Amer Fort - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
जयपुर। भीषण गर्मी के बीच अगर राहत की ठंडी फुहार मिल जाए तो पर्यटन स्थलों पर घूमने का अनुभव और भी खास हो जाता है। ऐसा ही नजारा आमेर महल में देखने को मिला। यहां जलेब चौक पर तपती धूप में भ्रमण कर रहे पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कराया गया। पर्यटकों ने भी इस व्यवस्था की सराहना की।

इस दौरान खास विदेशी पावणें पानी की इन फुहारों को एन्जॉय करते देखे गए। महल अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि पर्यटकों की सुविधार्थ जलेब चौक में छिड़काव कराया गया, ताकि उन्हें गर्मी में कुछ राहत दी जा सके। गुरुवार को 1842 पर्यटकों ने महल का भ्रमण किया।

जयगढ़ किले के पास विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस
जयपुर। आमेर थाना इलाके में जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला रास्ते में फोटोग्राफी कर रही थी, तभी वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ युवकों ने जबरदस्ती करने की भी कोशिश की।

घबराई महिला किसी तरह वहां से बचकर चिल्लाते हुए आमेर किले की ओर भागी और गार्ड को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने के अनुसार पीड़िता जापान की बताई जा रही है, महिला की साथी गाइड की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में विशेष टीम आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

आमेर महल और लेपर्ड सफारी में देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल, गुलाबी नगरी की बढ़ी रौनक
जयपुर। पर्यटन सीजन ने गुलाबी नगरी के पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ा दी है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देशी और विदेशी पर्यटकों की आवक दिखाई देने लगी है। यहां आकर पर्यटक न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों को देख रहे हैं। बल्कि सेगवे राइड, हाथी सवारी, कठपुतली नृत्य और लोक कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां भी उन्हें लुभा रही हैं। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ने वाली है।

सोमवार को इतने आए पर्यटक: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित स्मारकों पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हवामहल स्मारक में सोमवार को 5220 पर्यटक पहुंचे। जंतर-मंतर में 4,145 और ईसरलाट में 223 पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
झालाना लेपर्ड रिजर्व: अप्रैल से सितंबर तक 21,635 पर्यटक आए। इनसे वन विभाग को 1,91,33, 557 रुपए राजस्व मिला।
आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व: अप्रैल से सितंबर तक 3,856 पर्यटक आए। इससे वन विभाग को 32,75,388 रुपए राजस्व मिला।

इनका कहना है...
झालाना के साथ ही आमागढ़ में लेपर्ड की अच्छी साइटिंग होने के चलते यहां भी पर्यटकों की अच्छी बुकिंग आ रही है।
-जितेन्द्र सिंह शेखावत, रेंजर

ऐतिहासिक धरोहरों और वाइल्ड लाइफ  के संगम ने जयपुर को एक बार फिर पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है।
-संजय कौशिक,
पर्यटन विशेषज्ञ

आमेर किले में The Wall of Hope कार्यक्रम का उद्घाटन, आमेर किले की ऐतिहासिक दीवारों के बीच बच्चों की रंगीन कल्पनाएँ
जयपुर। आमेर किले की ऐतिहासिक दीवारों के बीच आज बच्चों की रंगीन कल्पनाएँ और उनकी आवाज़ें गूंज उठीं। विश्व बाल दिवस के अवसर पर आयोजित “The Wall of Hope – Listen to the Future | My Day, My Right” कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अधिकारों को कला, संवाद और नाटक प्रदर्शन के माध्यम से बेहद प्रभावशाली तरीके से सामने रखा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पेंटिंग, स्लोगन, रैंप वॉक, क्विज़ और नुक्कड़ नाटक को देखते हुए उन्होंने कहा कि बाल दिवस का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब बच्चे खुलकर अपनी बात कह सकें और समाज उनकी बात को महत्व दे। उन्होंने कहा, हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और अवसरों से भरा बचपन मिलना चाहिए। आपकी पेंटिंग और संदेश भविष्य के राजस्थान की दिशा दिखाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्यूचर सोसायटी के पैट्रन हेमंत भार्गव, रजनी भार्गव और यूनिसेफ राजस्थान के OIC एवं चीफ़ ऑफ़ फ़ील्ड ऑफिस रुशभ हेमानी उपस्थित रहे। दोनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की भागीदारी किसी भी समाज की असली ताकत है।

