Parliament Winter Session - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मोदी-राजनाथ के साथ प्रियंका-खड़गे ने ली चाय की चुस्की…इस मुद्दों पर खूब लगे ठहाके
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। पूरे सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए देखा, लेकिन सत्र के आखिरी दिन माहौल कुछ और ही नजर आया। बता दें कि शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और वंदे मातरम के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त कर दी। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में अपने कक्ष में विभिन्न दलों के नेताओं और सांसदों के साथ बुलाया, इस बैठक में पीएम मोदी की मौजूदगी खास रही।

बता दें कि इस बैठक से सामने आई तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले समेत कई नेता एक साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। इस तस्वीर में नेताओं के बीच सौहार्द और हल्के-फुल्के माहौल की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हालिया सियासी तनाव से बिल्कुल विपरित थी। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इससे पहले मानसून सत्र के बाद बुलाई गई ऐसी ही बैठक में राहुल गांधी ने शामिल होने से इनकार कर दिया था।

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही। लोकसभा में नाराजगी जताने के बाद गडकरी ने प्रियंका को अपने कार्यालय में भोजन के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी उस दूरी को पाटने का प्रयास हो सकती है। उधर, राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करते हुए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुईं, जो करीब 92 घंटे चलीं। इस दौरान 8 विधेयक पारित किए गए। सत्र भले ही हंगामेदार रहा हो, लेकिन अंत में सामने आई यह तस्वीर राजनीति में संवाद और सहमति की संभावना का संकेत जरूर देती है।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी और इस दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित किया कि  अब हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गये हैं। इस सत्र में हमने 15 बैठकें की। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

केंद्र सरकार का दावा: भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों में आई 5% की कमी, विदेशों से हो रहा भारतीयों का मोहभंग
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने दावा करते हुए कहा कि अब धीरे धीरे भारतीयों का विदेशों से मोहभंग होता जा रहा है। हालांकि, भारतीयों में विदेशों में नौकरी करने की रूची में दिनों दिन बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन लगातार हो रही धोेखाधड़ी के कारण भारतीय अब ज्यादा जागरूक हो गए हैं और इसका नतीजा है कि भारतीयों के भारत छोड़ने की संख्या में करीब 5 प्रतिशत की कमी हुई है। केंद्र सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि साल 2024 में करीब 2,06,378 लोगों ने भारतीय नागरिकता को छोड़ा था, जबकि साल 2023 में 2,16,219 और साल 2022 में 2,25,620 लोगों ने।

इसके आगे राज्यसभा में लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि पिछले 5 सालों में करीब 9 लाख भारतीयों ने भारत की नागरिकता को छोड़ा है। कीर्ति वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने ऐसी कई कंपनियों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने नौकरी के झूठे दावे किए थे। इसके आगे कीर्ति वधर्न ने कहा कि करीब 6700 भारतीयों को ऐसे धोखाधड़ी के मामलों से बचाया भी गया है। कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि साल 2024 से 2025 के बीच विदेश मंत्रालय को कुल 16,127 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से करीब 11,195 शिकायतें मदद पोर्टल और 4,932 शिकायतें सीपीग्राम्स के माध्यम से दर्ज की गई थी। इससे पहले साल 2011 से 2019 के बीच 11,89,194 लोगों ने, 2011 में 1,22,819 लोगों ने 2012 में 1,20,923 लोगों ने, 2013 में 1,31,405 लोगों ने, 2014 में 1,29,328 लोगों ने, 2015 में 1,31,489 लोगों ने, 2016 में 1,41,603 लोगों ने, 2017 में 1,33,049 लोगों ने, 2018 में 1,34,561 और 2019 में 1,44,017 लोगों ने भारतीय नागरिकता को छोड़ा।

कब कितने भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता?
2022- 2,25,620
20230- 2,16,219
2024- 2,06,378

लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
नई दिल्ली। गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए टीएमसी सांसद पर ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उस सांसद पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करते हुए कहा कि, टीएमसी सांसद ई सिगरेट पी रहे हैं, जिस पर स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि संसद के नियमों के उल्लंघन को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके आगे भाजपा सांसद ने लोकसभा में मामले को उठाते हुए कहा कि संसद में कार्रवाई के ऐसा करना केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं बल्कि सदन की मर्यादा के भी विपरित है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक उनको ऐसी कोई भी औपचारिक शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है और उसका सबूत भी मिलता है तेा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि कुछ साल पहले देश में ई सिगरेट पर बैन लगा दिया गया था, क्योंकि इससे स्वास्थय को कई सारे नुकसान होते हैं।

पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
पंजाब। दिल्ली में आज भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सत्र में वदें मातरम पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज इस चर्चा का संबोधित करेंगे। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आज पंजाब के दौरे पर है। इसी बीच में सीएम रेखा गुप्ता श्री हरमंदिर साहिब मंदिर में पहुंची और वहां पर अरदास लगाकर माथा टेका। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने हरमंदिर साहिब की परिक्रमा की और वहां पर मौजूद छबील पर जुठे बर्तन धोए और सेवा दी। बता दें कि इस दौरान उनके साथ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दिल्ली सीएम आज री गुरू हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आई हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने यहा अरदास लगाई ताकि गुरू तेगबहादुर जी का 350 साला आयोजित कार्यक्रम सुख शांति से पूण हो जाए।

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, गुरु तेग बहादुर साहिब का 350 शहीदी पर्व पूरे देश में मनाया जाना तय हुआ तो हमने दिल्ली में, उस स्थान पर जहां गुरु साहिब की शहादत हुई, वहां बड़ा आयोजन किया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ दिन पहले दिल्ली में बम धमाका हुआ है जिसके कारण हमने गुरूद्वारा में अरदास लगाई की पूरा कार्यक्रम सुख शांति से पूर्ण हो जाए।

शीतकालीन सत्र के दौरान राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, कहा-संसद सत्र में एसआईआर सबसे बड़ा मुद्दा
लखनउ। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राम गोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि, संसद के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सबसे बड़ा मुद्दा होगा। राम गोपाल यादव ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, सबसे मुख्य मुद्दा एसआईआर का ही है। बिहार में जब से एसआईआर चल रहा था तब से सरकार में बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग घुसपैठियों की बात कर रहे थे। इनकी मनसा है कि कुछ वैध मतदाताओं के नाम काट दो, और कहो कि वे घुसपैठिये हैं। ऐसा हम होने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि, यह सही है कि विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग एसआईआर के लिए तिथि बढ़ा दी है, लेकिन सरकार जो दिखा रही है जमीनी हकीकत उससे काफी अलग है। सपा सांसद ने कहा, इटावा में सारे लोगों को सी कैटेगरी में डाल दिया गया है। हम जाने कब से वोट डालते आ रहे हैं। इटावा जिले से (समाजवादी पार्टी के) सात लोकसभा सदस्य हैं, एक राज्यसभा का मैं हूं और तीन विधायक हैं। सब कैटेगरी सी में हैं, यानी इनके पास कोई कागजात नहीं है।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि, मनमाने ढंग से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं, उन्हें सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। मऊ में 20 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिये गये हैं। यह साजिश है, जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ रही है।

सरकार के इस तर्क पर कि निर्वाचन आयोग के कामकाज के बारे में संसद में चर्चा नहीं हो सकती, श्री यादव ने कहा कि यह बहाना है, चुनाव आयोग पर पहले भी कई बार संसद में चर्चा हो चुकी है।

Parliament Winter Session: हंगामा करने पर विपक्ष के 49 सदस्य लोकसभा से निलंबित, इस सत्र में कुल 141 सांसद निलंबित
नई दिल्ली। लोकसभा में सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा करने वाले विपक्ष के 49 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया और कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुप्रिया सुले, फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, डिंपल यादव, एस. टी हसन, दानिश अली और मनीष तिवारी सहित कुल 49 सासंदों को निलंबित किया गया है।

दो बार के स्थगन के बाद साढ़े बारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने हंगामा कर रहे कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों का नाम लिया। उसके बाद संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, डिंपल यादव, एस. टी हसन, दानिश अली और मनीष तिवारी सहित 49 सासंदों का नाम लिया और निलंबन का प्रस्ताव पारित हो गया।

