kishore sagar pond - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कंजी से अटा तालाब, सड़ांध मार रहा पानी
कोटा । शहर के मध्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किशोर सागर तालाब में इन दिनों इतनी अधिक कंजी छायी हुई है कि पूरा पानी हरा हो रहा है। साथ ही यह पानी दुर्गंध मारने लगा है। किशोर सागर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बोट चलाई जा रही है और सीबी गार्डन में बनी 4 मंजिला स्वर्ण महल बिल्डिंग को व्यू पॉइंट के रूप में तलाब समेत आस-पास के दृश्यों को दिखाया जा रहा है। उस  किशोर सागर तालाब की हालत यह है कि न्यू क्लॉथ मार्केट की तरफ तालाब में  पूरा पानी हरा हो रहा है। उस पर कांजी की परत छायी हुई है। जबकि दूसरी तरफ का पानी साफ है।  स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि तालाब में छायी कांजी से पानी का रंग तो बदल ही गया है। साथ ही उसमें से दुर्गंध फेल रही है। जिससे वहां से गुजरने वालों को उसका सामना करना पड़ रहा है।  लोगों का कहना है कि तालाब में कांजी व जल कुम्भी साफ करने के लिए लाखों रुपए की मशीन खड़ी हुई है। उसके बाद भी यहां कांजी को सफाई नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एक तरफ तो नए पर्यटन स्थल विकसित करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो पर्यटन स्थल हैं उनकी सही ढंग से देखभाल तक नहीं की जा रही है। जिससे वे दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं।

इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि जिस फर्म को सफाई का ठेका दिया हुआ है। उसके संवेदक से कहकर शीघ्र ही सफाई करवा दी जाएगी।

पांच माह में ही डबल डेकर बोट से होने लगा मोहभंग
कोटा। शिक्षा नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में  विकसित करने के प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन वह अभी तक वास्तविक रूप में साकार नहीं हो सकी है। यही कारण है कि किशोर सागर तालाब में चलाई गई डबल डेकर डीजे बोट के प्रति पांच माह में ही मोहभंग हो गया है। नगर विकास न्यास द्वारा  संवेदक के माध्यम से तालाब में डबल डेकर डीजे बोट का संचालन शुरू किया गया था। इसी साल जून के अंतिम सप्ताह में इस बोट का शुभारम्भ हुआ था। इस 35 सीटर बोट में डीजे की धुन पर संगीत बजता है। जिससे तालाब में 40 मिनट की सैर के दौरान लोग इसका आनंद ले सके। शुरुआत में तो इस बोट को अच्छा रेस्पोंस मिला। सेवन वंडर्स की तरफ से सुबह से रात तक चलने वाली इस बोट में लोग पार्टी भी करने लगे थे। लेकिन हालत यह है कि धीरे-धीरे लोगों का इससे मोह भंग होता दिख रहा है।

कम हुई डीजे की आवाज
इधर किशोर सागर तालाब की पाल पर घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि पहले तो डबल डेकर बोट चलने पर शाम से रात तक डीजे की आवाज दूर तक सुनाई देती थी। लेकिन अब वह कम हो गई है। कभी कभार ही यह आवाज सुनाई देती है। इसका मतलब है कि यह कम चलती है। लोग ही नहीं आ रहे हैं। जबकि पहले राह चलते लोग भी  बोट में डीजे की आवाज सुनकर रूक जाते थे। वहीं लोगों को भी बोट पर डीजे की धुन पर नाचते हुए देखा जाता था।

महीने में गिनती की सवारी
इस 35 सीटर बोट का किराया प्रति व्यक्ति 250 रुपए है। इस किराए में तालाब की 40 मिनट की सैर कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति खाने का आॅर्डर करता है तो डिमांड पर उसे भोजन की थाली भी दी जाती है। जिसका चार्ज अलग से लिया जाता है। शुरुआत में लोगों ने जन्म दिन से लेकर सेलीब्वेशन पार्टियां की। लेकिन वर्तमान में इसमें गिनती के लोग ही यात्रा कर रहे हैं। संवेदक बनवारी यदुवंशी ने बताया कि वैसे ही दिन में कोई सवारी नहीं आती। शाम के समय लोग घूमने आते हैं। लेकिन कुछ समय से लोगों की संख्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि बाहरी पर्यटक तो यहां आ ही नहीं रहा है। स्थानीय लोग भी कम आ रहे हैं। उनका कहना है कि दिन में मुश्किल से एक चक्कर हो रहा है। जिसमें भी गिनती के लोग आते हैं।

बोट विद रेस्टोरेंट भी होगी शुरु
संवेदक बनवारी का कहना है कि हालांकि इस डीजे बोट को ही रेस्पोंस कम मिल रहा है। जबकि एक और बोट तैयार की जा रही है। जिसमें रेस्टोरेंट की भी सुविधा होगी। उसका किराया 350 रुपए रहेगा। जिसमें किचन की सुविधा रहेगी। इस 42 सीटर बोट में लोगों को आॅर्डर करने पर भोजन भी दिया जाएगा। जिसका चार्ज अलग से होगा। इस बोट को तैयार किया जा रहा है। जिसके इसी महीने शुरू होने की संभावना है। इधर नगर विकास न्यास के सचिव मानसिंह मीणा का कहना है कि तालाब में डबल डेकर बोट चल रही है। न्यास ने इसका ठेका दिया हुआ है। संवेदक ही इसका संचालन कर रहा है। लोगों के कम या ज्यादा आने की जानकारी उन्हें नहीं है।

कम से कम 10 सवारी
संवेदक का कहना है कि बोट में कम से कम 10 से 15 सवारी होने पर ही इसे चलाया जाता है। इसके बिना तो इसका खर्चा भी नहीं निकलता। लेकिन हालत यह है कि एक बार में 8 से 10 सवारी भी मिल जाए तो बोट चला देते हैं। जबकि हालत यह है कि महीने में 40 से 50 सवारी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यह अधिकतर समय तालाब में खड़ी ही रहती है।