Jos Buttler - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज 'जॉस बटलर' IPL सीजन में आए थे कम उम्मीदों से
अहमदाबाद। एक पारी शेष रहते हुए जॉस बटलर ने आईपीएल के इस सीजन में 150 के स्ट्राइक रेट से अब तक 824 रन बना लिए हैं। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खलिाफ़ इस सीजन की अपनी चौथी शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने खुद कहा कि वह इस सीजन में कम उम्मीदों के साथ आए थे।

बटलर ने स्पोर्टस चैनल के इंटरव्यू देते हुए कहा, 'मैं बहुत कम उम्मीदों के साथ सीजन में आया था, लेकिन टूर्नामेंट के लिए बहुत सारी ऊर्जा और उत्साह था, जिस तरह से इस टीम के साथ मैंने जो सीजन बिताया है और टीम को फ़ाइनल में पहुंचता देखना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। बटलर के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। वह पिछले तीन हफ़्ते से बिना कोई अर्धशतक बनाए प्लेऑफ़ में बल्लेबाजी करने आए थे। इस अवधि में वह तीन मुक़ाबलों में 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए जबकि उनका उच्चतम स्कोर 30 रहा। बटलर इससे विचलित हो गए थे, उन्होंने जितना दबाव को दबाने की कोशिश की वह उतना ही बढ़ता चला गया।'

बटलर ने अपने ऊपर आए दबाव के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'मैंने अपने आसपास के कुछ कऱीबी लोगों और कुमार संगकारा (राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक) और ट्रेवर पेनी (सहायक कोच) के साथ कुछ ईमानदार बातचीत की। मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था। मैं विचलित हो रहा था, और मैंने इसे दबाने की कोशिश की, लेकिन एक या दो हफ़्ते के बाद मैंने खुलकर बात करना शुरू कर दिया और इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं कोलकाता (क्वालीफ़ायर 1 के लिए) गया और जाहिर है कि उस पारी ने मुझे आज बहुत अधिक आत्मविश्वास दिया।'

क्वालीफ़ायर में गुजरात के खलिाफ़ खेली 89 रनों की पारी में बटलर ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ बढिय़ा शुरुआत की। हालांकि स्पिन और खासकर राशिद खान के खलिाफ़ वह लय तलाशने में जूझते हुए दिखाई दिए। डेथ ओवरों में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। बटलर ने 16वें ओवर से गियर बदलते हुए अगली 18 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले। हालांकि उनकी इस मेहनत पर पानी फिर गया और राजस्थान यह मुक़ाबला हार गई। दो दिन बाद, वह अहमदाबाद पहुंचे, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि उनके पास सर्वोत्तम संभव तैयारी थी।

बटलर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं आज बहुत उत्साहित होकर आया था। एक लाख लोगों के सामने खेलने का विचार अछ्वुत था। हमें खाली मैदानों में खेलते हुए दो साल हो गए हैं। यही आईपीएल है, लोगों का अविश्वसनीय समर्थन, एक शानदार स्टेडियम और क्रिकेट का शानदार खेल - मैंने  इसका इतना आनंद लिया।'

मैंने आईपीएल में किसी को बटलर से अच्छी बल्लेबाजी करते नहीं देखा: संगकारा
जोस बटलर की खूबियों की तारीफ करते हुए राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा,'मुझे लगता है कि यह उनका समग्र खेल है। उनके पास बहुत शक्तिशाली ताक़त है, और एक बार जब वह इसे पहचान लेते हैं और उन ताक़तों पर भरोसा करते हैं, तो इसका भरपूर उपयोग भी करते हैं। स्पिन के खलिाफ़ उनके पास सभी शॉट हैं। उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वह किसी भी समय गियर बदल सकते हैं। वह ऐसा कर सकते हैं कि एक समय पर वह 30 पर 30 हों और फिर अचानक 50 गेंदों पर 80-90 तक पहुंच जाएं। यह वर्णन करना कठिन है कि उन्होंने इस सीजन में हमारे लिए क्या किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने इतनी अच्छी शुरुआत की, टूर्नामेंट में एक ङ्क्षबदु पर थोड़ा सा लडख़ड़ाए, लेकिन उन्होंने खुद को शांत कर लिया, केवल प्रशिक्षण के बजाय अच्छी बातचीत की। उन्होंने स्वीकार किया कि वह इंसान हैं और उनके पास हर दिन उस उच्च स्तर की उत्कृष्टता नहीं हो सकती है।'

