Makar Sankranti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतार महायोगी से लोकमंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की।

महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि बुधवार से ही पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र धर्मस्थलों पर जाकर आस्था को नमन कर रहे हैं। गोरखपुर में बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महायोगी भगवान गोरखनाथ जी को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई।

उन्होंने कहा कि इस पव पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम में आस्था की पवित्र डुबकी भी लगाई। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला लगातार आज गुरुवार को भी जारी है। योगी ने कहा कि आज गुरुवार को गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन पंक्ति में लगकर श्रद्धापूर्वक खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी प्रात: 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के उपरांत भगवान गोरखनाथ जी को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है। गोरखनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन आए हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के पर्व और त्योहारों की परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। वास्तव में सूर्यदेव इस जगत की आत्मा हैं। जगतपिता सूर्य की उपासना का यह पर्व, हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए प्रशस्ति तिथि माना जाता है। आज के बाद सनातन धर्म की परंपरा में सभी मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सूर्य का जो अयन वृत्त है।  ज्योतिषीय परंपरा के अनुसार वह 12 विभिन्न भागों में विभाजित है। एक राशि से दूसरी राशि में सूर्यदेव के संक्रमण को संक्रांति कहा जाता है और जब धनु राशि से मकर राशि में भगवान सूर्य का संक्रमण होता है तो यह मकर संक्रांति कहलाता है। मकर राशि से अगले छह माह तक यानी मिथुन राशि तक सूर्य भगवान उत्तरायण रहेंगे। उत्तरायण का जो समय होता है, उसमें दिन बड़े और रात्रि छोटी होती है। जीवंतता के लिए सूर्य का प्रकाश कितना महत्वपूर्ण है और भारत की ऋषि परंपरा ने इसे कितना महत्व दिया है, इसका अनुमान इस पर्व के माध्यम से लगाया जा सकता है।

उन्होने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जो देश के अंदर पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण, सभी हिस्सों में अलग-अलग नाम व रूप में आयोजित होता है। पूरब में बिहू या तिलवा संक्रांति, पश्चिम में लोहड़ी, दक्षिण भारत में पोंगल और उत्तर भारत में खिचड़ी संक्रांति के रूप में मकर संक्रांति का आयोजन बड़ी श्रद्धाभाव के साथ किया जाता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग धर्मस्थलों पर देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि एक तरफ गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं वहीं, प्रयागराज में लाखों की संख्या में श्रद्धालु, कल्पवासी, पूज्य संतजन न केवल अपनी साधना में रत हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्थिति  भगवान वेणीमाधव, भगवान प्रयागराज और मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती के सानिध्य में संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
कोटा। मकर संक्रांति की खुशियां एक परिवार में चीत्कार में बदल गई। मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से श्वांस नली कटने से घायल एक पांच वर्षीय बालक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई हो।

एएसआई धनराज सिंह ने बताया  कि  कुन्हाड़ी निवासी हेमंत सुवालका बुधवार को दोपहर करीब  साढ़े 12 बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र धीर और पत्नी  बीना के साथ बाइक से  कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ जा रहे थे। धीर बाइक पर आगे बैठा था और पत्नी पीछे बैठी थी, वह बाइक धीरे ही चला रहे थे। उसी समय चंबल पुलिया पर अचानक चाइनीज मांझे की डोर धीर के गले में लिपट गई और पतंग उड़ाने वाले ने  डोर को खींच लिया था। इससे धीर के गले की नस कट गई, खून बहने व बच्चे की चीत्कार के बाद उन्होेंने बाइक  रोक दी थी, लेकिन तब तक देर हो गई और मांझे से बालक की सांस नली कट  गई।  घायल होने पर उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका तुरंत उपचार करते हुए गले का आॅपरेशन किया और बालक को आईसीयू में भर्ती किया था। बालक की देर  रात  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि लेकर आए। फसलों और खुशहाली के ये पर्व हमारे अन्नदाताओं की मेहनत का सम्मान करने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर हैं।

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष इंतजाम, चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी
जयपुर। राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में घायलों के इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पतंगबाजी के दौरान बहुत सी अप्रिय घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। चाहे सड़क चलते लोगों के लिए मांझे की आफत और हादसे की हो या फिर छत से गिरकर होने वाले हादसे, इन सभी के लिए प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।।

घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ई एन टी, निश्चेतना, अस्थि रोग सहित अन्य विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी चिकित्सक 14 और 15 जनवरी को राउंड द क्लॉक ड्यूटी देंगे।

मकर संक्रांति कल: बाज मारेगा झपट्टा, डोरेमोन करेगा बचाव
कोटा। मकर संक्रांति पर्व बुधवार को परंपरागत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर में रौनक बनी हुई है। सुबह से ही छतों पर पतंगबाजी का दौर शुरू हो जाएगा और दिन चढ़ते-चढ़ते आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाएगा। इस दौरान पतंगों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। इस बार पतंग बाजार में नई-नई डिजाइन और थीम वाली पतंगों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बाजारों में बाज, डोरेमोन, ड्रैगन, आॅपरेशन सिंदूर और नव वर्ष थीम पर बनी पतंगें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगों की जबरदस्त मांग है, वहीं युवा वर्ग देशभक्ति और आधुनिक डिजाइन वाली पतंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है।

घरों में बनने लगे तिल के व्यंजन
मकर संक्रांति के मौके पर रंगीन पतंगों, पारंपरिक व्यंजनों और उत्साह से भरा यह पर्व शहर को एक बार फिर त्योहार के रंग में रंग देगा। मकर संक्रांति पर्व को लेकर घर-घर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और खिचड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जा रहे हैं। इसके चलते तिल के दामों में इजाफा हो गया है। ग्राहकों ने बताया कि बाजार में तिल से बनी सामग्री भी काफी महंगी हो गई है। ऐसे में इस पर्व पर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। यह पर्व साल में एक बार आता है। इस कारण तिल के व्यंजन बनाना भी जरूरी है। मकर संक्रांति पर्व पर सुबह स्नान-दान और सूर्य पूजा के बाद लोग पतंगबाजी का आनंद लेंगे।

लुभा रहीं रंगीन और प्रिंटेड पतंगें
शहर के घंटाघर, कैथूनीपोल, लाडपुरा, गुमानपुरा और दादाबाड़ी क्षेत्र के बाजारों में पिछले एक सप्ताह से पतंग, मांझा और फिरकी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। दुकानदारों के अनुसार इस बार रंगीन और प्रिंटेड पतंगों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पतंगों की कीमत डिजाइन और आकार के अनुसार 20 रुपए से लेकर 150 रुपए तक है। वहीं सूती और नायलॉन डोर की मांग भी अधिक रही। दुकानदार शोभित ने बताया कि हर साल बाजार में नई थीम वाली पतंगे बिकने के लिए आती है। इस बार आॅपरेशन सिन्दूर और नववर्ष वाली पतंगों की डिमांड अधिक है। युवा वर्ग इन पतंगों को ज्यादा पसंद कर रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में सोमवार को दिनभर पतंगों की खरीदारी का दौर चलता रहा।

इस बार बच्चों और युवाओं में थीम वाली पतंगों का खास क्रेज है। डोरेमोन और ड्रैगन की पतंगें तेजी से बिक रही हैं। बिक्री पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है।
- रमेश अग्रवाल, पतंग विक्रेता

हर साल मकर संक्रांति पर दोस्तों के साथ पतंगबाजी करता हूं। इस बार आॅपरेशन सिंदूर थीम की पतंग अलग ही आकर्षण लिए हुए है, इसलिए वही खरीदी है।
- रोहित शर्मा, निवासी गुमानपुरा

