Chief Minister Bhajanlal Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव शुरू, सांसद और मंत्री मौजूद
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विधानसभा में अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहे, जबकि समापन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहली से लेकर 16वीं विधानसभा तक के पूर्व एवं वर्तमान सदस्य मौजूद रहे। इसमें लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा, विधायी परंपराओं, सदन की गरिमा, डिजिटल रूपांतरण तथा लोकतांत्रिक चुनौतियों पर मंथन हो रहा है। विभिन्न सत्रों में अलग-अलग कालखंडों में पारित 23 महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी कानूनों पर चर्चा होगी। इनमें भूमि सुधार, जमींदारी उन्मूलन, पंचायत राज, लोकायुक्त, कृषि सुधार, शिक्षा, सूचना का अधिकार, वित्तीय उत्तरदायित्व, लोक सेवाओं की गारंटी, गिग वर्कर्स कल्याण, कोचिंग सेंटर विनियमन तथा विधि विरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध जैसे महत्वपूर्ण कानून शामिल हैं। इन विषयों पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे।

अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, पूर्व उपाध्यक्षों, छह या उससे अधिक बार विधायक रहे पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा वर्तमान वरिष्ठ विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, सुमित्रा सिंह, दीपेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चंद मेघवाल और डॉ. सी.पी. जोशी सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हैं। वहीं वर्तमान विधायकों में कालीचरण सराफ, अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर और अन्य वरिष्ठ विधायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज उन लोगों को याद करने का समय है, जो आज इस सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन जनता के लिए काम कर रहे हैं। आज का दिन मेरे लिए भी भावुक क्षण है। मैं यहां अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि इसी सदन से सीखकर और अनुभव लेकर आगे बढ़ा हूं। मुझे अध्यक्षों का मार्गदर्शन मिला। उस समय के अध्यक्ष भी आज यहां मौजूद हैं। लंबे समय तक उनके साथ चर्चा करने का अवसर मिला, जिसका लाभ मुझे आज भी मिल रहा है। मैं छात्र राजनीति से राजनीति में आया। यहां अंतिम पंक्ति में बैठकर बड़े नेताओं की बातें सुना करता था। प्रदेश की हमेशा देश-दुनिया में अलग पहचान रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म इस प्रदेश में हुआ। विधानसभा का भी गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से कई नेता देश के उच्च पदों तक पहुंचे। भैरों सिंह शेखावत यहां सदस्य रहे, मुख्यमंत्री बने और बाद में उपराष्ट्रपति भी बने। आज भी संसद में कई लोग उन्हें याद करते हैं। उन्होंने लंबे समय तक यहां बैठकर अनुभव प्राप्त किया। जगदीप धनखड़ भी यहां सदस्य रहे। पूर्व अध्यक्षों ने लोकतंत्र की परंपराओं को आगे बढ़ाया। हमारे संस्कार हमेशा लोकतांत्रिक रहे हैं। यहां संवाद, सहमति और असहमति की स्वस्थ परंपरा रही है। लोकसभा में 543 सदस्य हैं। वहां कई बार बोलने का अवसर भी नहीं मिलता था, लेकिन मैं बैठकर सीखता था। प्रथम पाठशाला हमेशा सबसे महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि जब हम नए-नए आए थे तो आसन के सामने खड़े होते ही बैठ जाते थे। सात साल हो गए, कितने ही व्यवधान हुए, लेकिन मैंने कभी आसन पर खड़े होकर प्रतिक्रिया नहीं दी। आसन सबका होता है। सदन में तनाव और उत्तेजना हो सकती है, लेकिन उसका असर आसन पर नहीं दिखना चाहिए। मुझे एक कार्यकर्ता ने कहा था कि चेहरे पर कभी तनाव नहीं दिखना चाहिए। चाहे कितनी भी भीड़ हो, परिस्थितियां कैसी भी हों, सहज रहना चाहिए, चाहे सांसद हों या कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि हंगामा और केवल प्रतिरोध करने से कोई नेता नहीं बनता। व्यक्ति रहे या न रहे, लेकिन उसके विचार, संवाद और बहस लंबे समय तक पढ़े और याद किए जाते हैं। तर्क, तथ्य और सार्थक चर्चा इतिहास में हमेशा जीवित रहती है। उन्होंने कहा कि राव राजेंद्र सिंह जब यहां बोलते हैं तो सभी उन्हें सुनते हैं। मैं यहां से सीखकर संसद पहुंचा और वहां भी सात वर्षों में लगातार सीखता रहा हूं। आजकल यह प्रवृत्ति हो गई है कि लोग बोलते हैं और चले जाते हैं, जबकि जितना अधिक सुनेंगे, उतना ही अधिक सीखेंगे। विधानसभा ऐसी पाठशाला है, जिसका लाभ जीवनभर मिलता है। मंत्री भी सवालों के जितने सटीक जवाब देंगे, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। देश के बड़े नेता इन्हीं सदनों में बोलते-बोलते बने हैं। सार्थक चर्चा और संवाद होना चाहिए। सरकारों को भी चुनौतियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझना है तो विधानसभा सबसे बड़ा मंच है। आलोचना यदि तर्कपूर्ण होगी तो सरकार को भी उस पर विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सरकार चलाने के लिए यदि कोई सबसे महत्वपूर्ण मंच है तो वह विधानसभा है। समय के साथ परिवर्तन हुआ है। जनता अब उत्तरदायी और पारदर्शी शासन चाहती है। ऐसा होगा तभी जनप्रतिनिधि सफल साबित होगा। डिजिटल माध्यम से बड़े नेताओं की बहसों का भी अध्ययन किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनसे सीख सके। आज कई ऐसे नेता हैं जो अब सदस्य नहीं हैं, लेकिन जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