आमेर अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने कहा कि आमेऱ जैसी ऐतिहासिक इमारत पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से देश-विदेश के पर्यटकों तक बाल-अधिकार का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचता है।डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को ऐसा मंच देता है जहाँ वे अपने अधिकारों को समझते भी हैं और उन्हें समाज तक पहुँचाने का आत्मविश्वास भी पाते हैं। दिनभर बच्चों ने पेंटिंग, स्लोगन लेखन, रैंप वॉक, क्विज़ और नुक्कड़ नाटक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “Hope Wall” पर लगे चित्र और संदेश बच्चों की उम्मीदों, चिंताओं और सपनों को जीवंत करते दिखे। कई बच्चों ने बताया कि यह पहली बार है जब उन्हें अपनी बात रखने का इतना खुला मंच मिला। यह कार्यक्रम यूनिसेफ, फ्यूचर सोसायटी और डिजिटल बाल मेला और पुरातव एवं संग्रहालय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य राजस्थान में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और बच्चों की आवाज़ को ताक़त देना है।

आमेर जोन में नगर हेरिटेज की बड़ी कार्रवाई : 16 जर्जर इमारतों को किया सीज, दो भवन ध्वस्त
जयपुर। मानसून के दौरान परकोटे की जर्जर इमारतों के गिरने के हुए हादसों के बाद नगर निगम जयपुर हेरिटेज फिर से जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करने में लगा हुआ है। हवामहल आमेर जोन में बुधवार को 16 जर्जर भवनों पर की कार्रवाई करते हुए दो भवनों के जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि इनमें दो भवनों के जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा भवनों को खाली कर अस्थाई सीज किया है और शेष नौ भवन मालिक को 24 घंटे में मरम्मत कार्य कराने के लिए पांबद किया गया है। उन्होंने भवन मालिकों से भवन को खाली करा तुरंत मरम्मत करने के लिए शपथ पत्र लिया है। इसके लिए निगम की ओर से 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए भवन निर्माण शाखा के कर्मियों को लगाया गया है। बारिश के कारण जर्जर भवनों में कोई अनहोनी नहीं हों, इसके लिए आमेर, ब्रह्मपुरी, गंगापोल इलाके में कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी जर्जर भवनों की मरम्मत नहीं कराने पर निगम स्तर पर कार्रवाई की जएगी।

इन भवनों पर की कार्रवाई
1140 गलता वालों की बगीची गंगापोल को किय अस्थाई सीज
ओझा जी की हवेली गांधी चौक आमेर के जर्जर हिस्से को किया ध्वस्त
मीनाओं का मोहल्ला, आमेर भवन को किया ध्वस्त
समोद की हवेली के पास मुंशी रामदास जी का रास्ता को मरम्मत के लिए पाबंद
15 विजय स्कूल के सामने पुराना आमेर रोड मरम्मत के लिए पाबंद
334 गुरुद्वारा वाली गली पुराना आमेर रोड को किया अस्थाई सीज
330/9 शोभाग महल पुराना आमेर रोड मरम्मत के लिए पाबंद
1374 कालूराम मावे के सामने गंगापोल मरम्मत के लिए पाबंद
रैगरों का मोहल्ला हंदीपुरा आमेर मरम्मत के लिए पाबंद
विजय स्कूल के पास आमेर रोड स्थित जर्जर भ्वन की मरम्मत के लिए भवन स्वामी को किया पाबंद
20 बाबा दास वाली बगीची के पास गली पुराना आमेर रोड को पाबंद
ज्योति ज्वेलर्स के सामने सीताराम बाजार को किया सीज
झूलेलाल मार्ग कंवर नगर कॉलोनी को पाबंद
कंवर नगर गेट नंबर एक के पास, चौकड़ी सरहद को पाबंद
हवेली सीताराम बाजार मंदिर जागेश्वर के पास को पाबंद
रैगरों का मोहल्ला आमेर भवन के जर्जर हिस्से को किया ध्वस्त

