Bhajanlal government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्र के फैसले से आमजन को राहत, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वैश्विक चुनौतियों के दौर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व को देश के लिए “सुरक्षा कवच” बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को स्थिरता और मजबूती प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन के लिए बड़ी राहत बताया।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 10 से घटाकर शून्य करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील फैसले से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे वैश्विक बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर राज्य व राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जयपुर। भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की परिवेदनाओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट नर्दिेश दिए कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र नस्तिारण सुनश्चिति किया जाए। इस अवसर पर जनसुनवाई में पहुंचे संत-महात्माओं का मुख्यमंत्री ने दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की राज्य सरकार से मांग, कहा- सिलिकोसिस पीड़ितों के लंबित कार्ड शुरू करे सरकार, ब्लॉक कार्ड भी बहाल हों
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस मरीजों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार इन पीड़ितों के लंबित कार्ड जल्दी बहाल करे, ताकि इनको राहत मिल सके। साथ ही, ब्लॉक हुए कार्ड को भी चालू करने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और जानलेवा बीमारी है, जिससे राजस्थान के हजारों गरीब खदान और निर्माण मजदूर जूझ रहे हैं। मजदूरों के लिए कांग्रेस ने सुरक्षा कवच दिया था। 2013 में हमारी सरकार ने 4 लाख रुपये की सहायता राशि शुरू की। 2019 में देश की पहली सिलिकोसिस पॉलिसी बनाई।

इसके तहत 5 लाख रुपए की सहायता (3 लाख बीमारी पर, 2 लाख मृत्यु पर), निशुल्क इलाज और 1500 रुपए मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया। 2019-23 में  करीब 35,000 मरीजों को 911 करोड़ रुपए से अधिक की सीधे सहायता दी गई। भाजपा सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज पीड़ितों के नए कार्ड नहीं बन रहे हैं। कई कार्ड अकारण ब्लॉक हैं, जिससे सहायता राशि के अभाव में मजदूर दम तोड़ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्ड जारी करे और ब्लॉक कार्डों को बहाल करे। पिछले 6 साल से सहायता राशि स्थिर है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे तत्काल बढ़ाया जाए। उद्योगों को सख्ती से पाबंद किया जाए ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रुके।

विधानसभा में आज चर्चा : सरकार के दो वर्ष और कांग्रेस के पाँच वर्ष पर होगी बहस, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रातः 11 बजे आरम्भ होगी। आज सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। कार्यसूची के अनुसार याचिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2 बजे से सदन में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा होगी। इस दौरान वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विपक्ष द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार के पाँच वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए तुलनात्मक चर्चा की जाएगी।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सरकार के दो वर्ष तथा कांग्रेस के पाँच वर्ष के कार्यों का तुलनात्मक लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान भी प्रस्तावित है। गिरदावरी, मार्ग विवाद, तहसील एवं पटवार कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा राजस्व मंडल से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का वन टू वन संगठन संवाद : बजट पर कार्यकर्ताओं से मंथन आज से, प्रमुख घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा
जयपुर। भजनलाल शर्मा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘वन टू वन संगठन संवाद’ कार्यक्रम के तहत बजट पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर 16 एवं 18 फरवरी को आयोजित होने वाले इन संवाद कार्यक्रमों में संभागवार प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और अशोक परनामी, धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार लखावत तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। संभाग एवं जिलों के अनुसार तैयार की गई बजट की सरल पुस्तक का वितरण भी किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लेंगे और इस बात पर रणनीति बनाई जाएगी कि बजट का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। सोमवार को बीकानेर और जोधपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम तय है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में भाजपा की ओर से बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा चुकी हैं।

राजस्थान बजट 2026-27 : स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती, अन्य राज्य से वाहन खरीदकर रजिस्टर कराने पर 50% की मिलेगी छूट; जीएसटी के मामलों में सुनवाई का होगा सरलीकरण
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने टैक्स को लेकर भी घोषणाएं की। अब प्रदेश में किसी अन्य राज्य से वाहन खरीदकर रजिस्टर करवाने पर 50% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बजट में स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती की  घोषणा की गई है। लोन पर स्टैंप ड्यूटी अब केवल 0.125% होगी, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क 0.5% कर दिया गया है।

बजट में टैक्स को लेकर घोषणाएं :

सरकारी बिल्डिंग के निर्माण में 50 प्रतिशत तक एम सैंड का इस्तेमाल होगा, इसे 25 फीसदी से बढ़ाते हुए 50 प्रतिशत किया जाएगा।

भूमि कर, खनन, परिवहन से जुड़े बकाया टैक्सों के लिए एमनेस्टी स्कीम्स लाई जाएगी।

जीएसटी के मामलों में सुनवाई का सरलीकरण होगा। रजिस्ट्रेशन की अपीलों को 60 दिन में निपटारा होगा।

कर्ज दस्तावेजों पर पंजीयन दर 1 प्रतिशत से कम कर के  0.5 प्रतिशत और अधिकतम एक लाख की।