जनता हमारे काम और फैसलों को देखती है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए : भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम सभी ने राजस्थान की प्रगति में अपना योगदान दिया है। जब से विधानसभा बनी है, तब से रामकिशन, तिवारी, शेखावत सहित सभी वरिष्ठजनों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश के सामने समय-समय पर अनेक चुनौतियां आईं। अकाल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई योजनाएं बनीं। अंत्योदय जैसी योजनाओं के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में जनसेवा का कार्य हुआ। परिस्थितियां बदलती रहती हैं। राजस्थान के लोगों ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे पदों पर पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की यह यात्रा गौरवशाली रही है। प्रदेश की आठ करोड़ जनता हमारी ओर देखती है। उनकी अपेक्षाओं पर हमें खरा उतरना है, ताकि प्रदेश प्रगति की ओर बढ़े। हमें अपनी भूमिका तय करनी होगी और जनता के हित में कार्य करना होगा। वर्ष 1952 में 160 जनप्रतिनिधियों ने अनेक चुनौतियों के बीच काम किया। चुनौतियां हमेशा रहती हैं, लेकिन जनता के हित में सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। मतभेद भले ही हों, लेकिन लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कभी नहीं बदलनी चाहिए।

आने वाली पीढ़ी हमसे सीखती है। हमें ऐसे कार्य और ऐसे विषय छोड़कर जाने चाहिए, जिनके लिए आने वाली पीढ़ियां हमें याद रखें। विधानसभा अध्यक्ष ऐसे ऐतिहासिक विषयों का संकलन भी करें, ताकि उनसे भविष्य की पीढ़ियां सीख सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा आज नवाचारों के लिए देशभर में जानी जाने लगी है। जनता हमारे काम, समर्पण और फैसलों को देखती है। हमें जनता के विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। हमारा ध्येय 'सबका साथ, सबका विकास' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को यहां गंभीर विचार-विमर्श करना चाहिए। साथ ही विधायकी के अनुभव और कार्यशैली को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

