Deputy CM Diya Kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन एवं प्रिंटर्स क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का भव्य शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों और प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। त्रिदिवसीय इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की 200 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ नवीनतम तकनीक, आधुनिक मशीनरी और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं। एक्सपो में डिजिटल प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ऑफसेट तकनीक सहित कई अत्याधुनिक समाधानों की झलक देखने को मिल रही है, जो उद्योग को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह आयोजन न केवल प्रिंटिंग इंडस्ट्री के विकास को गति देगा, बल्कि प्रदेशभर के लाखों प्रिंटिंग व्यवसायियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक तकनीक से जुड़ने और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आदित्य सिंह (एमडी, प्रिंटिंग क्लब), आर.डी. भटनागर (अध्यक्ष), ललित कुमावत (डायरेक्टर), अजय गुप्ता (अध्यक्ष, ROPW), विकास अग्रवाल (जनरल सेक्रेटरी), नितिन नामदेव (डायरेक्टर) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर सिटी पैलेस स्थित सीताराम जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए भगवान श्री राम से सभी के जीवन में खुशहाली, सद्भाव और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

मदन राठौड़ के बेटे की शादी में जानें से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम, जानें क्या कहा?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम की 128वीं कड़ी को सुना। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर स्थित कार्यालय में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वोकल फोर लोकल अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढिय़ों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और सभी से प्रधानमंत्री के संदेश विशेष रूप से स्थानीय शिल्प एवं कला को बढ़ावा देने को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और परंपरागत कला को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत की राह को और मजबूत करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में इस कार्यक्रम को सुना। श्री राठौड़ ने अपने पुत्र श्रेयांस के विवाह वाले दिन भी संगठन सर्वोपरि की भावना दिखाते हुए मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सांगानेर स्थित सीएम कैंप कार्यालय मानसरोवर में मौजूद रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कैंप कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूचियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए।

सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक और ‘मन की बात’ संगानेर प्रभारी मोहन लाल गुप्ता, नवरतन नारायणियां, ओम सिंह, जगदीश पटेल, मुकेश भारद्वाज, अशोक यादव, श्रीप्रकाश तिवाड़ी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सहभागिता दिखाई।

दिया कुमारी से जयपुर व्यापार महासंघ की शिष्टाचार भेंट, दीपावली पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उपमुख्यमंत्री ने महासंघ को दी बधाई,
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और शहर की यातायात व्यवस्था सहित व्यापार एवं पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर व्यापार महासंघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ई-रिक्शा को बंद रखने और निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू करने की पहल के लिए महासंघ को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें महासंघ के सुझावों पर विस्तार से चर्चा होगी और ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। महासंघ ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि जयपुर के व्यापार, पर्यटन और जनसुविधा के हित में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

स्वास्तिक नगर : उप मुख्यमंत्री ने घर-घर जाने जलभराव क्षेत्र के हाल, जन-जन की सुनी पीड़ा
अजमेर। शहर से सटे बोराज तालाब की पाल टूटने से भारी तबाही झेल चुके स्वास्तिक नगर व आसपास के क्षेत्र में जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सोमवार को पीड़ितों के बीच पहुंचीं। वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर प्रभावित क्षेत्रों, कॉलोनी, पाल, खेत व आसपास के इलाके में गईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्वे के अनुसार परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी थी। इसके चलते भवनों एवं सम्पत्तियों को हुए नुकसान का सर्वे कराया गया है। अधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने को निर्देशित किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे राजस्थान में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई है।

इसे देखते हुए शहरों के ड्रेनेज सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा।  स्वास्तिक नगर में कई लोगों ने उप मुख्यमंंत्री दीया कुमारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं उजागर करने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों का कहना था कि उनकी कोई सुनवाई ही नहीं की गई। इस आपदा में किसी का व्यापार बर्बाद हो गया तो किसी के रोजगार के साधन खत्म हो गए, तो किसी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मीता सोनी व उनके भाई भगवानदास सोनी का कहना था कि उनका फूड पैकेट बनाने का काम हाल में शुरू हुआ था। लेकिन इस आपदा में वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया। जितेन्द्र ने बताया कि उसका ई-रिक्शा हादसे में तहस-नहस हो गया। जिससे वह बेरोजगार हो गया है।

