Major action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आमजन को गुमराह करने वाले उत्पादों पर लगा ताला
जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि बाजार में ओआरएस नाम से मिलते-जुलते रेडी टू सर्व फू्रट बेवरेज इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक के रूप में कई पेय पदार्थ विभिन्न फ्लेवर में बेचे जा रहे हैं। ये उत्पाद इस तरह प्रस्तुत किए जा रहे थे कि आमजन भ्रमित हो रहे थे कि यह दस्त या डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाला ओआरएस घोल हैं, जबकि वास्तविक तौर पर ये केवल फू्रट फ्लेवर पेय पदार्थ हैं।

सूचना के आधार पर राजापार्क राम गली नम्बर आठ स्थित इंडियन फार्मा सेल्स पर कार्रवाई की गई। फर्म संचालक इन पेय पदार्थों का स्टॉकिटस्ट है। ऐसे में यहां छापा मारकर अलग अलग तरह के एक लाख 93 हजार 200 मिलीलीटर से अधिक पेय पदार्थ जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान विभागीय टीम ने मौके से 5 विभिन्न फ्लेवरों के सैंपल उठाए हैं। इनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई : 55 अधिकारियों पर गिरी गाज, 9 पुलिस निरीक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्त
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में  सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने राज्य सेवा के 55 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, अभियोजन स्वीकृति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 प्रकरणों का निस्तारण किया है। गृह विभाग के 9 पुलिस निरीक्षकों को कार्य निष्पादन में असंतोषजनक प्रदर्शन और अक्षमता के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

इनकी कार्यप्रणाली, सत्यनिष्ठा एवं विभागीय रिकॉर्ड की गहन समीक्षा के बाद उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने नियम विरुद्ध भू-आवंटन मामले में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम-1969 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई को भी मंजूरी दी है। वहीं, 6 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने तथा 2 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच की अनुमति प्रदान की गई है।
इसके अलावा, 13 अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक, 5 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर कार्रवाई तथा 14 से अधिक अधिकारियों के विरुद्ध जांच निष्कर्षों को स्वीकृति दी गई है। यह कदम राज्य सरकार के पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के प्रति संकल्प को दर्शाता है।

ACB की बड़ी कार्रवाई, अधिशाषी अधिकारी की 273% आय से अधिक सम्पत्तियां उजागर
जयपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एमएम (मनी मिंटिंग) के तहत एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है। प्रकरण संख्या 150/2025 के अनुसार, आरोपी अधिशाषी अधिकारी फतेह सिंह मीणा, जो वर्तमान में नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में पदस्थापित हैं, के खिलाफ आय से 273% अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ACB की एक दर्जन से अधिक टीमों ने जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी व विराटनगर स्थित ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी एवं गोपनीय जांच के अनुसार, संदिग्ध अधिकारी ने जगतपुरा (जयपुर) में 1.30 करोड़ के दो लग्जरी फ्लैट, नीमकाथाना (दीपावास) में 1.05 हैक्टेयर भूमि, व अलवर जिले के गढ़ बसई (थानागाजी) में करीब 15 बीघा जमीन अपने परिचित के नाम से खरीदकर फार्महाउस डेवलप किया, जिसमें लगभग 80 लाख रुपये का बेनामी निवेश किया गया है।

सर्च किए जा रहे मुख्य ठिकानों में शामिल हैं:

त्रिमूर्ति एरेना, जगतपुरा (जयपुर) स्थित फ्लैट

ग्राम इण्डोक, थानागाजी (अलवर) स्थित निजी निवास

फार्म हाउस, गढ़ बसई (अलवर)

