olympic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बर्फीली ढलानों से ओलंपिक तक का सफर, पैसों की कमी में अटका भारत का सपना
कोटा । कोटा निवासी अल्पाइन स्की खिलाड़ी विकास अंबवानी आज आर्थिक तंगी के कारण अपने लक्ष्य से कुछ कदम दूर खड़े हैं। आठ वर्षों की कड़ी मेहनत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व और ओलंपिक क्वालिफिकेशन अंक अर्जित करने के बावजूद संसाधनों का अभाव उनकी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। विकास अंबवानी ने दैनिक नवज्योति कार्यालय पहुंचकर बताया कि वे संभवत: राजस्थान के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शीतकालीन खेल अल्पाइन स्की में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक भामाशाहों के सहयोग से वे मनाली, गुलमर्ग सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं।

भारत के लिए खेले, ओलंपिक के अंक भी कमाए
विकास ने बताया कि दिसंबर माह में उन्होंने अल्पाइन स्की जाइंट स्लालम श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि राजस्थान और देश के लिए भी गर्व का विषय है।

जनवरी 2026 में स्वीडन जाना जरूरी, 4 लाख रुपये की जरूरत
विकास ने बताया कि जनवरी 2026 में स्वीडन के डूवेट स्की रिजॉर्ट में एक माह का विशेष प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण में भाग लेकर वे आगामी ओलंपिक क्वालिफिकेशन पॉइंट्स हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें लगभग 4 लाख रुपये की आवश्यकता है, जो फिलहाल उनके लिए जुटा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

भामाशाहों का सहयोग बना सहारा
विकास ने बताया कि समय-समय पर भामाशाहों के सहयोग से उन्हें हेलमेट, कपड़े,
एंटी-कट क्लॉथ, चश्मे, हीटिंग ग्लव्स, शॉक्स सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्री प्राप्त हुई है, जिसके दम पर वे अब तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सके हैं।

सहयोग के लिए हर जगह लगाई गुहार
विकास अंबवानी ने बताया कि ओलंपिक 2026 में भाग लेने के लिए उन्होने शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व भामाशाहओं से दिन-रात संपर्क साध रहे है। पर अभी तक उनको हर जगह से निराशा ही हाथ लगी है। उनका कहना है कि मैं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा हूं।

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत KBC में करेंगे शिरकत
मुंबई। पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सेहरावत, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीज़न 16 में शिरकत करेंगे।

मनु भाकर और अमन सहरावत इन दिनों पेरिस 2024 ओलंपिक जीत का जश्न मना रहे हैं। मनु भाकर और अमन सहरावत क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में दिखाई देने वाले हैं। 05 सितंबर को प्रसारित होने वाले एक विशेष एपिसोड में, दोनों शो केबीसी की शोभा बढ़ाएंगे।

'कौन बनेगा करोड़पति 16'के निर्माताओं द्वारा जारी नवीनतम प्रोमो में घोषणा की गई है कि मनु भाकर और अमन सेहरावत की हालिया पदक जीत को सम्मानित किया जाएगा। सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर मनु भाकर और अमन सहरावत का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि विश्व में विजय ध्वज लहराने वाले,ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत आ रहे हैं केबीसी में! देखिए कौन बनेगा करोड़पति, 05 सितंबर, रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Olympians Manu Bhaker aur Aman Sehrawat ki jeet ka jashn manayega KBC!