खनन पट्टा मामले की जांच के लिए डॉ. किरोड़ी ने सीएम को लिखा पत्र
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के फरार रहने के मात्र 14 महीने में उसके पिता को लगभग 20 करोड़ रुपए बजरी खनन के लिए पट्टा आवंटित होने के मामले के सामने आने के बाद उसके आर्थिक नेटवर्क एवं सहयोगियों की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

डॉ. मीणा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि मीडिया में प्रकाशित समाचार से यह तथ्य सामने आया है कि दस मामलों में वांछित सुरेश ढाका के फरार रहने के मात्र 14 महीने के भीतर उसके पिता को करीब 20 करोड़ रुपए की बजरी खनन की लीज आवंटित की गई है। यह एक गंभीर विषय है जिसकी विस्तृत जांच अपेक्षित है। उन्होंने पत्र में लिखा कि सुरेश ढाका, पेपर लीक का मुख्य सरगना रहा है जो 28 दिसंबर 2022 को फरार हो गया था, जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सुरेश ढाका की संपत्तियां, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहले ही कुर्क कर चुका है तो ऐसे में उसके पिता को मिली 20 करोड़ रुपए की खनन लीज में निवेश की गई राशि का स्रोत क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए।

डॉ. किरोडी लाल मीणा ने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सुरेश ढाका, उसके परिजनों, सहयोगियों एवं आर्थिक नेटवर्क की किसी उच्च स्तरीय एसआईटी अथवा स्वतंत्र एजेंसी से विस्तृत जांच कराई जाए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में उदयपुर पुलिस ने जब छापेमारी की थी उस समय मेंने ट्विट कर तत्कालीन सरकार को कहा था कि पेपरलीक का मुख्य सरगना ढाका जयपुर के वैशाली नगर में है। उसे तुरंत पकड़ा जाए, लेकिन एसओजी की मिलीभगत से ढाका 28 दिसंबर 2022 को जयपुर से फरार हो गया, जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इन्होंने वर्ष 2013 में जितनी भी आॅनलाइन/आॅफलाइन भर्ती परीक्षाएं हुई उसमें ढाका की मुख्य भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात, राजस्थान की प्रमुख जल परियोजनाओं पर हुई चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान की विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में जल जीवन मिशन, यमुना जल परियोजना, राम जल सेतु लिंक परियोजना सहित राज्य की अन्य प्रमुख जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान की पेयजल एवं सिंचाई आवश्यकताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार के सहयोग पर चर्चा की। वहीं केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्य की जल परियोजनाओं के संबंध में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक को राजस्थान में जल संसाधनों के विकास और दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर दी श्रद्धांजलि
जयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने स्वाभिमान तथा मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष, पराक्रम और दृढ़ संकल्प भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। श्री शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना वर्तमान पीढ़ी को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीए के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, आर्थिक प्रगति तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार रखेंगे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की यह बैठक आगामी विकास योजनाओं, सुशासन के अनुभवों के आदान-प्रदान और केंद्र-राज्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सीएम पहुंचे पचपदरा रिफाइनरी : ढाई घण्टे उच्च स्तरीय समीक्षा, सुरक्षा-तकनीक पर उठे सवाल
जोधपुर। पचपदरा स्थित बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी में हुए भीषण अग्निकांड के अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने आग लगने वाले स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और नुकसान के आकलन पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास भी मौजूद रहे। रिफाइनरी में 20 अप्रैल की दोपहर लगी आग ने न सिर्फ औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि इस परियोजना के उद्घाटन के लिए प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को भी स्थगित करा दिया।

करीब 79 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना को राज्य की ऊर्जा अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर माना जा रहा था। कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने दावा किया है कि आग सीमित क्षेत्र तक ही रही और अन्य यूनिट्स सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी मौके पर पहुंची है, जिससे इस घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस तकनीकी सुधार किए जाएं। मंत्री जोगाराम पटेल ने भी कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि तकनीकी खामियों को सुधारने का है।

