CM Bhajanlal Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर विकास को जनआंदोलन का रूप देने की बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। ये अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अभियान की वेबसाइट और वीडियो का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह अभियान विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में एक व्यापक जन आंदोलन की पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। गांव से लेकर शहर के वार्डों तक विकास की नई पहल को व्यापक जन भागीदारी से जोड़ा जाए। इसे आमजन के जीवन में सुधार का व्यापक माध्यम बनाया जाए।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के बढ़ाएं अवसर

शर्मा ने कहा कि मास्टर प्लान में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कौशल और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखा जाए, ताकि गांवों में आबादी के संतुलन के साथ ही शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोका जा सकेगा। हमारी सरकार ने अब तक सवा लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने, लखपति दीदी योजना में लगभग 16 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने एवं किसानों के लिए सम्मान निधि को बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपए से अधिक हुई है।

युवा किसान एवं महिलाओं से करें संवाद

सीएम ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का समावेश करते हुए प्रत्येक गांव की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार की जाए। इसके लिए जिला कलक्टर प्रत्येक गांव के किसान, युवा, महिलाओं से संवाद करें एवं सुझाव लें। हमारी सरकार ने विकसित राजस्थान 2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। यह अभियान स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास के रोडमैप को मूर्तरूप प्रदान करेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि ग्राम एवं शहरी वार्ड के लिए तैयार किए जाने वाले मास्टर प्लान डायनामिक होगा, जिसमें अल्पावधि 2030, मध्यावधि 2035 एवं दीर्घावधि 2047 की आकांक्षाएं शामिल होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों से मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गौरवशाली अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक रहा है और यह विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि जब दुनिया भर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी प्रगति पर चर्चा कर रहे थे, तब कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण बताया।

शर्मा ने आरोप लगाया कि व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और गलवान के वीर सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने हमेशा देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व से बिना देर किए देशवासियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज होने के आसार हैं।

1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि वागड़ की धरती की असली ताकत हमारे युवा हैं। विकसित राजस्थान बनाने में भी इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार अपनी नीतियों और निर्णयों से युवाओं के लिए रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए भी राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर बांसवाड़ा जिले के युवाओं के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी तथा 6 लाख रोजगार निजी क्षेत्र में देने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। साथ ही, हमारी सरकार हर वर्ष का भर्ती कैलेण्डर जारी कर रही है। इस वर्ष भी 1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि करीब 2 लाख युवाओं को इंटर्नशिप करवाई है और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में 4 लाख से ज्यादा युवाओं को 1150 करोड़ रुपये का भत्ता मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया, जिसके तहत हुए कुल एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग हो चुकी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नवीन युवा नीति भी जारी की गई है। जिससे उन्हें उद्यमशीलता, स्टार्टअप्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल सकेंगे। बांसवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास भी हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में, अभी 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है। साथ ही, पेयजल परियोजनाओं पर भी निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा के किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार की कृषि योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज मिनीकिट और उर्वरक भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बांसवाड़ा और डूंगरपुर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। यहां के युवा नवाचार को अपनाकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के दिखाए मार्ग पर चलकर विकसित राजस्थान के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से नवाचार अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाकर बांसवाड़ा को मॉडल जिला बनाने की अपील की। संवाद में युवाओं ने पेपरलीक पर लगाम लगाने, 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति देने और वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संवाद में युवाओं ने बांसवाड़ा में शिक्षा, कृषि, सहकारिता, आधारभूत संरचना, धार्मिक पर्यटन, उद्योग और आदिवासी कल्याण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बेणेश्वर धाम व आस-पास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्ययोजना की पीपीटी देखी।

मुख्यमंत्री निवास पर बजट पूर्व संवाद, छात्राओं के सुझावों को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान
जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाली छात्राओं से बजट पूर्व संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति कौशल विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है और राज्य सरकार भी अपनी नीतियों व निर्णयों के जरिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि आज प्राप्त सुझाव आगामी बजट और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाद कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने सामाजिक विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया 181 लाइब्रेरी भवन का दौरा, शिकायत निस्तारण व्यवस्था का लिया जायजा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को लाइब्रेरी भवन पहुंचकर 181 सेवा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए अपनाए जा रहे मैकेनिज्म को करीब से देखा और पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने 181 सेवा से जुड़े कर्मियों से संवाद कर शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके निस्तारण तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि किस तरह जनसंपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा रहा है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तय समयसीमा में किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण व्यवस्था सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है, इसे और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, जयपुर में होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का दिया निमंत्रण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह चर्चा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। इसी बीच सीएम ने बुधवार को कैबिनेट बैठक भी बुला ली है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार मुलाकात में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिनमें प्रमुख था 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन का आमंत्रण। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से न्यौता दिया।

