bhajan lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी का मूल मंत्र जन सेवा ही प्रभु सेवा, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक माह तक चलने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित किए हैं। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं और देशभर में इस अवसर पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उनका मूल मंत्र है—जन सेवा ही प्रभु सेवा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जनसेवा की यात्रा वर्ष 2001 में शुरू हुई थी। राजस्थान से भी उनका विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने नर्मदा के पानी की मांग नहीं की थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को नर्मदा का पानी उपलब्ध कराया। प्रदेश में भी इस अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह हमारी सरकार का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार जनता के पास पहुंचे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से इसी आधार पर काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि सरकार के काम का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान रक्तदान से लेकर गरीब कल्याण तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ, कार्यकर्ता और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को जोड़कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सपनों का भारत चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा। महापुरुषों के जीवन और योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति एवं इतिहास पर गर्व करने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नमो सेवा—अनकही कहानियां के माध्यम से लोगों तक ऐसी कहानियां पहुंचाई जाएंगी, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं और बहनों के लिए कई अविस्मरणीय कार्य किए हैं। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानियां भी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा एवं सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के प्रमुख पहलुओं को भी लोगों के सामने रखा जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों से लेकर वाराणसी के सांसद के रूप में उनकी भूमिका और जनसेवा के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश की लोक कला और पर्यटन स्थलों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। युवाओं और स्टार्टअप को जनसेवा से जोड़ा जाएगा। सरकारी विभागों द्वारा चयनित नवाचारों को क्रियान्वित करने का कार्य भी किया जाएगा। मदन राठौड़ ने कहा—मोदी ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निडरता, मित्रता और हौसले से जुड़े कई किस्से हैं। उन्होंने देशभर का भ्रमण किया और दुनिया के कई देशों की यात्रा की तथा कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। राठौड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल देशभर में चर्चित हुआ। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण करना चाहते हैं। देश की सेवा के लिए उनके चिरायु होने की कामना के साथ प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जयपुर। भाजपा ने निकायों में वार्डवार अपने चेहरों को फाइनल करने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया है। संभागवार भाजपा बैठकों में वार्डवार आए दावेदारों के तीन-तीन नामों के पैनल पर तीन दिन तक बैठकों का दौर भाजपा आॅफिस में चलेगा। पहले दिन गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनलों पर चर्चा हुई है। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, निकाय प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी मौजूद रहे।

पहली बैठक अजमेर संभाग की हुई। देर रात तक तीनों संभागों के निकायों के वार्ड दावेदारों में से अधिकांश में एक नाम का चयन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकल कार्यकर्ता के साथ ही मूल वैचारिक सोच के अनुभवी के साथ युवाओं को भी तवज्जो दी जा रही है। हालांकि भाजपा ने नामों की सूची अभी जारी नहीं की है। इसे संभाग स्तर पर संभाग प्रभारी जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा शनिवार से नामों की घोषणा शुरू कर देगी।

इन समीकरणों के आधार पर चेहरा चुना:   मूल भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी में उसका काम, वार्ड का लोकल निवासी, ईमानदार और आमजन के बीच पकड़ रखने वाला, क्षेत्रीय जातिगत समीकरण, विधायकों-सांसदों की सहमति, संघनिष्ठ, आगामी विधानसभा चुनावों में चेहरे से पार्टी को फायदा इत्यादि बिन्दुओं को ध्यान में रखकर वार्ड प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं।

आज और कल इन संभागों की बैठक:   रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को भरतपुर, कोटा संभाग के निकायों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। इन बैठकों में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह शनिवार को जोधपुर, जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।

लोकतंत्र में चुनाव उत्सव, भाजपा कार्यकर्ता लोेकतंत्र के सजग प्रहरी: मदन राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वन स्टेट वन इलेक्शन के भाव से प्रदेश में हो रहे निकाय एवं पंचायती राज के चुनावो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव से ना केवल खर्च बढ़ता है बल्कि प्रशासनिक कामकाज में भी व्यवधान आता है जिससे लोक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर भी असर पड़ता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बार बाऱ चुनाव से सरकार एवं प्रशासनिक मशीनरी चुनाव कार्याे में व्यस्त हो जाती है और आचार संहिता की आड़ में विकास कार्य रुक जाते हैं जिसका सीधा नुकसान आम जनता को होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ द्वारा निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन कर रहे थे।

उदयपुर में CM भजनलाल का दिखा अलग अंदाज: फतेहसागर की पाल पर सुबह की सैर, लोगों संग पी चाय और बच्चों को दी चॉकलेट
उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर सुबह की सैर की। सीएम शर्मा ने इस दौरान आमजन से संवाद किया। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट्स दी।

मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से आमजन में उत्साह का माहौल नजर आया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत एवं विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
अलवर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। सू्त्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात, प्रवेश-निकास और शहर की निगरानी तक हर स्तर पर सुरक्षा का व्यापक योजना तैयार की गयी है।

अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी लगातार अलवर में रहकर इस कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों और पार्टी के नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार रात को भी सभास्थल पर उन्होंने सभी तैयारियों को जांचा। इस मौके पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, संभागीय आयुक्त , केंद्रीय अधिकारी सहित अलवर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार और रविवार को सुबह सभा स्थल का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से गृह मंत्रालय के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों ने सभा स्थल अपने घेरे में ले लिया है।

राजस्थान पहुंचे अमित शाह: CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, रविवार को देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात
उदयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को राजस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अमित शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा एवं अलवर से राज्य को 12 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास सहित अन्य कई सौगातें देंगे।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में लोकभवन में 'एट होम' का आयोजन
जयपुर। लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सायं एट होम का आयोजन हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में आयोजित हुए एट होम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

'एट होम' में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, उप जिला चिकित्सालय भवन का शिलान्यास: भजनलाल
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सादुलशहर को  विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय  भवन का शिलान्यास  कर बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दुग्ध चिलिंग प्लांट स्थापित की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कि दुग्ध चिलिंग प्लांट से पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित भंडारण और बेहतर प्रबंधन की सुविधा मिलेगी।

इससे दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं  उप जिला चिकित्सालय का नया भवन बनने के बाद सादुलशहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जनता के राष्टÑप्रेम और  राष्टÑ प्रथम के संकल्प का प्रमाण है।

वन स्टेट-वन इलेक्शन से संसाधनों की होगी बचत, विकास कार्यों को मिलेगी निरंतर गति: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने भेंट कर वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था, उसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टेट-वन इलेक्शन व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी।

इससे पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, ओबीसी आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन एवं सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विवाद का स्थायी समाधान एक-दूसरे की बात धैर्यपूर्वक सुनने से निकलता है: सूर्यकांत
जयपुर। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान केवल बोलने से नहीं, बल्कि एक-दूसरे की बात धैर्यपूर्वक सुनने से निकलता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने राजस्थान में जयपुर के होटल द ललित में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता और विधि का शासन’ (सीपीएमसी-2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे मामला दो पड़ोसियों के बीच का हो या दो देशों के बीच का, संवाद और मध्यस्थता ही विवाद के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी एक पक्ष में संवाद की इच्छा ही नहीं हो, तो सबसे अच्छे प्रयास भी सफल नहीं हो पाते।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि शांति और कानून को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। कानून की सबसे बड़ी उपलब्धि स्थायी शांति स्थापित करना है। मध्यस्थता ऐसा मंच है, जहां प्रत्येक पक्ष को अपनी बात रखने का समान अवसर मिलता है और किसी एक की आवाज दूसरे पर हावी नहीं होती। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्टीवन थिरु और उच्चतम न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष विकास सिंह सहित देश-विदेश के कई न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ और नीति निर्माता मौजूद रहे। सम्मेलन में 52 कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत की प्राचीन ग्राम पंचायत व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों से समाज में विवादों का समाधान आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से होता आया है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि भारतीय परंपरा हमेशा टकराव से पहले संवाद की रही है। उन्होंने रामायण और महाभारत के उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम ने युद्ध से पहले अंगद को शांति दूत बनाकर भेजा था और भगवान श्रीकृष्ण ने भी महाभारत युद्ध से पहले समझौते का प्रयास किया था।

राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निस्तारण में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम आत्री ने कहा कि मध्यस्थता से वर्षों तक चलने वाले मुकदमों का समाधान कुछ महीनों में संभव हो जाता है, जिससे समय, धन और आपसी संबंधों की भी रक्षा होती है। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणेश्वर गुप्ता की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। सम्मेलन का समापन दो अगस्त को जयपुर शांति मध्यस्थता घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ होगा।

विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, योजनाओं से बढ़ रही आत्मनिर्भरता : सीएम भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग एवं विशेष योग्यजन अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के बल पर विकसित राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीआईडी (UDID) कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसके साथ ही समान अवसर नीति, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति, बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा सहायक उपकरणों के वितरण जैसी योजनाओं से विशेष योग्यजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा समावेशी राजस्थान बनाएं, जहां प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और सम्मानजनक जीवन जीने का समान अवसर प्राप्त हो।

दिव्यांगों के सशक्तिकरण पर सीएम भजनलाल का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने का लिया संकल्प
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग भाई-बहन अपनी अद्वितीय रचनात्मकता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर 'विकसित राजस्थान' के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीआईडी (UDID) कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, समान अवसर नीति, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति, बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा सहायक उपकरणों के वितरण जैसी योजनाओं से प्रदेश का प्रत्येक विशेष योग्यजन सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा राजस्थान बनाएं, जहाँ हर नागरिक को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का समान अवसर प्राप्त हो।