CM bhajan lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली दौरा आज, मदन राठौड़ के बेटे की शादी में हिस्सा लेंगे, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनकर संगठन के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय दिया। विशेष बात यह रही कि राठौड़ ने यह कार्यक्रम अपने पुत्र के विवाह दिवस पर भी प्राथमिकता के साथ सुना।

गौरतलब है कि मदन राठौड़ के पुत्र का विवाह समारोह आज पाली में आयोजित हो रहा है। व्यस्त पारिवारिक कार्यक्रम के बीच उन्होंने समय निकालकर मन की बात को सुना और कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। राठौड़ का यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बना कि संगठन और राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पाली के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 3:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वे पाली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम 4:15 बजे पाली स्थित मनोरथ ग्रीन टाउनशिप के पास बनाए गए हैलीपेड पर उतरेगा। यहां से वे 4:20 बजे भंसाली गर्ल्स कॉलेज, पाली स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा शाम 4:30 से 6:30 बजे तक भंसाली गर्ल्स कॉलेज प्रांगण में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों और जनहित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे पाली से रवाना होकर 7:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 7:50 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे और रात 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पाली जिले में विकास कार्यों की प्रगति और स्थानीय जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पर्यटन प्री समिट, गुरुवार को होगी आयोजित, कई विषयों पर होगी चर्चा
जयपुर। प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गुरुवार को जयपुर के क्लार्क्स आमेर में प्रातः 11 बजे पर्यटन प्री समिट का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान को वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

इस प्री- समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन होगा, वहीं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री दियाकुमारी होंगी।

उद्घाटन सत्र में केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव सुमन बिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और पर्यटन आयुक्त रूक्मणी रियाड़ का सम्बोधन भी होगा।

प्री-समिट में उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषय विषेशज्ञ राजस्थान में पर्यटन के विकास और वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में इसकी वैश्विक पहचान बनानेे की रणनीति पर अपने सम्बोधन देंगे।

इसके तहत प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्में राजस्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा दे सकती हैं। वहीं ईज माय ट्रिप कम्पनी की अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा देने के लिए डिजीटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा 17 सितम्बर को करेंगे ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर अभियान की शुरुआत, प्रभारी सचिवों को जिलों में भेजने के निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार यानी 17 सितम्बर को बस्सी के महात्मा गांधी स्टेडियम से राज्यव्यापी ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर सोमवार को जयपुर ज़िला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बस्सी पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के दौरे और अभियान की शुरुआत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजन की तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी अपेक्षित है, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता चन्द्रमोहन मीणा, एसडीएम गरिमा शर्मा, तहसीलदार रमेश मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों को लेकर पूरी तरह से गंभीर दिखाई दे रही है। प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD) ने सभी जिलों के प्रभारी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे 17 सितम्बर को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करें। वे शिविरों में भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश देंगे। प्रभारी सचिवों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि शिविरों का संचालन प्रभावी हो और आमजन को तत्काल राहत मिले। साथ ही, भ्रमण रिपोर्ट को संपर्क पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। गौरतलब है कि ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर अभियान का उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण प्रणाली से जोड़ना है, जिससे लाभार्थियों को घर के नजदीक ही समाधान उपलब्ध हो सके।

नेपाल हिंसा पर ,सीएम भजनलाल शर्मा की चिंता : राजस्थानियों की सुरक्षा के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क, एडवाइजरी का पालन करने की अपील
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। वहाँ उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हमारी सरकार वहाँ फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मैंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर वहाँ की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली है।

सीएम ने कहा कि नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार द्वारा जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें। भारत सरकार प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा तथा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

भजनलाल शर्मा ने मुहाना सब्जी मंडी में बायो-सीएनजी प्लांट की स्थापना को दी स्वीकृति, 48 लाख की होगी बचत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुहाना फल एवं सब्जी मंडी में जैविक कचरे के प्रबंधन के लिए एक अत्याधुनिक बायो-सीएनजी संयंत्र स्थापित करने की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से मंडी में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले फल और सब्जी के जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से उपचार कर उसे कम्पोस्ट और बायो-सीएनजी में परिवर्तित किया जा सकेगा। इस संयंत्र की स्थापना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पी.पी.पी.) मॉडल के तहत की जाएगी। 27 करोड़ रूपये की इस परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार के उपक्रम वैपकोस लिमिटेड द्वारा वहन की जाएगी।