दरअसल, पिछले साल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान राज्य सरकार ने हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके तहत इस वर्ष पहली बार यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मकसद दुनियाभर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर लाना और राज्य के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना है। यह आयोजन जयपुर के जेईसीसी सभागार में होगा। गौरतलब है कि पिछले साल राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।

सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था
टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि, निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए समय बढ़ाने का जो निर्णय लिया है यह बहुत पहले ले लेना चाहिए था। सचिन पायलट ने रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि, अब सात दिन का समय दिया गया है। इससे थोड़ा राहत लोगों को मिलेगी। हम केंद्र सरकार के तमाम निर्णयों को देख रहे है। जब नोटबंदी की गई तब बार बार निर्णय बदल दिए। फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लेकर आए तब आठ साल बाद उसको बदल दिया गया।

उन्होंने कहा''पहले जब कांग्रेस मांग करती थी कि एक जातिगत जनगणना होनी चाहिए, तो भाजपा हमको अरबन नक्सली बोलती थी अब हमारी बात को मानते हुए जातिगत जनगणना भी हो रही हैं । हमने कहा एसआईआर का समय कम है अब उसको भी बढ़ा दिया। जब दबाव इतना पड़ा कि जो कर्मचारी बीएलओ दबाव में काम कर रहे है। जगह जगह से जानकारी मिल रही हैं कि लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जो एसआईआर का समय बढ़ा है यह बहुत पहले करना चाहिए था। अब समय बढ़ा है तो उम्मीद है कि लोग और जो अधिकारी है वो इस समय का लाभ उठायेंगे ।

उन्होंने कहा कि, एक भी मतदाता जो इस देश का नागरिक है वह अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए इसी प्रण के साथ निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए और पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर काम में पक्षपात होता है तो वह संविधान की मूलभावना के परे है।

मदन राठौड़ के बेटे की शादी में जानें से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम, जानें क्या कहा?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम की 128वीं कड़ी को सुना। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर स्थित कार्यालय में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वोकल फोर लोकल अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढिय़ों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और सभी से प्रधानमंत्री के संदेश विशेष रूप से स्थानीय शिल्प एवं कला को बढ़ावा देने को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और परंपरागत कला को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत की राह को और मजबूत करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में इस कार्यक्रम को सुना। श्री राठौड़ ने अपने पुत्र श्रेयांस के विवाह वाले दिन भी संगठन सर्वोपरि की भावना दिखाते हुए मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सांगानेर स्थित सीएम कैंप कार्यालय मानसरोवर में मौजूद रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कैंप कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूचियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए।

सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक और ‘मन की बात’ संगानेर प्रभारी मोहन लाल गुप्ता, नवरतन नारायणियां, ओम सिंह, जगदीश पटेल, मुकेश भारद्वाज, अशोक यादव, श्रीप्रकाश तिवाड़ी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सहभागिता दिखाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को 59वां जन्म दिन है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के बचपन को लेकर हमने उनके निकट मित्रों, बाल सखाओं और परिजनों से कुछ जानकारियां जुटाई हैं। अगर उनकी मानें तो भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद है। उनके बाल सखा रहे रामबाबू शर्मा अकाउंटेंट ने कई जानकारियां साझा की है। रामबाबू और भजनलाल शर्मा ने अपने गांव अटारी में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई एक साथ की है। इसके बाद उच्चतर माध्यमिक स्तर की पढ़ाई भी नदबई में एक साथ की। वहां दोनों रूम पार्टनर भी थे और खाना खुद बनाते थे। बचपन की यादें ताजा करते हुए रामबाबू ने बताया कि भजनलाल गिल्ली डंडा खेलने के लिए झूठे दर्द का बहाना बनाते थे। वैसे स्कूल में बड़ी शालीनता से रहते थे और टीचर की बहुत इज्जत करते थे।

भगवान के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले भजनलाल शर्मा पढ़ाई में शुरू से ठीक रहे हैं। जब गांव में बस आती थी तो भजनलाल दौड़कर उसके पास जाते थे, जैसे कि उसमें बैठेंगे। जानवरों से विशेष प्रेम रखने वाले भजनलाल शर्मा गोवर्धन परिक्रमा का अहम पड़ाव गिर्राज महाराज, पूंछरी का लौठा बालाजी और श्रीनाथजी के भी अनन्य भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल नियमित रूप से हर माह पूंछरी का लौठा और श्रीनाथजी के दर्शन करते थे। भजनलाल का जन्म 15 दिसम्बर, 1966 को अटारी गांव में एक साधारण किसान किशन स्वरूप शर्मा और गोमती देवी के घर हुआ था। इनका परिवार धार्मिक और आस्थावादी था। इसका प्रभाव बचपन से ही इनके जीवन
पर पड़ा।

