Cleanliness campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक भी सौंपे। शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया।

19 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस :

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की गई थी। इसलिए हमने पिछले वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष 19 मार्च को यह गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई है। हमारा संकल्प है कि राजस्थान न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में भी देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि राजस्थान महल, किले, झील, रेगिस्तान एवं अभयारण्य की ऐतिहासिकता एवं समृद्धता वाला प्रदेश है, इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां विविधता में भी एकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया जन आंदोलन :

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ कर स्वच्छता को पूरे देश में जन-आंदोलन का रूप दिया है। यह मिशन केवल सड़कों और नालियों की सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे के लोगों की व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गली, पार्क और स्मारक स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। इससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान बढ़ा है। यह अभियान नागरिकों को घर एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की आधारशिला, पर्यावरण संरक्षण की कुंजी और आर्थिक प्रगति का आधार है।

स्वच्छता के लिए आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम :

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जल महल की पाल एवं मानसरोवर सिटी पार्क में स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अल्बर्ट हॉल से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्वच्छता केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कर्तव्य भी है, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया गया। जिसमें ढाई करोड़ से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के दौरान करीब 6 हजार चिकित्सा संस्थानों में भी स्वच्छता शिविरों का आयोजन किया गया था।

‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 के सफाई लक्ष्यों में राजस्थान रहा प्रथम पायदान पर :

शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया था। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 2 लाख 78 हजार व्यक्तिगत शौचालयों और 4 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। राजस्थान के लगभग सभी गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत सफाई के लक्ष्यों में राजस्थान पहले पायदान पर रहा। सभी के प्रयासों से उदयपुर और जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश के शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुए। डूंगरपुर को सुपर स्वच्छ लीग सिटी का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक विकास से भी जुड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे, का मंत्र दिया था, यह हर व्यक्ति का ध्येय होना चाहिए। इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाकर हम विकसित राजस्थान 2047 के बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। प्रधानमंत्री हर ग्राम, जिले और राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर श्री के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।

एम.आई. रोड को साफ और सुरक्षित बनाने के लिए चलाया विशेष सफाई अभियान, ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा एकत्रित, व्यापारियों से की स्वच्छता की अपील
जयपुर। सिविल लाइन जोन के नवीनतम वार्ड संख्या 98, एम.आई. रोड पर 10 दिन – 10 स्थान विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एम.आई. रोड के मध्य मार्ग पर लगे बैरिकेड्स को हटवाकर उनके आसपास एवं सड़क के बीच जमा गंदगी की पूर्ण रूप से सफाई कराई गई।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्ग को स्वच्छ, सुचारु एवं यातायात के लिए सुरक्षित बनाना रहा। संबंधित सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी नियमित रूप से सफाई कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखें। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली एक डंपर कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त देवानंद शर्मा ने निरीक्षण किया और व्यापारियों से गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जोन स्तर पर स्वच्छता के इस महाभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : स्वच्छता अभियान के तहत सामाजिक न्याय विभाग में दो घंटे का श्रमदान, निदेशक मोदी ने दिए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
जयपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय अंबेडकर भवन परिसर में मंगलवार को ‘स्वच्छता अभियान’ के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक आशीष मोदी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो घंटे तक श्रमदान कर परिसर की सफाई की। निदेशक मोदी ने सुबह अंबेडकर भवन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा वर्षों से जमा अनुपयोगी सामग्री की शीघ्र नीलामी कर सफाई कराने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर पार्किंग क्षेत्र की सफाई की।

इस मौके पर निदेशक ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक दक्षता और सार्वजनिक सेवा की गुणवत्ता से भी सीधे जुड़ी हुई है। स्वच्छ कार्यालय वातावरण कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है और आमजन में शासन के प्रति विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक प्रशासन जेपी बैरवा, अतिरिक्त निदेशक नसीम खान, अतिरिक्त निदेशक छात्रावास अरविंद सैनी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के तहत बरेका में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार संचालित देशव्यापी स्वच्छता अभियान-2025 के द्वितीय चरण के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बरेका परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बरेका के प्रशासनिक भवन में स्वच्छता और कूड़ा-मुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान परिसर की सफाई की गई। प्लास्टिक एवं गंदगी के निस्तारण के उपाय साझा किए गए। साथ ही प्रशासनिक भवन में परिसर में नालियों और शौचालयों की व्यापक सफाई की गई।

