premchand bairwa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बारां दौरा : वसुंधरा राजे से करेंगे मुलाकात, अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज बारां दौरे पर हैं। वे कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी सांसद कार्यालय में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में उपचुनाव की रणनीति, संगठन की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा
जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि पर अपने विचार रखे। बैरवा ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में निवेशकों के साथ विभिन्न एमओयू साइन किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेगा। अकादमिक एवं व्यवसायिक भागीदारी से ही शिक्षा रोजगारपरक हो सकती है। विद्यार्थियों के पास ज्ञान, कौशल एवं अवसर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो और विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो इस हेतु शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जा रहे है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायिक कोर्स शुरू किए गए हैं। फिनशिंग स्कूल सेंटर स्थापित किए गए हैं।

घुमंतू समुदायों के बच्चों के लिए मोबाइल स्कूल चलेंगे : दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की नई शिक्षा नीति में स्कूली स्तर पर ही व्यावसायिक शिक्षा को शामिल किया गया है। सरकार तकनीकि कौशल और संस्कारों को शिक्षण में समावेशित करने का कार्य कर रही है। घुमंतू समुदायों के बच्चों को शिक्षित करने हेतु मोबाइल स्कूल की शुरू किए जाएंगे। चलित वाहनों में इन समुदायों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। डेनमार्क दूतावास के सोरेन नोरेलुंड, आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो अविनाश कुमार अग्रवाल, वनस्थली विद्यापीठ के सीईओ अभिषेक पारीक भी मौजूद रहे।

राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति से मिलेगी विकसित राजस्थान की संकल्पना को गति: डिप्टी सीएम
नवज्योति, जयपुर। उप मुख्यमंत्री और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति से विकसित राजस्थान की संकल्पना को गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए परिवहन अधिकारियों को फील्ड में रहकर टीम भावना के साथ कार्य कर विभाग की छवि को बेहतर बनाने एवं पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री बुधवार को शासन सचिवालय में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व लक्ष्यों और उनकी प्राप्ति विषय पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को बकाया कर वाले वाहनों की सूची तैयार करने, वाहन स्वामियों को नोटिस तामील करने के साथ ही परमिट निलंबन करने एवं भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व वसूली में फिसड्डी आरटीओ-डीटीओ पर नाराजगी जताई।

प्रशंसा की और नाराजगी भी जताई
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जन करने के लिए आरटीओ जयपुर-द्वितीय के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्य से कम राजस्व अर्जित करने वाले आरटीओ-डीटीओ अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। परिवहन एवं सडकÞ सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शेष रहे दो माह में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्य करने एवं लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं होने की दिशा में अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

फील्ड में रहकर करें कार्य
परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने सभी आरटीओ-डीटीओ से राजस्व अर्जन के संबंध में फीडबैक लिया और उन्हें फील्ड में रह कर तय लक्ष्यों की प्राप्प्ति के निर्देश दिए। इससे पहले परिवहन आयुक्त अरोड़ा ने प्रजेंटेशन से राजस्व अर्जन सहित विभागीय कार्यों की जानकारी दी। परिवहन विभाग को इस वर्ष 7700 करोड़ का राजस्व टारगेट मिला था। इसमें से अब तक 4931 करोड़ रुपए (64 फीसदी) का ही राजस्व अर्जित किया गया। वहीं पिछले साल जनवरी तक 4504 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका था।

रोजाना 1 करोड़ राजस्व
विभाग की समीक्षा बैठक में एसीएस परिवहन श्रेया गुहा ने बताया कि 5 दिन के अभियान में चालान की संख्या बढ़ी। पहले 5 दिन में जो चालान 7800 हो रहे थे, वह पिछले 5 दिन में करीब 13 हजार चालान हुए। अब रोज करीब एक करोड़ का राजस्व लाया जा रहा।

गणतंत्र दिवस पर मंत्रियों को सौंपी गई झंडारोहण की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी दूदू और प्रेमचंद बैरवा झुंझुनू में करेंगे ध्वजारोहण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस पर जिलों में झंडारोहण करने के लिए अधिकृत किया है। राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जहां पर राज्यपाल कलराज मिश्र झंडा रोहण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को दूदू, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचन्द बैरवा को झुंझुनू, मंत्री किरोड़ी लाल को दौसा, गजेन्द्र सिंह को जोधपुर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को सवाई माधोपुर, मदन दिलावर को कोटा, कन्हैया लाल को टोंक, जोगाराम पटेल को जालौर, सुरेश सिंह रावत को अजमेर, अविनाश गहलोत को ब्यावर, सुमित गोदारा को बीकानेर, जोराराम कुमावत को पाली, बाबूलाल खराड़ी को उदयपुर, हेमन्त मीणा को प्रतापगढ़, संजय शर्मा को अलवर, गौतम कुमार को चित्तौड़गढ़, झाबर सिंह खर्रा को सीकर, हीरालाल नागर को बूंदी, ओटा राम देवासी को सिरोही, डॉ. मंजू बाघमार को नागौर, विजय सिंह को भीलवाड़ा, कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई को बाड़मेर और जवाहर सिंह बेढम को भरतपुर जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही शेष रहे संभाग मुख्यालयों पर संभागीय आयुक्त और जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

