Be alert in winter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली एनसीआर में ठिठुरन : कोहरे के साथ खराब वायु गुणवत्ता से जनजीवन प्रभावित, भीषण शीतलहर का प्रकोप
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह भीषण शीतलहर और अचानक छाए घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहने के साथ भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह के समय दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जो अब धीरे-धीरे छंटने लगी है। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी देखी गयी। दिल्ली एयरपोर्ट ने कम दृश्यता को लेकर परामर्श जारी किया और यात्रियों को उड़ान की जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन कंपनियों से संपर्क करने की सलाह दी, हालांकि विमानों का संचालन सामान्य रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि एनसीआर में लगातार तीसरे दिन शीतलहर जारी रही और सुबह घना कोहरा छाया रहा। विभाग ने अनुमान जताया है कि ठंड का यह प्रकोप बना रहेगा और दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की उम्मीद है। रात और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। इसी के साथ औसत वायु गुणवत्ता सुचकांक (एक्यूआई) 360 के आसपास रहने के साथ वायु गुणवत्ता'बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। कुछ स्थानों पर एक्यूआई का स्तर 400 के करीब पहुँच गया।

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का उतार चढ़ाव, तेज सर्दी का होगा दौर शुरू
जयपुर। प्रदेश में सर्दी का उतार चढ़ाव बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कम हुआ है लेकिन दिन में पारा आंशिक रूप से गिरा है। इससे दिन में ठंडक घुलने लगी है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने संभावना जताई है कि राजस्थान में गुरुवार से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा।

सुबह-शाम शेखावाटी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले 3 दिन 4, 5 और 6 दिसंबर को झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीकर में हल्की बारिश के बाद मंगलवार रात को तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवा ने भी लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की चेतावनी के बीच आज कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। सीकर, नागौर सहित शेखावाटी के इलाकों कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी घटी है।

बूंदों में लिपटकर आई सर्दी : जयपुर में छह डिग्री से ज्यादा हुई तापमान में गिरावट, सर्दी का बढ़ा असर
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके असर से सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी का असर तेज हो गया है। इस बीच बूंदी के नैनवां में करीब 4 इंच बरसात हुई। उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बारां समेत अन्य जिलों में एक से तीन इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर में उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के चलते उदयसागर बांध के 2 गेट 6-6 इंच तक खोले गए हैं। खेरवाड़ा सहित कई इलाकों में बारिश से खेतों में पड़ी फसलें खराब हो गई। कोटा के खातोली में 69 एमएम बरसात दर्ज हुई है। अजमेर, सवाईमाधोपुर, दौसा, टोंक, बांसवाड़ा, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

बारिश के कारण दिन का तापमान आठ डिग्री तक गिर गया। कोटा में दिन और रात का तापमान लगभग सामान रहा। जयपुर में भी सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते होते बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो कि दिनभर अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक चलता रहा। इससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। जयपुर में बारिश के कारण तापमान में रविवार के मुकाबले सोमवार को छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई।
जयपुर में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी होगी बारिश
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। कोटा, उदयपुर संभाग व आस-पास के जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी हो सकती है। हालांकि दक्षिणी व पूर्वी भागों में हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां 29-30 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में गुलाबी सर्दी की दस्तक : सुबह-शाम का गिरा पारा, जयपुर सहित कई जिलों में रहा कोहरे का असर
जयपुर। बारिश के कारण प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है।  न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह शाम ठंडक बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़ों का भी सहारा लेने लग गए हैं। पिलानी, सीकर, चूरू, बीकानेर सहित कई जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। जयपुर सहित कई जिलों में दिन का तापमान भी 30 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम बदलने के साथ कोहरे का असर भी दिखना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह सीकर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में सुबह धुंध का असर रहा। इस बीच ठंडक का अहसास होने से कूलर, एसी भी बंद हो गए हैं वहीं पंखे भी धीमे हो गए हैं। मौसम केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले दो सप्ताह तक मौसम ड्राय रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वायरल और डेंगू-मलेरिया का खतरा
बारिश का दौर थमने के बाद अब वायरल, डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों की मानें तो अभी वायरल इंफेक्शन के अलावा डेंगू सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ, ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, चकते, मितली या उल्टी जैसे चेतावनी संकेतों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। डेंगू में खुद से दवा न लें या एस्पिरिन और आइबुप्रोफेन जैसी दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें क्योंकि ये आपकी स्थिति को और खराब कर सकती हैं। फोर्टिस के एडिशनल डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन डॉ. प्रवीण कनौजिया ने बताया कि बच्चों, परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को डेंगू का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इसलिए आपके घर में या उसके आस-पास मच्छरों को पनपने ना दें और अगर कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जयपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में घने कोहरे से प्रभावित यातायात
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित ज्यादातर इलाकों में शीतलहर और गलन भरी ठंड का असर बना हुआ है। साथ ही सुबह घना कोहरा छाए रहने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिन में हालांकि धूप खिली रहती है लेकिन सुबह शाम सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा व कहीं-कहीं कोल्ड-डे दर्ज किया गया है। इधर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