आमेर स्थित रामबाग में भी आया पानी : सागर से बाहर आए मगरमच्छ की दूसरे दिन भी तलाश, लोगों को किया अलर्ट
जयपुर। शहर में तेज बरसात के बाद आमेर महल के सामने मावठा और आमेर सागर ओवर फ्लो हो गए। आमेर के रामबाग में पानी भर गया, दूसरी ओर सागर से पानी खेड़ा गेट होते हुए बाहर की ओर बहता रहा। सोमवार रात सागर से बाहर आए मगरमच्छ की खोजबीन मंगलवार को भी जारी रही। इस बीच अफवाहों का दौर  चला कि वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले गई। मगरमच्छ के बाहर निकलने की सूचना पर वनरक्षक शिव किशोर, प्रहलाद चौधरी सहित वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

रेंजर रघुवेन्द्र राठौड़ ने बताया कि एक मगरमच्छ पानी के साथ बहकर बाहर आ गया, तो दूसरे की सागर में मौजूदगी देखी गई। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। आमेर रोड पर आया कछुआ इस बीच आमेर रोड पर कछुआ दिखाई देने से वाहन चालकों की भीड़ लग गई। वे गाड़ी रोककर इसके वीडियो बनाने लगे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

गुलाबी नगरी आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद हवामहल-आमेर : बारिश से सुहाने हुए मौसम के बाद बढ़ी सैलानियों की तादाद
जयपुर। बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। पुरातत्व एवं संग्रहालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक विभाग के जयपुर में संरक्षित स्मारक आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट, सिसोदिया बाग, विद्याधर बाग और गांधी वाटिका में एक अप्रेल से 31 अगस्त इन पांच माह के दौरान 24 लाख 52 हजार 879 पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इनसे पुरातत्व विभाग को पांच माह में 16 करोड़ 19 लाख 89 हजार 470 रुपए राजस्व मिला।

पहले पायदान पर हवामहल और दूसरे पर आमेर महल
पुरातत्व विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अप्रेल से अगस्त माह के दौरान हवामहल महल स्मारक में सबसे अधिक पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहां 6 लाख 33 हजार 381 पर्यटक आए। वहीं दूसरी ओर आमेर महल में 6 लाख 28 हजार 578 पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जंतर-मंतर स्मारक में 3,72,709, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 3,61,125, नाहरगढ़ दुर्ग में 4,12,989, ईसरलाट में 19,463, सिसोदिया बाग में 18,092, विद्याधर बाग में 5,808 और गांधी वाटिका में 734 पर्यटक आए।

अगस्त, 2024 की अपेक्षा अगस्त 2025 में भी बढ़े
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक शहर के हवामहल स्मारक, आमेर महल सहित अन्य स्मारकों में अगस्त, 2024 की अपेक्षा अगस्त, 2025 में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान 1 लाख 61 हजार 643 पर्यटक बढे़ हैं।

अक्टूबर से पर्यटन सीजन
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में अधिक इजाफा होने की संभावना है। इससे शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार को इस स्थिति से निपटने के लिए कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है।

पर्यटन स्थलों में पिछले साल अगस्त की अपेक्षा इस साल अगस्त में संख्या बढ़ी है। अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू होगा, तो इसे लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक,
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