स्वच्छता से व्यक्ति में पैदा होती है सकारात्मक सोच : प्रेमचंद बैरवा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से चलाए जा रहे रामोत्सव कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि व्यक्ति को अपने आस पास स्वच्छता रखनी चाहिए। स्वच्छता से व्यक्ति में सकारात्मक सोच आती है, जिससे व्यक्ति के व्यक्ति का विकास होने के साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए निगम ग्रेटर की ओर से आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मालवीय नगर जोन के वार्ड-134 स्थित हनुमान मंदिर में किए गए सफाई अभियान के दौरान उपमुख्यमंत्री बैरवा ने झाडू लगाकर सफाई का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और आस पास के लोगों को भी सफाई के लिए जागरूक करें। हमें जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जयपुर को स्वच्छ रखना होगा। निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि स्वच्छता हमारी आदत है, स्वच्छता हमारे संस्कार, स्वच्छता हमारे आचार-विचार है और जीवनचर्या में स्वच्छता में सजग रहना चाहिए। निगम ग्रेटर का कार्य है डोर टू डोर कचरा एकत्रित करवाना, झाडू लगवाना, लेकिन जहां स्वच्छता हो चुकी है उसके बाद कोई सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना फैलाएं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से रामोत्सव बनाया जा रहा है। निगम ग्रेटर जयपुर में पांच लाख दीपों से जयपुर जगमग होगा और सभी मंदिरों, चौराहों, कॉलोनी में रंगोली से सजाया जाएगा। रविवार को विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनवाई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा की नियुक्ति के खिलाफ सुनवाई आज
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम पद पर दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा के शपथ लेने व उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक बताने वाली पीआईएल पर सुनवाई होगी। एडवोकेट ओपी सोलंकी की ओर से दायर इस पीआईएल में राज्यपाल, सीएम, केंद्र सरकार के सचिव, राज्य के सीएस, डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को पक्षकार बनाया है। जनहित याचिका में कहा गया है कि देश के संविधान में कहीं पर भी डिप्टी सीएम का कोई पद नहीं है और ना इस पद पर नियुक्ति का कोई प्रावधान है। संविधान के आर्टिकल 163 व 164 के तहत सीएम की अनुशंसा पर ही गवर्नर, मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करते हैं। आर्टिकल 163 के तहत ही शपथ ली जाती है और उसमें गवर्नर, एक मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों को शपथ दिलवाते हैं, लेकिन दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने खुद को डिप्टी सीएम बताते हुए शपथ ली है। संविधान में केवल मंत्री पद की शपथ ही ली जा सकती है। ऐसे में डिप्टी सीएम का पद काल्पनिक है और दोनों डिप्टी सीएम की ली गई शपथ असंवैधानिक है।

प्रदेश के 14वें मुुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने ली शपथ
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश के बाद भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। भजनलाल शर्मा को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल रामनिवास बाग में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सहित 16 केन्द्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली।

ये मुख्यमंत्री बने गवाह
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन वीरेन सिंह भी मौजूद रहे। अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  चौना मीन, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री के यानथुंगो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे गए थे। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था।

ये केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए
मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी, केन्द्रीय उद्योग पीयूष गोयल, केन्द्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल और मनसुख मांडविया शामिल हुए।

नई सरकार के दो उपमुख्यमंत्रियों के लिए प्रशासन सचिवालय के मुख्य भवन में तैयार कर रहा कमरे
जयपुर। नई सरकार के शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री के लिए सचिवालय में कमरा तैयार किया जा रहा हैं। सचिवालय के मुख्य भवन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के लिए कार्मिक विभाग ने कमरा तैयार किए हैं। फिलहाल उनका आवंटन तो नहीं किया है  लेकिन लगभग तय माने जा रहे हैं । चिन्हित किए गए कमरों में एक कमरा वह है जो पूर्ववर्ती सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए तैयार करवाया गया था, जिसमें कांग्रेस  सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय बैठते थे, जबकि दूसरा कमरा खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जलदाय मंत्री महेश जोशी का कमरा देखा गया है। इन कमरों में से ही दो कमरों का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों के खाली हुए कमरों को भी नई सरकार में आने वाले मंत्रियों के लिए तैयार करवाया जा रहा है।