वहीं 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में 3.8 और सीकर में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे कम अधिकतम तापमान गंगानगर में 13.7 डिग्री और कोटा में 14.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पारा 8 डिग्री तक गिरा, सर्दी ने हाड़ कंपाए, आज भी रहेगा कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का असर
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही दोपहर में पहले कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई फिर दोपहर दो बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि करीब 20 मिनट तक चला। इसके बाद बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक सिलसिला चलता रहा। प्रदेश के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली सहित कई जिलों में बारिश हुई और तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पारे में गिरावट के चलते गलन और ठिठुरन का असर बढ़ गया और जयपुर सहित अधिकांश जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अहसास हुआ। ये अहसास फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने गुरुवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का प्रकोप बना रहने की संभावना जताई है। अगले तीन चार दिन जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर चलने और ठिठुरन का असर बढ़ने के साथ ही दिन में भी तापमान में कमी आएगी जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

इन जिलों में गिरा सात डिग्री तक पारा
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश के कारण पारा पांच से सात डिग्री तक गिर गया। बुधवार को दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम धौलपुर में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब आठ डिग्री तक पारा गिर गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान करीब छह डिग्री गिरावट के साथ 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करौली में 14 डिग्री, अलवर में पांच डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15 डिग्री, अजमेर में 16.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चार दिन बाद फिर होगी बारिश : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर सहित कई जिलों में अगले तीन चार दिन शीतलहर चलने और तापमान गिरने से सर्दी का असर और बढ़ेगा। इसके बाद एक छोटा पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके असर से 20 और 21 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र सहित भरतपुर, धौलपुर, अलवर सहित कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना है।

स्कूली नौनिहालों को राहत, कक्षा 1 से 8 तक का आज अवकाश
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा
जिले में चल रही शीतलहर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर ने गुरुवार का अवकाश घोषित किया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं गैर विद्यालय में गुरुवार को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

प्रदेश में सर्दी से रही राहत, आज फिर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मकर संक्रांति के दिन सर्दी से राहत रही और दिनभर धूप खिली रही। साथ ही मौसम साफ रहा। बुधवार से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के 18 जिलों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। 16 जनवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगेगा और राज्य के कई जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है। उधर, घने कोहरे के कारण सुबह जयपुर-सीकर हाईवे पर आपस में तीन गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग खाटूश्याम से दर्शन करके जयपुर लौट रहे थे। हादसा चौमूं पुलिस थाने से 2 किमी दूर हाईवे पर भोजलावा कट के पास हुआ। इस बीच प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, कोटा, बारां और झालावाड़ में बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, शीतलहर के चलते सात जिलों में सोमवार को पहली से आठवीं कक्षा तक एक से चार दिन का अवकाश और अजमेर जिले में पहली से पांचवीं कक्षा तक दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

कई शहरों में दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
पिछले 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन 12 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ चूरू जिले में रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री, सीकर में 12.5, पिलानी में 13.2, जैसलमेर में 18, जोधपुर में 19, कोटा में 15.4, अजमेर में 18.5, उदयपुर में 22.7, गंगानगर में 15.8 और बीकानेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया और गुरु शिखर पर माइनस दो डिग्री  दर्ज किया गया, मैदानी इलाकों में ओस की बूंदें जमी नजर आर्इं। जयपुर सहित कई शहरों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। जोधपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रहीं। छह जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी तक तक प्रदेश में सर्दी का तेज असर रहने का अनुमान है। 14 जनवरी की शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

स्कूलों में एक से चार दिन तक बढ़ाई छुट्टियां
शीतलहर के चलते जयपुर समेत 19 जिलों में कक्षा एक से आठ तक बच्चों की छुट्टियां एक से चार दिन तक बढ़ाई गई हैं। जयपुर, सीकर और जैसलमेर में सोमवार को छुट्टी की गई है। पाली, भरतपुर और डीग जिले में 13 और 14 जनवरी, सवाईमाधोपुर जिले में 13 से 16 जनवरी छुट्टियां की गई हैं। अजमेर में कलक्टर ने कक्षा एक से पांचवी तक 13-14 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। शीतलहर के कारण नागौर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़, बूंदी, ब्यावर, दौसा, बारां, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जालौर, धौलपुर, जैसलमेर जिलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। जोधपुर और बीकानेर में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से किया गया।

सर्दी-कोहरे से जनजीवन प्रभावित, शीतलहर का कहर
जयपुर। प्रदेश में मावठ के बाद पूर्वी हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। दो दर्जन से अधिक जिलों में कोहरे और शीतलहर के असर से जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आ रहा है। जयपुर सहित कई शहरों में घने कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। फतेहपुर शेखावाटी में पाला पड़ा। ओस की बूंदें मध्य रात के बाद बर्फ बन गईं। हिल स्टेशन माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग ने रविवार के बाद सोमवार को भी 28 जिलों में घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से 11 जिलों में तेज शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। प्रदेश में बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 24.5 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद नए साल के आगमन तक तेज सर्दी पड़ने और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना जताई है। एक जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ होने और कोहरे, शीतलहर से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण दोपहर तक नागौर, सीकर, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, चूरू, टोंक, कोटा, भरतपुर आदि शहरों में हाइवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। ग्रामीण इलाकों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आ रहे हैं। जयपुर में बस्सी रेलवे स्टेशन और दिल्ली व आगरा जाने वाली रेल लाइन पर भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, स. माधोपुर, टोंक, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, पाली, सिरोही और डूंगरपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

