Bhajan Lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अर्पित की पुष्पांजलि
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। वे राजनीति में मर्यादा, धैर्य और सौम्यता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है। उन्होंने कहा की  वाजपेयी द्वारा प्रारम्भ किए गए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सर्वशिक्षा अभियान जैसे जन-कल्याणकारी निर्णयों ने देश को नई दिशा दी।

उनके नेतृत्व में मई 1998 में पोकरण में किए गए परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जबावदेह कार्यों के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए आज पूरा देश उनको नमन करते हुए सुशासन दिवस मना रहा है।

नीमराना-घीलोठ में होंगे 150 करोड़ के विकास कार्य : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जापानी कम्पनियों के राजस्थान में निवेश के रुझान को देखते हुए दूसरा जापानी जोन घीलोठ में स्थापित किया गया है। नीमराना और घीलोठ में करीब 150 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसमें साढ़े तीन करोड़ की लागत से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-48 से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 1620 मीटर सीसी सड़क के निर्माण और 90 लाख की लागत से औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में 4500 लीटर क्षमता के दो अग्निशमन वाहनों की आपूर्ति के लिए कार्यादेश जारी हो चुके हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट प्रदेश की अर्थव्यवस्था और चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी। शर्मा नीमराना के जापानी जोन में स्थित डाइकिन कंपनी के सभागार में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।

11 करोड़ से 48 किमी में इंटरलॉकिंग टाइल्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी एवं एन.आई.सी. (एम) नीमराना में करीब 11 करोड़ व्यय कर 48 किलोमीटर लम्बाई में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। साथ ही लगभग 9 करोड़ व्यय कर नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी, घीलोठ में बिजली की लाइनों को भूमिगत एवं सुदृढ़ीकरण करने का कार्य और लगभग 2 करोड़ व्यय कर औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ में सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा हाईमास्ट के कार्य कराए जाएंगे। नीमराना व घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन साबित हो रहे हैं। पहले जापानी जोन नीमराना में 51 जापानी कम्पनियां स्थापित है, जिनके माध्यम से करीब 27 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। राज्य सरकार और रीको की भागीदारी से प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को नीमराना दिवस मनाया जाएगा।

कंपनियों का बेहतरीन अनुभव : ताकाशी
जेट्रो के डायरेक्टर जनरल ताकाशी सुजुकी ने कहा कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के जापानी जोन में जापानी कम्पनियों का बेहतरीन अनुभव रहा है। भविष्य में जापानी कम्पनियों की ओर से राज्य और निवेश किया जाएगा। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट आयोजन को निवेशकों के लिए अच्छा अवसर बताया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

भजनलाल सरकार का एक साल: चुनौतियों से अवसर निकाले, वादे पूरे किए, उपचुनाव से काम पर मुहर
जयपुर। भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता रहे भजनलाल शर्मा एक साल पहले राजस्थान के सीएम बने थे। पहले पार्टी में आम कार्यकर्ता से अहम टीम का हिस्सा बनकर अपना दम दिखाया। सीएम बनने के बाद एक साल में प्रदेश की चुनौतियों को चुनकर खुद की ना केवल प्रशासनिक बल्कि इसी से उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर राजनीतिक समझ को भी साबित किया। जनता को राहत और उससे उपचुनावों में जीत निकाली। राजस्थान में उन मुद्दों पर काम शुरू किया जो नामुमकिन से लग रहे थे और जनता से सीधे जुड़े थे। इनमें मुख्यत: पानी, सिंचाई जलापूर्ति, बिजली और रोजगार हैं। राजस्थान अपने हक के पानी के लिए दशकों से महरूम था। उसका रास्ता अब खुलने की ओर है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों, किसानों को बिजली आपूर्ति के लिए फैसले किए। राजस्थान अब 2027 तक बिजली में आत्मनिर्भर बनने की उम्मीदों को देखने लगा है।

