under 19 tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया
दुबई। रिजान हसन (47 रन और तीन विकेट) के हरफनमौल प्रदर्शन और अजीजुल हकीम (8 पर 3 विकेट) की बदौलत बांग्लादेश ने भारत को फाइनल मुकाबले में 59 रनों से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही
बंगलादेश के 199 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 के स्कोर तक अपने दो विकेट गवां दिये। आयुष म्हात्रे (1) और वैभव सूर्यवंशी (9) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ और केपी कार्तिकेय ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में रिजान हसन ने आंद्रे सिद्धार्थ (20) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। केपी कार्तिकेय (21) को इकबाल हसन ने अपना शिकार बनाया।

हसन और हकीम ने लिए 353 विकेट
बांग्लादेश की ओर से इकबाल हसन और अजीजुल हकीम ने तीन-तीन विकेट लिये। अल फहद को दो विकेट मिले।

भारत पारी 139 रनों पर सिमटी
जीत की ओर बढ़ रहे भारत को अजीजुल हकीम ने आखिरी तीन विकेटों को जल्द ही समेट दिया। कप्तान मोहम्मद अमान (26) के आउट होने के बाद भारत के खिताब जीतने की उम्मीद टूट गई। हार्दिक राज (24) और चेतन शर्मा (10) रन बनाकर आउट हुये। भारत की पूरी टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर ढ़ेर हो गई।

66 रन पर गवाएं तीन विकेट
इससे पहले आज यहां भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और उसने 66 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। इसके बाद मोहम्मद शिहाब जेम्स और रिजान हसन ने तीसरे विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी पारी को संभाला। 32वें ओवर में आयुष म्हात्र ने मोहम्मद शिहाब जेम्स (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हार्दिक राज ने रिजान हसन (47) को आउट कर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। फरीद हसन (39 और मारूफ मृधा (11) रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की पूरी टीम 49.1 ओवर में 198 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की ओर से युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने दो-दो विकेट लिए।

अंडर-19 टूर्नामेंट: भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया
जोहान्सबर्ग। नमन तिवारी के चार विकेट और उसके बाद आदर्श सिंह की नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने आज अंडर-19 टूर्नामेंट के एकदिवसीय मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने चार विकेट मात्र आठ रन के स्कोर पर गंवा दिये। इसके बाद नासिर हसन 31 रन, सोहेल खान जुरमती 21 रन, रहीमुल्लाह जुरमती 11 बनाकर आउट हुये। आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी पहुंच सके। नमन के कहर के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम 33 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से नमन तिवारी ने चार विकेट लिये। धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला और प्रियांशु मोलिया ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह 39 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। इन्नेश महाजन 16 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें गजनफर ने बोल्ड आउट किया। मुशीर खान 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 92 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान की ओर से एएम गजनफर को एक मात्र विकेट मिला।