AGTF - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया के ‘हत्यारों’ का एनकाउंटर
पंजाब। पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को पंजाब पुलिस ने महोली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को एनकांउटर में ढ़ेर कर​ दिया है।

बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर को पंजाब AGTF और पंजाब पुलिस दोनों ने मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।

एजीटीएफ की कार्रवाई : 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, नहीं रखता था मोबाइल
जयपुर। एजीटीएफ ने शनिवार को भीलवाड़ा पुलिस के साथ मिलकर मांडल में भारी मात्रा में जब्त डोडा चूरा के मामले से जुड़े 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर सागर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। सागर करीब एक साल से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

एजीटीएफ एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि आठ अगस्त 24 को मांडल पुलिस ने एक क्रेटा कार से 81.400 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया था। इस कार्रवाई में मौके से गंगानगर निवासी सुखभाल सिंह और प्रकट सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें सागर धाकड़ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। धाकड़ पर आरोप था कि वह नागौर जिले में कई स्थानीय तस्करों को बेंगू थाना क्षेत्र से डोडा चूरा की सप्लाई करता था।

सागर धाकड़ बेहद शातिर अपराधी था। वह अपने पास कोई मोबाइल नहीं रखता था और घर के बजाय अधिकतर दूर खेतों में ही सोता था, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके। एजीटीएफ की टीम एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पिछले करीब दो महीने से सागर की तलाश में जुटी थी। टीम को सूचना मिली कि सागर भीलवाड़ा के मांडलगढ़ इलाके में लाडपुरा चौराहे के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है। इस पर टीम ने दबिश देकर धाकड़ को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित है।

जयपुर में एजीटीएफ की सूचना पर जालूपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन : अवैध सिम, ATM कार्ड का पार्सल जब्त
जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालूपुरा थाना पुलिस ने एक कोरियर पार्सल जब्त किया है, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जैसी संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। यह पार्सल महाराष्ट्र भेजा जा रहा था और माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल अपराधिक गतिविधियों में किया जाना था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन के निर्देशन और उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव व  सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत ने किया।

एडीजी एमएन ने बताया कि एजीटीएफ से मिली विशेष सूचना के आधार पर जालूपुरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पोलोविक्ट्री स्थित जैन पार्श्वनाथ ट्रेवल्स से एक संदिग्ध पार्सल नागपुर भेजा जा रहा है, जिसमें अवैध सिम और एटीएम कार्ड हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत ट्रेवल्स पर दबिश दी। ट्रेवल्स कर्मचारी बलवंत सिंह बैढ़ा ने बताया कि पार्सल 16 जुलाई को "विजय सण्डे नागपुर" के नाम से बुक किया गया था और बस खराब होने के कारण अभी वहीं रखा है। भेजने वाले ने इसे मकान की रजिस्ट्री के कागजात बताया था।

करोड़ों की ठगी का अंदेशा, पुलिस जांच जारी
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब पार्सल खोला गया, तो पुलिस टीम हैरान रह गई। पार्सल के अंदर एक कैरी बैग में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 3 असली सेविंग बैंक पासबुक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 3 RuPay डेबिट कार्ड और इंडियन ओवरसीज बैंक के 6 Classic Debit Prepaid RuPay कार्ड मिले। इसके अलावा, 4 मोबाइल सिम के खाली रैपर कार्ड और विभिन्न बैंकों की निर्देशिका पुस्तिका वाले लिफाफे भी जब्त किए गए।

पुलिस को संदेह है कि गरीब और सीधे-सादे लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते, सिम डेबिट कार्ड जारी करवाए गए है। जिनका इस्तेमाल अपराधिक गतिविधियों और साइबर ठगी में किया जा रहा था। यह एक बड़े क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी जब्त दस्तावेजों और ट्रेवल्स की मूल बिल्टी को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। इस रैकेट के पीछे कौन है और यह कितने बड़े पैमाने पर फैला हुआ है, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और मोबाइल नंबरों के आधार पर गहन जांच में जुटी है।