निकट संबंधियों के कोटपूतली और शाहपुरा स्थित आवास

त्रिवेणी सिटी (पावटा) स्थित किराये का मकान

नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा का कार्यालय

साथ ही नगर पालिका पावटा और विराटनगर से दस्तावेज, तथा उप-पंजीयक कार्यालय थानागाजी से रजिस्ट्री संबंधित रिकॉर्ड भी जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आय से कई गुना अधिक अवैध सम्पत्ति का प्रतीत हो रहा है, जिस पर ACB की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किलर गैंग का सरगना मुज्जमिल गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद
जयपुर। सीएसटी आयुक्तालय की सूचना पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो गंभीर मामलों में करीब 9 माह से फरार चल रहे कुख्यात गैंग लीडर मुज्जमिल को हरियाणा से दस्तयाब कर लिया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि मुज्जमिल ने करीब एक दर्जन बदमाशों को साथ लेकर किलर गैंग बनाई थी, जो जयपुर शहर में खुलेआम गुंडागर्दी और अवैध वसूली करता था। जुलाई 2024 में इस गैंग ने फतेह सिंह मार्केट स्थित होटल होली डे होम पर हमला कर भारी तोड़फोड़ और 1.5 लाख रुपए की नकदी लूट ली थी। वहीं सितंबर 2024 में एमआई रोड पर गैंगवार के दौरान एक कार में आग लगा दी गई और जानलेवा हमला हुआ।

दोनों मामलों में विधायकपुरी थाना पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुज्जमिल की तलाश के लिए DST साउथ, CST जयपुर और विशेष पुलिस टीम गठित कर राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में दबिश दी गई। CST के महेन्द्र व अजय को आरोपी के हरियाणा से जयपुर लौटने की पुख्ता सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में टीम ने 15 जून 2025 को जाल बिछाकर मुज्जमिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही शहर में किलर गैंग की दहशत पर बड़ा ब्रेक लगा है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

देश में संभवत : पहली बड़ी कार्रवाई: किशनगढ़ में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियां सीज, लाखों कट्टे जब्त
मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ़-नसीराबाद हाईवे के निकट उदयपुरकला खोड़ा माता स्थित रीको एरिया व टिकावड़ा में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए लाखों कट्टे नकली खाद के जब्त किए गए और फैक्ट्रियों को भी सीज कर दिया गया। कृषि मंत्री मीणा के छापेमार कार्रवाई की खबर जब स्थानीय प्रशासन को मिली, तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री के आदेश पर किशनगढ़ क्षेत्र में संचालित 8 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई। नकली खाद बनाने के मामले में संभवत: देश में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक सड़क मार्ग छोड़कर रीको एरिया में कृषि मंत्री मीणा भूमि एग्रो एवं गोवर्धन एग्रो पर पहुंचे और नकली खाद के कारोबार में बड़े घोटाले का खुलासा किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली खाद से भरे हजारों कट्टों के साथ ही फैक्ट्री परिसर में खाद में मिलाने के लिए पड़े मार्बल पाउडर व बजरी का ढेर पकड़ा। करीब 2 घंटे तक कृषि मंत्री मीणा ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कृषि विभाग के कारिंदों को फटकार लगाई। कृषि मंत्री मीणा के निर्देश पर पुलिस ने एक फैक्ट्री के संचालकों को हिरासत में लिया। देर रात तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान तहसीलदार अजित मुंडेल, कृषि अधिकारी सौरव गर्ग, अनुप्रिया यादव, अतिथि माथुर आदि मौजूद थे।

मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
मिलावटी खाद की फैक्ट्रियों के विरुद्ध अब तक कारवाई नहीं करने, सैंपल नहीं लेने सहित अन्य मुद््दों को लेकर कृषि मंत्री मीणा ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को जमकर फटकार लगाई।

अजमेर-ब्यावर में खाद के 34 प्लांट पर नजरें
मंत्री मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार की  सारी हदें पार कर दी गई। नकली खाद बनाने की चेन का पता लगाना जरूरी है जिसमें समय लग सकता है। मंत्री मीना ने बताया कि अजमेर व ब्यावर मे खाद बनाने के 34 प्लांट की सूची हमारे पास उपलब्ध है। जिनकी रैकी हम कर रहे हैं।

दूसरी फैक्ट्री में मालिक और श्रमिक गायब
मंत्री मीणा जब टिकवाड़ा के रीको एरिया में स्थित खाद बनाने के फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर रहे थे उस दौरान दूसरी कंपनी के मालिक व मजदूर कंपनी बंद कर फरार हो गए। मंत्री मीणा ने एक कंपनी को सील करवा दिया। दूसरे की जांच की जा रही है। उदयपुर कला में टिकवाड़ा में देर शाम तक संबंधित विभाग के कार्मिकों द्वारा फैक्ट्रियों को सील करने के कार्रवाई जारी रही।

अब तक दस फैक्ट्रियों पर कार्रवाई
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में कृषि विभाग का डिकॉय आॅपरेशन जारी रहा। किशनगढ़ में अब तक 10 खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। विभागीय दावों के अनुसार सभी फैक्ट्रियों में नकली खाद बनाने का कारोबार हो रहा था। अब तक नकली खाद के लाखों कट्टे बरामद हुए है। यह ना केवल राज्य अपितु देश की सबसे नकली खाद के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई है।

