imphal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
इंफाल। भाजपा की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने संकल्प जताया कि यदि वह संसद के लिए चुनी जाती हैं तो महिलाओं के कल्याण, महिला सशक्तीकरण और राज्य की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठायेंगी। इस सीट के लिए अब तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। शारदा देवी ने कहा कि मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा से प्रभावित महिलाओं के साथ काम करने का उनका अनुभव उच्च सदन में उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा, "खुद एक महिला होने के नाते, मेरी प्राथमिकताएं महिलाओं से जुड़े विकास के मुद्दे और उनके सशक्तीकरण को मजबूत करने की रहेगी।" उन्होंने कहा, "हमने राज्य में जातीय हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए राहत शिविर स्थापित किये थे। यदि मैं चुनी जाती हूं तो संसद में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का मेरा पूरा इरादा है।" भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि महिलाओं का सशक्तीकरण और उनके लिए विकासोन्मुखी पहल उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रहेंगे।

शारदा देवी ने मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेताओं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मणिपुर की अखंडता की रक्षा करने और राज्य की जनता की ओर से उठायी जा रही चिंताओं को दूर करने से जुड़े मुद्दों को संसद में उठायेंगी। चुनाव आयोग ने इस राज्यसभा सीट के लिए 18 जून को मतदान का कार्यक्रम तय किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच चुनाव कार्यक्रम के अनुसार की जायेगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उनके नाम को मंजूरी दिये जाने के बाद पार्टी ने चार जून को शारदा देवी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को जबरदस्त बहुमत हासिल है। विधानसभा में अकेले भाजपा के पास 37 विधायक हैं, जबकि राजग के सहयोगी दलों और मित्र विधायकों के समर्थन से उसकी स्थिति और मजबूत हो जाती है। यह संख्या बल इस चुनावी मुकाबले में शारदा देवी को बेहद मजबूत बढ़त देता है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को राज्य भर में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित समूहों के उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामशांग पुलिस स्टेशन के तहत खुथेबाम लम्पक के पास ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया गया।

इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के तहत सावोमबुंग इलाके से एक अलग प्रतिबंधित समूह के एक और सक्रिय कैडर को पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के मोरेह पुलिस स्टेशन के तहत आईएमबी पिलर नंबर 80, मोरेह के पास जगनोई इलाके से एक प्रतिबंधित संगठन के दो कैडर गिरफ्तार किये।

एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने थौबल पुलिस स्टेशन के तहत संगाईयुम्फाम पार्ट-ढ्ढढ्ढ चेरापुर से एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन नंबर चार के 10 साबुन के डिब्बे जिनका वजन लगभग 397 ग्राम तथा एक बंदूक के साथ छह कारतूस और एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया।

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के तहत दो महिला उग्रवादी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग-अलग अभियानों में दो महिला उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला उग्रवादी को पकड़ा गया। इसी तरह इंफाल पश्चिम जिले से दूसरे संगठन की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया।

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने कल काकचिंग जिले के पल्लेल-पुलिस स्टेशन के तहत पल्लेल-चंदेल रोड पर एक वाहन को रोककर उसमें सवार एक व्यक्ति को 240 बीयर कैन के साथ गिरफ्तार किया।

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को एक समन्वित अभियान में जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खाबी ममांग लैकाई स्थित उनके-अपने आवासों से कथित रूप से उगाही में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एक अलग अभियान में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत खुराई कोंगपाल चिंगंगबाम लेइकाई में उसके घर से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत एक अन्य अभियान में चैरेनथोंग के पास खुराई लैशराम लेइकाई से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह इंफाल पश्चिम जिले का रहने वाला है और एक राहत शिविर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक एम20 पिस्टल, एक मैगजीन और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त किया गया है।

पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल पुलिस थाने के तहत थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई से एक और सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया। खबर है कि वह गत तीन फरवरी को लालम्बुंग ताखेलम्बम लेइकाई इलाके में बम धमाके को अंजाम देने में शामिल था। इस बीच सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पुलिस थाने के तहत सीमा स्तंभ 88 के पास मोइरंगथेल गांव से तीन और सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोग बिष्णुपुर और थौबल जिलों के रहने वाले हैं।

बम विस्फोट मामला: मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी जब्त
इंफाल। मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिलोंग चाजिंग इलाके में हुए बम विस्फोट मामले में सोमवार को तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से एक 45 पिस्टल (मेज सहित) और 17 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नोंगडम गांव के नगारौ चेंगजेल पहाड़ी श्रृंखला से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

बरामद की गयी वस्तुओं में एक 303 राइफल (मेज सहित), दो 12 बोर सिंगल बैरल, चार 9 मिमी पिस्टल और तीन हथगोले शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर में सुरक्षा कड़ी, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
इंफाल। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विभिन्न संगठनों द्वारा समारोहों के बहिष्कार एवं राज्यव्यापी बंद के आह्वान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट पर है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों के तहत मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाते हुए पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक बरामद किये।

चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोइलामकोट और नालोन के बीच इलाके से सुरक्षा बलों ने तीन आरपीजी गोले, पांच 30 मिमी ग्रेनेड, एक बोल्ट-एक्शन 303 राइफल, दो देसी तोप (पम्पी), तीन पम्पी शेल, दो ङ्क्षसगल बैरल राइफल और 10 एसबीबीएल कारतूस बरामद किये। फेरजावल जिले में परबुंग थाना क्षेत्र के बुराईखाल और लोअर खारखुप्लियन के बीच इलाके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सुरतुइनेक गांव निवासी सी सांगकुंगा मिजो और सिबापुरिखाल निवासी माइकल लालनिथांग के रूप में हुई है। इनके पास से 30 जिलेटिन स्टिक, 20 डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, लगभग 20 मीटर तार, नकद राशि और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

मणिपुर पुलिस ने रविवार को बताया कि तेंगनौपाल जिले के माची थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएल जौगाम इलाके से दो उग्रवादियों-टोंडोनबा और याइफाबा को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल थाना क्षेत्र अंतर्गत केक्रुपाट इलाके से एक अन्य  उग्रवादी बिशापति को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियानों के दौरान कई स्थानों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। इम्फाल पूर्व जिले के सागोलमांग थाना क्षेत्र अंतर्गत नाओत्रोक हिल रेंज की तलहटी से एक डबल बैरल ब्रीच-लोडिंग गन, एक देशी 9 मिमी पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड, एक प्रैक्टिस राइफल ग्रेनेड, दो इंसास राइफल मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 20 जिंदा कारतूस, एक बुलेटप्रूफ हेलमेट, दो बुलेटप्रूफ कवर और दो बुलेटप्रूफ आयरन प्लेट बरामद की गईं। इसी तरह, इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहेंग खुमान ममांग लेइकाई से दो संशोधित.303 राइफल, तीन पिस्तौल मैगजीन सहित, विभिन्न हथियारों की छह मैगजीन, तीन नंबर-36 हाई-एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, 23 जिंदा कारतूस, एक डेटोनेटर, चार मोर्टार बम शेल, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और लगभग एक किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, तीन ड्रग तस्करों के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
इंफाल। सुरक्षा बलों ने रविवार को मणिपुर के तेंगनौपाल-पीएस, तेंगनौपाल जिले में एक 'जांच चौकी' पर एक गाड़ी को रोककर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीनों की पहचान जेम्स बाइट, हाटनेइकिम बाइट (50) और डेविड टी माटे के रूप में हुई है।