इससे एक बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही साढ़े बारह बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने हंगामा कर रहे सदस्यों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि तख्तियाँ दिखाना उचित नहीं है। हंगामा नहीं रुकने पर सदन को लोकसभा की कार्यवाही बारह बजकर 30 मिनट तक स्थगित कर दी गई।

मंगलवार को सदन समवेत होते ही विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर, नारे लगाते हुए और प्रधानमंत्री का फोटो लहराते हुए आसन के सामने आ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का अध्यक्ष ने प्रयास किया लेकिन सदस्य जोर-जोर से नारे लगाने लगे।

अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को हंगामा नहीं करने और नियमों से सदन की कार्यवाही चलते रहने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने कहा ''यह सदन आपका है। सदन नियम और परिपाटी से चलता है। नियम आपने ही बनाए हैं। आपने भी कहा था कि सदन में तख्तियां लेकर नहीं आना है। तख्तियां लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। मैं किसी सदस्य के खिलाफ करवाई नहीं करना चाहता हूं लेकिन सदन में मर्यादा बनाए रखना जरुरी है, क्योंकि सदन नियम और व्यवस्था से ही चलता है। पूरा देश सदन की कार्यवाही देख रहा है। देश का यह सर्वोच्च लोकप्रिय सदन है लेकिन आप सदन की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, नियम से सदन को नहीं चलने दे रहे है और व्यवस्था तथा परंपरा को तोड़ रहे हैं इसलिए आपको अंतिम चेतावनी दे रहा हूं कि आसन के सामने कोई सदस्य तख्तियां लेकर नहीं आए।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सदस्य सदन में प्रधानमंत्री की तस्वीर लेकर जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वह अमर्यादित और निंदनीय है। सदन में सदस्यों का यह व्यवहार उचित नहीं है।

बिरला ने हंगामे के बीच सदन चलाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी और उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

Parliament Winter Session: सुरक्षा के मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों ने सुरक्षा में चूक की मुद्दे पर आज नारेबाजी करते हुए जबरदस्त हंगामा किया जिसके कारण अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरु कर दिया और आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही आरम्भ कर दी लेकिन हंगामा चलता रहा।

बिरला ने सदस्यों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा ''जो घटना कल घटित हुई उसको लेकर हम सब चिंतित है। संसद की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी को देखते हुए मैंने कल आप लोगों से चर्चा की  और फिर आगे भी चर्चा करेंगे। आप सबको बुलाकर सुरक्षा के मुद्दे पर विचार होगा। लोकसभा सचिवालय सुरक्षा को देखता है और सचिवालय फिर आपसे चर्चा करेगा। लोकसभा सचिवालय स्वायत्त है और सरकार उसके काम में कभी हस्तक्षेप नहीं करती इसलिए सदस्य अपनी सीटों पर बैठ जाए। लोकसभा अध्यक्ष के नाते सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है इसलिए मैं आपसे चर्चा करूंगा। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं इसलिए फिर ऐसा ना हो हम सब मिलकर इस बारे में विचार विमर्श करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हम सब दर्शक दीर्घा के पास देते हैं। हमें यह ध्यान देना है कि ऐसे व्यक्ति को पास ना दे जो संदिग्ध औऱ अविश्वसनीय हो। अध्यक्ष ने कल की घटना को गंभीरता से लिया है और इस पर ध्यान दिया है। पुराने संसद भवन में भी नारेबाजी हुई है, पेपर फेंके गए हैं और यहां भी हुई है। मुझे लगता है कि हम सबको मिलकर इसके समाधान के लिए मिलकर बात करना चाहिए। संसद में इस मुद्दे को लेकर हंगामा पैदा करने का कोई औचित्य नहीं है।

बसपा के मलूक नागर ने सवाल पूछने से पहले कहा कि संसद की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है और इस पर राजनीति किसी को नहीं करनी चाहिए।

बिरला ने हंगामे के बीच प्रश्न काल जारी रखने की कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ता गया तो उन्होंने कुछ सदस्यों को नाम लेकर चेतावनी देते हुए हंगामा नहीं करने को कहा। हंगामा कर रहे सदस्य नहीं माने तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।