पेपरलीक को रोकने में कामयाब तो हुए ही, एक लाख से अधिक युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात भी दी। और भी कई फैसले सरकार ने किए। भाजपा के चुनावी वादों में से 55 फीसदी पूरा कर जनता में यह भरोसा भी पैदा किया कि सरकार वे सभी काम करेगी, जो उन्होंने चुनाव में कहा है। अपने एक साल के कामों से ना केवल जनता को राहत मिली, बल्कि भाजपा को पॉलिटिकल माइलेज भी दिलाया। पहली बार हुआ जब भाजपा एक साथ उपचुनावों में 7 में से 5 सीटें जीतकर आई। जहां ना केवल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस काबिज थी और अपनी जीत तय मानकर चल रही थी।

सरकार के बड़े फैसले: जनता को राहत और साथ में भाजपा को पॉलिटिकल बढ़त तय

1. पेयजल और सिंचाई के लिए : पीकेसी-ईआरसीपी, यमुना जल समझौते से आधे राजस्थान को फायदा।  केन्द्र की मदद से एमपी-हरियाणा राज्यों से हक का पानी लिया। खुद दिल्ली गए, अफसरों को भेजा। एमपी से पीकेसी-ईआरसीपी और हरियाणा से यमुना जल समझौते से पानी की राह बनी। पीकेसी-ईआरसीपी से 21 जिलों और यमुना समझौते से 3 जिलों यानी आधे राजस्थान को पीने के पानी के साथ ही 3 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई से किसानों का भाग्य बदलने की उम्मीद को पंख लगाए। काम जमीन पर दिखा तो भाजपा और भजनलाल को अगले चुनावों में रणनीतिक बढ़त मिलना तय है।
2. युवाओं के रोजगार के लिए : पेपरलीक माफिया पर शिकंजा कसा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां: चुनाव में पेपरलीक एक बड़ा मुद्दा था। कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। आते ही टॉस्क फोर्स बनाई। 200 पेपरलीक माफिया और अन्य जुड़े लोगों को जेल भेजा। पेपरलीक पर अंकुश लगा। रोजगार की राह खोली। 32,254 पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी, 91,928 पदों भर्ती जारी है। प्राइवेट सेक्टर में दस लाख रोजगार के अवसर सृजित किए। 30 फीसदी यूथ वोटर्स हैं। उपचुनावों में फायदा लिया, पांच साल में चार लाख भर्तियां कर यूथ वोटर्स को अभी से भजनलाल अपनी ओर करने की जुगत में है।
3. अपराध का एनकाउंटर: एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाई, काम जारी: अपराध के एनकाउंटर को एंटी गैंगेस्टर फोर्स बनाई। अपराधियों को पकड़ने का बड़ा अभियान चला। पीएम मोदी भी राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान क्राइम कंट्रोल की तारीफ करके गए। अपराध रोकने का काम जारी है। उपचुनावों में फायदा मिला, काम जारी रहा तो अगले चुनाव में भी बड़ी उपलब्धि होगा।
4. निवेश से विकास के लिए: 35 लाख करोड़ के एमओयू, इंवेस्टर्स में भरोसे की समिट: औद्योगिक विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ रोजगार की नई राह बनाने को राइजिंग राजस्थान कर 35 लाख करोड़ के निवेश एमओयू किए। निवेशकों का भरोसा पैदा करने को नौ पॉलिसियां लेकर आए। अधिकारियों को निवेश जमीन पर आने तक क्षेत्रवार जिम्मा दिया गया है। कामयाब हुए तो आगामी चुनावों में इसका फायदा मिलना तय है।
5. ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए: 35 हजार करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट्स पर काम, किसानों-औद्योगिक विकास को पूरी बिजली: चुनावों में राजस्थान में बिजली संकट भी बड़ा मुद्दा रहा। केन्द्रीय उपक्रम सहित अन्य कंपनियों से जेवी की। 3575 मेगावाट क्षमता की परम्परागत बिजली और 31843 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा के 60 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। 2027 तक किसानों को दिन में सिंचाई को व उद्योगों को बिना कटौती अनवरत बिजली की प्लानिंग है। कामयाब हुए तो आगामी चुनावी फायदा भी तय है।

