jitu patwari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे। खड़गे और राहुल गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है।

इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

BJP की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई, जनता देख रही कांग्रेस की ओर: जीतू पटवारी
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर एक भी गारंटी पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 2014 से 2023 तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है एवं इसी कारण जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है।

पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे देते थे, उसके विपरीत इलेक्ट्रोरल बॉन्ड्स के जरिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जो खुलासे हुए हैं, उससे प्रतीत होता है कि यह भाजपा का वैधानिक भ्रष्टाचार का उदाहरण है। भाजपा को जिन लोगों ने जो चंदा दिया है, उस सब पर चर्चा होनी चाहिए। चुनावी बांड घोटाला स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को कई जनहित वाले कानून दिए और भाजपा ने इन कानूनों को पंगु बना दिया कांग्रेस किसानों को एमएसपी का अधिकार देगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। यही कारण है कि इस बार जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार ने आचार संहिता लगने के पहले तक तबादले किए, परंतु उसके बाद भी कई विभागों में अधिकारी नहीं हैं। प्रभार के आधार पर व्यवस्थाएं चल रही हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का भी दावा किया।

Madhya Pradesh: सचिवालय में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- लोकसभा चुनाव के पहले घोटाले छिपाने के लिए लगवाई आग
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य सचिवालय के मुख्यालय वल्लभ भवन में आज आग लगने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले हजारों करोड़ रुपए का घोटाला छिपाने के लिए ये आग लगवाई गई है।

पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वल्लभ भवन के एक तल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वल्लभ भवन के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि लगातार ऐसे विभागों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर घोटालोंं के सर्वाधिक आरोप हैं। बार-बार आग लगती है, जांच भी होती है, पर कभी भी दोषियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आती। ये सरकार द्वारा लगाई गई आग है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की सच्चाई से अवगत कराने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश की जनता को लूटने का भी आरोप लगाया।

बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल, पटवारी ने मांगा सरकार से जवाब
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कुछ बच्चों की अमानवीय तरीके से पिटाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इस मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। वीडियो में एक व्यक्ति कुछ बच्चों को रस्सी से बांधकर उनकी बुरी तरह पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। पटवारी का आरोप है कि ये बच्चे दलित समाज के हैं और उनकी पिटाई सिर्फ इसलिए की जा रही है क्योंकि उन्होंने कुएं से पानी पी लिया। हालांकि वीडियो कहां का है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

पटवारी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,''दिल दहलाने वाला ये दृश्य पत्थरदिल को भी विचलित कर सकते हैं! रोते/बिलखते/चीखते इन बच्चों ने सिर्फ कुएं से पानी पी लिया था! और, ये तालिबानी सजा इसलिए दी गई कि ये मासूम दलित हैं! नरेंद्र मोदी जी, गौर से देख लें कि भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा नफरत का नंगा नाच अब मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है! सोचना यह भी होगा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले डॉ मोहन यादव सरकार में ज्यादा क्यों दिखाई दे रहे हैं?''

पटवारी ने अपनी एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दोनों के कार्यालयों को टैग किया है। उन्होंने सरकार से दोषियों को चिन्हित करने, कड़ी कार्रवाई करने और पूरे दलित समाज से तत्काल माफी मांगने की मांग की है।

CM को अपने मंत्री बनाने तक का अधिकार नहीं, दिल्ली से बनकर आती है लिस्ट: जीतू पटवारी
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है और सारे फैसले दिल्ली से ही होते हैं।

पटवारी कल देर रात भिंड प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिलेगा, इसकी भी सूची दिल्ली से बनकर आती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम पर शंका है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का मौका दिया गया है। अब पार्टी की जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। उन्होंने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हर पद पर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं। जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे।

ऐतिहासिक हार के बाद बदला मध्य प्रदेश कांग्रेस का चेहरा, कमलनाथ को हटा जीतू पटवारी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अपना चेहरा बदलने की कोशिश करते हुए अब तक राज्य में पार्टी की कमान संभाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को ये जिम्मेदारी सौंप दी है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मालवांचल के इंदौर से आने वाले पार्टी के युवा नेता और पूर्व मंत्री पटवारी को कांग्रेस अध्यक्ष और इसी अंचल के धार जिले के युवा नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। साथ ही भिंड जिले के अटेर विधायक हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव के समय से पार्टी की कमान को लेकर चली आ रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पटवारी इंदौर जिले के राऊ से विधायक रहे हैं। वे उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे, जब मंदसौर किसान मामले के समय पुलिस के भारी पहरे के बीच गांधी मंदसौर पटवारी की ही मोटरसाइकिल पर बैठ कर गए थे। वे कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं। इस बार वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मधु वर्मा से चुनाव हार गए हैं।

इसी बीच राज्य में कमलनाथ की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत इस बार भी विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष बनाए गए ङ्क्षसघार राज्य में पार्टी का बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं। वे पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान के बीच भी ङ्क्षसघार अपनी परंपरागत सीट गंधवानी को कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कमलनाथ सरकार के दौरान मंत्री पद पर रहते उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे और बाद तक भी वे अपने आरोपों पर कायम रहे थे। इस मामले ने तत्कालीन सरकार के समय बहुत सुर्खियां बटोरीं थीं।

कटारे भिंड जिले के अटेर से दूसरी बार विधायक चुन कर आए हैं। वे पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के कद्दावर नेता अरङ्क्षवद भदौरिया से हार गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने भदौरिया को धूल चटा कर ये सीट एक बार फिर कांग्रेस की झोली में डाल दी है।

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की कुल 230 में से मात्र 66 सीटें प्राप्त हुई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें एक नाम पटवारी का भी है। कमलनाथ साल 2018 के चुनाव के पहले से कांग्रेस अध्यक्ष पर कायम थे। पिछले दो चुनाव कांग्रेस ने उन्हीं के नेतृत्व में लड़े थे। इस बार पार्टी की ऐतिहासिक हार के बाद से उन्हें इस पद से हटाए जाने की खबरों ने जोर पकड़ रखा था।