Betrayal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
नई दिल्ली। विधायिका में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन के लोकसभा में पूर्ण बहुमत से पारित नहीं होने को चाँदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय बताया है और कहा है कि इस संशोधन विधेयक को गिराकर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ घोर विश्वासघात किया गया है। खंडेलवाल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक संशोधन विधेयक की हार नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ किया गया घोर विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित पूरे विपक्ष ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस संशोधन विधेयक को गिराने का शर्मनाक कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थों के चलते न केवल इस संशोधन विधेयक का विरोध किया, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़े हो गए। यह आचरण उनके नेतृत्व की विफलता, दूरदृष्टि के अभाव और महिला सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को उजागर करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने सदन के भीतर मेज ठोक कर इस संशोधन विधेयक के गिराने का ऐलान किया और इसके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उसके बाद विपक्षी दलों द्वारा विधेयक के गिरने का जश्न मनाया गया, वह अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के मूल्यों का खुला उपहास है। यह स्पष्ट संकेत है कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी दल महिलाओं को अधिकार देने के बजाय उन्हें राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू पर तौलते हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि जिस लोकसभा में राहुल गांधी ने इस संशोधन विधेयक को गिरवाने का दुस्साहस किया है। वहीं, सदन भविष्य में इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारेगा और महिलाओं को उनका अधिकार देकर नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि यदि यह संशोधन विधेयक पारित होता, तो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी एक सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्व के रूप में उभर सकती थीं और संभवतः इसी राजनीतिक आशंका ने राहुल गांधी को इस संशोधन विधेयक के विरोध के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की गयी इस ऐतिहासिक पहल को विफल करना "महापाप" से कम नहीं है। राहुल गांधी और विपक्ष ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के चलते देश की महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को केवल एक "वोट बैंक" के रूप में देखने का रहा है। दशकों तक इस महत्वपूर्ण मुद्दे को टालना और जब इसे लागू करने का समय आया, तब उसका विरोध करना,यह उनकी दोहरी नीति, अवसरवादी राजनीति और महिला विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि शासन में महिला आरक्षण केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है। इसे रोकना देश की प्रगति को रोकने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। देश की महिलाएं और जागरूक नागरिक इस विश्वासघात का लोकतांत्रिक जवाब देंगे और उन सभी को जवाबदेह ठहराएंगे जिन्होंने उनके अधिकारों को कुचला है। इस दौरान चांदनी चौक भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग और केशवपुरम भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय खटाना भी उपस्थित थे।

दांव पेच : रिंग में उतरे राहुल, पहलवानों के साथ किए दो-दो हाथ
झज्जर। राजनीति में सत्ता पक्ष के साथ दो-दो हाथ कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को यहां अखाड़े में उतरकर पहलवानों के साथ जोर आजमाइश की।  राहुल गांधी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार तड़के पहलवानों से मिलने यहां पहुंचे। वीरेन्द्र आर्य अखाड़े में पहलवानों को अभ्यास करते देख राहुल गांधी से रहा नहीं गया और वह स्वयं रिंग में उतर गए। उन्होंने पहलवानों से पंजा लड़ाया और दो-दो हाथ किए। उन्होंने इस दौरान विशेष रूप से ओलम्पियन बजरंग पुनिया से बातचीत की।

बाजरे की रोटी और सरसों का साग खाया
राहुल गांधी ने भी बेहद सादगी के साथ मेट पर बैठकर पहलवानों के साथ कुश्ती के गुर सीखे। उन्होंने बाजरे की रोटी और सरसों के साग का स्वाद भी चखा। गांधी को जाते समय पहलवानों ने ताजी मूलियां और खेत से तोड़कर लाए गन्ने भी भेंट किए।

पहलवानों की दिनचर्या को जाना
राहुल गांधी तड़के छारा गांव स्थित ‘वीरेंद्र अखाड़ा’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहलवानों के साथ मौजूदा कुश्ती संघ विवाद पर भी चर्चा की। उन्होंने बजरंग पूनिया के साथ मेट पर कुश्ती की और उनसे कुश्ती के गुर सीखे। उन्होंने पहलवानों के डेली रूटीन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पहलवान कहां रहते हैं, कैसे प्रैक्टिस करते हैं और क्या खाते-पीते हैं, सब कुछ  नजदीकी से देखा-समझा।

बिना सूचना दिए पहुंचे
गांधी अखाड़े में करीब ढाई घंटे तक रुके। उनके इस कार्यक्रम की सूचना किसी कांग्रेस नेता को शायद नहीं दी गई थी, इसलिए कोई भी नेता अखाड़ा नहीं पहुंचा था।