morning walk - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़क पर सुबह की सैर, फिर नहीं सेहत की खैर!
कोटा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अगर आप मुख्य मार्गों और सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं, तो ठहरिए! यह मॉर्निंग वॉक आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। धुंध और कोहरे के कारण में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। सड़कों पर धुंआ और धूल सुबह की सैर करने वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। वायु प्रदूषण में पीएम 2.5 के कण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 में कणों का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। ये कण वाहनों के धुएं और ईंधन के जलने से निकलते हैं। चूंकि ये कण बहुत छोटे होते हैं, तो श्वास के साथ आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसलिए सुबह की हवा ज्यादा प्रदूषित
विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सुबह के समय प्रदूषण यानी पार्टिकुलेट मेटर्स जमीन पर या जमीन के बेहद नजदीक होते हैं। उस समय हवा भी नहीं चल रही होती है, लिहाजा जो लोग मॉर्निग वॉक पर जाते हैं और इस हवा में सांस लेते हैं वे शुद्ध व ताजी हवा के बजाय इन प्रदूषित तत्वों को इनहेल कर रहे होते हैं। वहीं एक हकीकत यह है भी है कि जब आप सुबह उठकर एक्सरसाइज करते हैं तो आपको ज्यादा आॅक्सीजन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रदूषण और कार्बन सीधे-सीधे फेफड़ों और फिर उससे ब्लड में जाकर नुकसान पहुंचाता है। शाम के समय भी यही स्थिति रहती है। शाम छह-सात बजे के बाद एकदम से स्मॉग आने लगता है, जिसमें प्रदूषण और धूल मिली होती है। जिससे बीमारियों का खतरा हो सकता है।

वायु प्रदूषण की स्थिति
दिसंबर सुबह 6 बजे - 255 - 24
दिसंबर    सुबह 7 बजे - 250 - 25
दिसंबर    सुबह 7 बजे - 252 - 26
दिसंबर    सुबह 6 बजे - 245 -27
दिसंबर    सुबह 7 बजे - 240 - 28

कोटा में एक्यूआई 240 यानी प्रदूषित हवा
इस समय वातावरण में धुंध की एक परत से छा रही है। वहीं उत्तर भारत से बहती सर्द हवाओं में मौजूद पीएम-2.5 के कण समेत अन्य नुकसानदायक गैसें वातावरण में लंबे समय तक तैर रही हैं। इस कारण कोटा शहर में वायु प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल की वेबसाइट के अनुसार शहर में शनिवार को एक्यूआई 240 दर्ज किया गया है।  दिसंबर माह की शुरूआत से ही एक्यूआई 150 से 300 के आस-पास बना हुआ है, जो खतरनाक है। यह पिछले वर्षों की तुलना में असामान्य भी है। हालांकि कुछ दिनों की तुलना में वायु प्रदूषण का ग्राफ कम जरूर हुआ है। इसके बावजूद यह सेहत के लिए काफी खतरनाक है और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऐसे करें बचाव
- सर्दी के मौसम में मुख्य मार्गों और सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक से बचें, क्योंकि पीएम 2.5 के कण सड़क किनारे सबसे अधिक होते हैं। सुबह ये कण जमीन की सतह पर होते हैं।
- घर के आसपास के पार्कों में ही सुबह की सैर करें, क्योंकि वहां पीएम 2.5 के कण कम होते हैं।
- वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर घर पर भी योग और व्यायाम करें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को प्रदूषण स्तर की जानकारी लेकर ही बाहर निकलना चाहिए।

इनका कहना है
अधिक प्रदूषण में सही तरीके से सांस लेना मुश्किल हो जाता है और उसके चलते कई दिक्कतें हो सकती है। प्रदूषण के दौरान जो लोग सड़कों पर मॉर्निग वॉक पर जाते हैं, उस समय सांस लेते समय आॅक्सीजन के साथ प्रदूषण भी फेफड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है। इससे फेफड़ो को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- डॉ. कपिल भोला, फिजिशियन

मुख्यमंत्री ने सेंटर पार्क में की मॉर्निंग वॉक, वॉक के दौरान आमजन से की मुलाकात और सुनी समस्याएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह एक बार फिर  सेंट्रल पार्क में आमजन के साथ  मॉर्निंग वॉक करते दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद किया और आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनी।

दरअसल, आज शुक्रवार सुबह 6 बजे सीएम भजनलाल अचानक सेंट्रल पार्क पहुंच गए. इस दौरान वहां मौजूद जनता अचानक उन्हें अपने बीच पाकर हैरान रह गई,  सीएम शर्मा ने बड़ी सादगी के साथ आम जनता के साथ वॉक किया। उन्होंने सामान्य कार्यकर्ता की तरह सभी से मुलाकात भी की और समस्याओं को सुना। सीएम ने इस दौरान सेंट्रल पार्क की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आम जनता से मिले सुझाव के बाद उन्हें इम्प्लीमेंट करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस वॉक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया अभियान' को आगे बढ़ाने की दिशा में संदेश दिया। पार्क में योगा करने वालों के बीच भी पहुंचे और बाहर एक थड़ी पर लोगों से चाय पर चर्चा की। इससे पहले भी मुख्यमंत्री मानसरोवर के सिटी पार्क और जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुए आमजन से मुलाकात कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर सर्किल पार्क में किया मार्निंग वॉक
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जवाहर सर्किल पार्क में एक बार फिर सुबह-सुबह सैर पर निकले। मुख्यमंत्री को यूं अचानक ही अपने साथ वॉक करते देख लोग उनकी सादगी से अभिभूत हो गए। लोगों ने उनके साथ मॉर्निंग वॉक की तथा सेल्फी भी खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने हर आयु वर्ग के लोगों से उत्तम स्वास्थ्य के लिए ’फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कोहरे के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले भजन लाल, सिटी पार्क में लोगों से की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घने कोहरे और ओस के बीच अलसुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से  संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

हर कोई हुआ अचंभित

सांगानेर विधानसभा से विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल को सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक करते देखकर हर कोई अचंभित हुआ। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में स्थित सिटी पार्क का दौरा करते हुए लोगों से बातचीत भी की और कई तरह के मुद्दों पर  वॉक करते हुए ही चर्चा की। मुख्यमंत्री का अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का यह पहले दौरा था।