pwd department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब हर प्रोजेक्ट पर होगी गहन निगरानी, पीएमआईएस से रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू
जयपुर। राजस्थान में अब पीडब्ल्यूडी के हर प्रोजेक्ट की निगरानी तकनीक के जरिए और अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो जाएगी। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंफॉर्मेशन सिस्टम (PMIS) के माध्यम से प्रदेश में चल रही सभी परियोजनाओं को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह न केवल वित्तीय और भौतिक प्रगति को दर्शाता है, बल्कि गुणवत्ता संबंधी मुद्दों के साथ-साथ प्रोजेक्ट के दौरान आने वाली बाधाओं को भी चिन्हित कर उनकी निगरानी करने में सक्षम है। पीएमआईएस को राजस्थान स्टेट डेटा सेंटर पर सफलतापूर्वक गो-लाइव कर दिया गया है।

इसे आधुनिक तकनीक के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला, संभाग, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों तक—पूरे प्रदेश में चल रही परियोजनाओं की स्थिति एक ही क्लिक में देखी जा सके। सिस्टम के माध्यम से डीएलपी सड़कों की गारंटी अवधि से संबंधित जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। यह उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम विभाग के लिए अरनेस्ट एंड यंग (EY) कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इसके उपयोग से प्रोजेक्ट प्रबंधन की दक्षता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी। राजस्थान में डिजिटल मॉनिटरिंग का यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

असर खबर का - स्पीड ब्रेकर पर लगाई व्हाइट पट्टी, ग्रामीणों को मिली राहत
सुवांसा। तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने बनाए गए स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे, जिसकी खबर दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी देवेंद्र दीक्षित ने इन ब्रेकरों पर व्हाइट पट्टी लगाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों की जागरूकता और मीडिया की पहल के चलते आज पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर पर व्हाइट पट्टी लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया। इस कदम से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है और दैनिक नवज्योति का धन्यवाद किया।

रात में दिखाई नहीं देते थे ब्रेकर, बढ़ रही थीं दुर्घटनाएं
ये स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए थे, जिससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।  रात के समय मोटरसाइकिल सवार इन ब्रेकरों को ठीक से नहीं देख पाते थे, जिससे गाड़ियां असंतुलित हो जाती थी और कई बार पीछे बैठे यात्री, खासकर महिलाएं, चोटिल हो जाती थी। चारपहिया वाहनों, विशेष रूप से किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्पीड ब्रेकर न दिखने के कारण ट्रॉलियों के डाले खुल जाते और उनमें रखा सामान, जैसे धान, सड़क पर बिखर जाता था। ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों के एक्सल टूटने की घटनाएं भी सामने आई थी।

आदेशों की खानापूर्ति: मिटाने की जगह और बढ़ा दिया दर्द
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां बीजासन माता मंदिर पर जाने वाली बड़ तिराहे से लेकर मंदिर तक की सड़क पूरी तरह से छलनी हो चुकी है और उसी सड़क पर पीडब्लयूडी विभाग द्वारा मरहम भी ऐसा लगाया गया है कि मर्ज घटने के बजाय और बढ़ गया है। नवरात्रा आने के साथ ही मेले की तैयारियों को लेकर गुरूवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक की अध्यक्षता कर रही लाख्ोरी उपखंड अधिकारी भावना सिंह द्वारा मेले को लेकर सभी विभाग के संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे जिसमें इन्द्रगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन से लेकर बीजासन माता मंदिर की सड़क पर हो रहे गड्ढों के पेचवर्क का कार्य नवरात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। विभाग द्वारा आदेश की पालना भी तुरंत प्रभाव से की गई व पेच वर्क के नाम पर गड्ढों को ऐसा भरा गया कि सड़क पर चलने वालो का दर्द मिटने की जगह और ज्यादा बढ गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पेच वर्क के नाम पर मात्र खानापूर्ति करते हुए शनिवार व रविवार को ही गड्ढे भर कर अपने कार्य की इति श्री करली गई। विभाग द्वारा पेचवर्क के दौरान गड्ढों  में सुखी मिट्टी व मोटी मोटी गिट्टी भरी गई है जिसे ना तो रोलर से दबाया गया है और ना ही पानी छिड़का गया है। उसका परिणााम ये है कि एक ही दिन में गड्ढों में भरी मिट्टी व गिट्टी सड़क पर फैल गई है जो पैदल चलने वालों के साथ साथ दुपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन गई है। पेचवर्क से पूर्व दोपहिया वाहन चालक, आम जनता व दर्शनार्थी केवल सड़क के गड्ढों से परेशान थे लेकिन पेचवर्क के बाद गड्ढोंं के साथ सड़क पर फैल गई मोटी मोटी गिट्टीयों से भी परेशान है।

