Riyan Parag - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है।

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने की आदत है : रियान पराग
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने कहा कि उन्हें विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी आदत है और वह घरेलू क्रिकेट में ऐसा लगातार करते आ रहे है।

मुंबई इंडियंस को कल छह विकेट से हराने के बाद पराग ने कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट में ऐसी ही परिस्थितियों में बल्लेबाजी करता हूं। जॉस बटलर के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी आउट हो गए थे। इसके बाद मैंने यही सोचा कि यह कुछ ऐसा है जो मैं घरेलू क्रिकेट में पिछले छह महीने से करते आ रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर इस सत्र में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में रियान पराग ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए जब 126 का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 26 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। पराग ने 39 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली और इस ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। इस मैच जिताऊ पारी से पहले पराग ने इस सत्र में पहले की परियों में 43 और 85 रन बनाए है।

IPL-2021: RCB ने लगाया जीत का चौका, पडिकल-विराट की नाबाद पारियों से राजस्थान को 10 विकेट से रौंदा
मुंबई। देवदत्त पडिकल (नाबाद 101 रन) के पहले शतक और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72 रन) के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 10 विकेट से हराकर लगातार जीत का चौका लगा दिया। राजस्थान ने शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की उपयोगी पारियों से बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन बेंगलुरु ने पडिकल और विराट की बेहतरीन पारियों से 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 181 रन बनाकर आसानी से मैच कब्जा लिया और एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पडिकल ने 51 गेंदों पर बनाया शतक
पडिकल ने 52 गेंदों पर नाबाद 101 रन में 11 चौके और 6 छक्के मारे जिसके लिए पडिकल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि कप्तान विराट ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। बेंगलुरु ने अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। पडिकल और विराट ने इसके साथ ही ओपनिंग साझेदारी में बेंगलुरु की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। बेंगलुरु ने बिना कोई विकेट खोए अपनी सबसे बड़ी जीत और ओवरऑल तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने अपने 3 विकेट मात्र 18 रन तक गंवा दिए थे।

दुबे-पराग ने जोड़े 66 रन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 21 रन बनाकर टीम के 43 के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसी नाजुक स्थिति में शिवम दुबे ने रियान पराग के साथ 5वें विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पराग 16 गेंदों में 4 चौकों के सहारे 25 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने। शिवम दुबे टीम के 136 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। दुबे को केन रिचर्डसन ने ग्लेन मैक्सवेल हाथों कैच कराया। तेवतिया 23 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के सहारे 40 रन बनाकर टीम के 170 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर आउट हुए। राजस्थान ने इसी स्कोर पर अपना 8वां और 9वां विकेट गंवाया।

पटेल ने लगातार लिए दो विकेट
हर्षल पटेल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मौरिस और दूसरी गेंद पर चेतन सकारिया को पवेलियन भेजा। मौरिस ने 10 रन बनाए जबकि श्रेयस गोपाल 4 गेंदों में 1 छक्के के सहारे 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

IPL-2021: राजस्थान के काम नहीं आया कप्तान संजू सैमसन का शतक, पंजाब किंग्स ने 4 रन दी शिकस्त
मुंबई। कप्तान संजू सैमसन (119) का शानदार शतक भी सोमवार को आईपीएल-14 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की 4 रन से हार को नहीं टाल सका। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की आक्रामक पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के शतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। जीत के लिए 222 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन स्टोक्स पारी का पहला ओवर डाल रहे शमी की तीसरी गेंद पर ही उनको ही कैच थमा बैठे। स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मनन वोहरा भी अर्शदीप को उन्हीं की गेंद पर कैच थमा बैठे। वोहरा ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बाद बटलर (25), शिवम दुबे (23) और रियान पराग (25) भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट होते गए, लेकिन संजू सैमसन एक छोर पर डटे रहे। राजस्थान को अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी। लेकिन वह 8 रन ही बना सके।

14वें सत्र का पहला शतक संजू के नाम
आईपीएल के 14वें सत्र का पहला शतक चौथे मैच में बना। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली। संजू ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के जमाते हुए 119 रन बनाए। संजू आईपीएल में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने। राजस्थान रॉयल्स को अंतिम 2 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। 5वीं गेंद पर संजू सैमसन ने स्ट्राइक अपने पास रखने के कारण एक रन नहीं लिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने एक लम्बा शॉट लगाया लेकिन हुडा ने बाउंड्री पर कैच कर पंजाब को 4 रन की जीत दिलाई।

डेब्यू मैच में तीन विकेट ले गया ट्रक ड्राइवर का बेटा
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में सोमवार को युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को मौका दिया। 20 लाख रुपए बेस प्राइस के चेतन को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। चेतन ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट लिए। रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन तक पहुंचे चेतन का करियर मुश्किलों से गुजरा है। पिता ट्रक ड्राइवर थे, जो बाद में वरतेज (गुजरात) में टेम्पो चलाने लगे। सौराष्ट्र के शेल्डन जैकसन ने क्रिकेट उपकरण खरीदने में मदद की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट की टीम से खेलते हैं, जिसमें टीम इंडिया के रविन्द्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनाद्कट भी खेलते आ रहे हैं। चेतन का कहना है कि घरेलू क्रिकेट के डेब्यू मैच में जडेजा ने उनकी ड्रेसिंग रूम से मैदान में आकर मदद की थी। जिससे वे आगे खेल पाए और आज आईपीएल के मंच तक में उनका नाम आ चुका है।