Bhajan government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर में कमजोर वर्गों को मिला सहारा, करोड़ों के ऋण से सैकड़ों परिवार बने आत्मनिर्भर
जोधपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जोधपुर द्वारा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर आज सैकड़ों परिवार अपनी आजीविका मजबूत कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 इस वर्ष में निगम ने कुल 273 लोगों को स्वरोजगार के लिए 4 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपये का ऋण वितरित किया। यदि वर्गवार समझें तो— सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को मिला, जहां 108 लोगों को 2 करोड़ 9 लाख 10 हजार रुपये दिए गए। सफाईकर्मी/स्वच्छकार (NSK) वर्ग के 85 लोगों को 80 लाख 80 हजार रुपये की सहायता दी गई। दिव्यांगजन वर्ग के 42 लाभार्थियों को 57 लाख 30 हजार रुपये मिले। अनुसूचित जनजाति (ST) के 5 लोगों को 10 लाख 74 हजार रुपये दिए गए।

वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 12 लोगों को 5 लाख 40 हजार रुपये दिए गए । इस वर्ष का आंकड़ा साफ बता रहा है। कि निगम ने अधिक संख्या में लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा। वर्ष 2024-25 : इस वर्ष में कुल 169 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 34 हजार रुपये का ऋण दिया गया। वर्गवार वितरण इस प्रकार रहा— SC वर्ग के 78 लोगों को 76 लाख 36 हजार रुपये OBC वर्ग के 33 लोगों को 45 लाख 51 हजार रुपये NSK वर्ग के 28 लोगों को 20 लाख 58 हजार रुपये दिव्यांगजन के 16 लोगों को 11 लाख 31 हजार रुपये ST वर्ग के 5 लोगों को 3 लाख 34 हजार रुपये निगम ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी।

भजन सरकार में दागी से दूरी, ईमानदारी जरूरी, नीट एंड क्लीन ब्यूरोक्रेट्स को मिलेगा बड़ा जिम्मा
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा सरकार गठन को छह दिन हो गए हैं। सचिवालय सहित जिलों में ब्यूरोक्रेसी का चेहरा बदलने का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों के अनुसार सीएम ने अपने स्तर पर इस पर गहन होम वर्क कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि प्रदेश में उच्चस्थ पदों पर उन अफसरों को लगाया जाए, जिनकी छवि नीट एंड क्लीन ब्यूरोक्रेट्स की है। साथ ही जिन्होंने पारदर्शिता, मेहनत और विजन के साथ अब तक बेस्ट परफोर्मेंस दिखाया हो। ऐसे में सीएमओ में ऐसे अधिकारियों का प्रोफाइल बीते तीन दिन से खंगाला जा रहा है। सीएम बनते ही शर्मा ने ऐसे अधिकारियों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए थे। यह काम अब अंतिम चरण में है। इनमें एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर जिलों में तैनात आईएएस-आईपीएस पर फोकस है। ऐसे में बड़े स्तर पर ब्यूरोक्रेसी का चेहरा अब कभी भी बदला जा सकता है। एक साथ की जगह दो-तीन चरणों में सीएम के आदेश से ब्यूरोक्रेसी में बड़ी तबादला सूचियां जारी की जाएंगी।

तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर : प्रदेश में वर्तमान में आईएएस सेवा में 255, आईपीएस सेवा में 203 और आईएफएस सेवा में 97 अधिकारी कार्यरत हैं। राजस्थान कैडर के 40 से अधिक अधिकारी केन्द्र में हैं। इनमें सुधांशु पंत, तन्मय कुमार, रोहित कुमार सिंह, संजय मलहोत्रा, वी.श्रीनिवास, रजत मिश्रा, नरेश पाल गंगवार, मुग्धा सिन्हा, सिद्धार्थ महाजन, मुक्तानंद अग्रवाल, आईपीएस नीना सिंह, जोस मोहन, केबी वंदना, नितिनदीप, डॉन के जॉन्स, राहुल जैन, लवली कटियार, राजेश निर्माण बडेÞ चेहरे हैं। ब्यूरोक्रेट्स में ये योग्यता देखी जा रही

मील का पत्थर साबित होने वाले क्या काम किए
एसीएस, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और जिला कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के ज्वाइनिंग से लेकर अब तक के कामों की बारीकी से स्टडी की जा रही है। उनके मील का पत्थर साबित हुए काम, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन का परफोर्मेंस कैसा रहा।

त्वरित काम और वर्किंग स्टाइल किसकी कैसी
अधिकारियों के पद पर रहते हुए वर्किंग स्टाइल कैसा रहा। त्वरित फैसला लेने की किसकी कितनी क्षमता है। बड़े आंदोलन, आपात स्थितियों में कौनसे अफसर ने दूरदर्शी और चतुरता के साथ अधिक सफल साबित हुए।

जन समस्या के समाधान में कौन माहिर
विभागों में काम करते हुए किन अफसरों ने जनता की नब्ज पकड़ी। उनकी समस्याओं का समाधान करने में कैसे स्मॉर्ट वर्किंग दिखाकर परफोर्मेंस दिखाया।

तकनीक, नियमों और विजन में कौन भारी
टेक्नोलॉजी के साथ किन अधिकारियों ने स्मॉर्ट वर्क किया। नियम-कायदों में कौन अधिकारी पारगंत हैं और किन अधिकारियों का विजन अब तक सर्वश्रेष्ठ रहा।

किसकी क्या शिक्षा-विशेषज्ञता
अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता क्या है। उनकी किस विषय में विशेषज्ञता है। उसके अनुरूप वे किस पॉजिशन में बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं।

किस पर कौनसे गंभीर आरोप
कौनसे अधिकारी है जो आज तक अनियमितता, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के घेरे में नहीं आए। कौन संशय और सवालों में घिरे रहे। किनकी ब्यूरोक्रेसी में स्वच्छ छवि है।

प्रतिनियुक्ति पर कौन, घर वापसी कितनी फायदेमंद
प्रतिनियुक्ति पर कौन अधिकारी राजस्थान के बाहर काम कर रहे हैं। उनमें से कौनसे अधिकारी हैं, जो राजस्थान में सेवाएं दें तो फायदेमंद हो सकते हैं।

संयमित, शालीन और जमीनी कौन?
कौनसे अधिकारी सयंमित होकर काम करते हैं। जनता और विभाग में निचले स्तर पर किसकी शालीनता का स्तर कितना है। आमजन की समस्याओं पर किसकी कितनी समझ है।