Chief Minister bhajan lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण को समर्पित यह योजना राजस्थान सहित पूरे देश के करोड़ों युवाओं और मातृशक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर केंद्र सरकार ने अंत्योदय के विजन को धरातल पर साकार किया है। इस योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार करने वाले युवाओं को आर्थिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री शर्मा ने विश्वास जताया कि देश के उद्यमियों का यही उत्साह और परिश्रम भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

केरल चुनाव के रण में उतरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चार सीटों पर नामांकन रैलियों में भरेंगे जोश
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज केरल चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे तिरुवनंतपुरम में आयोजित चार विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा कझाक्कुट्टम सीट से प्रत्याशी वी. मुरलीधरन, कट्टकड़ा से पी.के. कृष्णदास, नेमोम विधानसभा सीट से राजीव चंद्रशेखर और वट्टीयूरकावू सीट से आर. श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे। लगातार चार रैलियों में उनकी मौजूदगी को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। साथ ही वे केरल में बसे मारवाड़ी समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। भाजपा नेतृत्व की ओर से इस दौरे को दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रिय भागीदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवास पर सुना बजट भाषण, राज्य के विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अपने निवास पर केंद्रीय बजट भाषण सुना। इस अवसर पर उनके साथ वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने बजट के प्रावधानों को गंभीरता से सुना और देश व राज्य के विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बजट को आर्थिक विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक, 639 विद्यालय सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में हो रहे विकसित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सुनहरे भविष्य निर्माण की नींव रख रही है। इसी दिशा में प्रदेश के पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) विद्यालय विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों, नवाचारों, गतिविधि-आधारित शिक्षण और मूल्य आधारित अनुशासन के साथ शैक्षणिक रूप से सक्षम बना रहे हैं। ये विद्यालय ‘उत्कृष्ट प्रबंधन’ की अवधारणा पर आधारित हैं, जहां विद्यार्थियों को व्यावहारिक वातावरण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत राजस्थान में कुल 639 विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 402 और दूसरे चरण में 237 विद्यालयों में भवनों का कायाकल्प और आधुनिकीकरण करते हुए आधारभूत संसाधनों का विस्तार किया गया है।

बाल वाटिकाओं का हो रहा संचालन
इन सभी 639 पीएमश्री विद्यालयों में बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्यालयों में अंश, अनमोल एवं आलोक वर्कबुक, चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को भी शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। इन बाल वाटिकाओं में एनटीटी शिक्षकों एवं सहायक कर्मियों का भी प्रावधान किया गया है।

डिजिटल लाइब्रेरी, ओ-लैब और एक्सपोजर विज़िट
प्रदेश के 500 पीएमश्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी और 142 विद्यालयों में ओ-लैब स्थापित की गई हैं। सत्र 2024-25 में 623 विद्यालयों को 2492 विज्ञान एवं गणित किट उपलब्ध करवाई गई हैं। शैक्षणिक एवं औद्योगिक एक्सपोजर विज़िट के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान और रोजगारोन्मुखी समझ विकसित की जा रही है।

शिक्षकों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था
पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण, एबीएल किट तथा आईआईएम उदयपुर द्वारा नवाचार आधारित नेतृत्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जयपुर, सिरोही और उदयपुर में आयोजित कैंप्स ने शिक्षण गुणवत्ता को नई दिशा दी है।

छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण
राज्य के सभी पीएमश्री विद्यालयों में संविधान कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक हो। साथ ही, छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग उपलब्ध कराते हुए 144 विद्यालयों में सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीनों की स्थापना की जा रही है।

पीएमश्री विद्यालयों की पहली बार राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी
पहली बार प्रदेश के सभी 639 पीएमश्री विद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा जारी की गई यह रैंकिंग 18 मानकों पर आधारित है। इस रैंकिंग में पीएमश्री धावा (जोधपुर), पीएमश्री सावर (अजमेर), पीएमश्री मानपुरा माचेड़ी (जयपुर), पीएमश्री जोधकिया (हनुमानगढ़) और पीएमश्री रींगस (सीकर) शीर्ष पांच पीएमश्री विद्यालय रहे हैं।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति और साहित्य अद्वितीय हैं। जहां वृक्षों, पहाड़ों और नदियों तक को पूजनीय माना गया है। हमें अपनी इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आगे बढ़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढि़यां इससे प्रेरणा लें। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री गुरुवार को जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती सदियों से ज्ञान, कला और संस्कृति की संवाहक रही है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों का उत्सव और ज्ञान का महासागर है, जो साहित्य के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर उजागर करता है। आमेर का किला, हवा महल और प्रदेश की हर ऐतिहासिक धरोहर हमारी समृद्ध संस्कृति की जीवंत मिसाल है। पृथ्वीराज रासो राजस्थान की वीरगाथात्मक परंपरा का अनुपम उदाहरण है। विजयदान देथा, कन्हैयालाल सेठिया और कोमल कोठारी जैसे साहित्यकारों ने राजस्थान की साहित्यिक चेतना को नई ऊंचाइयां दी हैं।

