shivkumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की। कांग्रेस के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर चल रहे गहन विचार-विमर्श के बीच इस उच्च स्तरीय बातचीत को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब कांग्रेस आलाकमान हाल ही में विधान परिषद चुनावों में पार्टी की जीत के बाद और इस वर्ष के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण नागरिक निकाय चुनावों से पहले कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रमों की बारीकी से समीक्षा कर रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार ने खड़गे को राज्य की राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों के अलावा, सरकार और पार्टी संगठन के बीच समन्वय पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलों को भी हवा दे दी है, जिसमें कांग्रेस के कई विधायक मंत्री पद के लिए लामबंदी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक नियुक्तियों और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी के रोडमैप पर भी चर्चा हुई।

खड़गे ने हाल ही में संकेत दिया था कि कर्नाटक नेतृत्व और संगठनात्मक मामलों पर निर्णय पार्टी नेतृत्व के साथ परामर्श के बाद ही लिया जायेगा। उन्होंने कहा था, कोई तारीख तय नहीं है। आलाकमान उचित परामर्श के बाद कोई भी निर्णय सामूहिक रूप से लेगा। वहीं शिवकुमार ने आंतरिक विचार-विमर्श पर टिप्पणी करने से लगातार इनकार किया था। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के साथ पिछली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा था, समय हर बात का जवाब देगा। हम यहां सरकार के काम, पार्टी के काम और राजनीति के लिए आते हैं। आज की बैठक के एजेंडे या नतीजे का खुलासा न तो शिवकुमार ने, न ही कांग्रेस ने किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह चर्चा कर्नाटक में शासन, संगठनात्मक मामलों और पार्टी की चुनावी रणनीति की नेतृत्व की ओर से की जा रही निरंतर समीक्षा का हिस्सा है।

डीके शिवकुमार का सिद्दारमैया के बयान पर टिप्पणी से इनकार : पार्टी आलाकमान के निर्देशों का करेंगे पालन, कहा- साथ मिलकर करने के लिए प्रतिबद्ध
मंत्रालय। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सत्तारूढ़ कांग्रेस में नेतृत्व उत्तराधिकार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्दारमैया के हालिया बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिवकुमार ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में मंत्रालय स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ की यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे (यतींद्र) पूछें कि उन्होंने क्या कहा है। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं क्या कह सकता हूँ?

उप मुख्यमंत्री ने पार्टी के निर्देशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि  सिद्दारमैया और मैंने यही कहा है कि हम पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूँ। यतींद्र ने अभी हाल ही में कहा था कि उनके पिता अपने राजनीतिक करियर के अंत के करीब हैं। साथ ही उन्होंने  मंत्री सतीश जरकीहोली को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन देने के भी बात कही थी। उनकी इस टिप्पणी से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गयी हैं।

खड़गे-शिवकुमार की मुलाकात, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
बेंगलुरू। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बार फिर अटकलों का दौर तेज हो गया है। ये अटकलें राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के बंगलुरु में अपने आवास पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद तेज हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट मुलाकात चली। यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली की उस टिप्पणी के दृष्टिगत हुई है, जिन्होंने जोर देकर कहा था कि शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। इन अटकलों को और बढ़ाते हुए, कांग्रेस विधायक बसवराजू शिवगंगा (जो शिवकुमार के वफादार माने जाते हैं) ने दावा किया कि शिवकुमार दिसंबर तक शीर्ष पद संभाल लेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने हालांकि को कहा कि खड़गे के साथ उनकी चर्चा नए कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन को लेकर हुई है, नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर नहीं।

खड़गे का सम्मान करना कर्तव्य : शिवकुमार
उन्होंने कहा, खड़गे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनका सम्मान करना मेरा कर्तव्य है। मैं अपने नए पार्टी कार्यालय के निर्माण की देखरेख कर रहा हूं और भूमिपूजन समारोह के लिए उनकी उपलब्धता का अनुरोध किया है। इसके अलावा कोई चर्चा नहीं हुई। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मोइली की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि नेतृत्व के फैसले पूरी तरह से पार्टी आलाकमान के हाथ में हैं। उन्होंने कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली या किसी अन्य नेता के बयानों का कोई महत्व नहीं है। पार्टी आलाकमान का फैसला ही मायने रखता है और हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। इस बीच, खड़गे ने कथित तौर पर कांग्रेस नेताओं को नेतृत्व परिवर्तन के बारे में सार्वजनिक बयान देने से परहेज करने का निर्देश दिया है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि मोइली के बयान से शिवकुमार की आसन्न पदोन्नति का संकेत मिलता है, जो आने वाले महीनों में कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह की ओर इशारा करता है। राजनीतिक उथल-पुथल में एक धार्मिक आयाम जोड़ते हुए, शिवकुमार द्वारा प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर हाल ही में की गई पवित्र डुबकी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनकी प्रशंसा ने कांग्रेस हलकों में ध्यान आकर्षित किया है, कुछ लोग इसे उनकी अपील को व्यापक बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में व्याख्या कर रहे हैं।

आध्यात्मिक गुरु ने दिया मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, शिवकुमार ने कहा- शीर्ष पद की महत्वाकांक्षा नहीं
हुबली। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जैन आध्यात्मिक गुरु गुणाधर नंदी महाराज से मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिलने के बाद पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दोहराई और शीर्ष पद के लिए किसी भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को खारिज कर दिया। जैन गुरु के आशीर्वाद के बाद राज्य में कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर से तेज हो गयी हैं। शिवकुमार ने हुबली हवाई अड्डे पर कहा कि आध्यात्मिक नेता अपनी इच्छानुसार आशीर्वाद देने के लिए स्वतंत्र हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हालांकि, पार्टी के फैसले सर्वोच्च हैं और हम उनका पालन करेंगे।

उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दोहराते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को खारिज कर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें किसी विशेष पद की आवश्यकता महसूस नहीं हुई और उनकी प्राथमिकता पार्टी तथा सरकार की ओर से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने की कोई जल्दी नहीं है।

गौरतलब है कि गुणाधर नंदी महाराज ने शिवकुमार के योगदान की सराहना की और मुख्यमंत्री की भूमिका में उनके आरोहण पर विश्वास जताया। आध्यात्मिक नेता ने उन्हें धर्मपरायण एवं त्यागी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शिवकुमार की टिप्पणियों को वर्तमान में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भीतर आंतरिक तनाव के बारे में अटकलों को शांत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से पार्टी के भीतर संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

डीके शिवकुमार पर सीबीआई जांच वापस लेने मामले में सरकार का पक्ष सुनेगा हाईकोर्ट
बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल की ओर से दायर रिट याचिका सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से राज्य सरकार से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के फैसले को वापस लेने के बारे में अपना पक्ष रखने को कहा और पूछा कि कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामला सुनवाई लायक है या नहीं। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश एम नागप्रसन्ना ने कहा कि मैं इस मामले में राज्य सरकार का पक्ष जान लेने के बाद सुववाई करूंगा। मैं इस पर पांच जनवरी को सुनवाई करूंगा।

आपको इन सबका (याचिकाकर्ता के तर्क) जवाब देना होगा। यदि मैं इसे विचारणीय मानूंगा तो मैं गुण-दोष के आधार पर इसकी सुनवाई करूंगा। सुनवाई के दौरान यतनाल के वकील वेंकटेश दलवई ने दलील दी कि शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अपनी सहमति वापस लेने के कांग्रेस सरकार के कदम को चुनौती देने के लिए अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।