Sanju Samson - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एशिया कप-2025 में संजू सैमसन तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड, सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ काफी चर्चा में
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप-2025 में संजू सैमसन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में संजू सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ की भी काफी चर्चा हुई। जब वो फॉर्म में होते हैं तो उनके बल्ले को रोकना नामुमकिन होता है, केरल लीग में उन्होंने पांच मैचों में ही 30 छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना फायदेमंद साबित होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे किस नंबर पर खेलने वाले हैं।

85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं धोनी ने :

संजू इस एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल धोनी के नाम किसी विकेटकीपर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं। उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल कोई विकेट कीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। लेकिन संजू सैमसन इसके बहुत करीब हैं और मजे की बात है कि वो फुल फॉर्म में भी हैं। संजू फिलहाल 36 छक्के जड़ चुके हैं और धोनी से केवल 17 छक्के दूर हैं। संजू के बाद ऋषभ पंत का नंबर है जो 35 छक्कों के दूसरे साथ नंबर पर हैं।

भारतीय टीम दुबई रवाना :

भारतीय टीम अभ्यास के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। संजू भी टीम में शामिल हैं और इसीलिए केरल लीग को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। अब तक खेले मैचों में ही उनका तूफानी अवतार किसी से छिपा नहीं है। केरल लीग में उन्होंने केवल पांच मैच खेले जिसमें उन्होंने 368 रन बनाएं जिसमें 24 चौके और 30 छक्के शामिल हैं। उनका एक गेंद पर 13 रन बनाना भी काफी चर्चा में रहा था। इसी लीग में संजू का स्ट्राइक रेट 186 रहा था जो काबिल ए तारीफ है। पिछले एक साल में ही संजू ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 में खेलते हुए 12 मैचों में तीन शतक जड़े हैं, हाल में वो फुल फॉर्म में भी चल रहे हैं ऐसे में देखना है कि उन्हें किस नंबर पर खेलने भेजा जाता है साथ ही वो धोनी का सबसे ज्यादा छक्के का रिकार्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

जीत का क्रम जारी रखने उतरेगी संजू सैमसन की टीम
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल सीजन 2023 में बुधवार को जब अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी, तो कप्तान संजू सैमसन की नजर अपना विजयी क्रम जारी रखने पर होगी।

राजस्थान रॉयल्स अभी पांच मैचों में चार जीत से 8 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं लखनऊ की टीम पांच मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स को सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, वहीं कैरेबियन खिलाड़ी शिमरन हेत्मायर मध्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

दूसरी ओर लखनऊ टीम का दारोमदार उनके कप्तान केएल राहुल पर होगा। दोनों टीमों ने मंगलवार को आरसीए एकेडमी ग्राउण्ड पर अलग-अलग समय अभ्यास में हिस्सा लिया। इसके बाद फ्लड लाइट में खिलाड़ियों ने स्टेडियम के मुख्य मैदान पर भी फील्डिंग की प्रैक्टिस की। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी फुटबाल खेलते भी नजर आए।

आईपीएल के पहले सत्र की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए जयपुर  का मैदान पसंदीदा रहा है। रॉयल्स ने इस मैदान पर खेले अपने 47 मैचों में से 32 में जीत हासिल की है, जबकि 15 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

रॉयल्स जीत का शतक बनाने के करीब
रॉयल्स आईपीएल में जीत का शतक बनाने के करीब है। रॉयल्स ने अब तक आईपीएल में कुल 197 मैच खेले हैं और 98 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं घरेलू मैदान पर उसने आईपीएल के 47 मैचों में 32 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर लखनऊ ने आईपीएल में अब तक 20 मैच खेले हैं और 12 में उसने जीत हासिल की है।