पुस्तक पीढि़यों तक फैलाती है ज्ञान का प्रकाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के सम्मान में गुलदस्ते के स्थान पर पुस्तक भेंट करनी चाहिए, क्योंकि पुस्तक पीढि़यों तक ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। साहित्य जीवन को समझने का नया दृष्टिकोण देता है और मनुष्य को संवेदना, करुणा व विनम्रता से जोड़ता है। इतिहास के हर दौर में साहित्य ने राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे वह स्वतंत्रता का आंदोलन हो, आपातकाल का दौर हो या युद्ध के समय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जेएलएफ  निदेशक नमिता गोखले, विलियम डेलरिंपल, टीमवर्क आर्ट्स के एमडी संजय रॉय सहित देश-विदेश के ख्यातनाम लेखक, साहित्यकार और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

युवा दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का छात्रों से बजट पूर्व संवाद, रोजगार व स्टार्टअप पर दिए अहम सुझाव
जयपुर। युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से बजट पूर्व संवाद किया। इस संवाद में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों पर खुलकर अपनी बात रखी। संवाद के दौरान युवाओं ने पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए लिए गए निर्णयों की सराहना की। छात्रों ने रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा, कौशल एवं उद्यमिता विकास, नवाचार, डिजिटल शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपने और सुझाव ही विकसित राजस्थान की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट में युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देगी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित

बजट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोकस : जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद, कहा- बढ़ता राजस्थान–निखरता राजस्थान थीम पर बनेगा बजट
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर पूरी तरह फोकस में हैं। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश हित में लगातार बजट पूर्व चर्चाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में कोटा संभाग एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के विधायक, विधायक प्रत्याशी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया जा रहा है। इन बैठकों में क्षेत्रीय जरूरतों, विकास कार्यों और जन अपेक्षाओं पर मंथन हो रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी बजट ‘बढ़ता राजस्थान–निखरता राजस्थान’ की थीम पर आधारित होगा। बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN—गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी—के विजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज का कोई भी वर्ग और क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहल पर बजट सुझावों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अब तक करीब 25 हजार सुझाव ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। आम नागरिक, युवा, महिलाएं, किसान, उद्यमी, श्रमिक और गैर-सरकारी संगठन उत्साहपूर्वक अपने सुझाव दे रहे हैं। वित्त विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘बजट सुझाव’ लिंक के माध्यम से आमजन 10 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आमजन की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 539 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण, कहा- शेखावाटी की 600 हवेलियों को संरक्षित करेगी सरकार
सीकर। फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि शेखावाटी की हवेलियों के सरक्षण लिए जल्द नया कानून लेकर आएंगे। शेखावाटी की 600 हवेलियों के सरक्षण का संकल्प सरकार ने लिया है, देश दुनिया के लोग शेखावाटी की हवेलियों को देखने के लिए यहां आएंगे। इस मौके पर उन्होंने सीकर व झुंझुनूं जिले में 539 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया। धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि पंजे ने गंजा करने का काम किया है। 70 साल कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया। कांग्रेस के लोग खुद ही अपने आदमियों को चोरी करने के लिए भेज देते हैं और फि र पुलिस को कहते हैं कि चोर आ रहा है। इनका गठबंधन दोनों से चल जाता है, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं चलता।

हमने जो संकल्प लिया उसे हम पूरा कर रहे हैं। ट्विटर पर बयान देने वाले नेताओं को पता चल जाएगा कि शेखावाटी के लोगों ने अभी ट्रेलर देखा है, फि ल्म अभी बाकी है।  हम सरकार का 1 साल पूरा होने पर भी जनता के बीच अपने कामों का हिसाब देने के लिए आए और अब 2 साल होने पर भी जनता के बीच आए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगढ़ शेखावाटी की हवेलियों और कलाकृतियों का जिक्र करते कहा कि ये यहां की ओपन आर्ट गैलरी हैं।  कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर समेत कई विधायक मौजूद रहे।

