Rajasthan New Cabinet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में तंबाकू और पान मसाला पर टैक्स बदला, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम
जयपुर। राजस्थान सरकार ने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला जैसे उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी टैक्स में बदलाव किया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। ये नए नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे। सरकार ने जीएसटी की अलग-अलग सूचियों में संशोधन किया है। अब बीड़ी को 9 प्रतिशत जीएसटी वाली सूची में शामिल किया गया है। वहीं पान मसाला, कच्चा तंबाकू, सिगरेट, सिगार और अन्य तंबाकू उत्पादों को 20 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में रखा गया है।

इसके अलावा बिना जलाए सेवन किए जाने वाले तंबाकू और निकोटिन वाले उत्पाद भी अब इसी श्रेणी में आएंगे। सरकार ने 14 प्रतिशत जीएसटी वाली सूची को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे संबंधित वस्तुओं पर अब नई दरें लागू होंगी। इस बदलाव से तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर टैक्स व्यवस्था और स्पष्ट होगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों पर सख्ती करना और कर प्रणाली को सरल बनाना है।

Rajasthan New Cabinet: मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को ज्यादा मिलेगा मौका
जयपुर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना कर चौंकाया है, उसी प्रकार मंत्रिमंडल में भी कई चौकाने वाले नाम शामिल होंगे। यानी भजनलाल की टीम में नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। सांसद से विधायक बने लोगों को भी तवज्जो दी जाएगी। ऐसा राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है। तीनों प्रदेशों में जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नए चेहरों को मौका दिया गया है, उससे शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि कोई भी बड़ा लीडर अपने आपको तोप नहीं समझे और मुगालते में नहीं रहे। राजस्थान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत दो उप मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान हो चुका है। अब केवल 27 मंत्रियों के नाम की घोषणा बाकी है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ पूरे मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके पीछे 16 दिसम्बर से मलमास का शुरू होना है। मंत्रिमंडल में 20 काबीना और 10 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। अगर 15 दिसम्बर को शपथ नहीं दिलवाई गई तो उनको एक महीने इंतजार करना पड़ेगा।

इनको भी मिल सकता है मौका
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबा बालकनाथ, कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जोगेश्वर गर्ग, अनिता भदेल, शंकर सिंह रावत, उदयलाल भड़ाना, गोपीचंद मीणा, हेमंत मीणा, गौतम कुमार, अमृतलाल मीणा, शंकरलाल डेचा, जेठानंद व्यास, देवेंद्र जोशी, गजेंद्र सिंह, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत, सुमित गोदारा, श्रीचंद कृपलानी, संजीव बेनीवाल, विश्वराज मेवाड़, झाबरसिंह खर्रा, बाल मुकुंदाचार्य, देवीसिंह शेखावत, नौक्षम चौधरी, जवाहर सिंह बेडम, दर्शन सिंह, जगत सिंह, शत्रुघ्न गौतम, दीप्ती किरण माहेश्वरी, जोगाराम पटेल, महंत प्रतापपुरी, समाराम गरासिया, जसवंत यादव, ओटाराम देवासी, हमीर सिंह भायल, ताराचंद जैन, संदीप शर्मा, कल्पना देवी, अजय सिंह किलक, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और मदन दिलावर आदि।