प्रधानमंत्री का कल राजस्थान दौरा, 24 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने पर जयपुर के दादिया में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। जयपुर में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपए से अधिक की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिनमें केंद्र सरकार की 7 और राज्य सरकार की 2 परियोजनाएं शामिल हैं। वे 35,300 करोड़ से अधिक की 15 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिनमें केंद्र सरकार की 9 और राज्य सरकार की 6 परियोजनाएं हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें नवनेरा बैराज, स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन नेटवर्क और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी परियोजनाएं, रेलवे के भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़ खंड का विद्युतीकरण और दिल्ली-वडोदरा ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट (एनएच-148एन) (एसएच-37ए के जंक्शन तक मेज नदी पर प्रमुख पुल) परियोजना का 12 वां पैकेज शामिल है। ये परियोजनाएं लोगों के आवागमन को आसान करने और प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री 9,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रामगढ़ बैराज और महलपुर बैराज के निर्माण कार्य तथा चंबल नदी पर नहर के माध्यम से नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध और ईसरदा बांध तक पानी स्थानांतरित करने की प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री सरकारी कार्यालय भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने, पूगल (बीकानेर) में 2000 मेगावाट के एक सौर पार्क और 1000 मेगावाट के दो चरणों के सौर पार्कों के विकास तथा सैपऊ (धौलपुर) से भरतपुर-डीग-कुम्हेर-नगर-कामाण और पहाड़ी तथा चंबल-धौलपुर-भरतपुर तक पेयजल आपूर्ति लाइन के रेट्रोफिटिंग कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वे लूणी-समदड़ी-भीलड़ी डबल लाइन, अजमेर-चंदेरिया डबल लाइन और जयपुर-सवाई माधोपुर डबल लाइन रेलवे परियोजना के साथ-साथ अन्य ऊर्जा पारेषण से संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक मेट्रो विस्तार की तलाशी जाएंगी संभावनाएं
जयपुर। सब कुछ सही रहा तो भविष्य में जयपुर मेट्रो चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक दौडेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत दिनों यूडीएच की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेट्रो विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए है, अर्थात मेट्रो का विद्याधर नगर से चौमूं तक और टोंक रोड पर सीतापुरा से आगे रिंग रोड या चाकसू तक विस्तार की योजना बनाते समय परीक्षण को कहा गया है। रिव्यू मीटिंग के मिनिट्स अब यूडीएच ने जेडीए सहित संबंधित विभाग को भेजे हैं। फिलहाल मेट्रो के सैकंड फेज का सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक रूट प्रस्तावित है, इसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम हो रहा हैं।

1100 करोड़ रुपए की एलीवेटेड रोड का प्रस्ताव ड्रॉप
अंंबेडकर सर्किल से जवाहर सर्किल तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के प्रस्ताव को ड्रॉप माना जा रहा है। इसकी लागत 1100 करोड़ रुपए आंकी गई है। सीएम ने भी इस प्रोजेक्ट को फिर से रिव्यू करने को कहा है। इसके पीछे मुख्य कारण जेएलएन मार्ग के सौंन्दर्यकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी तरह सिरसी रोड पर प्रस्तावित एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट का भी रिव्यू होगा। यह झारखंड महादेव मोड से सिरसी रोड पर गौतम मार्ग पर प्रस्तावित की गई थी।

दो आरओबी, एक फ्लाईओवर
शहर में दो नए रेलवे ओवरब्रिज और नए फ्लाई ओवर निर्माण पर सहमति जताई गई है। इसमें 95 करोड़ रुपए की लागत से सीबीआई फाटक, 86 करोड़ की लागत से सालिगमरामपुरा फाटक आरओबी और 65 करोड़ की लागत से इमली फाटक पर फ्लाई ओवर निर्माण शामिल है।

मेट्रो की भूमि पर कलेक्ट्रेट का प्रस्ताव

इसके साथ ही जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को भी पुलिस मुख्यालय के पास मेट्रो की खाली भूमि पर शिफ्ट करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह गांधी सर्किल से गांधी नगर मोड़ वाली सड़क पर अंडरपास बनाने, टोंक फाटक पुलिया के नीचे की रेलवे की भूमि को अवाप्त कर सड़क को चौड़ा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आईपीडी टावर की पार्किंग समस्या के समाधान को लेकर जेडीए को विभिन्न पक्षकारों से चर्चा करने को कहा गया है।

भजनलाल शर्मा के काफिले में घुसी अन्य कार, हादसे में 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में मुख्यमंत्री के काफिले के बीच में अचानक दूसरी गति से अन्य तेज रफ्तार कार घुस गई। जिससे काफिले के आगे चल रहे डिप्टी की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और डिप्टी के हल्की चोटें आई हैं। अचानक हुए हादसे से काफिले में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या बड़ी इकट्ठी हो गई। हादसे के बाद भजनलाल स्वयं घायलों को अस्पतला लेकर पहुंचे। हादसे में 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है।

वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार करीब 3:30 बजे सीएम का काफिला उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रिसीव करने जा रहा था। इस दौरान अक्षय पत्र चौराहे के पास आगे चल रही कार में डिप्टी की गाड़ी से एक तेज रफ्तार गाड़ी टकरा गई, जिससे हादसा हो गया।

दो आवासीय योजना लॉन्च करेगा जेडीए, रिवाइज नक्शा किया पेश
जयपुर। भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर में कालवाड़ रोड पर दो आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। इन योजनाओं का जेडीए ने रेरा में रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही जेडीए ने योजनाओं का रिवाइज नक्शा भी पेश किया है, जिसमें योजना के अंदर से गुजर रही सीवर लाइन के दोनों तरफ सेफ्टी कॉरिडोर छोड़ते हुए प्लॉटों की साइज में संशोधन किया गया है।

जानकारी के अनुसार जेडीए ने एक योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा है, क्योंकि अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष में यह योजना लॉन्च की जा रही है। ऐसे में पूर्व में रजिस्टर्ड योजना के नामकरण में बदलाव करते हुए रेरा में फिर से संशोधन कराया गया है। इसके साथ ही एक अन्य आवासीय योजना में पूर्व में प्रस्तावित नक्शे में संशोधन के बाद नया नक्शा पेश किया गया है, इसमें बताया गया है, की योजना के लिए प्रस्तावित भूखंडों के बीच से एक सीवर लाइन गुजर रही है, ऐसे में फिर से संशोधन करते हुए योजना के भूखंडों का रिवाइज नक्शा पेश किया गया है।

प्रवासी राजस्थानियों के व्यापार में मदद के लिए बनेगा अलग विभाग, भजनलाल ने की विकास में अहम रोल निभाने की अपील
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी समिट में जुटे। दुनियाभर से आए प्रवासी राजस्थानियों के कॉन्क्लेव को सीएम भजनलाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित किया। सभी ने प्रवासियों को अपनी जमीन से जुड़ने और निवेश कर राजस्थान के विकास में अहम रोल निभाने की अपील करते हुए कहा की निवेश के लिए सरकार उनकी मदद को साथ खड़ी है। हरसंभव मदद को सरकार तैयार है। वे आए और निवेश करें। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अवसर है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम सब का एक ही संकल्प है कि राजस्थान को देश का सिरमौर राजस्थान बनाना है। हम सब एक साथ जुटे, यही मेरी आपसे उम्मीद है। आपने दुनिया ने राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। हमारी संस्कृति और प्यार को भी बाहर बांटा है। प्रवासी राजस्थानियों को ध्यान में रखते हुए हम एक विशेष विभाग भी बना रहे हैं जो प्रवासी राजस्थानियों सका खास ध्यान रखेगा। यह प्रवासी राजस्थानियों को व्यवसाय में सहयोग प्रदान करेगा और चिकित्सा, शिक्षा सहित नई नवाचारों में आपका उपयोग भी करेगा। हमने प्रवासी राजस्थानियों को सम्मान देने का भी फैसला किया है। आज 10 दिसंबर है और इस कार्यक्रम के अवसर पर घोषणा करता हूं कि यह दिन प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में जाना जाएगा। आप सभी को हर साल इस दिन प्रदेश में आमंत्रित किया जाएगा।