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 50 कट्टों में भरा 1016.65 किलो अफीम डोडा पोस्त सहित ट्रक कन्टेनर जब्त
जयपुर। राजस्थान में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे एक अभूतपूर्व अभियान के तहत स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कड़े निर्देशन में काम करते हुए टीम ने जयपुर के पास चाकसू इलाके में 1 टन से अधिक अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर गहरा प्रहार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.50 करोड रुपए की गई है।

एडीजी एमएन ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्रवाई डीआईजी योगेश यादव के कुशल पर्यवेक्षण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के समन्वय में अंजाम दी गई। इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, महावीर सिंह शेखावत और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह व जितेंद्र कुमार को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था।

आसूचना संकलन के दौरान टीम के सदस्य महेश सोमरा व महावीर सिंह शेखावत को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोटा से जयपुर की ओर आ रहे एक ट्रक कंटेनर RJ-21-GC-9116 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा पोस्त छिपाया गया है।

एजीटीएफ-थाना चाकसू पुलिस का एक्शन
एजीटीएफ की टीम ने चाकसू बाईपास पर रामपुरा नाला के पास जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के सामने विलियम का मोबाइल नंबर ट्रक कंटेनर को इंटरसेप्ट करने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही शातिर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भागने लगा, टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन मौके पर हो रही भारी बारिश का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश में सघन अभियान जारी है।

1016.65 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त:
एजीटीएफ की सूचना पर चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लावारिस ट्रक कंटेनर को अपने कब्जे में लिया और उसकी सावधानीपूर्वक तलाशी ली। ट्रक के केबिन से चालक कपिल देव पुत्र भंवर लाल टांडी निवासी हिंगोनिया जोधियासी नागौर से संबंधित पहचान पत्र और वाहन के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

जब्त कंटेनर के पिछले हिस्से को खोला गया तो अंदर 50 बड़े प्लास्टिक के कट्टे ठसाठस भरे हुए मिले, जिनमें भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता का अवैध डोडा पोस्त पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर जब्त डोडा पोस्त की कुल मात्रा 1016.65 किलोग्राम दर्ज की गई। यह विशाल खेप अवैध बिक्री और वितरण के लिए ले जाई जा रही थी।

इस शानदार सफलता के पीछे इंस्पेक्टर राम सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम की अथक मेहनत और सटीक खुफिया जानकारी जुटाने का हाथ है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल महेश सोमरा एवं महावीर सिंह शेखावत की विशेष भूमिका और कांस्टेबल सोहन देव व देवेंद्र सिंह का तकनीकी सहयोग रहा। टीम सदस्य एसआई प्रताप सिंह, एएसआई बनवारी लाल शर्मा, हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, गंगाराम गोपाल धाभाई, विजय सिंह एवं चालक दिनेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। थाना चाकसू से एसएचओ मनोहर लाल सहित उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जगदीश, बाबूलाल, कांस्टेबल चालक शिवजी लाल शामिल थे।

चाकसू पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक कपिल देव की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर दबिश दी जा रही है। जब्त किए गए डोडा पोस्त और ट्रक कंटेनर को नियमानुसार मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक एसएचओ कोटखावदा भरत मेहर को सौंपी गई है। एडीजी दिनेश एम.एन. के नेतृत्व में एजीटीएफ का यह अभियान राजस्थान को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : अवैध मादक पदार्थ से पकड़ा भरा ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी, दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से की जा रही थी तस्करी
जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता दिलाई है। एजीटीएफ की टीम ने जयपुर दक्षिण के चाकसू थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 424 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार करवाया। इससे कुछ समय पहले टीम ने शिवदासपुरा टोल पर नाकाबंदी कर ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो समेत गैंग के सरगना सहित तीन जनों को पकड़ लिया था। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए आंकी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एम एन ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को मादक पदार्थ की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिन्हें थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमेर मीणा पुत्र रामचन्द्र (48), नानगराम बलाई पुत्र चौथु राम (55), नरेंद्र सिंह जाट पुत्र धर्मपाल (45) और दीपक गुर्जर पुत्र मोगा राम (38) निवासी खोराबिसल, जयपुर पश्चिम) के साथ-साथ हिमांशू माटा पुत्र प्रेम चन्द (29) निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से गांजे के साथ-साथ 2 वाहन एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो भी जब्त किए गए हैं।

