Delhi airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली; इथोपिया बॉर्डर से लिया शॉकिंग यू-टर्न, यात्रियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 033 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अंतिम समय में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण उसे रास्ते से दिल्ली वापस लौटना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, विमान में 250 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम एशिया में और आसपास के इलाकों में मौजूदा हालात के कारण ऐसा हुआ है।

उड़ानों की ट्रैकिंग करने वाली स्वतंत्र एजेंसी फ्लाइट रडार के अनुसार, बोइंग 787-9 विमान ने रविवार-सोमवार की रात 12.43 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान दोपहर बाद 2.07 बजे वापस दिल्ली में उतरा। उसने बताया है कि विमान इथोपिया और एरिट्रिया की सीमा के पास से दिल्ली के लिए वापस मुड़ गया।

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
नई दिल्ली। दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 916डी आज सुबह 10:58 पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें कुल 157 लोग सवार थे जिसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य शामिल हैं। पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली आने वाली आज यह पहली उड़ान थी।

इससे पहले दुबई में फंसे 143 चालक दल के सदस्यों को लेकर एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 918डी दिल्ली पहुंची थी। चालक दल के ये सदस्य एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं जो अचानक उड़ानें बंद होने से दुबई में फंस गये थे।

Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से बड़े स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को उड़ान के समय और जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। हवाई अड्डे ने बताया कि कोहरे की स्थिति के कारण सीएटी-3 स्थितियों में बदलाव के कारण देरी हो सकती है। खास बात यह है कि सीएटी-3 प्रणाली बहुत कम या लगभग शून्य दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति देता है।

गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर शहरों की बात करें तो कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा था। शांत हवाओं के बावजूद लोगों को ठंड महसूस कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, कम तापमान और मौसम की स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा बढ़ सकता है, हालांकि यह अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 260 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रात में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि शहर में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 20 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। आईजीआई हवाई अड्डे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली 11 और यहां से जाने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द हैं। इसके अलावा आगमन और प्रस्थान की कुल 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात तीन बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी और सुबह तक घटकर 50 मीटर रह गयी। तड़के पांच बजे से ही उड़ानों का परिचालन कैट-3 की प्रकिया के तहत शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ कैट-3 उपकरणों से लैस विमान और इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलटों को ही लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति होती है।

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के ङ्क्षहडन और चंडीगढ़ से भी कोहरे की सूचना है। विमान सेवा कंपनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले विमान की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करने की सलाह ही है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हुआ है। सुबह 10.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी।

हवाई यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद, जानें आखिर क्यों एयरलाइन कंपनी ने लिया ऐसा फैसला?
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से आगामी छह दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक एयरस्पेस बंद रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और उड़ान रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस अवधि में रोजाना करीब ढाई घंटे के लिए NOTAM जारी किया है। एविएशन डेटा के अनुसार, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरलाइंस को शेड्यूल बदलना पड़ेगा और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड दिया जाएगा। कोहरे के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर, आज भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 200 से अधिक के समय में बदलाव
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह करीब 150 उड़ानें रद्द रहीं और 200 से अधिक में देरी की खबर है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली कम से कम 75 और दिल्ली से प्रस्थान करने वाली लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। इनके अलावा, आगमन और प्रस्थान मिलाकर 200 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात ढाई बजे के बाद हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से घटकर 50 मीटर रह गयी। इसमें सुबह 9.30 बजे के बाद सुधार होने की उम्मीद है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रात तीन बजे से उपकरण समर्थित सुविधा के तहत कैट-3 की प्रक्रिया में उड़ानों को परिचालन शुरू कर दिया गया है जो अब भी जारी है। इसका मतलब है कि जो विमान कैट-3 से लैस हैं और जो पायलट इसके लिए प्रशिक्षित हैं वही इस दौरान लैंडिंग या टेकऑफ कर सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का कहर, 150 से ज्यादा उड़ाने रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 150 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है।      दिल्ली में बीती देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब 9:00 के बाद से दृश्यता कम हो गई थी और आधी रात के बाद से कैट 3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा है।

उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। इस कारण बड़ी संख्या में आने वाली और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही है।    उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, पटना और उत्तर व पूर्वी भारत के अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन प्रभावित होने के बीच कई एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। एयर इंडिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में घना कोहरा दिल्ली और कई अन्य हवाई अड्डों पर परिचालन सेवा को प्रभावित कर सकता है, जिसका संभावित प्रभाव इसके पूरे नेटवर्क पर पड़ सकता है।

एयरलाइन ने कहा, आपकी यात्रा की बेहतर योजना में मदद करने के लिए, विशेष रूप से त्यौहारों के सीजन दौरान, हमारा अनुरोध है कि आप एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी 'फ्लाइट स्टेटस' को अच्छी तरह से देख लें। आपकी सुविधा के लिए एयर इंडिया ने कोहरे से संबंधित व्यवधानों को कम करने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं। हालांकि, यदि घने कोहरे के कारण अचानक उड़ानें रद्द होती हैं या अधिक देरी होती है, तो हमारे ग्राउंड स्टाफ के सहयोगी आपकी सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और वैकल्पिक व्यवस्थाएँ करेंगे।