दिन में पतंगों का आसमां से संवाद, शाम को लालटेन उत्सव : राजस्थान पर्यटन विभाग के आयोजन में 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाज़ी और आतिशबाज़ी का अनूठा संगम
जयपुर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और पर्यटन पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और सशक्त करने वाला काइट फेस्टिवल 2026 इस वर्ष भी अपने भव्य और आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। उनकी उपस्थिति आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी और यह राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाएगी, जिसके तहत राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन आयुक्त ने कहा कि दो दशकों से भी अधिक समय से निरंतर आयोजित हो रहा यह उत्सव आज केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह राजस्थान के इवेंट-बेस्ड टूरिज़्म का प्रमुख और विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है। विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार 14 जनवरी को आयोजित होने वाले इस उत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल, आमेर रोड, जयपुर पर आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक जलमहल, शांत झील और खुले आसमान के बीच रंग-बिरंगी पतंगों की उड़ान पर्यटकों और शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रचेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पतंगों की प्रदर्शनी, पतंग निर्माण का लाइव प्रदर्शन तथा फैंसी पतंग उड़ाने का विशेष डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा। पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का निःशुल्क वितरण, विदेशी सैलानियों के लिए निःशुल्क पतंगें तथा निःशुल्क ऊँटगाड़ी सवारी जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शेखावत ने बताया की दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद शाम 6.30 बजे से आयोजन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इस दौरान लालटेन उड़ाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसे लालटेन उत्सव का का नाम दिया गया है। इसके बाद हवामहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आतिशबाज़ी की जाएगी। गुलाबी शहर के आसमान में रोशनी और रंगों से सजी यह आतिशबाज़ी काइट फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण होगी, जो उत्सव को यादगार समापन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि  काइट फेस्टिवल 2026 एक बार फिर यह संदेश देता है कि राजस्थान केवल देखने की जगह नहीं, बल्कि दिन से रात तक जीने और महसूस करने वाला अनुभव है जहां दिन में आसमान पतंगों से संवाद करता है और रात में ऐतिहासिक धरोहरें रोशनी में नहाकर उत्सव की साक्षी बनती हैं।

गौरतलब  है कि काइट फेस्टिवल वर्षों से शहरवासियों, देशी पर्यटकों और विदेशी सैलानियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक इस उत्सव के माध्यम से राजस्थान की जीवंत संस्कृति, लोक कला और आतिथ्य परंपरा का अनुभव करते हैं। यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे जिला प्रशासन जयपुर, जयपुर नगर निगम एवं पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का सहयोग प्राप्त है।

PMO को खाली करने की तैयारी तेज, 14 जनवरी के बाद हो सकता है शिफ्ट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय को खाली करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब यह 14 जनवरी के बाद नए सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट हो सकता है। इस परिसर में पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय स्थित होंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली के मध्य में दारा शिकोह रोड (पूर्व में डलहौजी रोड) पर स्थित एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव परिसर या सेवा तीर्थ का निर्माण सरकार द्वारा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के पुनर्विकास के हिस्से के रूप में किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जहां कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में नए परिसर में स्थानांतरित हो गया, वहीं एनएससीएस के प्रधानमंत्री के स्थानांतरण से पहले ही सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री खुद मकर संक्रांति के बाद नए कार्यालय परिसर में शिफ्ट हो जाएंगे।

सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 में होंगे प्रमुख कार्यालय

बता दें कि सेवा तीर्थ परिसर में कुल तीन हाई-टेक इमारतें बनाई गई हैं। सेवा-तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय रहेगा। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट होगा। सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का दफ्तर रहेगा। कार्यकारी एन्क्लेव भाग 1 के अलावा, प्रधानमंत्री के लिए एक नया आवास, जिसे कार्यकारी एन्क्लेव भाग 2 कहा जाता है भी पास में ही निमार्णाधीन है।

सेंट्रल विस्टा योजना के तहत बनेंगे अधिकांश दफ्तर

नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन में अधिकांश कार्यालय सेंट्रल विस्टा योजना के तहत हाल ही में निर्मित सचिवालय भवन, कर्तव्य भवन में स्थित आधुनिक कार्यस्थलों के समान ही तैयार किए जाएंगे। प्रधानमंत्री का निजी कार्यालय और उच्च स्तरीय दौरों के दौरान औपचारिक उपयोग के लिए निर्धारित कमरे, उनके उपयोग की प्रकृति के अनुरूप अधिक भव्य होंगे।

छोटी मछलियां पकड़ रहे, मगरमच्छों पर नहीं हो रही कार्रवाई
कोटा। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में पतंग और मांझे की दुकानें अधिक सजने लगी है। साथ ही शहर में पतंगे भी अधिक उड़ती दिख रही है। ऐसे में पतंगों में उपयोग किया जा रहा चायनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन द्वारा छोटे दुकानदारों पर तो कार्रवाई की जा रही है जबकि इसे सप्लाई करने वाले बड़े मगरमच्छ पुलिस व प्रशासन की गिरफ्त से दूर हैं।पतंगों में पहले जहां सादा धागे सद्दे का उपयोग किया जाता था। उसकी जगह पर पतंग काटने के लिए अब अधिकतर मांझे का उपयोग होने लगा है। मांझा भी चायनीज जो काफी घातक है। यह मांझा पतंग उड़ाने वालों के हाथ व अंगुलियों के लिए तो नुकसान दायक है ही। साथ ही पतंग कटने पर उसमें उपयोग हुआ मांझा राह चलते लोगों की गर्दन, आंख व पैर में कट के निशान तक लगा रहा है। वहीं बिजली के तार में उलझने पर करंट फेलने तक का खतरा बना हुआ है। साथ ही पक्षियों के पंख कटने व उनके मरने तक की घटनाएं हो रही है।