कई कॉलोनियों में नुकसान
स्वास्तिक नगर के पास ही स्थित वर्धमान कॉलोनी एवं सामने स्थित कॉलोनी के निवासियों नवीशा, ज्योति, ज्ञानचंद, दीपा गोयल, गोविंद गुप्ता, सीमा तथा सुरेश अग्रवाल का कहना था कि जिला प्रशासन सिर्फ स्वास्तिक नगर में ही पहुंच रहा है। जबकि इसके सामने एवं आसपास की कॉलोनियों में भी तालाब के पानी से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के मकानों की दीवारें वहां भी टूटी हैं। फर्श धंसे हैं और कॉलोनियों में निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा है। जिससे वहां बीमारियां फैलने लगी हैं।

महिलाओं ने लगाया जाम
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की रवानगी के बाद आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने उनके यहां सर्वे कराने और नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए फॉयसागर रोड पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया। उन लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन उन लोगों की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। जबकि वह भी स्वास्तिक नगर के लोगों की तरह बुरी तरह से प्रभावित हैं। उनका भी भारी नुकसान हुआ है। लेकिन उनका सर्वे तो दूर की बात कोई सहायता तक नहीं पहुंच रही है।

डिप्टी सीएम दिया ने किया विद्याधर नगर क्षेत्र का दौरा, एक विकसित वैकल्पिक मार्ग की योजना तैयार करने के भी निर्देश
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंबाबाड़ी क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ मिलकर स्वच्छता, कचरा निस्तारण और अन्य व्यवस्थाओं का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने, जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी करने के जेडीए एवं नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमार ने जेडीए सचिव निशांत जैन, जेडीए एवं निगम के अधिकारियों के साथ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में अंबाबाडी स्थित जेडीए की जस्टिस दौलतमल भण्डारी स्कीम से लगती हुई सडक का दौरा किया। उन्होंने अंबाबाड़ी नाले में फैली जलकुंभी और गंदगी को तत्काल हटाने, वहां स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नाले के आसपास आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक विकसित वैकल्पिक मार्ग की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अंबाबाडी पुलिया से अंबाबाडी सब्जी मंडी तक दौरा करते हुए सड़क पर फैले हुए मलबे, कचरे के प्रबंधन एवं साफ-सफाई के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। दिया कुमारी ने जेडीए के जोन उपायुक्त 2 को जेडीए की जस्टिस दौलतमल भण्डारी स्कीम में हो रहे अतिक्रमणों की रोकथाम करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने सड़क सुदृढीकरण एवं मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी व्यवस्थाओं का फीडबैक लेकर अधिकारियों को तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जेकेके को राष्ट्रीय केंद्र बनाया जाएगा, जहां न सिर्फ राज्य बल्कि देशभर के कलाकार अपनी पारंपरिक कलाओं को प्रदर्शित कर सकें : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित रंगरीत कला महोत्सव के समापन समारोह में पारंपरिक चित्रकला की सराहना करते हुए इसे राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि जेकेके को ऐसा राष्ट्रीय केंद्र बनाया जाएगा, जहां न सिर्फ  राज्य बल्कि देशभर के कलाकार अपनी पारंपरिक कलाओं को प्रदर्शित कर सकें और भावी पीढ़ी को इन कलाओं की शिक्षा दे सकें।

उपमुख्यमंत्री ने चित्रों का अवलोकन करते हुए कलाकारों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन पारम्परिक कलाओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिया कुमारी ने कहा कि महोत्सव में युवा कलाकारों ने कला गुरुओं से पारंपरिक चित्रकला के गुर सीखे, यह अत्यंत सराहनीय है। जेकेके जैसे केंद्र कला को संजोने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करेगी। महोत्सव के दौरान एडीजी अलका मीणा और संयोजक रामू रामदेव ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। अलंकार दीर्घा में प्रवेश के बाद उन्होंने मां सरस्वती को नमन कर दीप प्रज्ज्वलित किया और स्वयं भी एक चित्र बनाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

