JCB - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का...आधुनिक मोटर मार्केट में निगम ने शुरू की सफाई
कोटा। डीसीएम रोड स्थित संजय नगर आरओबी के पास बने आधुनिक मोटर मार्केट में आखिरकार नगर निगम ने शनिवार को सफाई शुरू करवा ही दी। जेसीबी डम्पर की सहायता से कचरा साफ किया जा रहा है।पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से डीसीएम रोड पर आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण कराया था। इस मार्केट में करीब 400 से अधिक दुकानें बनाई गई। साथ ही यहां चौड़ी सड़कें, रोशनी, जन सुविधा और प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की। जिससे इसे आधुनिक मोटर मार्केट का नाम दिया गया। इस मार्केट में एरोड्राम चौराहे के पास पूर्व में संचालित मोटर मार्केट में काम करने वाले मिस्त्रियों व मैकेनिकों का पुनर्वास किया गया। एक निर्धारित राशि में मैकेनिकों को सुविधा जनक दुकानें मार्केट के रूप में उपलब्ध करवाई गई। जिससे एरोड्राम चौराहे के पास धानमंडी के सामने की सड़क को चौड़ा किया जा सका।

सफाई नहीं होने से लगे कचरे के ढेर
मोटर मार्केट बनने के बाद से वहां नियमित सफाई नहीं होने से वहां कचरे के ढेर जमा हो गए। प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मार्केट में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही चारों तरफ की नालियां जाम हैं। जिससे वहां काम करने वाले दुकानदारों के साथ ही आने वाले लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फेलने का खतरा बना हुआ है।

नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के साथ ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में शनिवार को सफाई शुरू करवा दी गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शनिवार को निगम की ओर से जेसीबी डम्पर आए। जिन्होंने कचरा उठाने के साथ ही नालियों को भी साफ किया। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी।

निगम को नहीं हुआ मार्केट हैंडओवर
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी ने बताया कि आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण तो केडीए ने करवाया है। लेकिन अभी तक उसे निगम को हैंड ओवर नहीं किया है। जिससे वहां निगम के सफाई संसाधन नियमित नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि सम्पति केडीए की हो या अन्य विभाग की। उनकी सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। समाचार पत्र में मामला प्रकाशित होने के बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्केट में जेसीबी डम्पर भेजकर सफाई शुरू करवा दी है। हालांकि वहां कचरा अधिक होने से पूरी सफाई होने में कुछ समय लगेगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
डीसीएम रोड स्थित आधुनिक मोटर मार्केट के गंदगी से अटे होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 6 अगस्त को पेज 4 पर' गाडिय़ां ठीक करवाने आ रहे,सेहत खराब करवा कर जा रहे लोगÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि कहने को तो यह आधुनिक मोटर मार्केट है। लेकिन यहां इतनी अधिक गंदगी, कचरे के ढेर व नालियां जाम है। जिससे गाडिय़ां ठीक करवाने आने वाले लोग और वहां काम करने वाले मिस्त्री अपने साथ बीमारियां लेकर जा रहे हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में सफाई शुरू करवाई है।

कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन
जयपुर। जयपुर के कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब बीसलपुर पानी की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय निजी कम्पनी की सीएनजी पाइपलाइन टूट गई। लाइन टूटते ही तेज गैस रिसाव होने लगा जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई वहीं सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास पानी की नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे रोड किनारे खुदाई के दौरान पानी की लाइन के नीचे से गुजर रही गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में ट्रैफिक रुकवाया और गैस कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई को तुरंत बंद कराया। इसके बाद इंजीनियरों ने पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद पाइप लाइन को रिपेयर कर गैस सप्लाई सामान्य कर दी गई।

