prem chand bairwa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेटे के रील बनाने के विवाद पर बोले डिप्टी सीएम बैरवा- गाड़ी में बैठकर घुमाना गलत बात नहीं
जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में कहा, "गाड़ी में बैठकर घुमाना कोई गलत बात नहीं है। मेरा बेटा 18 साल से छोटा है, और वह सिर्फ गाड़ी में बैठा था, गाड़ी चला नहीं रहा था। इस मामले को बेवजह तूल देना गलत है।" बैरवा यह बयान राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन के बाद दे रहे थे।

सरकार व्यापारियों के साथ
डॉ. बैरवा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि व्यापारी स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापारियों के साथ है और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए फूड इंडस्ट्री को आमंत्रित किया है। बैरवा ने मंडी टैक्स और कृषक कल्याण शुल्क पर व्यापारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भी वादा किया।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने भी अपने संबोधन में मांग की कि राज्य के बाहर से आने वाले तिलहन, दलहन और अनाज पर मंडी शुल्क हटाया जाए, और राज्य में मंडी शुल्क तथा कृषक कल्याण शुल्क में कमी की जाए। सम्मेलन में पूरे राजस्थान से दाल, तेल, मसाला और रोलर फ्लोर मिल के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित थे।

कार्ययोजना बनाकर वाहन फिटनेस प्रक्रिया को बनाएं प्रभावशाली : बैरवा
जयपुर। डिप्टी सीएम व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि अधिकारी आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 100 दिन की कार्य योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करे। बैरवा शासन सचिवालय में परिवहन विभाग एवं राजस्थान रोडवेज से जुड़े अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैरवा ने परिवहन एवं रोडवेज की 100 दिन की कार्य योजना के तहत वाहन फिटनेस प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने, प्रदूषण जांच केन्द्रों को और अधिक पारदर्शी बनाने, महिलाओं को व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ विभागीय संरचना, प्रमुख कार्यों, राजस्व अर्जन, नियम-अधिनियम से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने वाहन पंजीयन, लाइसेंसिंग प्रक्रिया, प्रदूषण नियंत्रण के साथ परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए किए जा रहे नवाचारों पर प्रजेंटेशन दी। रोडवेज एमडी नथमल डिडेल ने निगम में बसों की बढ़ोतरी के लिए वित्तीय जरूरत, वाहनों की स्थिति, रोडवेज बसों में विभिन्न श्रेणियों को दी जा रही रियायतों, मासिक आय व्यय विवरण, संचालन लागत की जानकारी दी। अन्य अफसर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Bhajanlal Sharma Cabinet: गृह और डीआईपीआर सीएम भजनलाल के पास; वित्त, पीडब्ल्यूडी डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने के बाद पूरी सूची जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास गृह विभाग, कार्मिक, आयोजना, जीएडी और डीआईपीआर विभाग है। जबकि डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास वित्त, पर्यटन, कला और संस्कृति, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास एवम् बाल अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएम प्रैमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन एवम् सड़क सुऱक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। इनके अलाा केबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण विभाग, गजेन्द्र सिंह को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, राज्यवर्धन सिंह को उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, सुचना प्रोद्योगिकी युवा मामले और खेल, सैनिक कल्याण विभाग, मदन दिलावर को शिक्षा एवम् पंचायतीराज, कन्हैया लाल को जलदाय एवम् भूजल विभाग, जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य विभाग, न्याय विभाग, सुरेश सिंह रावत को जल संसाधन विभाग, अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा को खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले, जोराराम कुमावत को पशुपालन एवम् डेयरी विभाग, गोपालन व देवस्थान विभाग, बाबुलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्र विकास विभाग, उपनिवेशन विभाग का जिम्मा दिया गया हैं।

इन्हे मिला स्वतंत्र प्रभार

राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचिंत क्षेत्र विकास विभाग एवम् जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवम् वक्फ विभाग, संजय शर्मा को वन विभाग, पर्यावरण एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी विभाग, गौत्तम कुमार को सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास एवम् स्वायत शासन विभाग, हीरालाल नागर को उर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इनको राज्य मंत्री का जिम्मा

ओटाराम देवासी  को पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवम् नागरिक सुरक्षा विभाग, डॉ. मंजू बाघमार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, विजय सिंह को राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, के के विश्नोई को उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, युवा मामले एवम् खेल विभाग, कौशल नियोजन एवम् उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग, जवाहर सिंह बेढ़म को गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवम् डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के 22 मंत्रियों ने 30 दिसंबर को शपथ ली थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। शपथ के बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। अब शुक्रवार को विभाग के बंटवारे के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजे थे, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

<colgroup><col style="width:49.8652%;" /><col style="width:49.8652%;" /></colgroup>

नाम

विभाग

सीएम भजन लाल शर्मा

गृह, कार्मिक, आयोजना, जीएडी और डीआईपीआर, एसीबी

डिप्टी सीएम दीया कुमारी

वित्त, पर्यटन, कला और संस्कृति, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास एवम् बाल अधिकारिता विभाग

डिप्टी सीएम प्रैमचंद बैरवा

तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन एवम् सड़क सुऱक्षा विभाग

किरोड़ीलाल मीणा

कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण विभाग

गजेन्द्र सिंह

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग

राज्यवर्धन सिंह

उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, सुचना प्रोद्योगिकी युवा मामले और खेल, सैनिक कल्याण विभाग