यह संयंत्र प्रतिदिन 100 टन जैविक कचरे को प्रोसेस कर 5 टन कम्पोस्ट एवं बायो-सीएनजी उत्पन्न करेगा। संयंत्र की निर्माण अवधि 7 माह निर्धारित की गई है और यह 10 वर्षों तक वैपकोस लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसके बाद इसकी संपत्ति संबंधित मंडी समिति को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस परियोजना के लिए भूमि एवं जैविक कचरा मंडी समिति द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना से हरित ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सालाना कचरा संग्रहण व परिवहन में खर्च हो रही लगभग 48 लाख रूपये की राशि की बचत भी अनुमानित है। इस पहल से न केवल मंडी परिसर की स्वच्छता और हाइजीन में सुधार होगा, बल्कि खुले में कचरा डालने से उत्पन्न दुर्गंध, कीट-पतंगों और पर्यावरण प्रदूषण पर भी अंकुश लगेगा।

देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" हमारे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा : सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से  राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गांव को "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।

सीएम ने कहा भगवान श्री देवनारायण की यह पावन भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व के लिए विख्यात है। यह पुरस्कार देवमाली की विशिष्टता और राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में इसके अद्वितीय योगदान को रेखांकित करता है। यह विशिष्ट सम्मान न केवल देवमाली के लिए, अपितु समस्त राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह उपलब्धि हमारे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अनंत चतुर्दशी पर सीएम भजनलाल ने किए गोविंद देव के दर्शन
जयपुर। अनंत चतुर्दशी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चौखट एवं तुलसी पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए गोविंद देव जी से प्रार्थना की।

मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कराने के बाद मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर ठाकुरजी का लाॅकेट, छवि एवं प्रसाद भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 5 हजार तुलसी गमले भक्तों को वितरित किए। विधायक बालमुकुंद आचार्य भी उनके साथ थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धालुओं ने मोबाइल से सेल्फी भी ली।

जापान दौरे पर सीएम भजनलाल, ओसाका में प्रवासी राजस्थानियों से की आत्मीय भेंट
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ मे आज जापान प्रवास के दौरान ओसाका में अपनी बहुआयामी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ा रहे प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ आत्मीय भेंट की तथा उनके साथ भारत और जापान के मध्य आर्थिक, सांस्कृतिक एवं रणनीतिक संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। आज शाम तक सीएम जापान से इंडिया के लिए रवाना हो सकते है।

साथ ही सीएम ने जापान में राजस्थान के सांस्कृतिक राजदूत की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रवासी राजस्थानियों से अपने मातृ राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आह्वान किया व राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के अवसरों को जापानी समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिससे दोनों देशों के मध्य आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जापान प्रवास के दौरान ओसाका में डाइकिन कंपनी में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन एवं अनुसंधान एवं विकास केंद्र (R&D Center) का भ्रमण किया।इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की, उनकी उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया, भविष्य की तकनीकी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया,  राजस्थान में निवेश के अवसरों पर गहन विचार-विनिमय किया एवं उन्हें आगामी ‘Rising Rajasthan' ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।

सीएम ने कहा राजस्थान को भारत की निवेश राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में हमारी सरकार प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित, औद्योगिक अवसंरचना को सुदृढ़, कुशल श्रमशक्ति को विकसित एवं व्यावसायिक सुगमता को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जापान दौरे के दौरान गुरुवार को 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से शिष्टाचार भेंट की। इस सुअवसर पर उन्हें 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टमेंट समिट में सादर आमंत्रित किया तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान, सांस्कृतिक संबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं व्यापारिक अवसरों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
मुख्यमंत्री ने टोक्यो के एडोगावा के फ्रीडम प्लाजा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि पूज्य बापू जी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था, जो आज भी दुनिया भर में प्रेरणा का स्रोत हैं।

भजनलाल कैबिनेट में कई फैसले, पुलिस सेवा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण को मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी सेवाओं में दो प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। साथ ही पुलिस सेवा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की घोषणा को कियान्वित करने के लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए अब कार्मिक विभाग की ओर से रूल्स तैयार किए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम प्रोफेसर प्रेमचंद बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने पुलिस सेवा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की घोषणा की थी, अब इस घोषणा को धरातल पर लाने के लिए पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब इसके लिए डीओपी की ओर से नियम तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प पत्र में यह वादा किया गया था। बैरवा ने कहा कि कैबिनेट ने विशेष योग्यजनों के माता-पिता के पेंशन पीपीओ में उनके आश्रितों के नाम जोड़ने के लिए पेंशन नियमों में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है ताकि आश्रित को भी पेंशन का फायदा मिल सके। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 2 साल में प्रदेश ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बने इसी दिशा में 3150 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए विभिन्न कंपनियों को 6877 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। जैसलमेर के रामगढ़ में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक का प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों में जिस तरह से प्रतिभाएं रोजाना पदक जीत रही हैं, ऐसे में सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी सेवाओं में 2% आरक्षण देने का फैसला किया है, इसका फायदा सभी श्रेणी की सेवा में मिलेगा।