आप लोगों को जिलों में कोई समस्या आती है, इसके निवारण को सिंगल पॉइंट कॉन्ट्रैक्ट बनाया जाएगा़, ताकि आपको कोई समस्या ना आए। आप सभी को अपनी मातृभूमि से और मजबूती से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में व्याप्त संभावनाएं और सुविधाओ के बारे में बताते हुए कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को अगले 5 साल में दोगुना यानी की 350 बिलियन डॉलर की बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। अक्षय ऊर्जा और सोलर ऊर्जा के प्रमुख अवसर हैं। 365 दिन सूर्य की कृपा रहती है, इसलिए आगे बढ़ेंगे। अक्षय ऊर्जा को 25 से 125 गीगावॉट उत्पादन करने का टारगेट लेकर काम कर रहे हैं। पर्यटन में पचास की जगह निवेश की सीमा दस करोड़ कर दी है। होटल में निवेश की अपार संभावनाएं है, आप निवेश कर सकते है। यहा का पत्थर और तेल और गैस के प्रचुर मात्रा में हैं। निवेश कर विकास की यात्रा में भागीदार बन सकते हैं। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, डाटा केंद्र में भी बेहतर अवसर है। राजस्थान की मिट्टी में एक खास ताकत है, अब उसके अनुकूल माहौल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से कि नहीं यहां के लोगों का दिल भी बहुत बड़ा है। हमारी सरकार ने निवेशकों के लिए ऐसा माहौल बनाया है कि उन्हें हर संभव सुविधा मिलेगी। नहीं नीतियां बनाई है और पारदर्शी सिस्टम तैयार किया है। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में 53000 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क और 750 किलोमीटर से भी ज्यादा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। विदेशों में देखा की प्रवासी सामाजिक सरोकार के साथ काम कर रहे है।

गोशाला, स्कूल, शमशानो तक के विकास तक का काम किया है। राजस्थान में उपलब्ध असीम अवसरों में निवेश के लिए हम भारतीय साझेदारी चाहते हैं। आप सब लोग मिलकर आपका और आपकी पीढ़ियों का मजबूती से जुड़ाव कर राजस्थान के विकास में भागीदार बने। अंत में शेयर पढ़ते हुए कहा की, जिंदगी की असली उड़ान बाकी है, अभी तो मुट्ठी भर जमीन नापी है, अभी तो पूरा आसमान बाकी है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी प्रेमचंद बैरवा सहित सरकार की सभी मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राजस्थान अब बदल गया है, यहा सबकुछ है, आप प्रदेश को आगे बढ़ाएं : ओम माथुर
सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर ने कहा की पीएम ने सीएम की इतनी प्रशंसा की। कहा की मुझे 48 साल सार्वजनिक जीवन में हो गए। विषम परिस्थितियों में राजस्थानी बाहर निकले। अपना स्थान बनाया। क्योंकि संकल्प शक्ति थी। हम कठिन परिश्रम को जाने जाते हैं। वहा के स्थानीय समुदाय ने स्थान बनाया, राजस्थान को भी नहीं भूले। प्रवासी बाहर मुझे कहते थे की राजस्थान क्यों जाए कोई सुविधा नहीं मिलती। अब राजस्थान बदल गया है। दस साल में देश बदल गया है। गरीब और पिछड़े के नाम से जाने जाते थे लेकिन अब फिर विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनता जा रहा है। मेरी अपील है साल में एक बार अपने गांव जरूर आएं। गुजरात की सड़के अच्छी लेकिन अब कह सकता हूं की यहां सड़के कमजोर नहीं। आइए राजस्थान, अब सब बदल गया है। सब मिलकर संकल्प ले तो राजस्थान को देश का नंबर वन स्टेट बनाएंगे। इंडस्ट्री लगाते हैं तो पहली समस्या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की आती है। लेकिन अब वन मंत्री ही हमारे प्रदेश के हैं। अपने आप को कमजोर मत माने, राजस्थान दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। सरकार से भी कहूंगा, एक ऐसी फोरम बनाए जो प्रवासी आए तो उसका काम हो। आप अपने पुरखों को याद करे, आइए राजस्थान को नंबर एक बनाएं।