Dekhiye #KaunBanegaCrorepati, 5 September raat 9 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision par.@SrBachchan#KBConSonyTV #KBC16 #KBCisback #KBC2024 #JawaabTohDenaHoga pic.twitter.com/lXNQAc3YkY

— sonytv (@SonyTV) September 1, 2024

साथ ही इस वीडियो में मनु और अमन के साथ केबीसी 16 के मंच पर होने वाले जश्न की एक झलक दिखाई गई है और इस वीडियो में हम अमिताभ बच्चन को जोश के साथ 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहते हुए भी देख सकते हैं।

ओलंपिक खेलों में भाग लेकर आए अनंतजीत सिंह का भव्य स्वागत, प्रशंसकों के साथ एयरपोर्ट पर मनाई खुशी
जयपुर। पेरिस ओलंपिक खेलों की स्कीट मिक्स्ड इवेंट में मात्र एक अंक से पदक से चूके जयपुर के अंतरराष्ट्रीय शूटर अनंतजीत सिंह नरूका ने कहा कि ओलंपिक में हिस्सा लेना गर्व की बात है। ये मेरा पहला ओलंपिक था। एक्साइटमेंट था और कुछ नर्वस भी था, लेकिन हमने अच्छा खेला। ये दुखद रहा कि एक अंक से पदक से चूक गए, लेकिन अगली बार निश्चित रूप से जीतकर लौटेंगे। जयपुर लौटे अनंतजीत का एयरपोर्ट पर उनके परिवारजन, प्रशंसकों और राजस्थान शूटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। अनंतजीत ने अपने परिजनों और प्रशंसकों के साथ खुशी मनाई। पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 सदस्यों के दल में राजस्थान के सिर्फ 2 खिलाड़ी शामिल थे। अनंतजीत के साथ उनकी स्कीट मिक्स्ड इवेंट की पार्टनर महेश्वरी चौहान भी राजस्थान के जालौर की हैं। अनंतजीत ने कहा कि यह राजस्थान के खेल जगत के लिए गर्व की बात है। हमने ओलंपिक के लिए अच्छी तैयारी की और मैंने और मेरी पार्टनर महेश्वरी ने अपना बेस्ट खेल खेला, लेकिन इतने पास पहुंचकर पदक नहीं जीत पाना दुखद रहा। बाकी खिलाड़ी भी अच्छी तैयारी के साथ आए थे। और कहें तो उस दिन चीनी खिलाड़ियों का दिन था।

अपनी भविष्य की योजना के बारे में अनंतजीत ने कहा कि ओलंपिक तक पहुंचने का सफर काफी कठिन रहा। पहले एशियाई खेलों में पदक जीता और उसके बाद ओलंपिक कोटा हासिल किया। इस बार हम पदक भले ही नहीं जीत सके, लेकिन अच्छा अनुभव मिला। अब ओलंपिक अगले चार साल बाद होंगे और तब जीतकर ही लौटेंगे। अनंतजीत ने कहा कि शूटिंग में पिछले ओलंपिक में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा था। अन्य खेलों में भी हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों की तैयारी में भारत सरकार काफी मदद कर रही है। राजस्थान सरकार को भी खिलाड़ियों को वित्तीय मदद करनी चाहिए। साथ ही शूटिंग रेंज, जहां हम प्रेक्टिस करते हैं, वहां भी सुविधाओं में इजाफा किया जाना चाहिए। महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने के मामले पर अनंतजीत ने कहा कि एक एथलीट का दर्द खिलाड़ी ही महसूस कर सकता है। हम एक अंक से पदक से चूक गए, जबकि विनेश तो फाइनल में पहुंचकर गोल्ड के बेहद करीब थी। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं। इतनी मेहनत के बाद इस तरह होना बहुत दुखद है।

मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक
पेरिस। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता लिया है। ओलिंपिक के इतिहास में निशाने में पदक दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 अंक के साथ कांस्य जीता।
फाइनल में मनु भाकर ने वियतनाम, तुर्की, कोरिया, चीन, और हंगरी के खिलाड़ियों से मुकाबला करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया की जिन ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 243.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक। उनकी हमवतन किम येजी ने 241.3 अंक से साथ रजत मेडल जीता।

दिग्गज निशानेबाजों ने निराश किया। मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुएउ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वह 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, 5वीं में 96 और छठी में 96 अंक हासिल किए थे।