आरपीएससी का पुनर्गठन करना संभव नहीं
जोगाराम ने कांग्रेस नेताओं के आरपीएससी का नए सदस्य पुनर्गठन करने के बयान पर कहा कि यह एक संवैधानिक बॉडी होती है इसका पुनर्गठन किया जाना संभव नहीं है, कांग्रेस नेता सचिन पायलट स्वयं बताएं कि इसका पुनर्गठन कैसे किया जा सकता है?  और किन नियमों के तहत हो सकता है? साथ उन्होंने एसआई भर्ती परीक्षा को निरस्त करने के मामले को लेकर कहा कि परीक्षा में कई बच्चे मेहनत ऒर ईमानदारी से भी नौकरी लगते हैं, ऐसे में परीक्षा को निरस्त करना संभव नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के एक बयान पर कहा कि डोटासरा को बड़बोलेपन की आदत है, वे मर्यादाहीन बयान देते रहते हैं उनको सोच समझ कर बोलना चाहिए।

नेशनल कांफ्रेंस से चुनावी गठबंधन पर कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया : सीएम भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ चुनावी गठबंधन से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि देश में उसके क्या मंसूबे है? उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर कांग्रेस की नीति से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पिछले दिनों नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं की ओर से दिए गए बयानों पर देश में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस आज इस नेता कांफ्रेंस के साथ चुनाव लड़ने जा रही है, जिसने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो धारा 370 और 35ए को लागू करेंगे, तो क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस से सहमत है? कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए। धारा 370 के चलते देश के हजारों वीर जवान कश्मीर में शहीद हुए, उसमें राजस्थान के वीरों की बहुत बड़ी संख्या है, जिन्होंने मां भारती के लिए और हमारे कश्मीर मुकुट के लिए अपने आप को समर्पित किया। नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के बयान आने के बाद राजस्थान के जहन में भी यह सवाल आना लाजमी है। जम्मू कश्मीर में जो एससी एसटी के लोग हैं उन्हें 370 हटने के बाद आरक्षण का लाभ मिलने लगा है तो क्या कांग्रेस आरक्षण छिनना चाहती है। नेशनल कांफ्रेंस के भ्रष्टाचार पर जिस तरह से लगाम लगी और फिर से इस तरह की बयान देकर क्या इस तांडव को फिर से शुरू करना चाहते हैं। कांग्रेस इसमें उनके साथ है ऐसा कॉन्फ्रेंस में देश के लोगों को गुमराह किया। आज कांग्रेस के साथ मिलकर फिर मुख्य धारा में आना चाहते है, जिन लोगों ने रोजगार के नाम पर युवाओं को 47 हाथ में थमाई। कांग्रेस आज उनके साथ आ रही है इन पार्टियों ने जम्मू कश्मीर को अपने जागीर समझ रखी थी और खुलेआम लूट कर रहे थे। नरेंद्र मोदी ने जो इन लोगों को किस बाहर किया तो आज यह सब एक हो गए है। आज का कश्मीर बदल चुका है और वहां पर अमन शांति है आरक्षण विकास हो रहा है, लेकिन अब कांग्रेस का असली चरित्र सामने आ गया है, जो पहले भी ऐसा करती रही है।  सत्ता के  लालच में देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने का काम करती रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 सवाल भी पूछे।

सीएम ने कहा कि

1) क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?

2) क्या राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?

3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?

4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?

5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरासामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?

7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएँ?

8) क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?

9) क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?

10) क्या कांग्रेस और राहुल गाँधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हर नागरिक को सोने की आवश्यकता है जिन परिस्थितियों में जम्मू कश्मीर में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल जोधपुर दौरा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह जयपुर से रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे और हाईकोर्ट प्लेटिनियम जुबली कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, सुबह 10.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज में आयोजित जिला संगठन के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, गांधी मैदान में संत ललित प्रभ सागर महाराज से भेंट करेंगे, गुलाब नगर जैन मंदिर में देश भर से आए जैन सन्तों, चांदपोल रामद्वारा में संत अमृतराम महाराज, सुरसागर रामद्वारा में संत रामप्रसाद महाराज से भेंट करेंगे, सुरसागर स्थित राजकीय अनाथ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में  शिरकत करेंगे, 3.30 बजे से 5 तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे।