arrested for murder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पीट पीटकर मारा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार
बालोतरा। प्रेमिका से मिलने आए शादीशुदा प्रेमी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात 13 अप्रेल बालोतरा के सिवाना थाना इलाके किटनोद ग्राम का है। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने शव को स्कॉर्पियो में डालकर बामणी ग्राम के रेतीले धोरों में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी कानसिंह की निशानदेही पर शव बरामद कर पांच आरोपियों कानसिंह पुत्र चतरसिंह निवासी मूठली, छतरसिंह पुत्र खींमसिंह निवासी मवड़ी, पारस कंवर पत्नी छतरसिंह, मनीषा कंवर पुत्री छतरसिंह और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल अजय कुमार को 19 अप्रैल को सूचना मिली कि जालोर के गुमशुदा युवक पूर्णसिंह (32) की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि कानसिंह ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूर्णसिंह को बंधक बनाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रेतीले इलाके में दफना दिया गया।

लव अफेयर की कहानी
जानकारी के अनुसार पूर्णसिंह का (छतरसिंह की पुत्री) के साथ दो साल पहले प्रेम प्रसंग था। जब युवती को पता चला कि पूर्णसिंह शादीशुदा है, तो उसने संपर्क तोड़ लिया। बाद में जब युवती की शादी तय हुई, तो पूर्णसिंह 13 अप्रैल को मवड़ी पहुंचा और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। युवती के परिजनों ने पूर्णसिंह को बंधक बना लिया और मनीषा के मामा कानसिंह को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पूर्णसिंह को एक सुनसान मकान में ले जाकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

सुपारी लेकर हत्या करने वाला प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, लाश सड़क पर फेंक, सड़क हादसे का शिकार होने की रची साजिश
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में सुपारी लेकर हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बदमाश ने युवक की हत्या करके लाश सड़क पर फेंक दी और सड़क हादसे का शिकार होने की साजिश रची थी। सुपारी देने वाले मृतक के भाई सहित तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिवदासपुरा थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि गिरफ्तार सुपारी किलर कान्हा सिंह जादौन (24) मूलरूप से मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिछले दिनों उसे मालपुरा गेट पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दबोचा था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शिवदासपुरा इलाके में एक युवक को गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क पर फैंक दिया था।

जिसके लिए मृतक के बड़े भाई ने ही डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। साजिश के अनुसार कृष्ण मोहन मीणा की हत्या कर आरोपितों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची। जिसकी लाश 4 सितम्बर 2023 को पड़ी मिली। आरापितों ने स्कॉर्पियो से कृष्ण मोहन को कुचल कर हत्या करना कबूला है। मौके से एफएसएल और सीसीटीवी फुटेजों से मर्डर के इनपुट मिले। जिस पर पुलिस ने दो जनों हनुमान प्रसाद और ब्रजभूषण  को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपी से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने रची साजिश : मां और मां के प्रेमी से करा दी हत्या, तीनों गिरफ्तार
बहरोड़। शहर में गत 18 जनवरी को फुटपाथ पर मिले शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर मां-बेटी सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती ने अपने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए मां और मां के प्रेमी के साथ साजिश रची थी। मृतक राहुल 27 पुत्र बलबीर जाट हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कादमा का रहने वाला था। राहुल की हत्या करने की वजह युवती को अपने साथ रहने का दबाव बताया। थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि गत 18 जनवरी को सुबह नेशनल हाईवे की सर्विस सड़क पर पार्क अस्पताल के गेट पर बने मेडिकल स्टोर के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 9 बजे दो महिला और दो व्यक्ति टेंपो लेकर आए और यहां शव लिटाकर चले गए। तफ्तीश के दौरान शहर के गुर्जर मोहल्ला में किराए का मकान लेकर रह रही रेखा देवी 50 पत्नी रतनलाल बाल्मीकि खैरथल तिजारा जिले के गांव मोठूका औरा उसकी बेटी कोमल 20 और रेखा के प्रेमी राजकुमार निवासी हटूंडी थाना मुंडावर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य चौराहे से एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालाक को बताया कि एक बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है। जिसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जाएंगे। पहले में चौराहे पहुंचे और उसके बाद पार्क अस्पताल के गेट पर लेकर चलने की बात कही। थ्री व्हीलर टेंपो चालक सभी को अस्पताल के गेट पर ले आया। यहां छोड़कर चला गया। उसके बाद यह लोग काफी देर ठहरे और योजनाबद्ध तरीके से रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया। इन्होंने राहुल की हत्या करना कबूल कर लिया।