सीईओ की नियुक्ति जल्द करे आईओए : आईओसी
लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी/महासचिव की नियुक्ति में देरी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए चिंता व्यक्त की और कहा कि वह इस मुद्दे पर लगातार नजर रखे हुए है।

आईओसी ने बुधवार को कार्यकारी समिति की बैठक के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें आईओए से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से जुड़ी समस्या का समाधान निकालने के लिये भी कहा गया है।

आईओए ने एक बयान में कहा, ''भारत की एनओसी (राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) को कई मौकों पर एनओसी संविधान के अनुसार बिना किसी देरी के नये सीईओ/महासचिव की नियुक्ति पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि एनओसी के भीतर स्थिति को सामान्य किया जा सके।"

बयान में कहा गया, ''दुर्भाग्य से एनओसी ने अभी तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। आईओसी इस मुद्दे की निगरानी जारी रखे हुए है।"

आईओसी ने आईओए से डब्ल्यूएफआई को प्रभावित करने वाले मुद्दों के समाधान के लिये अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ, यूनाइटेड वल्र्ड रेसङ्क्षलग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के साथ समन्वय करने के लिये भी कहा है।

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट सहित भारत के शीर्ष पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण ङ्क्षसह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले महीने नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने 29 मई को पहलवानों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन समाप्त किया था, जिसके बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भारतीय कुश्ती की स्थिति पर ङ्क्षचता व्यक्त की थी।

आंदोलनरत पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। आईओसी ने कहा, ''भारत के एनओसी से अनुरोध किया गया है कि वह भारतीय खेल महासंघों को प्रभावित करने वाले कई मौजूदा मुद्दों को समन्वित तरीके से और संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघों के नियमों और निर्देशों के अनुसार संबोधित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महासंघों के साथ मिलकर काम करे। इसमें विशेष रूप से भारत में कुश्ती महासंघ की स्थिति शामिल है।"

आईओसी ने इस साल मार्च में भी सीईओ नियुक्त करने में आईओए की ओर से देरी की ओर इशारा किया था। आईओसी द्वारा मान्यता प्राप्त नये संविधान के अनुसार, आईओए को नयी कार्यकारी परिषद का कार्यभार संभालने के एक महीने के भीतर एक सीईओ नियुक्त करना था जो पूर्व महासचिव के कार्यों को पूरा करेगा। पूर्व धाविका पीटी उषा की अध्यक्षता वाली आईओए परिषद ने 10 दिसंबर को कार्यभार संभाला था, लेकिन सात महीने से अधिक समय होने के बाद भी सीईओ की नियुक्ति नहीं की गयी है।

उषा ने मार्च में कहा था कि आईओए ने सीईओ की नियुक्ति के लिये मानदंड तय किये थे, लेकिन केवल एक आवेदक को इस पद के लिये योग्य पाया गया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें और आवेदनों की जरूरत है और आईओए इस पद के लिये दोबारा विज्ञापन देगा। फिलहाल आईओए महासचिव कल्याण चौबे सीईओ के कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

सीईओ के पद के लिये पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि उम्मीदवार को 'कम से कम 25 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार वाली कंपनी/इकाई के सीईओ के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।'

