम्राट चौधरी का राज, अब मीटिंग में सिर्फ उनके नाम पर मुहूर लगाना ही बाकी है। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। मैने बिहार के लिए बहुत काम किया है अब नई सरकार बिहार के विकास के लिए काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए आज पटना पहुंच गाए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह को भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षक बना कर बिहार भेजा है। उन्ही की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में गठबंधन के का नेता चुना जाना है।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद रामकृपाल यादव, लेसी सिंह बहुत से मंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजग विधायक दल के नये नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनकी ताजपोशी की संभावना है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संक्षिप्त लेकिन अहम कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की आंखों में आंसू नजर आए। नीतीश कुमार ने लगभग 17 मिनट तक चली बैठक में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्यसभा जाने के निर्णय और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जब बैठक में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तो उपस्थित सभी मंत्री भावुक हो गए।

इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए बिहार में लगभग दो दशकों तक शासन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। बैठक में कैबिनेट के समक्ष कोई आधिकारिक एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक का समापन एक समूह फोटो के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए।

बिहार राजनीति के इतिहास में आज का दिन सबसे अहम होगा क्योंकि आज नीतीश कुमार अपने सीएम से इस्तीफा देंगे और उससे भी जरूरी ये है कि आज बिहार को नया सीएम मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले सीएम आवास पर हलचल शुरू हो गई। जदयू के बड़े नेताओं का सीएम आवास पर आना जाना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले संजय झा सीएम आवास पर नजर आए। नीतीश कुमार JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं लेंगे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

इसके साथ ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की अहम बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर निर्णय होगा। राजनीतिक गलियारों में खबरें है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुंच सकते हैं। आज दोपहर 2 बजे होने वाली विधायक दल की अहम बैठक में सभी प्रमुख सदस्यों को उपस्थित होने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Rajasthan CM Conflict: राजस्थान को आज मिलेगा नया सीएम
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान को मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर आएंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में पहले विधायकों का रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद लंच। इसके बाद 3.30 बजे औपचारिक बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि विधायकों को सुबह 11 बजे ही पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संभव है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के सीएम चेहरे पर सभी की राय जानने के लिए वन-टू-वन संवाद भी करें। इसमें केन्द्रीय आलाकमान पर फैसला छोड़े जाने के प्रस्ताव पर भी विधायकों की सहमति ली जा सकती है। सोमवार को दिनभर भाजपा ऑफिस में नए विधायक आते रहे, जिनसे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से संवाद हुआ।

दो डिप्टी सीएम-स्पीकर बनेंगे
सीएम का चेहरा तय होने के बाद निर्वाचित विधायकों में से ही दो डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर का चयन भी किया जाएगा। इनमें किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भजनलाल शर्मा और सीएम रेस से बाहर होने पर जोगेश्वर गर्ग, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी के नाम सबसे आगे हैं।

छत्तीसगढ़-एमपी के चेहरों के मुताबिक सीएम की रेस में ये नेता

जनरल व एससी वर्ग से बनने कीसर्वाधिक उम्मीद
छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी सीएम बनाया गया है। ऐसे में राजस्थान में मुख्यत: जनरल जातियों (ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत) या फिर एससी वर्ग से सीएम बनाए जाने की सर्वाधिक उम्मीद है। ऐसे में निर्वाचित विधायकों में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, विधायक दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापुरी और गैर निर्वाचित में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नाम रेस में है।

महिला सीएम बनी तो
दोनों राज्यों में एसटी-ओबीसी और पुरूष सीएम बने हैं। ऐसे में जातिगत समीकरणों के अनुसार पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, चार बार की विधायक सिद्धी कुमारी और दो बार की विधायक दीया कुमारी का नाम रेस में है।

संघनिष्ठ सीएम बने तो
दोनों राज्यों में संघनिष्ठ चेहरों को तवज्जो दी है। ऐसे में प्रदेश में निर्वाचित विधायकों में कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग और बिना निर्वाचितों में ओम प्रकाश माथुर, सुनील बंसल, गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम आगे है।

आज ही सरकार बनाने का दावा होगा, 14-15 को शपथ ग्रहण
भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेता सहित चयनित सीएम जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से देर शाम ही सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगा। जानकारी के अनुसार सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 14-15 दिसम्बर को तय है। संभवत: पूर्व की भांति विधानसभा के बाहर राजपथ पर शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।