समारोह की भव्य तैयारियां हादसे की भेंट चढ़ गईं
क्या अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी इंजीनियरों के बावजूद सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहीं कमी रह गई? विशेषज्ञों का मानना है कि रिफाइनरी जैसे संवेदनशील प्रोजेक्ट में छोटी सी चूक भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। उधर, उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारियां भी इस हादसे की भेंट चढ़ गईं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बनाए गए विशाल डोम, सैकड़ों पंखे-कूलर और करीब 2 लाख लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन बेकार हो गया। इधर सरकार और कंपनी दोनों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही नुकसान का आकलन कर रिफाइनरी को पुन: शुरू किया जाएगा और उद्घाटन की नई तारीख घोषित की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
20 अप्रैल दोपहर पचपदरा रिफाइनरी में आग
कारण: हीट एक्सचेंजर में हाइड्रोकार्बन लीकेज
सीडीयू यूनिट में लगी आग, 2.5 घंटे में काबू
पीएम का उद्घाटन दौरा स्थगित
एनआईए सहित कई एजेंसियां जांच में जुटीं
सुरक्षा घेरा कड़ा, बाहरी एंट्री बंद।

कहां हुई चूक
हीट एक्सचेंजर सर्किट में लीकेज
वाल्व/फ्लैंज फेलियर की आशंका
हाइड्रोकार्बन गैस का तेजी से फैलाव
इमरजेंसी रिस्पॉन्स ने बड़ा नुकसान टाला
सवाल: मेंटेनेंस या डिजाइन में कमी?

क्या बदला इस हादसे से
उद्घाटन कार्यक्रम टला
तैयारियां बेकार
निवेश और सुरक्षा पर नई बहस
औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग पर जोर
राज्य सरकार पर जवाबदेही का दबाव

आगे क्या
जांच रिपोर्ट का इंतजार
तकनीकी सुधार की प्रक्रिया
नई उद्घाटन तिथि घोषित होगी
सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा अनिवार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर दर्ज हो रही परिवेदनाओं की प्रकृति, उनके निस्तारण की समय-सीमा और गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले परिवादियों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 आमजन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु है, जिसके माध्यम से लोगों की शिकायतों और सुझावों का प्रभावी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और विभागीय समन्वय के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की गति और गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया लाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात : नौनेरा वृहद एवं परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लाखों लोगों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य कर रहे है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना एवं परवन-अकावद पेयजल परियोजना के कार्यादेश जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर कोटा-बूंदी-झालावाड़-बारां जिले के लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। सरकार द्वारा इन परियोजनाओं पर कुल 5 हजार 184 करोड़ रुपए  व्यय होंगे। नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना के माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के 749 गांव एवं 6 कस्बों के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को हर घर जल उपलब्ध होगा। सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 1 हजार 661.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के अन्तर्गत कोटा एवं बूंदी के लिए 1 इन्टैक पंप गृह निर्माण, 3 जल शोधन संयंत्र निर्माण, 14 स्वच्छ जलाशय तथा 137 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। इसके माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के लिए 58.45 किलोमीटर लम्बी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नौनेरा वृहद परियोजना से 4 हजार 506.89 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन, कलस्टर वितरण एवं ग्रामीण वितरण पाइप लाइन का निर्माण होगा। साथ ही, कोटा एवं बूंदी में कुल 14 पंप गृह निर्माण किए जाएंगे।