भजनलाल के पिता इन्हें शिक्षक बनाना चाहते थे, इसके लिए बीएड भी कराया था, लेकिन वे टीचर नहीं बन सके। स्कूली शिक्षा के दौरान भजनलाल अपने पिता को खेती के काम में सहयोग करते थे। उन्होंने वो सारे काम किए, जो किसान के घर में होते हैं। शर्मा बचपन से सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी रहे हैं और लोगों को अपने कार्यों से प्रभावित करते रहे हैं। पिछले साल उन्हें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब हुई थी। यानी कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका, उनका कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। वे हमें बीमारियों और गंदगी से बचाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की ओर से रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नगर निकायों में होने वाली करीब 24 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में सफाईकर्मियों की मांगों एवं सुझावों के अनुरूप संशोधन कर नियमों का सरलीकरण किया है और लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भर्तियां करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को उनका यह हक पहले ही मिल जाना चाहिए था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इन भर्तियों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2018 में हमारी ही सरकार ने 21 हजार से अधिक पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती की थी।

शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आरजीएचएस के तहत फेफड़ों, किडनी एवं त्वचा से संबंधित बीमारियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को रियायती दर पर ऋण भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन तथा जोधपुर में नवलजी महाराज का पैनोरमा बनवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने देश को दिया स्वच्छता का मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया था। उन्होंने देशवासियों को स्वच्छता का मंत्र दिया और आज स्वच्छ भारत अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, क्योंकि इसे पूरे देश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए प्रयागराज में कुंभ के दौरान उनके चरण धोए थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बहुत आदर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी यूके यात्रा के दौरान मैंने लंदन में किंग हेनरी रोड स्थित ऐतिहासिक अम्बेडकर हाउस का दौरा किया। यह स्थान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर से जुड़ी अमूल्य स्मृतियों, उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके द्वारा किए अभूतपूर्व कार्यों का साक्षी रहा है।

बगावत का डैमेज कंट्रोल शुरू: बबलू को मनाने दो मंत्री पहुंचे, सलूम्बर, झुंझुनूं, रामगढ़, देवली-उनियारा में बगावत के सुर
जयपुर। राजस्थान में उपचुनाव की सात सीटों में से छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब दावेदार रहे नेताओं के बगावती तेवरों को शांत करने के लिए डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। सलूम्बर में भाजपा ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांति देवी मीणा को टिकट दिया है। यहां दावेदार रहे नरेन्द्र मीणा ने विरोध शुरू कर अपने समर्थकों के बीच चुनाव लड़ने की बात कही थी।

उन्हें मनाने के लिए सुबह चित्तौड़गढ़ विधायक श्रीचंद कृपलानी और वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी को भेजा गया। वे नरेन्द्र से मिले। उन्हें सरकार में जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया बताए, लेकिन नहीं माने तो चार्टर विमान में बैठाकर जयपुर ले आए। यहां नरेन्द्र की सीएम से मुलाकात हुई। सीएम से मिलने के बाद नरेन्द्र ने चुनाव नहीं लड़ने और भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए प्रचार करने का भरोसा दिलाया है। वहीं झुंझुनूं में भाजपा के पिछली बार बागी होकर निर्दलीय लड़े राजेन्द्र भांबू को टिकट दिया है।

इस पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी ने खुलेआम चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की बात कही है। उन्हें मनाने झुंझुनूं विधानसभा सीट के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा दोपहर में झुंझुनूं पहुंचे हैं। वे बबलू को समझा बुझाकर जयपुर ला सकते हैं।

यहां सीएम भजनलाल शर्मा या फिर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से उनकी मुलाकात करवाई जा सकती है। वहीं रामगढ़ में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सुखवंत सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। यहां विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे जय आहूजा भी ताल ठोंक रहे हैं। उनके चाचा और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को उन्हें मनाकर लाने और चुनाव नहीं लड़ने के लिए राजी करने का जिम्मा दिया है। देवली-उनियारा में पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर को टिकट दिया गया है। इस पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे विजय बैंसला भी नाराज हो गए हैं। उन्हें समझाने की जिम्मेदारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को दी गई है। हालांकि बैंसला ने अभी चुनाव लड़ने या ना लड़ने पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन उनके समर्थक खुलेआम विरोध में आ रहे हैं।

मैं पार्टी के प्रति समर्पित हूं और पूरी जी तोड़ मेहनत के साथ भाजपा के प्रत्याशी को सलूम्बर से जिताने के लिए काम करूंगा।
- नरेन्द्र मीणा (सीएम से मिलने के बाद)

भजनलाल शर्मा ने जर्मनी में बस कंपनी का किया दौरा, एमओयू पर किए हस्ताक्षर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जर्मनी के म्यूनिख में फ्लिक्स बस कंपनी का दौरा का किया। इस अवसर पर कंपनी की तरफ़ से एक प्रेजेंटेशन दिया गया औऱ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा भी हुई। इसके साथ ही कंपनी के साथ एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये।

फ्लिक्स बस, यूरोप का सबसे बडा बस नेटवर्क है जो यूरोप के 40 देशों में बसों का संचालन करता है। इन बसो में सुविधा, सुरक्षा के साथ साथ वाई-फ़ाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती है।