धौलपुर के पचगांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाए
धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धौलपुर के पचगांव गांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि आधी आबादी के सशक्तिकरण से ही समग्र विकास का सपना पूरा किया जा सकता है। हमारी सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारी डबल इंजन की सरकार अपनी नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने में हमारी आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।  प्रदेश में 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना से अब तक 4 लाख 60 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी तरह 10 लाख 51 हजार साइकिलें और 39 हजार 586 स्कूटियां देकर बालिका शिक्षा को गति दी गई है।

धौलपुर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने धौलपुर जिले के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। धौलपुर में 1 लाख 62 हजार महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। 30 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में राजकीय महाविद्यालय सैंपउ, सरमथुरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना के भवनों का निर्माण, डेढ़ लाख विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म और  जल जीवन मिशन के तहत लगभग 58 हजार नल कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 717 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, 5 हजार 663 आवासों का निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह पार्वती नदी पर संजापुरी आश्रम के पास एनीकट का निर्माण, पार्वती मुख्य नहर एवं माकरा ब्रांच का जीर्णोद्धार, मचकुंड धाम में सौंदर्यीकरण एवं विकास से संबंधित अनेक कार्य करवाए गए हैं।

दूसरे राज्यों में भी करा सकेंगे कैशलेश उपचार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तानांतरित की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 91 लाख पेंशनधारियों को 1100 करोड़ रुपए, पालनहार योजना के अंतर्गत 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को 103 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 लाख 55 हजार विद्यार्थियों को 15 करोड़ रुपये की राशि हस्तानांतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान महिला निधि द्वारा 5 हजार लखपति दीदी को 100 करोड़ रुपये की ऋण सहायता का चैक तथा लखपति दीदी, कृषि सखियों व पशु सखियों को टैबलेट का वितरण किया। उन्होेंने स्कूली छात्राओं को साइकिल एवं दिव्यांगजन को स्कूटीवितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का भी शुभारंभ किया।

देश-प्रदेश के मसालों की खुशबू से महकेगा जयपुर : राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ
जयपुर। सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 शुक्रवार से जवाहर कला केन्द्र में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम को साढे छह बजे मेले का उद्घाटन
करेंगे। इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। सहकारिता की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने बताया कि पिछले साल राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में 3.25 करोड़ की बिक्री हुई थी। इस बार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मेले में केरल की काली मिर्च एवं लौंग, इरोड (तमिलनाडू) की हल्दी एवं दालचीनी, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) की लाल मिर्च एवं काजू, कश्मीर की केसर, पंजाब के चावल, मध्य प्रदेश का सिहोरी गेहूं, मथानिया की मिर्च, नागौर का जीरा, सिरोही की सौंफ, प्रतापगढ़ की हींग, चित्तौड़गढ़ की अजवाइन, पुष्कर का गुलकन्द, नाथद्वारा की ठण्डाई, भुसावर का अचार, राजसमंद का शर्बत, सोजत की मेहंदी, डूंगरपुर का आम पापड़, झाड़ोल की अरहर दाल, बीकानेर के पापड़ आदि मुख्य आकर्षण रहेंगे। ये मेला 18 मई तक सुबह दस बज से रात नौ बजे तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन तीन लक्की ड्रॉ निकाले जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार में 5100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 3100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपए का मसाला गिफ्ट हेम्पर दिया जाएगा। इसी प्रकार मेले के समापन में होने वाले मेगा बम्पर ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार में स्मार्ट टीवी, द्वितीय पुरस्कार में डबल डोर फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार में आटा मिलेट चक्की दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर : भाजपा अध्यक्ष नड्डा समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
जयपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

सीएम शर्मा ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुखभाई मंडाविया, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात करके राज्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण केन्द्रीय परियोजनाओं पर चर्चा की। इससे पहले सीएम शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। शाम को सीएम शर्मा ने केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी सर्किल, जयपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' नारे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महान विभूतियों का जीवन और विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह में उपस्थित जनसमूह ने गांधीजी के अहिंसा और शांति के विचारों को अपनाने और शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और देश सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री  ने शासन सचिवालय में भी गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी का जीवन और विचार संपूर्ण विश्व में अमिट छाप छोड़ चुके हैं। दोनों महापुरुषों का त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा हम सभी को राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान बापू के प्रिय भजनों का वाचन और रामधुनी हुई।