राजस्थान बजट 2026-27 : दस्तावेज के अभाव में ईलाज से वंचित नहीं रहेगा आम आदमी, सभी को मिलेगी मुफ्त ईलाज की सुविधा; अस्पतालों में परिजनों के रुकने के लिए बनेगी धर्मशालाएं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। इस दौरान उन्होंने मेडिकल और हेल्थ को लेकर भी कई घोषणाएं की।

कुमारी ने बजट में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने किहा कि जो लोग दस्तावेजों के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते है। उन लोगों को भी अब मुफ्त में ईलाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चिकित्सा आरोग्य योजना एवं निरोगी राज्य योजना के तहत उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा।

हेल्थ को लेकर प्रमुख घोषणाएं :

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 75 करोड़ की लागत से नया आईपीडी टावर बनेगा।

गंभीर मरीजों और एक्सीडेंट के मामलों में तत्काल इलाज मिलेगा। इसके लिए नई योजना शुरू होगी।

अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणाों के लिए 300 करोड़ खर्च करने की घोषणा।

अस्पतालों में मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए धर्मशालाएं बनाई जाएगी।

हाईवे पर एंबुलेंस तैनात होगी।

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य पर राज ममता के नाम से नया प्रोग्राम शुरू करेंगे।

जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं है, उन्हें भी मुफ्त ईलाज का लाभ दिया जाएगा।

कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग के लिए काउंसलर भेजे जाएंगे।

सुशासन की दिखी तस्वीर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवादी से की बात, 2 घंटे में ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदना का हुआ निस्तारण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन एवं आमजन को राहत देने के प्रयासों के तहत स्वयं अनूठी मिसाल पेश करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के परिवादी से संवाद कर हाथों-हाथ राहत प्रदान करवाई और तद्नुरूप जिला प्रशासन डूंगरपुर ने भी तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे में ही परिवेदना का निस्तारण कर सुशासन की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री शर्मा के प्रदेश में पारदर्शी एवं सुशासन के लगातार प्रयासों के बीच संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से संवाद करने तथा उनका समाधान करने की अनूठी पहल की गई है। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जिस पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु 7 दिन पूर्व आवेदन किया था और इस संदर्भ में परिवेदना दर्ज की है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह को अवगत कराने पर जिला कलक्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करवाते हुए मात्र 2 घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर परिवादी को राहत प्रदान की गई।

जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि साबला तहसील के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने बच्चों संयम एवं क्रिया के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के संबंध में संपर्क पोर्टल पर गुरुवार को परिवेदना प्रस्तुत की थी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह को शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परिवेदना के बारे में सूचना प्राप्त होते ही तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही कर मात्र 2 घंटे के भीतर ही मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करवा दिए गए। परिवादी जितेंद्र सिंह ने भी इस तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने एवं राहत देने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के युवाओं को दी बधाई, कहा- युवाओं के संकल्प और भारत के सामर्थ्य का गौरवशाली दशक
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश के युवाओं को बधाई देते हुए इसे भारत के सामर्थ्य और युवाओं के संकल्प का गौरवशाली दशक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार की दिशा ही बदल दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस अभियान ने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाया है। स्टार्टअप इंडिया ने नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

आज भारत विश्व के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती भी अब तेजी से नवाचार का केंद्र बन रही है। राज्य सरकार की नीतियों और सहयोग से यहां के ऊर्जावान युवा अपनी मेधा, कौशल और रचनात्मक सोच के बल पर स्टार्टअप क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। तकनीक, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में राजस्थान के युवा नए प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी युवा उद्यमियों को इस सफल दशक की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए, मिलकर नए भारत और नए राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में युवा उद्यमी देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- हमने विकास के काम किए, हमने किसी भी प्रकार का कोई गलत काम नहीं किया
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन, सरकार और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के कार्यों को विस्तार से रखते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पांच साल बनाम दो साल के आंकड़े प्रस्तुत कर कांग्रेस को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने छाती ठोककर कहा कि “हमने विकास के काम किए हैं, हमने किसी भी प्रकार का कोई गलत काम नहीं किया है और यह बात हम पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दौरान पार्टी के भविष्य के लक्ष्यों और संगठन को और मजबूत करने के विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए जानी जाती है। पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना भाजपा की परंपरा है और हम खुली चर्चा में विश्वास करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, कहा- युवाओं के भविष्य से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत सरकार में हुए पेपर लीक और आरपीएससी भ्रष्टाचार कांड में सामने आए नए तथ्यों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित एसओजी एवं एसीबी के अधिकारियों को नए तथ्यों के परिप्रेक्ष्य में तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए पेपरलीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और आगे भी एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 296 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई, उनमें से एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।

अरावली संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, कहा- अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अरावली पर्वत माला के संरक्षण, वन क्षेत्र विकास और खनन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए, जिससे हरित आवरण को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अरावली का संरक्षण जलवायु संतुलन, भूजल संरक्षण और जैव विविधता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

किसी भी स्तर पर अरावली को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण से जुड़े मामलों में तकनीक के अधिकतम उपयोग, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके जीवित रहने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और विभागीय प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।