एयरलाइन के 'फॉगकेयर' पहल के तहत, प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पहले से सूचना मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उडान बदल सकते हैं या फिर बिना किसी जुर्माने के पूरा किराया मांग सकते हैं। इंडिगो ने कहा, उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और शुरुआती घंटों के दौरान उड़ान परिचालन की गति धीमी हो सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर, कुछ उड़ानों में देरी भी हो सकती है या बदलाव हो सकते हैं। हवाई अड्डों पर हमारी टीमें पूरी तरह तैयार हैं।

इंडिगो ने आगाह किया कि कोहरे वाली स्थिति सड़क यातायात को भी प्रभावित कर सकती है, इसलिए यात्री अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डे के लिए निकले। स्पाइसजेट ने भी एक परामर्श जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि पटना और दिल्ली में घना कोहरा आवागमन और उड़ानों को प्रभावित कर सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा करने से पहले अपनी 'फ्लाइट स्टेटस' चेक करने का आग्रह किया है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता और खराब हो गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले दिन की तुलना में बढ़ गया। समीर ऐप के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 358 था, जो बुधवार के 329 की तुलना में और ज्यादा खराब हुआ। इससे शहर की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 तक बहुत खराब श्रेणी में आता है। 400 से अधिक एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। हालांकि, 450 से अधिक होने पर उसे 'अत्यंत गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।

वायु गुणवत्ता के हिसाब से आनंद विहार सबसे अधिक प्रभावित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 416 तक पहुंच गया। यहां पीएम10 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा। बुधवार शाम पांच बजे, पीएम 10 का स्तर बढ़कर 965 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। गंभीर वायु गुणवत्ता वाले अन्य इलाकों में विवेक विहार (411), वजीरपुर (404) और जहांगीरपुरी (404) शामिल रहे। वायु गुणवत्ता खराब होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दृश्यता भी घट गई। मौसम विभाग ने आज सुबह दिल्ली में घने कोहरे की जानकारी दी। पालम और सफदरजंग दोनों जगह दृश्यता घटकर सिर्फ 100 मीटर रह गई।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधु दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार, पटियाला हाउस अदालत में किया जाएगा पेश
नई दिल्ली। गोवा के नाइटक्लब के सह-मालिक लूथरा बंधुओं को मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जहां हाल ही में एक भीषण आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आगजनी की घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। दोनों भाई आज दोपहर लगभग 1:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में छह दिसंबर की आधी रात आग लग गई। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी और दिल्ली के चार पर्यटक शामिल थे। अधिकांश पीड़तिों की मौत दम घुटने से हुई थी।

जांच में पता चला कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था और क्लब अनिवार्य अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहा था और इसे पहले भी तोड़-फोड़ के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने उसे रोक दिया था। संकरी पहुंच वाली गली होने के कारण अग्निशमन प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ी और चार को डायवर्ट किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। अब तक 40 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और चार को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि इस समय सिर्फ कैट-3 से लैस विमान ही उड़ान भर पा रहे हैं। विमान सेवा कंपनियों ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थित की जानकारी लेने की सलाह दी है। स्पाइसजेट की दुबई से आने वाली और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से आने वाली एक-एक उड़ान को जयपुर डायवर्ड किया गया है। स्पाइसजेट ने वाराणसी और अयोध्या में भी खराब मौसम के कारण उड़ानों के प्रभावित होने की सूचना दी है।

8वें दिन भी इंडिगो संकट जारी, आज भी कई उड़ानें रद्द, जानें दिल्ली समेत इन प्रमुख एयरर्पोट पर कैसे हैं हालात?
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 13 उड़ानें या तो रद्द हैं या नहीं चल रही हैं। इनमें आठ प्रस्थान उड़ानें और पांच आगमन उड़ानें हैं। इसी तरह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजे तक 16 उड़ानें रद्द होने का ऐलान किया गया।

इनमें नौ आगमन और सात प्रस्थान उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इसी तरह उड़ानें के रद्द होने का समाचार है। उल्लेखनीय है कि, इस महीने अब तक इंडिगो की पांच हजार से अधिक उड़ानें रद्द रही हैं।

खराब मौसम ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
जयपुर। राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के चलते मंगलवार को कई फ्लाइट्स को लैंड कराने में दिक्कत आई। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पांच फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। अचानक डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें तय समय से देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल रही। एयर इंडिया की सिलीगुड़ी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से दिल्ली की फ्लाइट को जयपुर लाया गया।

वहीं इंडिगो की श्रीनगर से दिल्ली और सिलीगुड़ी से दिल्ली की उड़ानें भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गईं। इसके अलावा मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को आगे रवाना किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। अचानक बदलाव से एयरपोर्ट पर असुविधा का माहौल भी देखने को मिला।