आमेर किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
जयपुर। भारत पर्यटन जयपुर (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) एवं पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आमेर किले के रामबाग परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से लगभग 400-500 लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव भाषण को देखा।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक महानिदेशक राजेन्द्र कुमार भाटी तथा राजस्थान पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ हुई। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा आमंत्रित ब्राजील के साओ पाओलो विश्वविद्यालय के योग प्रोफेसर डानिलो फोर्घिएरी सेन्टेला तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्माता और बहुविषयक कलाकार श्री कला कीर्ति विमुक्ति जयसुन्दरा ने भी भाग लिया। योग प्रशिक्षिका कल्पना बामिल और उनकी टीम ने प्रतिभागियों के लिए विभिन्न योग अभ्यासों द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शरीर, मन और आत्मा के लिए योग से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पर्यटन संस्थाओं जैसे कि इण्डियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स, राजस्थान एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स, ट्रेवल एजेन्ट एसोसिएशन आफ इण्डिया, इण्डियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन, एसोसिएशन आफ डोमेस्टिक टूर आपरेटर्स आफ इण्डिया, होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान, फेडरेषन आफ होस्पीटेलिटी एण्ड टूरिज्म आफ राजस्थान, टूरिस्ट गाईड एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सदस्यों, फेसिलिटेटर्स और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा, इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण स्थानों जैसे हवाई अड्डे, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, स्मारकों पर बैनर लगाए गए ताकि दुनिया भर में हर साल 21जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जागरुकता पैदा की जा सके।

ताजमहल के बाद आमेर में सबसे अधिक आते हैं विदेशी पावणे
जयपुर। देश और प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के अधीन आने वाले आगरा के ताजमहल में आते हैं। साल 2023-24 के दौरान 6,81,339 विदेशी पर्यटकों ने मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया।
इस संख्या के साथ ताजमहल देश में पहले पायदान पर है। अन्य ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाला आमेर महल विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहां 2023-24 के दौरान 2,75,229 विदेशी पर्यटकों ने महल के विभिन्न हिस्सों को निहारा। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार 2,20,017 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे, आगरा का किला 2,18,144 पर्यटकों के साथ चौथे और 2,12,072 विदेशी पर्यटकों की आवक के साथ जंतर मंतर स्मारक (पुरातत्व विभाग) पांचवें स्थान पर है।

घरेलू पर्यटकों में आमेर का 5वां स्थान
देश के पर्यटन स्थलों पर घरेलू पर्यटकों की आवक की बात करें तो आमेर महल इस मामले में पांचवें स्थान पर है। एएसआई के अधीन आने वाले स्मारकों में 2023-24 में ताजमहल में 60,98,876, कोणार्क सूर्य मंदिर में 31,96,903, कुतुब मीनार में 31,23,643, लाल किला में 27,94,083 और प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले आमेर महल में 18,40,765 घरेलू पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची में शामिल आमेर महल में हर साल लाखों की संख्या घरेलू और विदेशी आते हैं। साल 2023-24 में 18 लाख 40 हजार से अधिक घरेलू और 2 लाख 75 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की सबसे पहली प्राथमिकता आमेर महल देखने की होती है। यहां खासकर विदेशी पर्यटक हाथी सवारी करने में भी रूचि दिखाते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने कहा कि ऐतिहासिक किले, महल और स्मारकों में ताजमहल का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां विदेशी पावणों की संख्या अधिक रहती है। वहीं हमारे लिए गौरव की बात है कि जयपुर का आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक भी विदेशी पर्यटकों की पसंद में शामिल है।

आमेर महल : 16,892 एक दिन में महल आए, अब तक की रिकॉर्ड पर्यटक आवक
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रौनक दिखाई दी। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल में पहली बार रिकॉर्ड पर्यटकों की आवक हुई। आमेर महल अधीक्षक डॉ.पंकज धरेन्द्र ने बताया कि सोमवार को यहां 16,892 पर्यटकों ने महल के विभिन्न हिस्सों की विजिट की। ये एक दिन में अब तक की रिकॉर्ड पर्यटक आवक है। वहीं हवामहल स्मारक में 13,577 पर्यटकों ने विजिट की। स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि पर्यटकों की अधिक आवक को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर स्मारक में 10,352 पर्यटकों ने विजिट कर विभिन्न यंत्र निहारे। इसके अतिरिक्त अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 9022 पर्यटकों ने सालों पुरानी ऐतिहासिक और दुर्लभ वस्तुओं को निहारा।