Rajasthan CM Oath Ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम भजन की कवायद भी शुरू, मलमास में किया जा सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द किया जाएगा, यानी मलमास में ही टीम का गठन होने की संभावना है। शर्मा के मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। यह कवायद फिलहाल संगठन स्तर पर की जा रही है। इस काम में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जुटे हुए हैं। यहां तैयार संभावित नामों की सूची को अंतिम रूप दिल्ली से दिया जाएगा। मंत्रिमंडल के विस्तार में संघ के पदाधिकारियों की भी रायशुमारी ली जाएगी। मंत्रिमंडल के गठन में भी कई चौकानें वाले नाम शामिल होंगे। सांसद से विधायक बने लोगों को भी तवज्जो दी जाएगी। ऐसा राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है। मुख्यमंत्री पदभार संभालते ही सौ दिवसीय कार्य योजना तैयार करेंगे।

इसके लिए मंत्रियों की टीम का होना जरूरी है। ऐसे में एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। प्रेक्षकों के अनुसार जब श्राद्ध पक्ष में पार्टी टिकट वितरण कर सकती है और अमावस्या और मंगलवार को मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जा सकता है तो मलमास में मंत्रिमंडल का गठन भी किया जा सकता है।

इनको भी मिल सकता है मौका
मुख्यमंत्री भजनलाल के मंत्रिमंडल में सवाईमाधोपुर के विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, झोटवाड़ा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़, तिजारा के बाबा बालकनाथ, मालवीयनगर के कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस के गोपाल शर्मा, बाली के पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जालौर के जोगेश्वर गर्ग, अजमेर दक्षिण की अनिता भदेल, ब्यावर के शंकर सिंह रावत, मांडल के उदयलाल भड़ाना, जहाजपुर के गोपीचंद मीणा, प्रतापगढ़ के हेमंत मीणा, बड़ी सादड़ी के गौतम कुमार, सलुम्बर के अमृतलाल मीणा, सांगवाड़ा के शंकरलाल डेचा, बीकानेर पश्चिम के जेठानंद व्यास, सूरसागर के देवेंद्र जोशी, जैतारण के अविनाश गहलोत, लूणकरणसर के सुमित गोदारा, चूरू के हरलाल सहारण, निम्बाहेड़ा के श्रीचंद कृपलानी, भादरा के संजीव बेनीवाल, नाथद्वारा के विश्वराज मेवाड़, श्रीमाधोपुर के झाबरसिंह खर्रा, हवामहल के बालमुकुंदाचार्य, बानसूर के देवीसिंह शेखावत, कामां की नौक्षम चौधरी, नगर के जवाहर सिंह बेडम, करौली के दर्शन सिंह, नदबई के जगत सिंह, केकड़ी के शत्रुघ्न गौतम, राजसमंद की दीप्ती किरण माहेश्वरी, लूणी के जोगाराम पटेल, पोकरण के महंत प्रतापपुरी, पिण्डवाड़ा-आबू के समाराम गरासिया, बहरोड के जसवंत यादव, सिरोही के ओटाराम देवासी, सिवाना के हमीर सिंह भायल, उदयपुर के ताराचंद जैन, कोटा दक्षिण के संदीप शर्मा, लाड़पुरा की कल्पना देवी, डेगाना के अजय सिंह किलक, खाजुवाला के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, मांगलगढ़ के गोपाललाल शर्मा, खंडार के जितेन्द्र गोठवाल और रामगंज मंडी के मदन दिलावर आदि को जगह मिल सकती है।

जातिगत समीकरण पर भी फोकस
मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण पर भी फोकस रहेगा। हर बड़ी जाति को उसके अनुपात में तवज्जो दी जाएगी। भाजपा के 115 विधायकों में 17 राजपूत, 12 ब्राह्मण, 12 जाट, 23 दलित, 16 आदिवासी, आठ वैश्य और पांच गुर्जर जाति के हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में पांच राजपूत, तीन ब्राह्मण, तीन जाट, छह दलित, चार आदिवासी और मीणा, दो वैश्य, दो गुर्जर और तीन अन्य जातियों से शामिल किए जाएंगे।

Rajasthan CM Oath Ceremony: मरुधरा में आज से भजन काल
जयपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजन शुक्रवार को मरूधरा के लाल बन जाएंगे। वे अपने जन्मदिन के मौके पर शंख ध्वनि के बीच यहां रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हाल के सामने भव्य समारोह में सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त अमृतकाल में साधु-संतों के द्वारा शंखनाद के बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके साथ जयपुर का अल्बर्ट हाल एक और भव्य आयोजन का गवाह बन जाएगा।

इस मौके का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 16 केन्द्रीय मंत्री और 17 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री  गवाह बनेंगे। धार्मिक प्रवृति के नए मुख्यमंत्री ने जयपुर पंचांग के अनुसार शपथ के लिए 12 बजकर 29 मिनट से एक बजकर 57 मिनट तक अमृतकाल मुहूर्त को चुना है। चूंकि 11 बजकर दो मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक राहुकाल है, जिसे अशुभ काल माना गया है। मंत्रीमंडल सचिवालय की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में 12 बजकर 05 मिनट का समय लिखा गया है। शपथ के तत्काल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दोनों कैबिनेट मंत्रियों को उप मुख्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया जाएगा। शपथ समारोह के लिए राज्य सरकार के मंत्रीमंडल सचिवालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये मुख्यमंत्री भी बनेंगे गवाह
मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्टÑ के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन वीरेन सिंह भी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ओर ब्रजेश पाठक, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  चौना मीन, महाराष्टÑ के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री  के यानथुंगो भी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा गया है।

ये शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी, केन्द्रीय उद्योग पीयूष गोयल, केन्द्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल और मनसुख मांडविया शामिल होंगे।

12.45 बजे पहुंचेंगे पीएम
मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 बजकर 45 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से रवाना होकर एक बजे अल्बर्ट हाल आएंगे। शपथग्रहण के बाद एक बजकर 30 मिनट पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे।

तीन मंच बनाए
शपथग्रहण के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच बीच में रहेगा, जिस पर सात कुर्सियां लगाई गई हैं। मंच के दाएं तरफ बनाए मंच पर साधु-संत बैठेंगे। बाएं तरफ के मंच पर केन्द्रीय मंत्रियों, प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बैठेंगे। मंच के सामने सोफे की चार लाइन होगी। जिन पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता, जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को बिठाया जाएगा।

इन्होंने लिया स्थल का जायजा
शपथ ग्रहण समारोह के स्थल का गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्र ने प्रतिपक्ष के पूर्व नेता राजेंद्र राठौड़ और विधायक जोगेश्वर गर्ग,भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी के साथ जायजा लिया।

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल 15 दिसंबर को लेंगे शपथ
जयपुर। राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने होगा। जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा, शाह, सिंह, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, पार्टी के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुत हासिल करने के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया और विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से विधायक प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व मंत्री एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।