राजस्थानियों की दुनियाभर में विश्वसनीयता, प्रवासी निर्विवाद, संस्कारी इसलिए आगे बढ़ रहे : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 1 साल के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने पूरी दुनिया में राइजिंग राजस्थान का जो माहौल बनाया है, उसके लिए मैं सीएम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित राजस्थान का विजन है। पानी, बिजली, शिक्षा और बजट का सटीक तरीके से खर्च करना का काम मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छे से 1 साल में किया है, इसका परिणाम दिखा की उपचुनाव में हम बढ़िया जीत हासिल कर पाए। प्रवासी राजस्थानियों ने यहां आकर जिस तरह से सरकार पर विश्वास जताया है, उम्मीद है कि उनका विश्वास राजस्थान की जमीन पर खरा उतरेगा। प्रवासी राजस्थानियों ने अपने संकल्प और सेवा से अपनी पहचान बनाई है। राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत हमारे लोगो की विश्वसनीयता है।

मारवाड़ी की खासियत है कि वह निर्विवाद होते हैं। वे बाहर अपने संस्कार और अपार उद्योग की क्षमता लेकर जाता है। इसलिए प्रवासी राजस्थानियों ने दुनिया भर में अपना डंका बजाया है। प्रवासियों में लगाव और विश्वास राजस्थान में आज भी कायम है। जोखिम उठा कर काम किया। अब समय बदला है। नए क्षेत्रों में भी आगे बढ़ते दिख रहे हैं। राजस्थान ने सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी के विजन से नए क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। नया विश्व, नई संभावनाओं का विश्व है। कोशल विकास, क्षमता विकास और हेल्दी लाइफ को राजस्थान में बेहतर काम हुआ है। देश भर में गवर्नेस का काम, पारदर्शिता से काम बीजेपी सरकारों का हो रहा है। राजस्थान में भी एक साल से यही हो रहा है। इसलिए अब निवेश से राजस्थान आगे बढ़ रहा है।

प्रवासी राजस्थानी हमारी टीम, अधिकारियों की टीम निवेश में आपकी मदद को लगाई: राज्यवर्धन
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आज आप सब अपने घर पधारे हैं । जब आप घर आते हैं तो उत्सव हो जाता है। सरकार ने संकल्प लिया की पहले ही साल सरकार को निवेश कर विकास शुरू करना है। कल का दिन अत्यंत खास रहा, क्योंकि पीएम मोदी को सुना। कहा की यह रिलायबल राजस्थान है। हम सब ने मिलकर ड्रीम यानी राइजिंग राजस्थान का चयन किया और टीम है हमारी प्रवासी राजस्थानी। यह टीम हम आगे बढ़ाएगी।  प्रवासी ने दुनिया भर में राजस्थान का नाम किया। सब को मिलकर आगे बढ़ना है। 21 पॉलिसी बनाई। अधिकारी तय किए। वे पांच साल निवेशकों से निवेश का काम करेंगे। बीते दिनों में यहा लाल फीताशाही थी। अब निवेश को हम लाल कारपेट बिछा रहे हैं। पिछली सरकार जिसे कमी मानती थी, वे कहते थे की हम तो केवल मार्केट है। मोदी ने तय किया की दुनिया की कंपनी आए और यहां काम करे। अब ट्रेड इंडस्ट्री आ रही है। यहा मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। राजस्थान के भामाशाहों को कोई नहीं भूलता। इतिहास को देख लीजिए। आपसे आग्रह करता हूं की आप भी ऐसा कुछ प्रदेश को करे की आपको भी प्रदेश में हमेशा याद किया जाए। बागडे, ओम माथुर, यादव, दिया, बैरवा सहित सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहे। दुनिया भर से आए प्रवासी, निवेश कर राजस्थान को आगे बढ़ाने को न्यौता दिया

