CM mohan Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
खरगोन। चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसके साथ लव जिहाद की घटना हुई है।

जयसिंह भोंसले ने केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां गए थे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में पहचान बनाई है और इसलिए वे मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करे।

उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा कि मुस्लिम युवक फरमान खान ने उनकी बेटी को धोखे से अपने जाल में फंसाया है। इस घटना को लेकर वे काफी भावुक हो गए और बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे फिल्मों में काम करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

जयसिंह भोंसले ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनकी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उनकी बेटी ने स्वयं उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह फिल्मों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यदि दो फिल्में बन रही हैं तो भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह का मोड़ ले लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार तथा प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप करेगा तो उनकी बेटी को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।

इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और उसे समझाइश देकर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के एक अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र चौहान ने इसे एक साजिश करार दिया। वहीं महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया लव जिहाद का मामला है और इसमें पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है।

उधर केरल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरमान खान से मंदिर में विवाह किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मोनालिसा के अनुसार विवाह के समय उनके पिता केरल में ही मौजूद थे और उन्हें इस बारे में जानकारी भी थी, हालांकि वे नाराजगी के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए।

बताया गया है कि मोनालिसा ने बुधवार को फरमान खान से एक मंदिर में विवाह किया था। इस विवाह को लेकर केरल में भी काफी चर्चा हो रही है और कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे प्रेम विवाह बताते हुए समर्थन किया है। शादी से पहले मोनालिसा ने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में जाकर अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। जब उनके पिता जयसिंह भोंसले पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें वहां से लौटने को कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस मामले में मोनालिसा को पहली बार फिल्म में अवसर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और मोनालिसा के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गुहार के बाद प्रशासन की संभावित भूमिका को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

शौचालय, लीकेज, पुलिस चौकी… इंदौर में जहरीले पानी से अब तक 13 लोगों की मौत, ICU में भर्ती 32 मरीज, आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि इंदौर स्वचछता के मामले में पूरे देश में सिरमौर है। इंदौर में दूषित पानी के कारण अब तब 13 लोग अपनी जान गवां चुके है और करीब 300 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सीएम मोहन यादव की कुछ अधिकारियों पर गाज गिरी जिसके कारण उनको तुरंत ही उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बीते दिन गुरूवार को करीब 338 नए मरीज मिले हैं जिनमें से करीब 32 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इस मामले में लैब रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासा हुआ है और उसके बाद आज हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन की तरफ से केवल 4 मौतों की ही पुष्टि हुई है, लेकिन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में अब तक करीब 1400 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है। इन मामलों के सामने आने के बाद भागीरथपुरा स्थानियों निवासियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यहां पीने की पानी के लिए टैंकर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इन मामलों के सामने आने के बाद स्थानिय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमने यहां पर करीब 21 टीमें बनाई हुई है, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल, एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल है, जों समय समय पर घर घर जाकर सबको समझाने की कोशिश करते हैं। इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत दिवस हमने करीब 1714 मकानों का सर्वे किया,​ जिसमें से 8571 लोगों की जांच की गई, जिनमें से करीब 338 लोगों की हालत खराब थी। अब तक इस मामले में 272 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

दूषित पानी के मामले में 13 लोगों की मौत होने के बाद एनएचआरसी ने स्वत: सज्ञान लिया है और इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

मध्य प्रदेश में 10 बच्चों की मौत के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री : कफ सिरप कोल्ड्रिफ बैन, कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री को लेकर भी दिए निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक कफ सिरप के कारण लगभग 10 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कफ सिरप कोल्ड्रिफ को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ''छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है।''

उन्होंने कहा कि बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में इस सिरप के सेवन के बाद बच्चों की किडनी खराब होने और उसके बाद मौत होने के मामले ने पिछले दो दिनों में हड़कंप मचा दिया था। इसके बाद दवा के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था।

सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव दिन में सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बेलहरा में भाईदूज के अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मोहन यादव राजगढ़ जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बीनागंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस भोपाल लौट आएंगे।

Harda Blast: धमाके से अब तक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक सिलसिलेवार विस्फोट के कारण पूरा शहर दहल गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रशासन ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि हरदा नगर के बाहरी क्षेत्र में बसी एक कॉलोनी में पटाखा फैक्ट्री संचालित है। इसके दो तीन गोदाम भी हैं, जहां पर विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके बाद सिलसिलेवार विस्फोट हुए। विस्फोट की आवाज और कंपन कई किलोमीटर क्षेत्र में सुने और महसूस किए गए।

प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया और हरदा के सभी दमकल वाहनों के अलावा आसपास के जिलों से भी दमकल वाहन और कर्मचारियों को बुलाया गया। भोपाल और इंदौर से भी विशेषज्ञों की टीम हरदा रवाना कर दी गई।

घायलों को इंदौर और भोपाल भेजा जा रहा है, जो हरदा से लगभग डेढ़ सौ से पौने दो सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर काम करते हैं और इसके अलावा आसपास के रिहायशी इलाकों में भी सैकड़ों लोग रहते हैं। विस्फोट की भीषण आवाज सुनकर लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित इलाकों की तरफ भागते हुए देखे गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तुरंत ही राहत एवं बचाव के कार्य में लग गए हैं।

हादसे को लेकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने का फैसला लिया गया है। इंदौर और भोपाल के प्रमुख अस्पताल अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

इस भीषण विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने न केवल राजधानी भोपाल और इंदौर से हरदा तक फायर ब्रिगेड भेजे जाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि भोपाल एम्स की बर्न यूनिट को भी घायलों के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट के अनुसार,''हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों तथा आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की दमकलों तथा एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।'' मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया,''हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मंत्री उदय प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भोपाल तथा इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। साथ ही इंदौर व भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी भेजा जा रहा है।''

सीएम मोहन यादव ने 'तुम्हारी औकत...' वाले शाजापुर कलेक्टर को हटाया
भोपाल। देश भर में पिछले दो दिन में हुई ट्रकों की हड़ताल के दौरान एक ट्रक चालक से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिला कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर मंगलवार से इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम और उनकी सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा सरकार में बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मजदूर परिवार के बेटे हैं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।

कलेक्टर कन्याल का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वे एक ट्रक चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे थे। इस मामले ने कल से राजनीतिक तौर पर भी तूल पकड़ लिया था।

"तुम्हारी औकात क्या है" वाले कलेक्टर के बयान पर बोले सीएम यादव- अधिकारी भाषा का ध्यान रखें
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राईवरों की बैठक के दौरान जिस प्रकार की भाषा का उपयोग अधिकारी द्वारा किया गया वह कतई उचित नहीं है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरोबोत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है, मैं स्वयं मजदूर परिवार से आता हूँ, हमारी सरकार में इस प्रकार का व्यवहार सहन नहीं होगा, ऐसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर रवाना होने से पहले भोपाल के राजकीय विमानतल पर कहा कि मैं इस घटना से बहुत पीड़ित हूँ, ऐसे प्रकरणों में किसी को क्षमा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को मनुष्यता के नाते सभी व्यक्तियों के काम और उनके भाव का सम्मान करना चाहिए। आशा है भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखेंगे।

कलेक्टर नरसिंहपुर ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।