निगम की गठित की टीमें, कार्रवाई जारी
बाजार में पतंगों की दुकानों पर चायनीज मांझे की बिक्री पर रोक के लिए नगर निगम की ओर से फायर व अतिक्रमण की टीम गठित की गई है। सीएफओ राकेश व्यास के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार दुकानों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
शहर के घंटाघर से लेकर मकबरा तक और तलवंडी से केशवपुरा तक तो कार्रवाई की । साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कैथून तक पतंगों की दुकानों पर कार्रवाई कर बड़ी संख्या में चायनीज मांझा जब्त भी किया गया। लेकिन हालत यह है कि दुकानों से दो से चार या आठ से दस रोल ही जब्त हो रहे हैं। जबकि दुकानों पर चायनीज मांझा सप्लाई करने वालगे बड़े दुकानदार या सप्लायरों पर अभी तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की ओर न ही नगर निगम की टीम ने।जिससे चोरी छिपे ही सही दुकानों पर यह हर बार सप्लाई हो रहा है। जहां से लोगों तक भी पहुंच रहा है।

पतंगों की दुकानों पर नहीं अन्य जगह से बिक रहा
नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा चायनीज मांझे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते अधिकतर पतंग वाले दुकानदार अपनी दुकानों से मांझा नहीं बेच रहे हैं। जबकि वे गोदाम या किराने व मैस समेत अन्य जगह से यह मांझा बेच रहे हैं। निगम की फायर टीम द्वारा कार्रवाई में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

मकर संक्रांति के दिन अधिक घटनाएं
शहर में वैसे तो पिछले काफी समय से पतंग उड़ाने के दौरान चायनीज मांझे से लोगों की गर्दन कटने, पक्षियों के घायल होने व बिजली के तारों में मांझा उलझने की घटनाएं हो रही है। लेकिन मकर संक्रांति के दिन पतंग अधिक उड?े पर उस दिन इस तरह की घटनाएं अधिक होने का खतरा बना रहता है।पिछले कई सालों में इस दिन सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में पक्षियों के घायल होने व मौत होने और लोगों के हाथ व गर्दन कटने के मामले होते रहे हैं। ऐसे में इस बार इस तरह की घटनाएं नहीं हो उसे देखते हुए निगम की ओर से कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन वह नाकाफी है।

प्रभावी कार्रवाई हो तभी लगेगी रोक
लोगों का कहना है कि जिस तरह से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए बिना उससे छुटकारा पाना मुश्किल है। उसी तरह से चायनीज मांझा बेचने वालों से अधिक इसे सप्लाई करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। दादाबाड़ी निवासी रीना शर्मा का कहना है कि निगम व प्रशासन कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता करता है। जिससे न तो दुकानदारों पर असर हो रहा है और न ही लोगों पर। जब तक इसे स्रोत पर ही कार्रवाई नहीं होगी तब तक उसे रोक पाना मुश्किल है।