इस अभियान में बरेका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बरेका अतिथि विश्राम गृह में डस्टबिन के उचित उपयोग को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत अतिथि गृह के विभिन्न क्षेत्रों में डस्टबिन स्थापित किए गए। इसी क्रम में बरेका कर्मशाला परिसर में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की ओर से प्रचारित संदेशों में स्वच्छता के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा के नियमों के पालन की भी अपील की गई, जिससे उत्पादन प्रक्रिया सुचारु रूप से चले और कार्यस्थल दुर्घटना मुक्त रहे।

मन की बात के 114वें एपिसोड़ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा स्वच्छता अभियान 'थैंक यू नेचर' करें शुरू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि 'स्वच्छ भारत मिशन' का 2 अक्टूबर को 10 साल पूरा होना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मोदी ने 'मन की बात' के 114वीं कड़ी को संबोधित करते हुए इस अभियान में जुड़े लोगों की चर्चा के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी के एक सीमावर्ती गाँव 'झाला' जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने अपने गाँव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गाँव में 'धन्यवाद प्रकृति' या कहें 'थैंक यू नेचर' अभियान चला रहे हैं। इसके तहत गाँव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गाँव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर गाँव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है। इससे झाला गाँव भी स्वच्छ हो रहा और लोग जागरूक भी हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप सोचिए, अगर ऐसे ही हर गाँव, हर गली-हर मोहल्ला, अपने यहां ऐसा ही थैंकयू नेचर अभियान शुरू कर दे तो कितना बड़ा परिवर्तन आ सकता है।

प्रधानमंत्री ने पुड्डुचेरी के समुद्र तट पर भी जबरदस्त सफाई अभियान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां रम्या जी नाम की महिला, माहे म्युनिसिपालिटी और इसके आसपास के क्षेत्र के युवाओं की एक टीम का नेतृत्व कर रही है। इस टीम के लोग अपने प्रयासों से माहे इलाके और खासकर वहाँ के समुद्र तट को पूरी तरह साफ-सुथरा बना रहे हैं।

मोदी ने कहा कि मैंने यहां सिर्फ दो प्रयासों की चर्चा की है। लेकिन, हम आसपास देखें तो पाएंगे कि देश के हर किसी हिस्से में 'स्वच्छता' को लेकर कोई-न-कोई अनोखा प्रयास जरूर चल रहा है। कुछ ही दिन बाद आने वाले 2 अक्टूबर को 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है, जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन-आंदोलन बना दिया। ये महात्मा गांधी जी को भी सच्ची श्रद्धांजलि है, जो जीवनपर्यंत इस उद्देश्य के लिए समर्पित रहे।

उन्होंने कहा कि ये 'स्वच्छ भारत मिशन' की ही सफलता है कि 'वेस्ट टू वेल्थ' का मंत्र लोगों में लोकप्रिय हो रहा है। लोग ' रिड्यूस, रीयूज और  रीसाइकिल'पर बात करने लगे हैं। उसके उदाहरण देने लगे हैं। अब जैसे मुझे केरल के कोझिकोड में एक शानदार प्रयास के बारे में पता चला। यहां 74 साल के सुब्रह्मण्यम जी 23 हजार से अधिक कुर्सियों की मरम्मत करके उन्हें दोबारा काम लायक बना चुके हैं। लोग तो उन्हें 'रिड्यूस, रीयूज और  रीसाइकिल'यानि'आरआरपी'चैंपियन भी कहते हैं। उनके इन अनूठे प्रयासों को कोझिकोड सिविल स्टेशन, लोक निर्माण विभाग  और जीवन बीमा निगम के दफ्तरों में देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान से हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩा है। यह एक अभियान किसी एक दिन का, एक साल का, नहीं होता है, यह युगों-युगों तक निरंतर करने वाला काम है। यह जब तक हमारा स्वभाव बन जाए 'स्वच्छता', तब तक करने का काम है।

उन्होंने कहा कि मेरा आप सबसे आग्रह है कि आप भी अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा जरूर लें।

जिला कलेक्टर की पहल पर कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान
जयपुर। जयपुर जिले के कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पहल के तहत कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालयों की साफ-सफाई में जुटे।

डॉ. सोनी ने कहा कि स्वच्छता से न केवल कार्यालय का वातावरण सुधरेगा, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सफाई अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, फाइलों की व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव और कार्यालय परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया।

इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, ताकि स्वच्छ वातावरण में कार्य करने की आदत डाली जा सके।

मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- मोदी के विजन के साथ विकसित राजस्थान बनाएंगे
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सुबह स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरूआत करते हुए मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि देश में मोदी ऐसे नेता हैं जो न केवल भारत बल्कि दुनिया के विश्व प्रसिद्ध नेताओं में शामिल है। मोदी और भारतीय जनता पार्टी न केवल राजनीति करती है बल्कि सामाजिक सरोकारों के कामों को भी आगे बढ़ती है। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में स्वच्छता अभियान चलाया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। राजस्थान में भी प्रदेश की सरकार मोदी के विजन के साथ आगे बढ़ रही है और अग्रणी राजस्थान बनाने का काम कर रही है।

सीएम ने मोदी के जीवन पर बनी प्रदर्शनी का भी किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोदी के जीवन की सचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदर्शनी के दौरान मोदी की एक-एक फोटो को जाकर देखा और कार्यकर्ताओं से इस संबंध में जानकारी भी ली।

मेन रोड पर लगा कचरे का अम्बार
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की ओर से एक ओर जहां शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभियान की पोल मेन रोड पर लगे कचरे के ढेर खोल रहे हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण में ही मेन रोड पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर जन सुविधा(टॉयलेट ) के मुहाने पर ही कबरे का ढेर लगा हुआ है। जिससे वह कचरा सड़क पर तो फेल ही रहा है। साथ ही लघुशंका के लिए जाने वालों को भी गंदगी से होकर जाना पड़ रहा है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मेन रोड पर कचरे का ढेर लगा रहता है। यहां से कभी कभी ही कचरा उठता है। जिससे दुकानदारों को ही नहीं बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से शहर में कई अन्य जगहों पर ही मेन रोड पर कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं।

उप महापौर ने चलाया दस दिन अभियान
नगर निगम कोटा दक्षिण के उप महापौर पवन मीना ने 1 से 10 मार्च तक स्वच्छता मार्च अभियान चलाया था। जिसमें निगम के अलावा आमजन को भी जोड़ा था। लेकिन हालत यह रही कि सफाई अभियान में व्यापार संघ व आमजन के अलावा कई संगठन जुड़े। जबकि एक बार भी निगम के अधिकारी उस अभियान में शामिल नहीं हुए। उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि निगम अधिकारियों को अभियान में आने का आग्रह किया गया था। लेकिन कोई भी नहीं आया। उन्होंने कर्मचारियों व व्यापार संघ को साथ लेकर काम किया। जबकि कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में दो  दिन ही अभियान चला। दोनों निगम आयुक्त से लेकर स्वास्थ्य अधिकारी और महापौर भी उस अभियान में शामिल हुए थे।

रोजाना होती है सफाई
इधर नगर निगम कोटा दक्षिण की स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि निगम के स्तर पर नियमित सफाई करवाई जा रही है। कोटड़ी गुमानपुरा रोड से भी रोजाना कचरा उठाया जा रहा है। हो सकता है कचरा उठने के बाद दोबारा से डाला गया हो।

मुख्यमंत्री की अपील - मंदिरों एवं तीर्थक्षेत्रों के आस पास स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन से मंदिरों एवं तीर्थक्षेत्रों के आस पास स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के भव्य आगमन पर रामकाज में जुटा म्हारा राजस्थान! अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन-पुनीत अवसर के निमित्त ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिरों एवं तीर्थक्षेत्रों के आस पास स्वच्छता अभियान के तहत आप सभी भी, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने आसपास के मंदिरों/तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई कर इस अभियान में सहभागी बनें।

भारतीय थल सेना के वीर जवानों को नमन
मुख्यमंत्री ने अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और पराक्रम की परिचायक भारतीय थल सेना के वीर जवानों को नमन किया है। शर्मा ने कहा कि मातृभूमि की रक्षार्थ हेतु प्रति पल अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ सेवा भावना पर हमें गर्व है। जय हिंद!

जयपुर व्यापार महासंघ के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के तत्वाधान में चांदपोल बाजार व्यापार मन्डल एवं नगर निगम के सहयोग से चांदपोल हनुमान जी मन्दिर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर नगर निगम हैरिटेज कमिश्नर राजेन्द्र शेखावत, डिप्टी कमिश्नर एवं क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे एवं जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, चांदपोल बाजार व्यापार मन्डल महामंत्री घनश्याम भूतडा, उपाध्यक्ष अचल जैन, कृष्ण अवतार अग्रवाल एवं चेतन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, कल्याण सहाय गर्ग "सागर", किशोर बागड़ा, मनोज शर्मा, नरेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा पात्र रखने एवं पूर्ण स्वच्छता रखने हेतु संकल्प लिया एवं अन्य सभी को स्वच्छता रखने हेतु प्रेरित किया।