Japan Earthquake - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों में अलर्ट; प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
टोक्यो। जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें देखी गयी हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र 39.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 143.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में इवाते और आओमोरी प्रांतों के तटों के पास सुनामी की लहरें देखी गई हैं। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आओमोरी और मियागी के प्रभावित प्रान्तों में स्थित परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की सामान्यता की सूचना नहीं मिली है। फुकुशिमा दाइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में भी कोई असामान्यता देखने को नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया गया है।

जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
बीजिंग। जापान के होक्काइडो में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जर्मन भूविज्ञानशोध केंद्र (जीएफजेड) ने यह जानकारी दी है।

शोध केन्द्र ने बताया कि शुरू में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 42.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 145.36 डिग्री पूर्व अक्षांश पर था।

जापान में सुबह सुबह हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 6.2 रही तीव्रता, सुनामी का कोई खतरा नहीं
टोक्यो। जापान के पश्चिमी चुगोकू क्षेत्र के शिमाने प्रांत में मंगलवार को भूकंप के कई झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी, हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि, भूकंप के केंद्र से मात्र 32 किमी दूरी पर 'शिमाने परमाणु ऊर्जा केंद्र' है। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि संयंत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पायी गयी है।

एक प्रवक्ता ने बताया कि संयत्र का संचालन करने वाली चुगोकू इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र की इकाई दो पर पडऩे वाले प्रभाव की जांच की जा रही है। यह इकाई मार्च 2011 में फुकुशिमा आपदा के बाद बंद कर दी गयी थी और दिसंबर 2024 से दोबारा शुरू हुई है। भूकंप के इस झटके के बाद पूर्वाह्न 10:37 बजे 5.4 तीव्रता का एक अन्य भूकंप आया।

पश्चिमी जापान रेलवे ने बताया कि भूकंप के बाद शिन-ओसाका और हाकाता के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था, लेकिन दोपहर एक बजे (स्थानीय समयानुसार) से सेवाएं फिर से शुरू कर दी गयीं। जापान दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इससे पहले नौ दिसंबर को, देश के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे और अधिकारियों को 1,00,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया था।

जापान के अमोरी प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
टोक्यो। उत्तरी जापान के अमोरी प्रान्त के तट पर रविवार को 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी है। जेएमए के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:29 बजे अमोरी के प्रशांत तट पर 50 किमी की गहराई में आया। भूकंपीय पैमाने' पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र 40.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसे लेकर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस बीच आठ दिसंबर को उत्तरी और पूर्वोत्तर जापान में आये 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और शक्तिशाली भूकंप के बढ़ते खतरे को लेकर जारी की गयी एक सप्ताह की चेतावनी  हटा ली गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

भूकंप से हिली जापान की धरती : 33 लोग घालय, पीएम ताकइची ने किया इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन
टोक्यो। सोमवार की देर रात जापान में करीब 7.5 तीव्रता का भूंकप आया जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। सूत्रों के अनुसार जापान में भूंकप के बाद सुनामी ने भी तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। इस आपातकाल की स्थिति को देखते हुए जापान के पीएम साने ताकाइची ने इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन किया है। बताया जा रहा है कि जापान से सड़के धंसने से लेकर इमारतें क्षतिग्रस्त होने तक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हादसे में करीब 33 लोग घायल और 1 व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीएम साने ताकाइची ने इस हादसे के बारे में मीडिया के सामने पुष्टि की और कहा कि हमारे लिए लोगों की जिंदगी बचाना ज्यादा जरूरी है और इसके लिए हम सबकुछ करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि जापान के होन्शू आईलैंड से कुछ ही दूरी पर भूकंप का केंद्र था। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि समुद्र में काफी उची लहरे उठने लगी और जापान समेत प्रशांत महासागर और उसके आसपास के इलाके में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गइ।

जापान में भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 203 पर पहुंचा
टोक्यो। जापान के इशिकावा प्रांत में आये भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है जबकि 68 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने बुधवार को आपदा से संबंधित सात मौतों की पुष्टि की, जिनमें से छह सुजु शहर में और एक नोटो शहर में हुई।

रिपोर्ट में हालांकि यह भी कहा गया है कि इन सात लोगों की मौत आपदा के बाद शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण बिगड़ती चोटों या बीमारियों के कारण हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में इमारतों के ढ़हने के जोखिम मूल्यांकन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। मंगलवार से इन इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिससे भूस्खलन जैसे खतरों की संभावना बढ़ गई है।

जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 161 पर पहुंचा, 103 अभी भी लापता
टोक्यो। जापान के प्रांत इशिकावा में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या सोमवार को 161 तक पहुंच गई जबकि 103 लोग अब भी लापता हैं।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि प्रांत और इसके आस-पास 7.6 तीव्रता तक के भूकंपों की एक श्रृंखला के बाद इशिकावा में 565 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह नौ बजे तक 103 निवासियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है।

आपातकालीन बचाव दल के अनुसार, भूकंप के बाद 72 घंटों से अधिक समय तक लोगों को बचाया जाना दुर्लभ है, क्योंकि कहा जाता है कि पहले तीन दिनों के बाद किसी आपदा में जीवित रहने की संभावना काफी कम हो जाती है।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को तरजीही उपचार देने के लिए भूकंप को एक निर्दिष्ट आपातकालीन आपदा के रूप में नामित करेगी, जैसे कि ड्राइवर के लाइसेंस की वैधता अवधि बढ़ाना और दिवालियापन की कार्रवाई को स्थगित करना।

जापान की मौसम एजेंसी ने यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है क्योंकि आपदा प्रभावित इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका है, इशिकावा में सोमवार सुबह तक 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने के आसार व्यक्त किये गये थे।

प्रांतीय सरकार भारी बर्फ जमा होने की स्थिति में प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करने की योजना बना रही है, जिससे आपदा से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में संभावित बाधा आ सकती है। साल 2024 का नोटो प्रायद्वीप भूकंप जापान में 100 से अधिक लोगों की जान लेने वाला पहला भूकंप है, क्योंकि 2016 में देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आए कुमामोटो भूकंप में 276 लोगों की जान चली गई थी।

Japan Earthquake Death Toll: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हुई
टोक्यो (एजेंसी)/शिन्हुआ)। जापान के मध्य प्रान्त इशिकावा और उसके आसपास 7.6 तीव्रता तक के भूकंपों की एक श्रृंखला के बाद गुरुवार सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इशिकावा का सबसे अधिक प्रभावित शहर वाजिमा ने कुल 44 लोगों की मौत की पुष्टि की है। भूकम्प की एक शृंखला में पानी के पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण इशिकावा के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तक लगभग 95 हजार घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।

नए साल के दिन इशिकावा और आस-पास के इलाकों में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के तीन दिन बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद, मलबे और टूटी सड़कों ने खोज और बचाव कार्यों में चुनौतियों को बढ़ा दिया है।

भूमि मंत्रालय ने कहा कि सोमवार के भूकंप के बाद सुनामी लहरों से इशिकावा में कम से कम 100 हेक्टेयर क्षेत्र में बाढ़ आ गई, और बाढ़ की वास्तविक सीमा अधिक होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के बाद के पहले 72 घंटे बचाव के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि उसके बाद जीवित रहने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आपदा को 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। यह समय के खिलाफ दौड़ है और मुझे लगता है कि हम एक महत्वपूर्ण क्षण में हैं। हमें रिपोर्ट मिली है कि कई लोग अभी भी ढही हुई इमारतों के नीचे बचाव का इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार को इशिकावा के नोटो क्षेत्र में उथली गहराई पर 7.6 तीव्रता वाले बड़े भूकंपों की एक श्रृंखला आई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है।

वाजिमा से लगभग 30 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में केंद्रित, विनाशकारी भूकंप की अधिकतम तीव्रता 7 दर्ज की गई, जिससे लोगों के लिए खड़ा होना असंभव हो जाएगा।

Japan Earthquake: इशिकावा प्रान्त में मरने वालों की संख्या 48 हुई
टोक्यो ((एजेंसी)/शिन्हुआ)। जापान के मध्य और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। जापान की समाचार एजेंसी क्योडो ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इशिकावा प्रान्त में इमारतों के ढहने और आग लगने से करीब 48 लोगों की मौत हो गई। इशिकावा, निगाता, फुकुई, टोयामा और गिफू प्रांतों में लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने मंगलवार को एक प्रेस (एजेंसी) में कहा कि सड़कों पर रुकावटों के कारण राहत प्रयासों में बाधा आ रही है।

एनएचके ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा,''इससे भारी मशीनरी भेजना भी मुश्किल हो रहा है। हम सुरक्षित मार्गों के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं और जहाजों का उपयोग एक विकल्प हो सकता है।" उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी।

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। गौरतलब है कि जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

जापान के होक्काइडो क्षेत्र में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया
बीजिंग। जापान के होक्काइडो क्षेत्र में मंगलवार को 22:53 (जीएमटी) पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र, 65.5 किमी की गहराई के साथ शुरू में 41.98 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.39 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।