इनका कहना है
चायनीज मांझे के खिलाफ काफी समय से कार्रवाई की जा रही है। शहर के जितने भी पुराने व बड़े पतंग बेचने वाले हैं उन सभी की दुकानों व गोदामों पर जांच की गई। वहां अब कुछ भी नहीं मिल रहा है। या तो वे चोरी छिपे या अन्यज जगहों से बेच रहे हैं। बोगस ग्राहक बनाकर भेजने या सोशल मीडिया से सूचना पर कार्रवाई के दौरान भी बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। वैसे जानकारी के अनुसार यह मांझा जुलाई अगस्त में ही आ जाता है। धीरे-धीरे सभी दुकानों पर पहुंच जाता है। प्रयास है कि इसके सप्लायरों पर या बड़े दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।।
- राकेश व्यास, सीएफओ, नगर निगम कोटा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित नेताओं ने उड़ाई पतंग
जयपुर। मकर सक्रांति के मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने अपने और कार्यकर्ताओं के घरों से पतंगबाजी की। राठौड़ ने जलमहल की पाल के बाद सौंखियों के रास्ता स्थित राजू मंगोड़ीवाला के घर से कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी की। राठौड़ ने पतंग महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पतंग महोत्सव में जिस तरह छतों पर हम सभी एक साथ मिलकर आपसी सौहार्द्र के साथ पतंगें उड़ा रहे है, उसी तर्ज पर हमें बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। राजनेताओं को हमेशा राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीति चुनाव तक सीमित हो, उसके बाद सब को मिलकर जनता के विकास के लिए एकजुटता से प्रयत्नशील रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी अपने घर पर पतंगबाजी की। कांग्रेस सरकार में भर्तियां नहीं होने पर सचिन पायलट के बयान पर कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नियुक्तियां नहीं मिलने पर पायलट बोलते। भजनलाल सरकार में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने की दिशा में भाजपा सरकार ने सफल राइजिंग राजस्थान समिट जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इतना ही नहीं, राजस्थान के पर्यटन, उद्योग, ऊर्जा, खनिन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्य कर रहे हैं। कहा कि आज सदन की गरिमा गिरती जा रही है। पहले सदन में तर्क संगत बहस होती थी, लेकिन आज यह विलुप्त होती जा रही है। राजनीति में कुछ लोग सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी बोल देते हैं।

पूर्व सीएम राजे ने गोविन्ददेवजी और काले हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मकर संक्रांति पर शाम जयपुर के आराध्यदेव गोविन्ददेवजी मंदिर और फिर चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत मौजूद रहे।

सड़कें सूनी, छतें गुलजार, संगीत की धुनों पर इठलाई पतंगें
जयपुर। मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से खिली धूप में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी की और रात को आतिशबाजी का लुत्फ  उठाया। उत्साहित लोगों ने दीपावली की तरह आतिशबाजी कर आसमान को सतरंगी कर दिया। पतंगबाजों ने सूर्योदय से पहले ही छतों पर डेरा जमा लिया। शाम ढलने तक लोग अपनी छतों पर डटे रहे। डीजे की धुनों पर नाचते गाते लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। देर शाम तक लोग छतों पर डटे रहे। कुछ लोगों ने तो सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन तक छत पर किया। हर मकान की छत पर रौनक देखने लायक थी। वो काटा, वो मारा का शोर और डीजे की धुनों पर बजता संगीत, हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहा था। आसमान में पतंगें थिरक रही थी, छतों पर लोग खुशी से झूमते हुए नजर आए। मोबाइल में खोए रहने वाले युवा और बच्चों में सबसे ज्यादा पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। हर उम्र के लोग दिनभर पतंगबाजी में व्यस्त नजर आए। बच्चे भी पतंगबाजी करने से पीछे नहीं रहे। बच्चों ने छोटी पतंग और गुब्बारे उड़ाए। इसके चलते आसमान भी रंग-बिरंगी पतंगों से सजा दिखाई दिया। महिलाओं ने भी नाश्ते और भोजन से फुर्सत मिलते ही बच्चों के संग पतंगबाजी की। कॉलोनियों में कई घरों पर सामूहिक पतंगबाजी भी की गई। कई घरों के बच्चे एक ही बड़ी छत पर एकत्र हो गए और जमकर पतंगबाजी की।

शाम को आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान
दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच गए। इस दौरान डीजे की धुनों पर नाचते लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी जिससे आसमान रंगीन रोशनी से सराबोर हो गया। अंधेरा होने के साथ जुगनू से टिमटिमाते विशिंग लैंप जयपुर के आसमान में तारों से चमकने लगे। रात होते-होते जयपुर के आसमान में तारों की संख्या में विशिंग लैंप नजर आए।

चारदीवारी के बाहर भी जमकर चले पटाखे
चारदीवारी ही नहीं, बल्कि बाहरी क्षेत्र में भी जमकर आतिशबाजी हुई। शहर की विभिन्न लोकेशंस पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर पटाखे चलाते नजर आए जिसके बाद दीपावली सी रोशनी से जगमग हो उठा। गुलाबी शहर जयपुर पीली रोशनी से रोशन हो गया। जिसे नाहरगढ़ से देखने से ऐसा लग रहा था, जैसे पूरे जयपुर ने सोने की चादर ओढ़ ली है।