बर्फबारी की चेतावनी

इधर, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक शीतलहर और बफबारी की संभावना है। दूसरी तरफ मौसम के बदले मिजाज के बाद एनसीआर में प्रदूषण में कमी आई है। इसको देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण की सख्त पाबंदियों को हटा लिया गया है।

ठंड ने बढ़ाई सांस, अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की परेशानी, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही ज्यादा तकलीफ
जयपुर। सर्दियों का मौसम आते ही कई प्रकार की मौसमी बीमारियां आमजन को जकड़ लेती हैं, लेकिन विशेष तौर पर अस्थमा और एलर्जी के मरीज ठंड के मौसम में ज्यादा परेशान होते हैं। इसके साथ ही सर्दियों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। यह तकलीफ को और बढ़ा देता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो दुनिया भर में हर 250 में से एक मौत अस्थमा के कारण होती है। इस बीमारी का असर सर्दियों में ज्यादा रहता है। ठंड में सांस लेना मुश्किल हो सकता है और अस्थमा के अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके चलते सवाईमानसिंह सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी इन दिनों अस्थमा, सांस और एलर्जी के मरीजों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। ओपीडी में सामान्य से 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

तेज ठंड और प्रदूषण घातक : डॉ. शिवानी
नारायणा हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी स्वामी ने बताया कि ठंड के समय हवा में धुएं और धूल के कण जमा हो जाते हैं, जिन्हें स्मॉग कहा जाता है। यह स्मॉग सांस लेने में परेशानी पैदा करता है। सर्दियों में हवा भी धीमी चलती है, जिससे प्रदूषित कण हवा में लंबे समय तक टिके रहते हैं। यह प्रदूषित कण फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं और श्वसन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में ठंडी-सूखी हवा और प्रदूषण फेफड़ों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। जब अस्थमा से प्रभावित व्यक्ति ठंडी हवा में सांस लेते हैं तो उनके वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं और यह अस्थमा के अटैक को ट्रिगर कर सकता है। बच्चों और बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है इसलिए वे इस समय प्रदूषण से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। वायु प्रदूषण में मौजूद हानिकारक गैसें और कण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।

ऐसे करें बचाव
जब भी आप घर से बाहर जाएं अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनें।  ठंडी हवा से बचने के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहनें। ठंड के मौसम में जब जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।  घर के अंदर की हवा साफ  रखने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाएं। बाहर ठंड और प्रदूषण अधिक हो तो खुले में व्यायाम न करें। ठंड के दौरान गुनगुना पानी पीने से गले और श्वसन तंत्र को राहत मिलती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। अगर अस्थमा के लक्षण बढ़ें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इन्हेलर और दवाइयां हमेशा अपने पास रखें।

सर्दी में रहे सतर्क: 36 फीसदी तक बढ़ जाते हैं स्ट्रोक के मामले
जयपुर। प्रदेश में अब सर्दी ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। सर्दी के मौसम में जहां हार्ट अटैक के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं वहीं इस मौसम में विशेष तौर पर 60 वर्ष से ज्यादा की आयु वालों को स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। वहीं मोटापा, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में स्ट्रोक से होने वाली मौतों के मामले 26 से 36 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में इन लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।

ये है कारण
मणिपाल हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. बृजलाल ने बताया कि गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में स्ट्रोक से होने वाली मौत के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसका कारण ये है कि सर्दी में शरीर के तापमान में कमी और विटामीन-डी के स्तर में कमी एवं रक्त के गाढ़ेपन में वृद्धि स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा देती है। वहीं सर्दियों में चलने वाली सर्द तेज हवा शरीर के तापमान को और कम कर देती है, इस कारण ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम ज्यादा रहता है। खून की धमनियों में सिकुड़न या क्लॉटिंग (नलियों में वसा जमने) से मस्तिष्क में खून का प्रवाह बाधित होने पर स्ट्रोक पड़ता है, जबकि मस्तिष्क के भीतर खून की धमनियां फटने पर ब्रेन हैमरेज होता है।

युवाओं में स्ट्रोक की ये है वजह
डॉ. बृजलाल ने बताया कि बुजुर्गों के साथ साथ ही युवाओं में भी स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं में बढ़ते अल्कोहल, धूम्रपान, जंक और फास्ट फूड के चलन के कारण स्ट्रोक के केस सामने आ रहे हैं। स्ट्रोक के कुल पीड़ितों में 30 फीसदी युवा हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है और साल दर साल यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इन युवाओं में 80 फीसदी पुरुष हैं।