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी को तैयार : अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली। भारत 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सितंबर 2023 में मुंबई में आईओसी के सत्र के दौरान आईओसी के पूर्ण सदस्यों के सामने एक रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने इंटरव्यू में कहा कि केंद्र सरकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की बोली का समर्थन करेगी और गुजरात का अहमदाबाद विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के साथ मेजबान शहर होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पहले 1982 के एशियाई खेलों और 2010 के राष्टÑमंडल खेलों की मेजबानी की थी और अगला पड़ाव समर ओलंपिक होगा। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार आईओए के साथ देश में ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम होगी। हम सभी जानते हैं कि 2032 तक स्लॉट बुक हो चुके हैं लेकिन 2036 के बाद से हमें उम्मीदें हैं और मुझे यकीन है कि भारत ओलंपिक के लिए पूरी तरह से तैयारी करेगा और बोली लगाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है, ठाकुर ने कहा कि हां, भारत इसके लिए सकारात्मक रूप से बोली लगाने को तैयार है। हमारे लिए नहीं कहने का कोई कारण नहीं है। अगर भारत खेलों को बढ़ावा देने के लिए इतना प्रयास कर रहा हैं, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम सिर्फ  ओलंपिक की मेजबानी ही नहीं करेंगे, हम इसे बड़े पैमाने पर करेंगे। ओलंपिक की मेजबानी करने का यह सही समय है।  ठाकुर ने कहा कि सरकार आईओसी सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले आईओए के परामर्श से रोडमैप तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि हम सितंबर 2023 तक आईओसी सदस्यों को रोडमैप पेश कर सकते हैं। आईओसी सत्र भारत के लिए एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है और आईओए के साथ बोली लगाने के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, सरकार उनका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात ने कई बार ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की है। उनके पास होटल, हॉस्टल, एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लेकर तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। वे बोली को लेकर गंभीर हैं। यह गुजरात में ओलंपिक की मेजबानी के लिए राज्य सरकार के घोषणापत्र का भी हिस्सा है।

सिंधू, मैरी कॉम और शरत समेत दस का चयन
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान के ओलंपिक नौका चालक बजरंग लाल ताखर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट कमीशन का सदस्य चुना गया है। एथलीट कमीशन के लिए चुनाव सोमवार को दिल्ली में हुए और पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम, दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधू और राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल सहित 10 खिलाड़ियों को निर्विरोध रूप से एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया। ताखर ने अपने निर्वाचन के बाद नवज्योति से बातचीत में बताया कि आईओए के नये संविधान के अनुसार एथलीट कमीशन में 10 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। इसके लिए पुरुष वर्ग में 19 और महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने नामांकन भरा। सोमवार को नामांकन वापसी के बाद 10 खिलाड़ी ही मैदान में रहे और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आईओए के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। एथलीट  आयोग के दो सदस्य आईओए कार्यकारी परिषद में बैठेंगे, जिसका चयन 10 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर होगा।

नये संविधान के तहत चुने गए 10 ओलंपियन
भारतीय ओलंपिक संघ के दस नवंबर को अपनाए गए नए संविधान के तहत एथलीट आयोग में पुरुष और महिला सदस्यों का समान  प्रतिनिधित्व होना है। नवनिर्वाचित सदस्यों में पांच महिलाओं सहित सभी 10 सदस्य ओलंपियन हैं, जबकि केशवन इकलौते शीतकालीन ओलंपियन हैं। इन्हें आईओए के अगले माह 10 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में वोट देने का अधिकार होगा।

बिन्द्रा और सरदार सिंह भी जुड़ेंगे
भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह क्रमश: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के संबंधित निकायों के सदस्य के रूप में 12 सदस्यीय एथलीट आयोग को पूरा करेंगे। इन दोनों के पास भी मतदान का अधिकार होगा। बिंद्रा को 2018 में आठ साल के कार्यकाल के लिए आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि सरदार को 2019 में चार साल के कार्यकाल के लिए ओसीए एथलीट समिति का सदस्य बनाया गया था।

इनका कहना है
हम आईओए और एथलीटों के बीच कड़ी के रूप में काम करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का आईओए के साथ मिलकर समाधान निकालेंगे।-बजरंग लाल ताखर, सदस्य एथलीट कमीशन

अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों का किया शुभारंभ
जयपुर। प्रदेश के पहले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 30 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर एक नया इतिहास रच दिया। प्रदेश की 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों में छह खेलों की 2 लाख 21 हजार 55 टीमों ने इन खेलों में हिस्सा लिया। इनमें 20 लाख 37 हजार पुरुष और दस लाख महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अपने आप में इस अनूठे रिकॉर्ड को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया है। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने जोधपुर में लूणी पंचायत समिति के गांव पाला में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भेंट किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने यहीं इन खेलों का शुभारंभ किया।

खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थान, लक्ष्य होगा पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थान लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की राजस्थान का यह अनूठा प्रयोग कामयाबी का नया इतिहास रचेगा। इससे विश्व स्तर की प्रतिभाएं निखरकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना ही हमारा उद्देश्य है। इन खेलों से उभरने वाली प्रतिभाएं आगे चलकर ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगी।
ध्यान चंद के नाम पर हर ब्लॉक में बनेंगे स्टेडियम
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर हर ब्लॉक में स्टेडियम निर्माण का बड़ा निर्णय किया है। उन्होंने पाल गांव में स्टेडियम बनाने का कार्य अगले बजट में लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जोधपुर की 295 ग्राम पंचायतों में 30 से 50 लाख रुपए तक के खेल मैदान मनरेगा में स्वीकृत किए गए हैं।

जल्द आएंगे सकारात्मक परिणाम : चांदना
खेलमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि हॉकी4 के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश में तहसील स्तर पर स्टेडियम बन रहे हैं। इनमें 50 से अधिक स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना के विकास से सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे।

कृष्णा पूनिया ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
राजस्थान खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुरू हो रहे ग्रामीण ओलंपिक खेलों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेशभर में खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन
जालंधर। ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोलह मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया। सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, '' हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।''

टोक्यो ओलंपिक: गोल्ड में बदल सकता है मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल, चीनी एथलीट होउ पर डोपिंग का शक
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत के खाते में आया सिल्वर मेडल अब गोल्ड मेडल में सकता है। महिलाओं के 49 किलो वर्ग में रजत पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू का मेडल गोल्ड में बदल सकता है। दरअसल पहले नंबर पर रहीं चीनी एथलीट होउ जिहूई पर डोपिंग का शक है। एंटी डोपिंग एजेंसी ने होउ को सैंपल-बी टेस्टिंग के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि उनका सैंपल-ए क्लीन नहीं है।

चीनी एथलिट होउ जिहूई आज अपने देश लौटने वाली थीं, लेकिन उन्हें रुकने को कहा गया है। किसी भी समय उनका डोपिंग टेस्ट हो सकता है। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहले हो चुका है, जब डोपिंग में फेल होने पर खिलाड़ी का मेडल छीन लिया गया और दूसरे नंबर पर मौजूद खिलाड़ी को दे दिया गया। वहीं, मीराबाई भी आज ही अपने देश लौटने वाली हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।

ब्रिस्बेन करेगा 2032 के ओलम्पिक और पैरालम्पिक की मेजबानी, इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने की घोषणा
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर ने 2032 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी जीत ली है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को अपने कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। ब्रिस्बेन शहर ने ओलंपिक की मेजबानी टोक्यो में आईओसी के 138वें सत्र में टोक्यो ओलंपिक्स के शुरू होने से दो दिन पहले गुप्त मतदान में हासिल की। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

ब्रिस्बेन को 77 वैध मतों में से 72 मत मिले जबकि 5 मत नहीं थे। इस फैसले का मतलब है कि आईओसी को अगले तीन ओलंपिक के मेजबान मिल गए हैं। फ्रांस ने 2024 ओलम्पिक खेलों तथा लॉस एंजेलिस ने 2028 के ओलम्पिक और पैरालंपिक की मेजबानी करनी है। यह तीसरा मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक का मेजबान होगा। मेलबोर्न ने 1956 और सिडनी ने 2000 के ओलंपिक की मेजबानी की थी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधामंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यह ब्रिस्बेन और क्वींसलैंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। केवल वैश्विक शहर ही ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल कर सकते हैं, इसलिए यह ब्रिस्बेन की हमारे क्षेत्र के रूप में मान्यता है।