महिलाओं को उद्यमी बनाने को 100 करोड़ लोन देंगे : भजनलाल शर्मा
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट में हर स्टोरी : एडवांसिंग इंक्लूजिव सोसायटीज सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें छोटी सी शुरुआत कर कैसे महिलाओं ने अपने बिजनेस को बड़ा रूप दिया, इसे लेकर अपनी सफलता की कहानियां बताईं। सत्र में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार आधी आबादी यानी महिलाओं के सशक्तीकरण का काम कर रही है। यह सत्र इसीलिए रखा गया है कि कैसे महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। सरकार के एक साल पूरा होने पर महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ का लोन दिया जाएगा, ताकि वे उद्यमी बन सकें। 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपए प्रति समूह रिवॉल्विंग फंड भी ट्रांसफर करेंगे। एक लाख लखपति दीदियों का सम्मान होगा। एक लाख बच्चों को लाड़ो प्रोत्साहन योजना की पहली किस्त देंगे। दो सौ नमो ड्रोन दीदी का सम्मान कर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संबल दिया जाएगा। कहा कि महिला आगे बढेगी तो देश आगे बढ़ेगा।

1.25 लाख छात्राओं को साइकिल, 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी वितरित होगी। 13 दिसंबर को किसानों, 14 दिसंबर को महिलाओं तथा 15 दिसंबर को मजदूर कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। कहा कि वाद के अनुरूप महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया। अब 20 हजार और महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। लेडी श्रीराम कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.श्वेतांशु भूषण ने विभिन्न वर्गों में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की। ग्रामीण महिलाओं को समाज में बदलाव का गेमचेंजर बताया। जिंदल एसडब्ल्यू लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर मीनू जिंदल ने कहा कि असली विकास तभी माना जाएगा जब उसमें सभी वर्गों का हित हो तथा समावेशी विकास हो। ओमान मार्केटिंग हैड ऋचा शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

निवेशक महिलाओं के छोटे उद्योगों में निवेश करें, उनमें मिलेनियर बनाने की ताकत : दिया कुमारी
सत्र में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि उद्योगपतियों ने यहां महिलाओं की सफलताओं की कहानियां सुनीं। देखा कैसे वे छोटे से निवेश से बिजनेस में आईं और फिर खुद का सशक्त बिजनेस स्थापित किया। निवेशक अपने आसपास की महिलाओं के छोटे उद्योगों की स्टडी करके उनमें अगर निवेश करें तो मल्टी मिलेनियर बन सकते हैं। यह उनके बिजनेस की ताकत बन सकती हैं। राजस्थान की महिला शक्ति में कई बिजनेस को मल्टी मिलेनियर बनाने का हुनर है। जरूरत केवल उन्हें मौका देने की है। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान को आर्थिक उन्नति की एक नई राह दिखा रहे हैं।