संजू के नाम हैं सर्वाधिक रन
राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन आईपीएल में 115 मैचों में 3006 रन बना चुके हैं, जबकि लखनऊ की ओर से केएल राहुल ने 20 मैचों में 771 रन बनाए हैं। रॉयल्स की ओर से जहां जोस बटलर ने सर्वाधिक 124 रन की पारी खेली है। वहीं लखनऊ की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर क्विंटन डिकाक का नाबाद 140 रन रहा है।

राजस्थान टीम सीजन में पहली बार अपने होम ग्राउण्ड पर खेल रही है। एसएमएस स्टेडियम का विकेट हमेशा से रॉयल्स के लिए स्वर्ण साबित हुआ है। राजस्थान टीम बेहद संतुलित और मजबूत है। टीम में इस समय कप्तान संजू सैमसन और शिमरन हेत्मायर बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का अभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है। जयपुर के विकेट पर ये दोनों भी कमाल दिखा सकते हैं। दूसरी ओर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। लखनऊ टीम के रवि बिश्नोई और दीपक हुडा के लिए तो जयपुर होम ग्राउण्ड है। दोनों ने यहां खूब क्रिकेट खेली है। कुल मिलाकर बुधवार को जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को अच्छा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
-विलास जोशी, पूर्व रणजी क्रिकेटर

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी कमान, कई नए चेहरों को मिला मौका
मुंबई। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है, इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था। भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में 3 वनडे और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे।

देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को आईपीएल 14 में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में चुना गया है। कर्नाटक और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम भी चुने गए हैं। पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे और संजू सैमसन भी टीम में चुने गए हैं। शॉ भारतीय टीम से हटाए जाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं और धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु और कोलकाता नाईट राइडर्स के रहस्यमय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस दौरे के लिए टीम में चुना गया है।

भारतीय टीम-: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिकल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज-: इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साईं किशोर, सिमरजीत सिंह।

दौरे का कार्यक्रम-: वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टी-20 मैचों का आयोजन 21, 23 और 25 जुलाई को होगा। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।

IPL-2021: RCB ने लगाया जीत का चौका, पडिकल-विराट की नाबाद पारियों से राजस्थान को 10 विकेट से रौंदा
मुंबई। देवदत्त पडिकल (नाबाद 101 रन) के पहले शतक और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72 रन) के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 10 विकेट से हराकर लगातार जीत का चौका लगा दिया। राजस्थान ने शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की उपयोगी पारियों से बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन बेंगलुरु ने पडिकल और विराट की बेहतरीन पारियों से 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 181 रन बनाकर आसानी से मैच कब्जा लिया और एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पडिकल ने 51 गेंदों पर बनाया शतक
पडिकल ने 52 गेंदों पर नाबाद 101 रन में 11 चौके और 6 छक्के मारे जिसके लिए पडिकल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि कप्तान विराट ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। बेंगलुरु ने अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। पडिकल और विराट ने इसके साथ ही ओपनिंग साझेदारी में बेंगलुरु की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। बेंगलुरु ने बिना कोई विकेट खोए अपनी सबसे बड़ी जीत और ओवरऑल तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने अपने 3 विकेट मात्र 18 रन तक गंवा दिए थे।

दुबे-पराग ने जोड़े 66 रन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 21 रन बनाकर टीम के 43 के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसी नाजुक स्थिति में शिवम दुबे ने रियान पराग के साथ 5वें विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पराग 16 गेंदों में 4 चौकों के सहारे 25 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने। शिवम दुबे टीम के 136 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। दुबे को केन रिचर्डसन ने ग्लेन मैक्सवेल हाथों कैच कराया। तेवतिया 23 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के सहारे 40 रन बनाकर टीम के 170 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर आउट हुए। राजस्थान ने इसी स्कोर पर अपना 8वां और 9वां विकेट गंवाया।