टेम्पो में बैठकर एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री पहुंचे मीणा
उदयपुर कला रीको एरिया में फैक्ट्री में नकली खाद का कारखाना पकड़ने के लिए मीणा एक फैक्ट्री में तो कार से ही गए परंतु कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरी फैक्ट्री में वहां खड़े लोडिंग टैम्पो में सवार होकर पहुंच गए। मीणा के अवलोकन के दौरान खाद बनाने वाली फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के ट्रेड के कट्टों के बंडल भी फैक्ट्री परिसर में बने कमरों में मिले। जिसके चलते कमरों को भी सील करने के निर्देश दिए गए।

बाड़मेर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी करवाई
जयपुर। बाड़मेर जिले में डीएसटी व थाना गुड़ामालानी पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के लूणवा चारणान निवासी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई पुत्र गंगाराम (37) के घर पर दबिश देकर करीब 80 लाख रुपए कीमत का 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध एवं एक पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना धोरीमन्ना के एनडीपीएस मामले में 5000 का इनामी है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब हथियार की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी के कांस्टेबल रमेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि 5 हजार रुपये का इनामी तस्कर पप्पू उर्फ नरेश कुमार विश्नोई ने अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छुपा रखा है।

एसपी मीना ने बताया कि इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ सुखराम बिश्नोई के सुपरविजन एवं डीएसटी प्रभारी एएसआई अमीन खान व एसएचओ गुड़ामालानी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लूणवा चारणान गांव में मुलजिम पप्पू बिश्नोई के घर दबिश दी गई।

पुलिस को देख आरोपी पप्पू उर्फ नरेश भागने लगा। जिस घेर कर टीम ने पकड़ लिया। मकान की तलाशी में एक कमरे के अंदर रखे लकड़ी के पलंग में बने बॉक्स से 11 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 15 किलो 782 ग्राम अफीम का दूध तथा एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गये। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

एसपी मीना ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पप्पू उर्फ नरेश बिश्नोई के विरुद्ध साल 2023 में थाना धोरीमना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में 5000 का इनाम घोषित है। आरोपी के विरुद्ध हैदराबाद के सिंडिकेट थाने में 1 किलो अफीम का दूध बरामदगी तथा जालौर जिले के थाना कोतवाली में साल 2020 में एनडीपीएस एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।

एजीटीएफ की सीकर जिले में बड़ी कार्रवाई : मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो हथियार व 6 कारतूस समेत पकड़ा, स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त
जयपुर। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो अवैध हथियार मय 6 कारतूस के पकड़ा है। टीम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।

एडिशनल डीजीपी क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुरेंद्र प्रजापत पुत्र राम कुमार (26) व दिनेश जाट पुत्र शोमवीर (26) थाना बहल जिला भिवानी तथा मंदीप जाट पुत्र कुरडा राम (27), राजेश जाट पुत्र धर्मवीर (30) एवं सतपाल जाट पुत्र रामचंद्र (31) थाना लोहारू जिला भिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच टीम के कांस्टेबल कुलदीप सिंह को आसूचना प्राप्त हुई कि मिंटू मोडासिया गैंग के कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जयपुर से सीकर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के सुपरविजन एवं एडिशनल एसपी एजीटीएफ एंड क्राइम विद्या प्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल चालक श्रवण कुमार को सीकर रवाना किया गया।

आसूचना को विकसित कर टीम ने थाना रानोली पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा नंबर की स्कार्पियो में सवार मिंटू मोडासिया गैंग के पांच सक्रिय बदमाशों सुरेंद्र प्रजापत, दिनेश जाट, मंदीप जाट, राजेश जाट और सतपाल जाट को अवैध हथियार समेत पकड़ा। बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना रानोली में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एडीजी ने बताया कि मिंटू मोडासिया गैंग हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रह कर वारदातों को अंजाम देता है। इस गैंग के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, अपहरण व शराब तस्करी के दर्ज हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश का कुशल नेतृत्व रहा। एएसआई बनवारी लाल, हैड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार व कुलदीप सिंह की विशेष भूमिका और कांस्टेबल श्रवण की तकनीकी भूमिका रही।