दिया कुमारी ने बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का लोगो और सॉन्ग किया लांच
जयपुर। राज्य में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत की है। अभियान का नया लोगो और थीम सॉन्ग भी जारी है। इनसे लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका  ने बताया कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल अधिकार विभाग की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं बाल विवाह की आशंका हो तो तुरंत चाइल्डलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर जानकारी दें।

डिप्टी सीएम ने किया आर्टिजंस कलेक्टिव का अवलोकन
जयपुर। सिटी पैलेस में प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन (पीडीकेएफ ) की ओर से आयोजित हो रहे पीडीकेएफ आर्टिजन कलेक्टिव के दूसरे दिन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अवलोकन किया। यह विशेष कार्यक्रम देशभर के करीब 12 राज्यों से 50 से अधिक विमेन आर्टिजंस और एंटरप्रेन्योर्स को एक मंच पर लाया है। जहां उन्हें अपने शिल्प को प्रदर्शित करने, विविध लोगों से जुड़ने और अपना स्वयं का बाजार स्थापित करने का अवसर प्राप्त हो रहा हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा यह एक सराहनीय पहल की गई है। देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला कारीगरों और शिल्पकारों को यहां अपनी कला और शिल्प का प्रदर्शन करने का एक मंच प्राप्त हुआ हैं, जो पर्यटक सिटी पैलेस घूमने आ रहे हैं, उनके लिए भी यह देश की कला, संस्कृति और शिल्प को जानने का एक बेहतरीन अवसर है।

राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल
उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने पर कहा कि राजस्थान में हर वह चीज मौजूद है, जो एक पर्यटक अनुभव करना चाहता है। चाहे वह वाइल्ड लाइफ, महल, किले, वेडिंग डेस्टिनेशन, फिल्म शूटिंग स्थल या रूरल टूरिज्म हो, राजस्थान में सब कुछ उपलब्ध है। अब केवल आवश्यकता है इसकी सही तरीके से प्रचार-प्रसार करने की।

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा की जीत ही होगी मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि: दियाकुमारी
उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि 13 नवंबर को सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ही पूर्व विधायक अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिया कुमारी सलंबूर में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी के समर्थन में जनसंपर्क कर रही थी। उन्होंने कहा कि शांता देवी की जीत ही स्वर्गीय अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मीणा ने मेवाड़ की विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाये रखा, क्योंकि वह एक मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होने सलूंबर के विकास के लिए भरपूर प्रयास किये और उनकी कमी सलूंबर और भाजपा को हमेशा खलती रहेगी। लेकिन अब शीर्ष नेतृत्व ने उनकी पत्नी शांता देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अपील की कि शांता देवी को जीताकर अमृतलाल मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि दे।