नंगे पैर जाने वाले भक्तों  को होगी परेशानी
ज्ञात हो कि नवरात्रा के दौरान पूरे देश भर से लाखों की संख्या में लोग माता जी के मंदिर पर आते है तथा कई हजार लोग नंगे पैर इस सड़क से गुजरते है। वही नवरात्रा में रोज सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोग माताजी की नंगे पैर परिक्रमा लगाते है। सड़क के गड्ढों में भरी मिट्टी व गिट्टी के सड़क पर फैल जाने के कारण नवरात्रों के दोपहिया वाहन चालकों के साथ नंगे पांव परिक्रमा देने वालों को और भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जब बात की गई तो उनका कहना है कि इस सडक पर पेच वर्क का कार्य इसी प्रकार से होगा। विभाग द्वारा इस प्रकार पेच वर्क कार्य में की गई खानापूर्ति से श्रद्धालुओं व आम जनता में रोष व्याप्त है। क्षैत्रीय लोगों का कहना है कि इस तरह से गड्ढोंं के भरने से तो ये सड़क पहले से ज्यादा खराब हो गई है इससे तो बिना पेचवर्क की सड़क ही ठीक थी।

इनका कहना है
बैठक में प्राप्त आदेशों के मुताबिक समय पर पेच वर्क का कार्य कर दिया गया है। सड़क वन विभाग के अधीन होने के कारण सड़क सुधारने की अनुमति नही मिल पा रही है साथ ही उक्त सड़क के नवीनीकरण होने के प्रस्ताव पारित हो जाने के कारण पेच वर्क इसी प्रकार के हो सके है। इनमें और कोई सुधार नही हो सकता है। इसके लिए हमारे पास बजट का कोई प्रावधान नही है। इस तरह के पेच वर्क के लिए तो हमने पहले ही मना कर दिया गया था परंतु आदेश के मुताबिक कार्य करना पड़ रहा है।
- मनोज मीना, सहायक अभियंता , सार्वजनिक निर्माण विभाग इन्द्रगढ़

संबंधित विभाग को सड़क के गड्ढे भरने के आदेश जारी कर दिए गए थे विभाग द्वारा किस प्रकार से गड्ढे भरे गए है मेरी जानकारी में नही है। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जाएगी।
- भावना सिंह, उपखंड अधिकारी लाखेरी।

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग चेता, सड़क के गड्ढों को भरना शुरू किया
सुवासा। तालेड़ा से सुवासा होते हुए केशवरायपाटन तक बन रही नवनिर्मित  सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा था जिसको लेकर दैनिक नवज्योति ने डेढ़ साल से बंद पड़ा सड़क निर्माण कार्य ...शीर्षक से खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजाराम मीणा ने संवेदक को तुरंत प्रभाव से सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन संवेदक गड्डों में ग्रेवल डालने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार द्वारा 8 किलोमीटर सड़क को खोदकर छोड़ने से बड़े बड़े गड्डे हो रहे हैं, यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चितावा से रंगपूरया नयागांव, सुवासा से बाजड़,सुवासा से चितावा और छपावदा से जमीतपुरा गांव में  डांबर सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। इस रोड से उड़ रही धूल मिट्टी से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हुए एक वर्ष से भी अधिक समय हों चुका है, फिर भी डामर रोड का कार्य अधूरा पड़ा है।  जानकारी अनुसार तालेड़ा से केशवरायपाटन 22.50 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए सरकार के द्वारा 45 करोड़ रुपए स्वीकृत है, जिसमें तालेड़ा के अकतासा बायपास से केशवरायपाटन रेलवे ओवरब्रिज तक नई सड़क बनाना था, जो कार्य संवेदक के द्वारा सितंबर 2023 तक कार्य पूरा करना था, प्रत्येक गांव में सीसी सड़क एवं बीच में डामर की सड़क बनाना था। संवेदक के द्वारा सडक का निर्माण कार्य बंद कर दिया है। चितावा से नयागांव के 2 से 3 फीट के बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं जिसमें रोजाना बूंदी डिपो की बसें और आम जनता की कार्य दुर्घटना का शिकार हो रही है।

असर खबर का - बनेठिया-बूढ़ादीत मार्ग पर बबूलों की सफाई शुरू
बूढ़ादीत। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के 4 दिन बाद हरकत में आए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बनेठिया से बूढ़ादीत के 5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर शनिवार को जेसीबी से बबूलों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बनेठिया-बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर झाड़ बबूल उगे होने से राहगीरों को हादसों का खतरा सता रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन से सड़क मार्ग के दोनों ओर सफाई कार्य करवाने की मांग की जा रही थी। सुनवाई नहीं होने पर दैनिक नवज्योति ने 4 जून को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया था।

इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार को बनेठिया-बूढ़ादीत सड़क मार्ग पर जेसीबी मशीन की सहायता से दोनों ओर सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। ग्रामीण पूर्व सरपंच गिरजा मीणा, रामसिंह गोचर, बाबूलाल बैरवा, रामरतन बैरवा सहित ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और दैनिक नवज्योति का आभार जताया है। साथ ही सीएडी विभाग सुल्तानपुर से जल्द मनरेगा या जेसीबी मशीन की सहायता से बनेठिया-बूढादीत सड़क मार्ग के दोनों ओर ड्रेन खुदाई व सफाई कार्य करवाने की मांग की है।

