INDIA Alliance Meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

INDIA Alliance Meeting : आज शाम होगी गठबंधन के नेताओं की बैठक, 4 जून के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव के बीच इंडिया समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गठबंधन के सूत्रों ने बताया कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुलाई गई है। बैठक में गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी पहले ही राज्य में चक्रवाती तूफान की स्थिति तथा आज हो रहे चुनाव के मद्देनजर बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

बैठक के एजेंडे को लेकर खड़गे तथा कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि इसमें सिर्फ चार जून को परिणाम घोषित होने के बिन्दुओं को लेकर मंत्रणा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को फार्म 17 सी तथा मतगणना से संबंधित अन्य मुद्दों पर कैसे सतर्क रहना है, सिर्फ इन्ही मुद्दों पर बैठक में विचार किया जाएगा।

1 जून को दिल्ली में होगी INDIA गठबंधन की बैठक, टीएमसी नहीं होगी शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान के बाद शाम 1 जून को इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है। बैठक में टीएमसी शामिल नहीं होगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 7 चरण में संपन्न होंगे। जिनका परिणाम 4 जून को आएगा। इसससे पहले इंडिया गठबंधन दिल्ली में बैठक करने जा रहा है।

INDIA Alliance PM Face: ममता ने रखा मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम चेहरा बनाने का प्रस्ताव, 30 जनवरी से चुनाव प्रचार करेगा इंडिया
नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम चेहरा बनाने का प्रस्ताव रखा है। ममता के इस प्रस्ताव पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन की बात भी सामने आई है। इंडिया की यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली। हालांकि पीएम चेहरे के सवाल पर खरगे ने कहा कि ये बाद की बात है। चुनाव जीतने के बाद ही पीएम चेहरा तय किया जाएगा। हम सब मिलकर बहुमत लाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले राज्यों में सीटों का बंटवारा किया जाएगा। वहीं बैठक के बाद सपा के अध्यक्ष अखिलश यादव ने बताया कि सीटों के बंटवारे पर जल्द बातचीत की जाएगी।

बैठक खत्म होने के बाद खरगे ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बैठक में 28 दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे। देशभर में 8-10 जनसभाएं की जाएंगी। सभी दल साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। बैठक में सांसदों के निलंबन पर भी चर्चा की गई। इस मामले पर प्रस्ताव भी पारित किया गया। खरगे ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से सयुंक्त चुनाव प्रचार किया जाएगा। 22 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसदों के निलंबन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगें। खरगे ने कहा कि पीएम संसद के सत्र के दौरान घूमते हैं। पीएम मोदी को बड़ा नेता होने का घमंड है।

जल्द होगा सीटों का बंटवारा!
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद अब गठबंधन के सामने सबसे बड़ा काम सीट बंटवारे का ही है। ऐसे में आईएनडीआईए की ओर से संकेत दिया गया है कि सीटों पर समझौता राज्यवार होगा। इसके लिए कांग्रेस नेता एवं संबंधित राज्य में प्रभावी क्षेत्रीय दल इस बारे में बातचीत करेंगे। सीट बंटवारे को लेकर यदि कोई परेशानी हुई। तो गठबंधन के नेताओं से बात की जाएगी। खरगे ने उम्मीद जताई कि सारे मामले आसानी से सुलझा लिए जाएंगे और गठबंधन पूरी ताकत एवं एकजुटता के साथ भाजपानीत एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगा।

22 दिसंबर को होगा देशव्यापी धरना-प्रदर्शन
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आईएनडीआईए गठबंधन के सभी घटक दल आगामी 22 दिसंबर को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिस प्रकार से सरकार ने संसद में 151 सांसदों का निलंबन किया है। यह एक अलोकतांत्रिक कदम है। बल्कि संसद में जो घटना घटित हुई है। उस बारे में पीएम को सदन में आकर बयान देना चाहिए। लेकिन सरकार का रवैया ठीक नहीं है।