तस्करों के नेटवर्क पर एजीटीएफ का शिकंजा
एडीजी दिनेश एम एन के कड़े निर्देशों के तहत एजीटीएफ की टीम लगातार सक्रिय रह कर इनामी अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल शर्मा एवं हेड कांस्टेबल कमल सिंह व शशिकांत को बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से जयपुर में गांजा तस्करी किए जाने की खुफिया सूचना मिली थी।

पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह के कुशल नेतृत्व में एजीटीएफ की 17 सदस्यीय टीम ने इस सूचना को तकनीकी संसाधनों और गहन आसूचना संकलन के माध्यम से विकसित किया गया, जिसके बाद इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई ने राज्य में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के एजीटीएफ के इरादों को और मजबूत किया है।

शिवदासपुरा टोल पर पकड़ी एस्कोर्ट कर रही स्कार्पियो
छत्तीसगढ़ से मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर लाये जाने की पुख्ता सूचना पर एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर शिवदासपुरा टोल पर नाकाबन्दी कर तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमे 3 व्यक्ति सुमेर मीणा, नरेंद्र और नानग राम सवार थे। जिन्होंने पीछे आ रहे एक मिनी ट्रक को एस्कॉर्ट करना बताया।

चाकसू में पकड़ा अवैध मादक पदार्थ से भरा ट्रक
ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप थी। दोनों गाड़ियां जीपीएस से कनेक्ट थी, इस वजह से स्कॉर्पियो पकड़े जाने का अंदेशा होते ही ट्रक चालक दीपक और हिमांशु चाकसू इलाके में ट्रक को रोक खेतों में होकर भागने लगे, इन दोनों को भी एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को साथ लेकर घेर कर पकड़ लिया।

दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से की जा रही थी तस्करी
टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें दवाइयां के बॉक्स रखे हुए थे, जिसकी आड़ में आरोपी तस्कर नशे की तस्करी कर रहे थे। इस गैंग का सरगना सुमेर मीणा है। जो पहले भी दो बार छत्तीसगढ़ से मादक पदार्थ तस्करी कर जयपुर लेकर आया था, तीसरी बार एजीटीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया। गिरोह का सरगना सुमेर मीणा खुद आगे रहकर स्कॉर्पियो से ट्रक को छत्तीसगढ़ से ही एस्कॉर्ट कर रहा था।

टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई शंकर दयाल शर्मा और हैड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने सूचना संकलन और ऑपरेशन को अंजाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मदन लाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, बृजेश शर्मा, संदीप, सुरेश, हरीश, राजवीर और चालक सुरेश कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्रवाई में एसएचओ चाकसू मनोहर लाल मय टीम एवं थाना शिवदासपुरा से उप निरीक्षक लेखराज व कांस्टेबल मेघराज मय टीम शामिल थे।
एजीटीएफ की इस कार्रवाई से नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस के अभियान को एक नई गति मिली है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि राज्य को मादक पदार्थों से मुक्त किया जा सके।

AGTF की श्रीगंगानगर में कार्रवाई , 25 हजार रुपए का इनामी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर स्कॉर्पियो सहित पकड़ा
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने 25 हजार रुपए के इनामी तथा श्रीगंगानगर जिले में थाना सूरतगढ़ के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर आत्माराम बिश्नोई (50) निवासी माणकसर सूरतगढ़ श्रीगंगानगर को पकड़ा है। इसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करी के विभिन्न थानों में 24 प्रकरण दर्ज हैं। डकैती के मामले में फरार इनामी आरोपी की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी।