उपमुख्यमंत्री ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के जावद में जनसभा को संबोधित किया और फिर सलूंबर कस्बे में एक रोड शो भी किया। रोड शो में भारी संख्या में स्थानीय निवासी, खासकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात काम कर रहे है और विकसित राजस्थान के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम मेहनत कर रही है। सलूंबर की कड़ी विकास के डबल इंजन से जुड़ी रहे, इसके लिए जरूरी है कि शांता देवी को आप सभी मिल कर भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रवासी वोटों को भी बूथ तक ले जाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि माताओं-बहनों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे परिवार के सभी सदस्यों को वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने से कोई रोक नहीं सकता : दीया
जयपुर। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वीकेआई एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सोमानी, महासचिव  पुष्प कुमार स्वामी,  रीको कमेटी चैयरमेन  डॉ अरुण अग्रवाल, पदाधिकारी निर्मल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशांत गोयल, उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा,  वरिष्ठ संयुक्त सचिव आशीष सहरिया , कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार, आंकेड़ा इंडस्‍ट्रीज से सुनील  जैन और  विनोद बोथरा के साथ 11 औद्योगिक क्षेत्रों के  प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुमारी वीकेआई एसोसिएशन भवन पहुंची। इस मौके पर उनका उद्योगपतियों और व्यापारियों की ओर से  भव्‍य स्वागत और  सम्मान किया गया।  जगदीश सोमानी ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष जयपुर के सभी 37 औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इनमें आकेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क और  मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, वेयर हाउस के नियमन, वीकेआई में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का एग्जीबिशन सेंटर, रीको में लीज डीड की जगह फ्री होल्‍ड जैसी मांगें शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ने 20 अक्टूबर के बाद सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकर सभी समस्याओं का  बिंदुवार समाधान करने का आश्वासन दिया। कुमारी ने व्यापारियों से भी पूरे जयपुर  शहर की स्वच्छता और परकोटे में बसे शहर की स्वच्छता के साथ  संरक्षण के लिए व्यापारियों का सहयोग मांगा।

सभी व्यापारियों ने शहर के स्वच्छता अभियान में  सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करने का वादा किया। अपने संबोधन में दीया ने कहा कि राजस्‍थान को 5 साल में 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने से कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बिजनेस करना नहीं है, सरकार का काम सुगम व्यापार के लिए सुविधाएं मुहैया कराना है। उन्होंने उद्योगपतियों से समस्याओं के साथ समाधान लाने और प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए नए आइडिया को सरकार के साथ साझा करने का आह्वान किया।

हुडको से आरटीडीसी ने किया 415 करोड़ का करार, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पर्यटन सचिव रवि जैन रहे मौजूद
जयपुर। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी तथा शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन विकास निगम और हुडको की ओर से सचिवालय में आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा एवं हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर के मध्य 415 करोड़ रुपये के ऋण हेतु एमओयू का आदान प्रदान किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हुडको से 9.12% की ब्याज दर पर 415 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन लोन का एमओयू आदान प्रदान किया गया है। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं पर अभी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि हुडको के साथ हुए आज के एमओयू से पर्यटन विकास के लिए वित्तीय संबल मिलेगा। राजस्थान में पर्यटन विकास और गति मिलेगी।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विज़न विकसित भारत बनाने का है। इसी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकसित राजस्थान बनाने का विजन है। जिसमें पर्यटन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी डबल इंजन की सरकार है केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश का विकास करेगी,पर्यटन का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थलों, स्मारकों,नये डेस्टीनेशन्स को और अच्छा बनाने के लिए कार्य किये जाएंगे। राजस्थान आने वाले पर्यटकों का अनुभव शानदार हो इसके लिए हमारा प्रयास होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राईजिंग राजस्थान हमारे लिए एक बेहतर अवसर है। पर्यटन की दिशा में हम बहुत आगे बढ़ने वाले हैं। राईजिंग राजस्थान से पर्यटन के क्षेत्र में नए निवेश होगा तथा राजस्थान को ​पर्यटन क्षेत्र में नई उचाईयों पर ले जाने के प्रयास सार्थक होंगे।

हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर इस अवसर पर कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन विकास के बेहतरीन काम हो रहे हैं। राजस्थान में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन विकास के बहुत अच्छे कार्य हो रहें हैं। उन्होंने ​कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशों पर आगे बढ़ते हुए आज एमओयू हुआ इससे राजस्थान में पर्यटन का तेजी से विकास होगा। आरटीडीसी होटल के नवीनीकरण के कार्य तथा पर्यटक स्थलों और पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी सुविधाओं का विकास महत्वपर्ण है। उन्होंने कहा कि ऋण स्थगन अवधि 2 वर्ष की होगी, इसके बाद मूल राशि का पुनर्भुगतान शुरू होगा।

इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक वित्त धीरज सिसोदिया, पर्यटन विभाग की वित्तीय सलाहकार गार्गी सिंह, उपनिदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।