people died - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तूफान में पेड़ गिरने के बाद ढही मिट्टी कार पर गिरी, 6 लोगों की मौत
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में रविवार शाम गुरुद्वारे के पास तूफान में पेड़ गिरने के बाद पहाड़ से मिट्टी ढह गई और वहां खड़ी 5-6 कारों पर जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 पर्यटक भी थे। इसके अलावा 6 लोग मलबे में दब गए, प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में हरियाणा की एक, बेंगलुरु के 3 और असम के दो लोग शामिल हैं। मृतकों में 1 ढाबा संचालक, 3 टूरिस्ट और एक ग्रामीण शामिल है। वहीं तीन मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है।

घायलों को कुल्लू भेजा
गंभीर रूप से घायल हुए सभी 6 लोगों को कुल्लू रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू के अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहींए इस पूरे मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है।
बाजार के पास हादसा : दरअसल, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा बाजार है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।

बोलीविया में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत
लापाज। बोलीविया में नवंबर 2024 से बरसात के मौसम में हुई भारी बारिश ने कम से कम 16 लोगों की जान चली गई है जबकि 16,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। बोलीविया के उप नागरिक सुरक्षा मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नवंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक भारी बारिश ने दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में कहर बरषाया है, जिससे घातक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है।

अधिकारी के अनुसार, लगभग 36 नगरपालिकाओं को बहुत नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने पश्चिमी ला पाज विभाग में अपोलो, ला असुंता और लुरीबे की नगरपालिकाओं में परिणाम से निपटने के लिए आपदा की स्थिति की घोषणा की है। देश के 9 विभागों में से 8 ने मौसम संबंधी समस्याओं और क्षति की सूचना दी है, जिसमें एकमात्र अपवाद ओरुरो है। नवंबर के बाद से दर्ज की गई अन्य जलवायु घटनाओं, जिनमें ठंढ और ओलावृष्टि शामिल हैं, ने भी पांच विभागों में नुकसान पहुंचाया है। बारिश का मौसम मार्च या अप्रैल 2025 तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

पूर्वी ईरान की कोयला खदान मेें धमाका, लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या
तेहरान। ईरान के पूर्वी प्रांत दक्षिण खुरासान में कोयला खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी हैं। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों में से एक की मौत हो गई है। इरना ने प्रांतीय संकट प्रबंधन मुख्यालय के महानिदेशक मोहम्मद-अली अखौंदी के हवाले से बताया कि तबास काउंटी में खदान विस्फोट में घायल हुए 16 श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है, जबकि एक को मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि यह विस्फोट शनिवार रात तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एक खदान सुरंग में हुआ। विस्फोट का कारण मीथेन गैस में अचानक वृद्धि बताया जा रहा है। रिपोर्ट में श्री अखौंदी के हवाले से बताया गया कि उस समय खदान में 65 श्रमिक मौजूद थे, जबकि शुरुआती संख्या में श्रमिकों की वृद्धि हुई और संख्या 69 पर पहुँच गयी।

Yagi Storm: वियतनाम में कहर जारी, 141 लोगों की मौत, 59 लापता
हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ट्रेलर के पलटने से चार लोगों की मौत
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बेकरियां थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रेलर राहगीरों को चपेट में लेता हुआ पलट गया जिससे दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बेकरिया थाना क्षेत्र में मालवा का चौरा में अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को चपेट ले लिया और पलट गया।

हादसे में तिलोई गांव निवासी मसरु गरासिया, हकरी बाई, सौवनी बाई तथा ट्रेलर चालक पंजाब निवासी बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया है। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Pakistan में कोयला खदान में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा के पास एक कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण नौ खनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोयला खदान क्वेटा से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटना के बाद खदान बंद कर दी गई थी।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट कहा कि नौ खनिकों के अलावा, एक ठेकेदार और एक खदान प्रबंधक भी मृतकों में शामिल हैं।

Deadly Heat : मारक हीटवेव से प्रदेश में आठ लोगों की मौत
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। आसमान से इतनी आग बरसा रही है कि अब तो गर्मी ने लोगों की जान लेना भी शुरू कर दिया है। राजस्थान में भीषण गर्मी ने गुरुवार को जमकर कहर बरपाया। हीटवेव से प्रदेश में आठ लोगों की मौत हो गई। जालोर में एक महिला सहित चार और बालोतरा में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन तापमान 48 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही देश में सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर का नाम दर्ज हुआ है। बाड़मेर का गुरुवार को तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार से राज्य के 22 जिलों में अगले तीन दिन के लिए लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर राजधानी जयपुर में गुरुवार को तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और दिन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीती रात का तापमान 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही फलौदी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

इन्होंने तोड़ा गर्मी के कारण दम
जानकारी के अनुसार बालोतरा जिले की निर्माणाधीन रिफाइनरी में सुबह काम के दौरान मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो और लोगों की मौत हो गई। जालोर में एक महिला सहित  चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भीलवाड़ा में एक की मौत हुई है।

आधा दर्जन जिलों में 47 डिग्री के पार रहा पारा
फतेहपुर में 47.6, जैसलमेर 47.5, जोधपुर 47.4, कोटा 47.2, चूरू 47, जालौर 47.3, भीलवाड़ा में 46, डूंगरपुर 46.8, गंगानगर 46.1 और बीकानेर में 46.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बिजली संकट से जनता में बढ़ रहा आक्रोश
कहीं घेराव तो कहीं सड़कों पर हल्ला बोल
प्रदेश में जारी बिजली संकट और कटौती से कई जिलों में लोग अब आक्रोशित होने लगे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन और रात में कटौती हो रही है। कई जिलों में लोगों ने बिजली अफसरों और कार्यालयों का घेराव किया तो कुछ जगह कांग्रेस ने सड़कों पर हल्ला बोल किया। कटौती के बावजूद मई के दूसरे पखवाड़े में 500 लाख यूनिट की सप्लाई बढ़ गई है। बाजार से महंगी दरों पर भी डिमांड अनुसार पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने से फिलहाल संकट और कटौती बरकरार है।

चूरू में कई कॉलोनियों में रात भर नहीं आई बिजली
भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्रों में तीन से चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे की कटौती से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। चूरू में बिजली संकट के चलते कई कॉलोनियों में पूरी रात बिजली नहीं आई। गुस्साए दलित बस्ती के लोगों ने मौका मुआयना करने आए डिस्कॉम कर्मचारियों का घेराव किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

जोधपुर, अजमेर और जयपुर डिस्कॉम में भी कटौती
डूंगरपुर में बिजली कटौती और पानी संकट को लेकर कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लोगों ने सिर पर मटके और हाथों में ट्यूबलाइट्स लेकर कलेक्ट्रेट पर आक्रोश रैली निकाली। जोधपुर, अजमेर और जयपुर डिस्कॉम में भी कटौती से परेशान लोगों की दिनभर शिकायतें आ रही हैं।

मई के दूसरे पखवाड़े में बढ़ी 500 लाख यूनिट आपूर्ति
वहीं, ऊर्जा विभाग के सूत्रों के अनुसार कटौती के बावजूद मई के दूसरे पखवाडे में 500 लाख यूनिट आपूर्ति बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार 15 मई को 3178 लाख यूनिट बिजली सप्लाई और 22 मई को 3575 लाख यूनिट आपूर्ति की गई। इस दौरान करीब 60 से 70 लाख यूनिट की बिजली कटौती की गई। पिछले साल चार सितम्बर को सर्वाधिक बिजली आपूर्ति का आंकड़ा 3715.87 लाख यूनिट रहा था। गर्मी के तेवर ऐसे ही बरकरार रहे तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

गुना हादसा : 13 लोगों की मौत, 15 की हालत बेहद गंभीर
गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद यात्री बस में लगी आग से हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों की जिला अस्पताल में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की लगातार आशंका बनी हुई है।

बजरंगगढ़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात लगभग साढ़े आठ बजे दुर्घटना का शिकार हुयी ये बस गुना से आरोन जा रही थी और सेमरी गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टकरा गयी। इस वजह से बस पलट गयी और उसमें आग लग गयी। हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों और डंपर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, उनमें से 15 की स्थिति अभी भी जिला अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश गुना जिला प्रशासन को दिए हैं। डॉ यादव ने कहा कि प्रत्येक मृत यात्री के आश्रितों को चार चार लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पचास पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

बस में लगभग तीस यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आयी है। कुछ यात्रियों ने हादसे के बाद बस से जैसे तैसे निकलकर स्वयं को बचाया। कुछ लोगों को वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से बस से बाहर निकाला।