पटेल ने लगातार लिए दो विकेट
हर्षल पटेल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मौरिस और दूसरी गेंद पर चेतन सकारिया को पवेलियन भेजा। मौरिस ने 10 रन बनाए जबकि श्रेयस गोपाल 4 गेंदों में 1 छक्के के सहारे 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया
मुंबई। फॉफ डु प्लेसिस (33 रन) की धुंआधार पारी के बाद मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट), सैम करने (24 रन पर 2 विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (28 पर विकेट 2) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल-14 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 42 रन से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई 2 अंक अर्जित कर आईपीएल अंक तालिका में 3 मैचों से 2 जीत के साथ आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर फिसल गई। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (14 रन) और कप्तान संजू सैमसन (1 रन) टीम के 45 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इन दोनों को सैम करेन ने अपना शिकार बनाया। बटलर और शिवम दुबे धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर 87 रनों तक ले गए। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जडेजा ने पहली गेंद पर बटलर को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर शिवम दुबे (17) को पगबाधा आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

मोईन ने लिए तीन विकेट
इसके बाद तो राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोईन अली ने लगातार तीन विकेट ले राजस्थान का स्कोर 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन कर दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मोईन अली ने पारी के 13वें ओवर में डेविड मिलर (2) को पगबाधा आउट किया। उसने 15वें ओवर में रियान पराग और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मौरिस को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जडेजा ने कैच किया। पराग ने 7 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए वहीं क्रिस मौरिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। ब्रावो ने राहुल तेवतिया (20) को व शार्दुल ठाकुर ने जयदेव उनादकट (24) को आउट किया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

IPL-2021: राजस्थान के काम नहीं आया कप्तान संजू सैमसन का शतक, पंजाब किंग्स ने 4 रन दी शिकस्त
मुंबई। कप्तान संजू सैमसन (119) का शानदार शतक भी सोमवार को आईपीएल-14 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की 4 रन से हार को नहीं टाल सका। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की आक्रामक पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के शतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। जीत के लिए 222 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन स्टोक्स पारी का पहला ओवर डाल रहे शमी की तीसरी गेंद पर ही उनको ही कैच थमा बैठे। स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मनन वोहरा भी अर्शदीप को उन्हीं की गेंद पर कैच थमा बैठे। वोहरा ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बाद बटलर (25), शिवम दुबे (23) और रियान पराग (25) भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट होते गए, लेकिन संजू सैमसन एक छोर पर डटे रहे। राजस्थान को अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी। लेकिन वह 8 रन ही बना सके।

14वें सत्र का पहला शतक संजू के नाम
आईपीएल के 14वें सत्र का पहला शतक चौथे मैच में बना। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली। संजू ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के जमाते हुए 119 रन बनाए। संजू आईपीएल में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने। राजस्थान रॉयल्स को अंतिम 2 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। 5वीं गेंद पर संजू सैमसन ने स्ट्राइक अपने पास रखने के कारण एक रन नहीं लिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने एक लम्बा शॉट लगाया लेकिन हुडा ने बाउंड्री पर कैच कर पंजाब को 4 रन की जीत दिलाई।

डेब्यू मैच में तीन विकेट ले गया ट्रक ड्राइवर का बेटा
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में सोमवार को युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को मौका दिया। 20 लाख रुपए बेस प्राइस के चेतन को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। चेतन ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट लिए। रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन तक पहुंचे चेतन का करियर मुश्किलों से गुजरा है। पिता ट्रक ड्राइवर थे, जो बाद में वरतेज (गुजरात) में टेम्पो चलाने लगे। सौराष्ट्र के शेल्डन जैकसन ने क्रिकेट उपकरण खरीदने में मदद की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट की टीम से खेलते हैं, जिसमें टीम इंडिया के रविन्द्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनाद्कट भी खेलते आ रहे हैं। चेतन का कहना है कि घरेलू क्रिकेट के डेब्यू मैच में जडेजा ने उनकी ड्रेसिंग रूम से मैदान में आकर मदद की थी। जिससे वे आगे खेल पाए और आज आईपीएल के मंच तक में उनका नाम आ चुका है।