जेम्स और हाटनेइकिम तेंगनौपाल जिला निवासी हैं, जबकि डेविड चुराचांदपुर जिले का निवासी है। उनके पास से लगभग 5.89 किलोग्राम वब्ल्यूवाई टैबलेट और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया। रविवार को एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर एक उग्रवादी समूह का सदस्य था और जिसकी पहचान इंफाल पूर्वी जिले के निवासी के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मणिपुर तैयार, बहिष्कार की अपीलों के बीच तैयारियाँ जोरों पर, पोलो प्रदर्शनी मैच में होगी शामिल
इंफाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुरुवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय मणिपुर दौरे को लेकर राज्य में जोरदार तैयारियाँ चल रही हैं। इस बीच, कोरकॉम और एमएनआरएफ के बहिष्कार और बंद की अपीलों के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने पूरे राज्य में सघन निगरानी बढ़ा दी है।

राज्य सूचना विभाग के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर में इंफाल पहुँचेंगी और मापल कांगजेइबुंग में होने वाले एक विशेष पोलो प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगी। मैच के बाद राष्ट्रपति सिटी कन्वेंशन सेंटर जाएँगी, जहाँ वह राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित मेहमानों और आम जनता की उपस्थिति में एक नागरिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात् वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गौरतलब है कि, मापल कांगजेइबुंग को इम्फाल पोलो ग्राउंड के रूप में भी जाना जाता है, जिसे दुनिया का सबसे पुराना पोलो मैदान माना जाता है। इस मैदान पर 15वाँ मणिपुर पोलो इंटरनेशनल हाल ही में संपन्न हुआ है। बता दें कि अपने दौरे के दूसरे दिन, राष्ट्रपति मुर्मू नुपी लान दिवस के अवसर पर नुपी लान मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। यह स्मरणोत्सव 1904 और फिर 1939 में औपनिवेशिक नीतियों के खिलाफ मणिपुरी महिलाओं के वीरतापूर्ण विद्रोह की याद में बना है। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक दिवस को राष्ट्रीय महत्व मिलने की उम्मीद है।

इंफाल से राष्ट्रपति दोपहर में सेनापति मुख्यालय के लिए उड़ान भरेंगी, जहाँ वह मारामा जनजाति के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। यह समुदाय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के रूप में मान्यता प्राप्त है। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) से भी मिल सकती हैं। इस बीच, पूरे राज्य में, विशेष रूप से हवाई अड्डे, राजभवन, पोलो ग्राउंड और सिटी कन्वेंशन सेंटर को जोडऩे वाले मार्गों पर विस्तृत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दौरे को सुचारु और घटना-मुक्त सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त चेकप्वाइंट, गश्ती दल और निगरानी के उपाय सक्रिय कर दिए गए हैं।

उधर कोरकॉम और एमएनआरएफ के बहिष्कार और बंद की अपील से सामान्य जन-जीवन प्रभावित होने की आशंका है। इसके बावजूद, अधिकारियों का दावा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हैं।

रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है आईएनएस इम्फाल : राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के नवनिर्मित युद्धपोत आईएनएस इम्फाल को रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे नौसेना की मारक क्षमता कई गुना बढ़ जायेगी। सिंह ने मुंबई में आईएनएस इम्फाल को राष्ट्र को समर्पित करने के मौके पर कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद समुद्री क्षेत्र में देश की ताकत बढाने के उद्देश्य से नौसेना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय तक पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर जमीनी खतरे को ही तवज्जो दी जाती रही। इसे देखते हुए सेना और वायु सेना पर तो ध्यान दिया जाता था, लेकिन नौसेना पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में, उनके ²ष्टिकोण ने नौसेना के महत्व को रेखांकित किया और नौसेना पर भी उतना ही ध्यान दिया जा रहा है जितना अन्य दोनों सेनाओं पर है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि हम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बात करें, तो उत्तर में हिमालय के कारण, और पश्चिम में पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के कारण वहां से हमारा व्यापार ज्यादा नहीं हो पाता। हमारा ज्यादातर व्यापारिक सामान समुद्र से होकर आता है। इसलिए नौसेना को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। आईएनएस इम्फाल भारत की बढ़ती समुद्री ताकत को दिखाता है और यह हिन्द प्रशांत क्षेत्र में   जिसका जल, उसका बल के हमारे सिद्धांत को और मजबूती प्रदान करेगा।