छोटे उद्योग से बड़ी बनी महिलाओं ने सुनाई सफलता की कहानी
रूमा देवी : 10 महिलाओं से 50 हजार महिलाओं को जोड़ा
स्वयं सहायता समूह चलाकर करोड़ों का टर्नओवर कर रही बाड़मेर की भारतीय पारम्परिक हस्तशिल्प डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने बताया कि उन्होंने 10 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से लघु स्तर पर काम की शुरुआत की थी। आज उनके साथ 50 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। वे वर्तमान में ट्राइबल आर्टिजन, सुकन्या छात्रवृत्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,लोक संगीत को प्रसिद्ध करने तथा ग्रामीण महिलाओं को खेलों में बढ़ावा देने का काम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा।

निमिषा जे वडक्कन : कंपनी में 60 फीसदी महिलाएं, 18 जिलों में काम कर रहीं
असेवारे फिटटेच सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड स्टार्टअप की सीईओ निमिषा जे वडक्कन ने बताया कि कैसे बैंकिंग सर्विस डिलेवरी को घर तक लाने का काम उनके एप के माध्यम से किया। कंपनी में 60 फीसदी महिलाएं काम कर रही है। राजस्थान के 18 जिलों में उनकी कंपनी काम कर रही है।

सीएम ने पीएम को दी चंदन की लकड़ी की तलवार
सीएम भजनलाल शर्मा ने समिट के उद्घाटन सत्र की शुरुआत में पीएम नरेन्द्र मोदी को चूरू के शिल्पकार के द्वारा तैयार चंदन की लकड़ी की बनी तलवार भेंट की। जिसमें महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी अभिव्यक्तियां थी। इसके बाद उनका साफा पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन सत्र में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, विभिन्न देशों के राजदूत, देश-विदेश से आए 5 हजार से अधिक उद्योगपति एवं निवेशक, प्रवासी राजस्थानी, अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है : भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सुबह चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा कि बाबा साहब के विचारों एवं समतामूलक दर्शन का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार राजस्थान में सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सरकार जनता के सामने रखेगी एक साल के कामों का लेखा-जोखा: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रख रही है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी जाएगी। ऐसे में इन कार्यक्रमों में सभी वर्गों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

रोजगार उत्सव से 1 लाख 5 हजार युवा होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से रोजगार उत्सव आयोजित होंगे। इसके तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र तथा नई भर्तियों की सौगात दी जाएगी। इससे लगभग 1 लाख 5 हजार युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने संबधित विभागों को निर्देश दिए कि भर्तियों की विज्ञप्तियों में तेजी लाई जाए। इसी तरह सरकार अपनी पहली वर्षगांठ पर एक लाख लखपति दीदी का सम्मान करेगी। इसके साथ ही 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपए प्रति समूह रिवोल्विंग फंड का हस्तांतरण, बालिकाओं को स्कूटी वितरण, महिला हैल्पलाइन एप का शुभारंभ, नमो ड्रोन दीदी का सम्मान, राजसखी पोर्टल का शुभारंभ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में महती भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन सभी कार्यक्रमों की सुनियोजित रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हो रहे रन फॉर विकसित राजस्थान, राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी, किसान तथा महिला सम्मेलन, रोजगार उत्सव, विभिन्न लोकार्पण-शिलान्यास कार्यों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान

सीएम ने कहा कि एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 12 से 17 दिसम्बर तक राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लाभार्थियों एवं आमजन की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग अपनी प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदारी तय करे तथा उनकी लगातार समीक्षा भी करे, ताकि सभी कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से आयोजित हो सके।

राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री की पहल, महाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए भूखंड आवंटन का अनुरोध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्थक पहल की है।

शर्मा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कुंभ मेला स्थल के निकट राजस्थान का एक पैवेलियन स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित करने का आग्रह किया है। ये पैवेलियन स्थापित होने से राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं के विश्राम, जलपान तथा चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की कि उत्तरप्रदेश सरकार का सहयोग राजस्थान के श्रद्धालुओं के महाकुंभ के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।