share market news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 888.68 अंक (1.16 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,654.60 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 264.85 अंक यानी 1.1 प्रतिशत ऊपर 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.48 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। रियल्टी और ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.32 फीसदी और निफ्टी मेटल 2.31 फीसदी चढ़ गये।

एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर करीब पौने पांच प्रतिशत चढ़ गया। इंफोसिस में साढ़े चार प्रतिशत की तेजी रही। ट्रेंट, एलएंडटी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक मजबूत हुए। टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत उछल गये।

मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी रहे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स में तीन फीसदी से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गयी। पावरग्रिड और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन रखें हर पल नजर
मुंबई। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते और विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 597.11 अंक की तेजी के साथ  84,177.51 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 359.55 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर पहुंच था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 195 अंक की बढ़त के साथ 25,888.70 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 111.65 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 25,805.35 अंक पर रहा। सार्वजनिक बैंक, मीडिया, रियलटी,टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, ऑटो, धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें  फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईटीसी में गिरावट थी।

Stock Market Update: नए साल में बाजार रहेगा गुलजार, मिलेगा बेहतर रिटर्न
मुंबई। विश्व बाजार के सकारात्मक रुख और स्थानीय स्तर पर जबरदस्त लिवाली से बीते सप्ताह डेढ़ प्रतिशत से अधिक के उछाल पर रहे घरेलू शेयर बाजार में अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की उम्मीद और बांड यील्ड में गिरावट की बदौलत नये साल के शुरुआती सप्ताह में भी तेजी का सिलसिला जारी रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1133.3 अंक अर्थात 1.6 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 72240.26 अंक हो गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 382 अंक यानी 1.8 प्रतिशत उछलकर 21731.40 अंक पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे मिडकैप 956.54 अंक अर्थात 2.7 प्रतिशत की उड़ान भरकर सप्ताहांत पर 36839.22 अंक और स्मॉलकैप 672.01 अंक यानी 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 42673.76 अंक पर रहा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वर्ष 2023 के आखिरी कारोबारी दिन हल्की मुनाफावसूली के बावजूद वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के कारण घरेलू बाजार में मजबूती रही। यह बढ़त अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों और वैश्विक मुद्रास्फीति परिदृश्य में नरमी से प्रेरित है। इसके अलावा लाल सागर में व्यवधान में कमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश प्रवाह में उलटफेर ने बाजार को नई ऊंचाई छूने में मदद की।

साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद और सकारात्मक बाजार ²ष्टिकोण सहायक कारक हैं। यदि समूहवार देखें तो बीते सप्ताह ऑटो और एफएमसीजी ने मांग में सुधार की उम्मीद में बेहतर प्रदर्शन किया जबकि मुनाफावसूली के कारण आईटी समूह का प्रदर्शन कमजोर रहा।

जिओजित फाइनेंसियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अमेरिका में दरों में कटौती की उम्मीद और बांड यील्ड में गिरावट के कारण अगले वर्ष की शुरुआत के दौरान बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। हमें वर्ष 2024 में बाजार में 10 से 12 प्रतिशत के मामूली रिटर्न की उम्मीद है। इसलिए, निवेश पैटर्न को बहु-परिसंपत्तियों में विविधता लाने की सलाह दी जाती है। जब इक्विटी लंबी अवधि के लिए दीर्घकालिक औसत से ऊपर कारोबार कर रही हो तो निवेश का विविधतापूर्ण होना जरूरी है। हम मानते हैं कि नया साल सेक्टर और श्रेणी के लिहाज से उलटफेर का साल होगा। हमें मिडकैप और स्मॉल कैप की तुलना में लार्जकैप पर फोकस करना चाहिए।