सड़क के बीच खड़े यमदूत: नई रोड बना दी पर बीच में आ रहे 35 बिजली के पोल हटाए तक नहीं
गुड़ली। बूंदी जिले के मेहराना गांव से देहित गांव तक बना रहे नया रोड बीच में 35 चालू बिजली के पोल को हटाया तक नहीं गया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने लापरवाही बरतते हुए पोल को हटाए बिना ही सड़क बना दी। सड़क के बीच आ रहे इन पोल से  हादसों का खतरा बना हुआ है। रात के समय सबसे अधिक  ये बिजली के पोल लोगों की मौत का कारण बन सकते है। घना कोहरा छाया रहने पर ये पोल वाहन चालकों को नहीं दिखने पर वाहन इनसे टकरा जाएंगे। यहीं नहीं पोल को बांधने के लिए साइड में जो तार बांधे गए है उससे भी उलझकर जनहानि का खतरा बन गया है।   सीनता पंचायत के मेहराना गांव से देहित गांव तक रोड का निर्माण कार्य चल रहा है जो 3.50 किलोमीटर लंबा है।  इस रोड पर देहित गांव तक रोड बनकर कंप्लीट कर दिया गया है थोड़ा सा रोड बचा हुआ है और रोड के बीचों बीच चालू बिजली के 35 पोल आ रहे हैं जो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि हमने पीडब्ल्यूडी विभाग डिस्कॉम विभाग सभी अधिकारी को ज्ञापन दिया है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए सभी ग्रामीणों ने मजबूरन धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया है।

विधायक, कलक्टर, उपखंड अधिकारी को भी दे चुके हैं ज्ञापन
सभी ग्रामीणों ने बताया की उपखंड अधिकारी से लेकर कलेक्टर तक सभी विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। ज्ञापन दिया जिसमें लिखा है कि  सड़क निर्माण कार्य के तहत रोड के बीचो-बीच 35 बिजली के बड़े पोल आ रहे हैं जो रात्रि में बड़ा हादसा हो सकता है। आने वाली सर्दियों में कोहरे के कारण दिखाई नहीं देने से भी किसी की जान जा सकती है कोई भी इसे टकराकर मर सकता है इसका जिम्मेदार कौन होगा जिम्मेदार पूरी तरह से मौन है।

ग्रामीणों ने बताई पीड़ा
जानकी लाल, नवल किशोर, लक्ष्मण , नन्द किशोर, अशोक, गोलू , बाबूलाल सत्यनारायण, चन्द्र प्रकाश, सोनू दीपक,  युवराज, दुर्गा शंकर, महावीर, राजेन्द्र,मुरारी बाबूलाल, भैरूलाल, नन्द किशोर, नन्द बिहारी, ओमप्रकाश, मुकेश, पिकू पप्पू लाल, शिवप्रसाद, जगदीश ने बताया कि जब तक बिजली के पोल नहीं हटेंगे तब तक हम किसी भी व्यक्ति को कम नहीं करने देंगे यह हमारे गांव के लिए रोड नहीं मौत का रोड बन रहा है। जब तक बिजली के पोल नहीं हटेंगे तब तक रोड का काम नहीं होने देंगे समस्त ग्रामीण  देहित ने काम रुकवाया

ठेकेदार के ऊपर ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
इधर समस्त ग्रामीण का कहना है कि अभी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है इसमें ठेकेदार किला पुरवाई सामने  हाथ से गिट्टी और डामर उखाड़ कर हाथ में आ रहा है। वाहनों से उखड़ जाता है यह कौन सा निर्माण कार्य हो रहा है कोई देखने नहीं आ रहा है बिना अधिकारी के मौजूदगी में काम हो रहा है।

दो बड़े ट्रांसफार्मर 11 केवी के बीच रोड पर आ रहे हैं
उसके बाद भी निर्माण कार्य चालू है पीडब्ल्यूडी विभाग जानबूझकर अनजान बना हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है गांव वालों ने इस मुद्दे को बड़ा आंदोलन चेतावनी दी है। पूर्व डायरेक्टर कमल माहेश्वरी ने बताया कि हमने सभी जगह पर ज्ञापन दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ अब हमें धरने पर बैठना पड़ेगा। हम मजबूर है क्योंकि यहां पर हमारे लोगों की ही जान जाएगी यदि पल नहीं हटते हैं तो और दोनों साइडों पर जगह नहीं है वन साइड कहां पर लगा दोनों तरफ मौत की ट्रेन बनी हुई है। इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन सत्यनारायण मीणा को फोन किया था उन्होंने फोन तक रिसिव नहीं किया।

इनका कहना है
मेरे को ग्रामीणों के द्वारा अवगत करवा दिया गया है। मैंने अधिकारियों को अवगत कर दिया है ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- डॉ. रविंद्र गोस्वामी, कलक्टर बूंदी