ICC Test Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, श्रीकांत-मांजरेकर ने भी किया बुमराह का समर्थन
नई दिल्ली। रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप में किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाए, इस पर बहस जारी है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और टीम इस दौरे पर नए कप्तान के नेतृत्व में जाएगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बाद अब विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कृष्णामचारी श्रीकांत और संजय मांजरेकर ने भी टेस्ट कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। श्रीकांत का कहना है कि बुमराह ने टीम के लिए जो योगदान दिया है उसे देखते हुए वह भारतीय टीम की कमान संभालने के हकदार हैं।

एक बातचीत में  श्रीकांत ने कहा कि वह शुभमन गिल पर कप्तानी नहीं थोपना चाहते। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए गिल दौड़ में आगे चल रहे हैं, लेकिन कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम की कमान बुमराह को सौंपनी चाहिए। श्रीकांत ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए जिससे अगर बुमराह अनुपस्थित रहें तो वह उनकी जगह जिम्मेदारी संभालें।  वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि बुमराह अगले टेस्ट कप्तान के लिए प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाए कि क्यों चयनकर्ता बुमराह का विकल्प खोज रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

ICC Test Championship: टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर भारत
दुबई। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पर्थ में पाकिस्तान को 360 रन से हरा दिया। कंगारुओं की इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को फायदा हुआ है। टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। दोनों का पॉइंट पर्सेंटेज बराबर है, लेकिन टीम इंडिया को हार नहीं मिली है। इसकी वजह से भारत पाकिस्तान से ऊपर पहले स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा है।

भारत ने पाक को पीछे छोड़ा
पर्थ टेस्ट शुरू होने से पहले पाकिस्तान का पॉइंट पर्सेंट 100 था। अब पहले टेस्ट में ही हार के बाद उनका पॉइंट पर्सेंटेज 66.67 पर लुढ़क गया है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने दो सीरीज में तीन टेस्ट खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में उन्हें जीत मिली थी। वहीं, अब आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली है। दो जीत और एक हार के साथ टीम के पास 24 अंक हैं।

वहीं, भारतीय टीम ने अब दो टेस्ट मैच (वेस्टइंडीज) खेले हैं। एक में टीम इंडिया को जीत मिली है और एक ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के नाम कोई हार नहीं है। 16 अंक और 66.67 पॉइंट पर्सेंटेज लेकर टीम इंडिया शीर्ष पर है।श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से 8वें स्थान पर
एक मैच ड्रॉ रहा, जिसकी वजह से उनके 30 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड 15 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड ने इस चक्र में पांच टेस्ट खेले हैं। दो में उन्हें जीत और दो में हार मिली। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के नौ अंक हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर है। दोनों का पॉइंट पर्सेंटेज शून्य है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जो कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भी होगा।

वहीं, भारतीय टीम 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।