एजीटीएफ क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को थाना सूरतगढ़ श्रीगंगानगर के प्रकरण में वांटेड 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त के बारे में इनपुट प्राप्त हुए। इसके बाद टीम ने सूरतगढ़ शहर एवं आस-पास के इलाकों में लगभग 30 किलोमीटर पैदल घूमकर अपराधी के संभावित ठिकानों को चिह्नित कर पीछा किया। स्थानीय पुलिस थाने के कांस्टेबल देवीलाल के सहयोग से सूरतगढ़ के बीकानेर सर्किल पर एजीटीएफ  टीम ने घेराबन्दी कर दबिश दी। पुलिस टीम को देख आरोपी आत्माराम अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज गति से भगा कर ले जाने लगा। टीम ने सूझबूझ से आगे व पीछे पुलिस वाहन लगाकर आरोपी के भाग निकलने का रास्ता अवरूद्ध कर दिया। अधिक भीड़भाड़ वाले सर्किल पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्परता से आरोपी को बड़ी मुश्किल से काबू कर गिरफ्तार किया।

एजीटीएफ ने जोधपुर में पकड़ा 4 साल से वांछित 25 हजार का इनामी गैंगस्टर
जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर में 25 हजार के इनामी बदमाश अनिल बिश्नोई पुत्र भंवर लाल (40) निवासी विश्नोईयां की ढाणी, जालेली फौजदार थाना डांगियावास जिला जोधपुर को पकड़ लिया है। आरोपी राजसमंद जिले के थाना चारभुजा में 4 साल से वांछित था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि बदमाश अनिल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई द्वारा संचालित सोपू गैंग का सक्रिय गुर्गा है। इसने अपने दाहिने बाजू पर सोपू गैंग का टैटू भी गुदा रखा है। इस गैंग के विरुद्ध आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास तथा रंगदारी के राज्य के विभिन्न स्थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि बदमाश अनिल बिश्नोई राजसमंद जिले के थाना चारभुजा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 4 साल से वांछित है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी राजसमंद द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आ-सूचना संकलन के दौरान टीम के हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ को इसके वर्तमान में जोधपुर में होने की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार को जोधपुर भेजा गया। टीम द्वारा तीन-चार दिन बदमाश की रैकी करने के बाद शनिवार रात माता का थान इलाके में किसी का इंतजार कर रहे आरोपी को दबिश देकर टीम ने दबोच लिया।

एडीजी एमएन ने बताया कि संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही। हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, शंकर दयाल शर्मा व कांस्टेबल सोहनदेव का तकनीकी सहयोग रहा। आरोपी को पकड़ने में थाना माता का थान जोधपुर पूर्व के हेड कांस्टेबल भागीरथ भी शामिल थे।

एजीटीएफ की सीकर जिले में बड़ी कार्रवाई : मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो हथियार व 6 कारतूस समेत पकड़ा, स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त
जयपुर। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो अवैध हथियार मय 6 कारतूस के पकड़ा है। टीम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।

एडिशनल डीजीपी क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुरेंद्र प्रजापत पुत्र राम कुमार (26) व दिनेश जाट पुत्र शोमवीर (26) थाना बहल जिला भिवानी तथा मंदीप जाट पुत्र कुरडा राम (27), राजेश जाट पुत्र धर्मवीर (30) एवं सतपाल जाट पुत्र रामचंद्र (31) थाना लोहारू जिला भिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच टीम के कांस्टेबल कुलदीप सिंह को आसूचना प्राप्त हुई कि मिंटू मोडासिया गैंग के कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जयपुर से सीकर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के सुपरविजन एवं एडिशनल एसपी एजीटीएफ एंड क्राइम विद्या प्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल चालक श्रवण कुमार को सीकर रवाना किया गया।

आसूचना को विकसित कर टीम ने थाना रानोली पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा नंबर की स्कार्पियो में सवार मिंटू मोडासिया गैंग के पांच सक्रिय बदमाशों सुरेंद्र प्रजापत, दिनेश जाट, मंदीप जाट, राजेश जाट और सतपाल जाट को अवैध हथियार समेत पकड़ा। बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना रानोली में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एडीजी ने बताया कि मिंटू मोडासिया गैंग हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रह कर वारदातों को अंजाम देता है। इस गैंग के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, अपहरण व शराब तस्करी के दर्ज हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश का कुशल नेतृत्व रहा। एएसआई बनवारी लाल, हैड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार व कुलदीप सिंह की विशेष भूमिका और कांस्टेबल श्रवण की तकनीकी भूमिका रही।