गला घोंटकर की हत्या
रेखा ओर उसके प्रेमी राजकुमार ने गला दबाकर दिन में करीब 9 बजे हत्या की। सूचना के बाद शाम के समय नीमराणा से उसकी बेटी कोमल भी बहरोड़ आ गई। तीनों ने योजनाबद्ध शव को ठिकाने लगाने की ठानी। मुख्य चौराहे से एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालाक को बताया कि एक बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है। जिसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जाएंगे। पहले में चौराहे पहुंचे और उसके बाद पार्क अस्पताल के गेट पर लेकर चलने की बात कही। थ्री व्हीलर टेंपो चालक सभी को अस्पताल के गेट पर ले आया। यहां छोड़कर चला गया। उसके बाद यह लोग काफी देर ठहरे और योजनाबद्ध तरीके से रफू चक्कर हो गए।

दामाद ने चाकू मारकर कर डाली मामा ससुर की हत्या, बचाव करने आई मामी सास भी घायल
केशवरायपाटन। बूंदी जिले के केशवरायपाटन स्थित कच्ची बस्ती में सुबह पारिवारिक कलह के चलते दामाद ने मामा ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। दामाद ने मामा ससुर और मामी सास दोनों को चाकू मारे। मामा ससुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामी सास का कोटा के एमबीबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। आरोपी की पत्नी सबीना गत 4 महीनों से केशवरायपाटन मामा-मामी के पास रह रही थी और ससुराल नहीं जाना चाहती थी। मृतक कल्लू खान के छोटे भाई जहीर ने बताया कि उसके भाई कल्लू और उनकी वाइफ शहजहां दोनों घर पर अकेले थे। सुबह दामाद शहजाद निवासी किशनगंज, अजमेर बिना बताए आया और अपनी सबीना के लिए पूछ रहा था। उसकी पत्नी सबीना वहां पर नहीं थी। वह कोटा में थी। वहां पर शहजाद ने अपने मामा ससुर कल्लू खान पर ताबड़तोड़ 6-7 चाकू मारे, बीच बचाव में मामी सास  शहजहां को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान कल्लू खान की मौत हो गई और मामी सास शहजहां घायल है।

मामा के पास रह रही थी पत्नी
केशवराय पाटन थाने के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली। शहनाज ने बयान के दौरान बताया कि सुबह 4 बजे उसके पति कल्लू खान के चिल्लाने की आवाज आई, जैसे ही बाहर आई वहां सबीना का पति शहजाद कल्लू पर चाकू से हमला कर रहा था। जिसे देख बीज बचाव करने गई शहजहां के भी चाकू लग गए। शहजाद अपनी पत्नी सबीना से मारपीट करता था। इसीलिए उस से परेशान होकर यह अपने मामा मामी के पास आ गई थी। पिछले चार महीनों से यही रह रही थी।

महिला ने 17 वर्ष छोटे प्रेमी से पति का पहले अपहरण कराया, फिर हत्या
अलवर। प्रेम प्रसंग में 52 साल के पति का बार-बार अड़ंगा, 42 साल की पत्नी को इतना अखर गया कि उसने खुद से करीब 17 साल छोटे प्रेमी से मिलकर पति का गला कटवा दिया। पहले पत्नी ने पति को बुलाया। प्रेमी ने आकर उसका किडनैप किया, उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के इशारे पर पति को निर्वस्त्र कर पीटा। फिर शराब पिलाकर उसका गला और नाक काट कर मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को थाने से 300 मीटर दूर फेंक दिया। पूरा मामला अलवर जिले के थानागाजी कस्बे का है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे अलवर के थानागाजी थाने से 300 मीटर दूर एक निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लेकिन पहले दिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कस्बे और आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब मुखबिर से सूचना मिली कि यहां एक व्यक्ति रुका हुआ था। जो 4 दिन तक शराब के नशे में दिखा। उसके बाद सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद पता चला कि मृतक रामपाल मीना पुत्र मूलचंद मीना निवासी महुआ कला, मालाखेड़ा, अलवर है। उसकी पत्नी छोटी देवी से पता किया गया तो वह अनजान बनी रही। उसके बाद पुलिस को छोटी देवी के सुभाष पुत्र दयाराम से अवैध संबंध होने का पता चला।