संगकारा ने आगे कहा, 'यह समझने के लिए कि आप अलग-अलग चरणों में हर खेल में उस स्तर तक कैसे पहुंचते हैं। कुछ दिनों में आपको लडऩा पड़ता है, जूझना पड़ता है, अन्य दिनों में आपके पास लय होती है। वास्तविकता यह है कि आप उस स्थिति से नहीं लड़ सकते हैं, लेकिन उस दिन जो हो रहा है उससे लड़ सकते हैं। आपको तमाम विषम परिस्थितियों से लडऩा होगा और एक पारी बनानी होगी। वह किसी भी बिंदु पर तेजी ला सकते हैं, उनके पास सभी स्ट्रोक हैं और वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं। मैंने आईपीएल के इतिहास में किसी को भी इतनी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा।'

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया
मुंबई। फॉफ डु प्लेसिस (33 रन) की धुंआधार पारी के बाद मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट), सैम करने (24 रन पर 2 विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (28 पर विकेट 2) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल-14 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 42 रन से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई 2 अंक अर्जित कर आईपीएल अंक तालिका में 3 मैचों से 2 जीत के साथ आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर फिसल गई। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (14 रन) और कप्तान संजू सैमसन (1 रन) टीम के 45 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इन दोनों को सैम करेन ने अपना शिकार बनाया। बटलर और शिवम दुबे धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर 87 रनों तक ले गए। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जडेजा ने पहली गेंद पर बटलर को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर शिवम दुबे (17) को पगबाधा आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

मोईन ने लिए तीन विकेट
इसके बाद तो राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोईन अली ने लगातार तीन विकेट ले राजस्थान का स्कोर 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन कर दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मोईन अली ने पारी के 13वें ओवर में डेविड मिलर (2) को पगबाधा आउट किया। उसने 15वें ओवर में रियान पराग और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मौरिस को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जडेजा ने कैच किया। पराग ने 7 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए वहीं क्रिस मौरिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। ब्रावो ने राहुल तेवतिया (20) को व शार्दुल ठाकुर ने जयदेव उनादकट (24) को आउट किया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

IPL-2021: राजस्थान के काम नहीं आया कप्तान संजू सैमसन का शतक, पंजाब किंग्स ने 4 रन दी शिकस्त
मुंबई। कप्तान संजू सैमसन (119) का शानदार शतक भी सोमवार को आईपीएल-14 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की 4 रन से हार को नहीं टाल सका। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की आक्रामक पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के शतक के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। जीत के लिए 222 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन स्टोक्स पारी का पहला ओवर डाल रहे शमी की तीसरी गेंद पर ही उनको ही कैच थमा बैठे। स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मनन वोहरा भी अर्शदीप को उन्हीं की गेंद पर कैच थमा बैठे। वोहरा ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बाद बटलर (25), शिवम दुबे (23) और रियान पराग (25) भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट होते गए, लेकिन संजू सैमसन एक छोर पर डटे रहे। राजस्थान को अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी। लेकिन वह 8 रन ही बना सके।

14वें सत्र का पहला शतक संजू के नाम
आईपीएल के 14वें सत्र का पहला शतक चौथे मैच में बना। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली। संजू ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के जमाते हुए 119 रन बनाए। संजू आईपीएल में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने। राजस्थान रॉयल्स को अंतिम 2 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। 5वीं गेंद पर संजू सैमसन ने स्ट्राइक अपने पास रखने के कारण एक रन नहीं लिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने एक लम्बा शॉट लगाया लेकिन हुडा ने बाउंड्री पर कैच कर पंजाब को 4 रन की जीत दिलाई।

डेब्यू मैच में तीन विकेट ले गया ट्रक ड्राइवर का बेटा
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में सोमवार को युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को मौका दिया। 20 लाख रुपए बेस प्राइस के चेतन को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। चेतन ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट लिए। रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन तक पहुंचे चेतन का करियर मुश्किलों से गुजरा है। पिता ट्रक ड्राइवर थे, जो बाद में वरतेज (गुजरात) में टेम्पो चलाने लगे। सौराष्ट्र के शेल्डन जैकसन ने क्रिकेट उपकरण खरीदने में मदद की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट की टीम से खेलते हैं, जिसमें टीम इंडिया के रविन्द्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनाद्कट भी खेलते आ रहे हैं। चेतन का कहना है कि घरेलू क्रिकेट के डेब्यू मैच में जडेजा ने उनकी ड्रेसिंग रूम से मैदान में आकर मदद की थी। जिससे वे आगे खेल पाए और आज आईपीएल के मंच तक में उनका नाम आ चुका है।