असर खबर का - मोहल्लेवासियों को जलभराव से मिली राहत
सीसवाली।  सीसवाली क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्रवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहा। वहीं बादल छाये रहे। कई दिनों से लगातार  हो रही बरसात से कस्बे के आसन मौहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने के कारण मकानों व बाडियो में पानी भर गया है। इस समस्या को लेकर 31 जुलाई को प्रमुखता से खबर को दैनिक नवज्योति में प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद शुक्रवार को दो जेसीबी मशीनों से रोड कटिंग करके पाइप डालकर पानी की निकासी की गई। कुछ महिने पहले भैरुपुरा रोड से कालूपुरा खाडी पुलिया तक लगभग दो करोड रुपए की लागत से  सीसी रोड का निर्माण  किया गया था। जहां राजनैतिक पेंच फंसने के कारण आसन मोहल्ले अन्ता रोड पर बरसाती पानी निकासी के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने  पानी निकासी के लिए पाइप नहीं डाले थे जबकि आसन मोहल्ले के लोगो ने पाईप डालने की मांग की थी वहीं धरना प्रदर्शन भी किया गया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग की हठधर्मिता  का नतीजा आसन बस्ती के लोगो को भुगतना पड़ रहा था।  बारिश का  पानी कई महीनों तक भरा रहता है। आसन बस्ती बरसात के दिनों में जल मग्न रहती थी। वही मकानों में पानी भर जाने से खाने पीने के सामान तक खराब हो जाते है। खेत में पानी भरा रहने से मकान तक जाना भी भारी पड  रहा था। वहीं कई महिनों तक बरसात का पानी भरा रहने से परिवार के लोग बीमार तक रहते थे।

समस्या से कई बार जिम्मेदारों को करवाया था अवगत
सुरेश खण्डेलवाल व्यापार संघ अध्यक्ष ने आसान बस्ती में भरे हुए बारिश के पानी की निकासी के लिए  मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी मंत्रीÑ, राजस्थान सरकार तथा सांसद, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर ,पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता तथा नगर पालिका अधिशासी अभियंता सभी को पत्र स्पीड पोस्ट द्वारा दिए गए थे। साथ ही राजस्थान संपर्क में दो बार परिवाद दर्ज करवाया गया था।वहीं पूर्व भाजपा जिला संगठन महामंत्री रामशंकर वैष्णव के अथक प्रयासों के बाद शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में रोड कटिंग करके दो मशीनों की सहायता से पाइप डालकर पानी की निकासी की गई। वहीं आसन मौहल्ले के लोगो ने पानी कम होने पर अपनों मकानों की सार संभाल ली। वहीं प्रशासन व भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।

वाटर पम्प से अन्य बस्तियों का भी निकाला जा रहा पानी
वहीं कस्बे  के गढ़ के पीछे की बस्तियों में जल भराव को वाटर पम्प की सहायता से निकाला जा रहा है।  इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामशंकर वैष्णव, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, किशनबिहारी यादव, श्याम सोनी, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, दिनेश दाधीच रायथल, लक्ष्मीचंद सुमन, युवा मोर्चा के सत्यनारायण सोनी, महावीर कहार, राहुल कोड़प,आयुष नागर  समेत अनेक कार्यकर्ता बचाव राहत कार्य में जुटे रहे और मौके पर उपखण्ड अधिकारी सौरभ भांबू मांगरोल, तहसीलदार मांगरोल नरोत्तम  मीणा,नायब तहसीलदार लोकेन्द ्रसिंह सोलंकी,काननूगो दिलशेर, पटवारी भारत भूषण शर्मा, हिमांशु वैष्णव, पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता नितेश मीणा,नगर पालिका सहायक अभियन्ता महेन्द्र सिंह जाटव, थानाधिकारी बाबूलाल मीणा जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे।

फसल देखने जा रहे युवक की जेसीबी की टक्कर से मौत
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के निकट गांव चौसला इन्दौली मोड़ पर जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसला निवासी शैतान जाट खेत पर फसल देखने जा रह था कि जेसीबी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गम्भीर रूप से घायल शैतान को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस बीच मृतक के पिता मांगीलाल जाट ने जेसीबी चालक के खिलाफ जेसीबी लापरवाही एवं तेज गति से चलाने का आरोप लगाते अरांई थाने में मामला दर्ज कराया है।