इसी प्रकार, परवन-अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़-बारां-कोटा जिले के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। इसके माध्यम से बारां के 907, कोटा के सांगोद विधानसभा क्षेत्र 184 तथा झालावाड़ के 311 गांव सहित कुल 1 हजार 402 गांव व 276 ढाणियों को लाभ होगा तथा इन जिलों के लगभग 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। इस परियोजना के लिए 3 हजार 523.16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के अन्तर्गत कोटा एवं झालावाड़ के लिए 2 इन्टैक पंप गृह निर्माण, 2 जल शोधन संयंत्र निर्माण, 41 स्वच्छ जलाशय तथा 276 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। इसके माध्यम से बारां-कोटा-झालावाड़ जिले के लिए कुल 661 किलोमीटर लम्बी मुख्य ट्रांसमिशन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। परवन अकावद पेयजल परियोजना से 9 हजार 477 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन, कलस्टर वितरण एवं ग्रामीण वितरण पाइप लाइन का निर्माण होगा। इन दोनों परियोजनाओं को अगस्त 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन प्रदेश में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिए एक अति महत्वकांक्षी परियोजना है। जेजेएम के अन्तर्गत इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से राज्य सरकार के आमजन तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुँचे जवाहर सर्किल : प्रोटोकॉल को तोड़ पहुँचे मार्निंग वॉक पर, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुए ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ के संकल्प को एक बार फिर मजबूत किया। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पार्क में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टहलने आए नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनके स्वास्थ्य संबंधी अनुभव सुने और सभी को नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री शर्मा जवाहर सर्किल स्थित मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने वहां मौजूद आमजन से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ जूस भी पिया। लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने की पहल की सराहना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए समानता, न्याय और समरसता के सिद्धांत समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्वास्थ्य, संवाद और समाज के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता हुआ दिखाई दिया।

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: प्रवासी विभाग गठन, जीसीसी पॉलिसी-2025 को मंजूरी, ऊर्जा परियोजनाओं को भूमि आवंटन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सीएमओ में हुई प्रेस ब्रीफिंग में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि प्रवासियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए राजस्थान सरकार ने नया प्रवासी विभाग गठित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई पॉलिसी भी लाई जाएगी।

सिरोही जिला राजकीय महाविद्यालय का नाम परिवर्तन भी कैबिनेट में स्वीकृत किया गया। वहीं ऊर्जा उत्पादन और बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए एक नई ज्वाइंट वेंचर कंपनी का गठन किया गया। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी-2025 को मंजूरी दी है। इस पॉलिसी के तहत आने वाले दो वर्षों में 200 ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों में रिसर्च और डाटा संग्रहण पर जोर दिया जाएगा। पॉलिसी के तहत कैपिटल सब्सिडी और जमीन पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में राहत दी जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दो कंपनियों को भूमि आवंटित की गई है। साथ ही बाड़मेर में विद्युत ट्रांसमिशन को मजबूत करने हेतु सब-स्टेशन निर्माण के लिए भूमि आवंटन भी स्वीकृत किया गया है। इन निर्णयों से राज्य में निवेश, ऊर्जा उत्पादन, प्रवासी कल्याण और शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रवासी राजस्थानी दिवस : भजनलाल शर्मा 27 नवम्बर को पर्यटन विभाग की प्री-समिट में करेंगे शिरकत
जयपुर। आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के क्रम में पयर्टन विभाग द्वारा प्री-समिट का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के निजी होटल में 27 नवम्बर को प्रस्तावित इस प्री-समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। पर्यटन विभाग की प्री-समिट में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में राजस्थान ए ईयर-राउण्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन और दूसरे सत्र में राजस्थान राइजिंग बिल्डिंग इंडियाज प्रीमियर एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन’ विषय पर विशेषज्ञो द्वारा पयर्टन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जावेगी। इसमें टूरिज्म, होटल तथा ट्रैवल सेक्टर्स के हितधारक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर के जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रवासी समुदाय और राज्य सरकार के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाएगा। इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स जैसे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं जल आदि पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे बीकानेर दौरे पर : भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। शर्मा जिले के देशनोक में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान में चिह्नित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन की गौरवमयी सफलता पर देशभर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रदेश में भी जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के शौर्य को सम्मान दिया जा रहा है। गत 15 मई को राजधानी जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए थे। इसी श्रृंखला में बीकानेर के देशनोक में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।