पति बन रहा था प्रेम प्रसंग में बाधा
पुलिस ने सख्ती की तो महिला ने राज खोला कि पति उसके प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना हुआ था। उसी के कहने पर सुभाष ने उसके पति रामपाल को खत्म कर दिया। खुद भी शराब पी और अकबरपुर से रामपाल का किडनैप कर थानागाजी लेकर आया। यहां एक होटल के ऊपर कमरा लेकर 4 दिन रामपाल को रखा। फिर उसी होटल से बड़ा चाकू लेकर आया। नशे में ही रामपाल का गला काट दिया। आखिर में नाक भी काट दी। निर्वस्त्र पहले ही कर दिया था। आरोपी सुभाष की तलाश जारी है।

छात्र की हत्या के आरोप में एलन कोचिंग संस्थान के सात छात्र दबोचे
कोटा। एलन कोचिंग संस्थान के छात्रों द्वारा अपने ही साथी छात्र सत्यवीर की हत्या के आरोप में जवाहर नगर पुलिस ने बुधवार को एलन कोचिंग के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है जबकि चार को निरुद्ध किया गया है। आरोपी आदित्य उर्फ मैनेजर (19) पुत्र श्याम वीर श्रीवाल  निवासी मुरार  ग्वालियर (मध्य प्रदेश) हाल आर्मी एरिया अंटाघर कोटा, बृजेश उपाध्याय उर्फ लव कुमार (18)  पुत्र रविन्द्र उपाध्याय  निवासी गांव रकसिया थाना अगरेर जिला रोहताश (बिहार) हाल इन्द्रा विहार थाना जवाहर नगर कोटा व  साकेत कुमार राज उर्फ सत्यम (18) पुत्र  सुरेश कुमार शाह निवासी शम्भूगंज थाना शम्भूगंज जिला बांका (बिहार) हाल महावीर नगर द्वितीय को गिरफ्तार किया है।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और मृतक कोचिंग छात्र के बीच गु्रप बाजी के चलते हत्या करना सामने आया है। इनके बीच पूर्व में भी झगड़ा हुआ बताते हैं।

पनप रही गुटबाजी
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मृतक कोचिंग छात्र सत्यवीर सिंह (17) पुत्र ताड़केश्वर निवासी गौरखपुर उप्र और आरोपी कोचिंग छात्रों के बीच पूर्व में तीन-चार महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होेंने बताया कि एलन कोचिंग के छात्रों में गुटबाजी पनप रही है। गुटबाजी के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार व निरुद्ध सभी छात्र एलन कोचिंग के हैं। ये लोग एलन से ही आईआईटी की कोचिंग कर रहे हैं। कोचिंग विद्यार्थियों के बीच आपस में अलग-अलग गुट बने हैं, जो कि एक-दूसरे को सबक सिखाने के चक्कर में आपस लड़ते रहते हैं। इसी के चलते सत्यवीर को सबक सिखाने के लिए आरोपी कोचिंग छात्रों ने उसके साथ लोहे के पाइप, सरिया से हमला किया  था।

यह था मामला
एएसपी संजय गुप्ता ने बताया कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रा विहार में सोमवार शाम को कोचिंग छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस टीम ने हत्या में निरूद्ध चारों नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया, वहां से बाल गृह भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपी कोचिंग छात्र आदित्य उर्फ मैनेजर, बृजेश उपाध्याय उर्फ लव कुमार, साकेत कुमार राज उर्फ सत्यम से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  पुलिस ने छात्र की मां की रिपोर्ट पर  धारा 147, 148, 149, 302 भा. द.सं. में प्रकरण दर्ज किया था।