bhajana lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री से मिला बंजारा समाज प्रतिनिधिमंडल, ऐतिहासिक निर्णयों पर जताया आभार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बंजारा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में घुमंतू, विमुक्त और अर्द्ध घुमंतू समाज के लिए किए गए प्रावधानों पर आभार व्यक्त किया। खासकर घुमंतू परिवारों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों की स्थापना तथा आवासीय पट्टों के वितरण के निर्णय को समाज के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया गया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार ने जिन समुदायों को वर्षों तक उपेक्षित रखा गया, उनके लिए व्यावहारिक और प्रभावी नीतियां लागू कर सकारात्मक बदलाव की पहल की है। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार के विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू समुदाय विकास अभिकरण के अध्यक्ष  बाबूलाल बंजारा सहित राजस्थान और मध्यप्रदेश के समाज के कई प्रमुख गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वंचित समाजों के अधिकार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि सरकार भविष्य में भी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेगी।

शपथ लेते ही एक्शन में सीएम पेपरलीक की जांच करेगी एसआईटी
जयपुर। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सीएम भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएमओ में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद पहले ही दिन मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार की प्राथमिकता तय की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर उन्नमूलन होगा। कोई भी अपराध हो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम ने ऐसे में पहले दिन से ही चुनावी घोषणा पत्र के वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने राजस्थान के युवाओं के पेपरलीक से पिछली सरकार में भविष्य चौपट होने की बात कहते हुए कहा कि राजस्थान में जो पेपरलीक हुए हैं, उसकी जांच और दोषियों को सजा के लिए एसआईटी गठन का काम शुरू कर दिया गया है। पेपरलीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में पेपरलीक ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। राजस्थान में संगठित अपराधों को रोकने के लिए एंटी गैंगेस्टर टॉस्क फोर्स के गठन का भी फैसला किया गया है। एडीजी स्तर के अधिकारी को इसका जिम्मा दिया जाएगा। सरकार अपराधी तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए दृढ़ संकल्पित है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के सम्मान के लिए काम किए हैं। राजस्थान में अत्याचार देखा है। भाजपा सरकार अब महिला और बालिकाओं पर अत्याचार सहन नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के जितने भी मामले लंबित पड़े हैं, उनका निस्तारण होगा और आम व्यक्ति जब सरकारी विभागों में जाए तो उसके काम के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान मिले, भ्रष्टाचार पर जवाबदेही तय होगी।

विकसित भारत अभियान आज से, पीएम लाइव जुड़ेंगे, सीएम भी जाएंगे: भाजपा के विकसित भारत अभियान की लांचिंग शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:15 बजे अपने लाइव संबोधन से महारानी कॉलेज में करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी भी रहेंगे।

भाजपा ने अभियान के लिए प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चो-प्रकोष्ठों और विभिन्न स्तरों पर कार्य विभाजन और जिम्मेदारियां दी गई है।

मोदी की गारंटी, चुनावी घोषणा पत्र की पूरी पालना होगी
सीएम भजनलाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी और भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की सरकार पूरी तरह पालना करेगी। साथ ही जनता जिन मुद्दों पर त्रस्त हैं, उन पर गंभीरता से राहत को काम होंगे। मोदी का लक्ष्य अंत्योदय है। अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को राहत मिले, इसे देखकर देश में काम हो रहा है। प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार किसान, गरीब, महिला सहित हर वर्ग को ध्यान में रखकर ठोस फैसले करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है कि गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित ना रहे, इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी गठित होगी। कितने लोगों को फायदा मिला, यह कागजी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर चेक होगा। अगर कोई पात्र व्यक्ति है और योजना का फायदा लेने से छूट जाता है तो जिसकी वजह से वह वंचित रहा, उसकी जिम्मेदारी तय होगी। कल से भारत विकसित संकल्प यात्रा प्रदेश में आयोजित हो रही है, जिसमें योजनाओं से जोड़ना और उनका सशक्तिकरण का काम होगा।

नई सरकार के दो उपमुख्यमंत्रियों के लिए प्रशासन सचिवालय के मुख्य भवन में तैयार कर रहा कमरे
जयपुर। नई सरकार के शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री के लिए सचिवालय में कमरा तैयार किया जा रहा हैं। सचिवालय के मुख्य भवन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के लिए कार्मिक विभाग ने कमरा तैयार किए हैं। फिलहाल उनका आवंटन तो नहीं किया है  लेकिन लगभग तय माने जा रहे हैं । चिन्हित किए गए कमरों में एक कमरा वह है जो पूर्ववर्ती सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए तैयार करवाया गया था, जिसमें कांग्रेस  सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय बैठते थे, जबकि दूसरा कमरा खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जलदाय मंत्री महेश जोशी का कमरा देखा गया है। इन कमरों में से ही दो कमरों का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों के खाली हुए कमरों को भी नई सरकार में आने वाले मंत्रियों के लिए तैयार करवाया जा रहा है।