मदन दिलावर

शिक्षा एवम् पंचायतीराज विभाग

कन्हैया लाल

जलदाय एवम् भूजल विभाग

जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य, न्याय विभाग

सुरेश सिंह रावत

जल संसाधन विभाग

अविनाश गहलोत

सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग

सुमित गोदारा

खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग

जोराराम कुमावत

पशुपालन एवम् डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग

बाबुलाल खराड़ी

जनजाति क्षेत्र विकास, उपनिवेशन विभाग

सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी

कृषि विपणन, कृषि सिंचिंत क्षेत्र विकास, जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर, अल्पसंख्यक मामलात एवम् वक्फ विभाग

संजय शर्मा

वन, पर्यावरण एवम् जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी विभाग

गौत्तम कुमार

सहकारिता, नागरिक उड्डयन विभाग

झाबर सिंह खर्रा

नगरीय विकास एवम् स्वायत शासन विभाग

हीरालाल नागर

ऊर्जा विभाग

ओटाराम देवासी

पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विभाग

डॉ. मंजू बाघमार

सार्वजनिक निर्माण, महिला एवम् बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग

विजय सिंह

राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग

के के विश्नोई

उद्योग एवम् वाणिज्य, युवा मामले एवम् खेल, कौशल नियोजन एवम् उद्यमिता, नीति निर्धारण विभाग

जवाहर सिंह बेढ़म

गृह, गोपालन, पशुपालन एवम् डेयरी, मत्स्य विभाग

कुपोषण के खात्में के लिए थाली का हिस्सा बने मिलेट्स- डिप्टी सीएम बैरवा
जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि किसानो को गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलने की जरूरत है। इन दोनों फसलों के ज्यादा उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं देखने को मिल रही है। ऐसे में ज्वार, बाजरा, रागी, कांगनी जैसी मिलेट्स फसलों को भोजन थाली का हिस्सा बनाने की जरूरत है, क्योंकि यह फसलें ग्लूटेन फ्री है। साथ ही इनका ग्लाइसों इंडेक्स गेहूं-धान की तुलना में काफी कम है।

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में दो दिवसीय श्री अन्न सम्मेलन के शुभांरभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी मधुमेह, मोटापें सहित कई दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। वही महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या जगजाहिर है। ऐसे में जिंक, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने रारी द्वारा जिंक, आयरन से भरपूर बाजरा किस्म RHB-233 औरRHB-234 किस्म के विकास पर खुशी जताई। साथ ही मिलेट्स के प्रचार, प्रसार, जागरूकता और वैल्यू एडिशन पर जोर दिया।

श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में 45 लाख हैक्टर जमीन में बाजरे की बुवाई होती है। राजस्थान में देसी बाजरी के दर्जन भर से ज्यादा जर्मप्लाज्म उपलब्ध है, जिनका उपयोग बाजरे की नवीन संकर किस्मों के विकास मे किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूसा नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक का विकास किया है जिससे बाजरे के आटे को तीन महीने तक संरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय मिलेट किस्मों के विकास के साथ-साथ मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण पर ध्यान दे रहा है।

कार्यक्रम में राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह बलौदा ,मिलेट्स विकास निदेशालय, जयपुर के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र,श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक, किसान  और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कृषि कलेण्डर का विमोचन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार कृषि कलेण्डर 2024 एवं मिलेट्स आधारित कृषि फोल्डर का विमोचन किया। उन्होंने मिलेट्स प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मिलेट्स के बिस्किट, लड्डु, तथा केक का स्वाद चखा। उपमुख्यमंत्री ने मिलेट्स एनटरप्रयोन्यर से मिलेट्स उत्पादों की जानकारी भी ली। इस दौरान श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मिलेट्स जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को प्रातः लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के दोनो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी साथ थे।

नई दिल्ली स्थित लोकसभाध्यक्ष के 20 अकबर रोड स्थित राजकीय निवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट में ओम बिड़ला ने मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल सहित दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे
जयपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। वे दिल्ली में भाजपा के शार्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा की तैयारी को लेकर होने वाली बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के अनुसार भजनलाल राजस्थान के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित विधायकों के नाम पर भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं बताया जा रहा है कि भजनलाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  से भी मुलाकात हो सकती है। दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और डिप्टी मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का गुलदस्ता भेंट कर चीफ रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमती शुभ्रा सिंह ने स्वागत किया है।

Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बने, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम
जयपुर। बीजेपी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक है। उन्होंने पुष्पेेंद्र भारद्वाज को 48 हजार वोट से हराया था। 15 दिसंबर को राजस्थान में शपथ समारोह होगा।

भजनलाल पहली बार विधायक का चुनाव लड़े थे और पहली बार जीतते ही वे सीधा मुख्यमंत्री बन गए। भजनलाल शर्मा बीजेपी संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे थे। वह बीजेपी महामंत्री रहे हैं। भजनलाल भरतपुर के अटारी के रहने वाले हैं। वह आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। विधायक दल की बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ था।

बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

भजनलाल शर्मा पार्टी में प्रदेश महामंत्री के रुप में भूमिका निभा रहे थे और हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार विधायक बने। वह चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए।

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। प्रेम चंद बैरवा दूदू से विधायक है। बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 35 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 के चुनाव में भी दूदू से विधायक चुने गए। वहीं दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को प्रदेश में सर्वाधिक 71 हजार से अधिक मतों से हराकर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई। इससे पहले वह वर्ष 2013 से सवाईमाधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़कर पहली बार विधायक चुनी गई थी। वह विद्याधरनगर से विधायक चुने जाने से पहले राजसमंद से सासंद थी और उन्होंने विधायक बनने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे। वह अजमेर नॉर्थ से विधायक है। देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पाचंवीं बार विधायक बने और इससे पहले भाजपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। देवनानी पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता है।