दान कर कमाया पुण्य
लोगों ने और स्वयंसेवी संस्थाओं ने जयपुर शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों के बच्चों को बिस्कुट, तिल के लड्डू का वितरण किया। दान दाताओं ने बाल सुधार गृहों में खेल सामग्री, तिल के लड्डू का दान किया। इससे बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुबह से शाम तक पर्व का पुण्यकाल रहने से लोगों को दान-पुण्य करने का पूरा समय मिला।

मांझे ने 11 बार रोकी जयपुर मेट्रो की रफ्तार
जयपुर में हुई चाइनीज मांझे से पतंगबाजी के चलते 11 बार मेट्रो ट्रेनों को रोका गया। हालांकि इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार मेट्रो प्रशासन ने आमजन से मेट्रो ट्रैक के पास पतंगबाजी नहीं करने की अपील की थी। इसके बावजूद भी लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान मांझे से शाम 7 बजे तक करीब 11 बार मेट्रो ट्रेन को रोका गया।

अक्षय ने जयपुर में उड़ाई पतंग परेश रावल ने पकड़ी चरखी
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल ने जयपुर में पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए मकर संक्रांति पर्व को धूमधाम से मनाया। अक्षय ने अपने इस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो परेश रावल के साथ सिसोदिया रानी का बाग में पतंगबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं परेश रावल ने चरखी पकड़ रखी है।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा अपने दोस्त परेश रावल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के सेट पर मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहा हूं। यह हंसी, अच्छी वाइब्स और पतंग की तरह ऊंचा उड़ने के लिए है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की शूटिंग कर रहे है।

पतंगबाजी में सैकड़ों लोग और पक्षी हुए घायल
जयपुर। राजधानी जयपुर के एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होकर 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंचे। इन घायलों में बच्चों की संख्या ज्यादा रही। अकेले एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में ही 50 से ज्यादा घायल पहुंचे। इनमें से 10 मरीज ऐसे हैं जिनके पतंग उड़ाने के दौरान गिरने या लूटने के दौरान टक्कर लगने से सिर में चोट आई है। वहीं 11 लोगों को मांझे से चेहरे, हाथ और गले पर कट लग गए हैं। इसके साथ ही करीब 10 गंभीर मरीजों की पोलीट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया है। ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज और आॅर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि हॉस्पिटल में 13 से 15 जनवरी तक के लिए इमरजेंसी में विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी के अलावा एनिस्थिसिया, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और ईएनटी के डॉक्टर्स की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई है। डॉ. धाकड़ ने बताया कि 13 जनवरी से 14 जनवरी देर शाम तक करीब 50 मरीज ट्रोमा सेंटर में पतंगबाजी के दौरान घायल होकर पहुंचे। इसके साथ ही शहर के कांवटिया, जयपुरिया, गणगौरी सहित अन्य निजी अस्पतालों में भी घायल होकर लोग इलाज के लिए पहुंचे।

शहर में लगाए नि:शुल्क पक्षी उपचार शिविर में आए करीब 400 घायल पक्षी

जयपुर में हुई जमकर पतंगबाजी ने सैकड़ों पक्षियों को घायल कर दिया। इस दौरान जयपुर शहर में लगे विभिन्न शिविरों में करीब 400 पक्षियों को लाया गया। कई संगठनों ने शहरवासियों से सुबह छह से आठ और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी नहीं करने का आग्रह किया था, लेकिन शाम 5 बजे के बाद भी जयपुर शहर में जमकर पतंगबाजी के कारण सैकड़ों पक्षी चाइनीज मांझे से घायल हो गए। होप एंड बियोंड एनजीओ और एंजेल आईझ द्वारा लगाए गए नि:शुल्क पक्षी उपचार शिविर में 153 कबूतर, 5 ब्लैक काइट, एक पीकॉक, दो कौआ, एक चील, एक चमगादड़, एक उल्लू, एक बगुले, एक टिटहरी, एक बाज सहित अन्य पक्षियों को घायल अवस्था में लाया गया, जिनका ट्रीटमेंट पशु चिकित्सकों की टीम ने किया। वहीं, रक्षा संस्था, वन विभाग व एचजी फाउंडेशन के मालवीय नगर और अल्बर्ट हॉल स्थित नि:शुल्क शिविर में करीब 84 पक्षी लाए, जिसमें एक कमेडी, एक स्टारलिंग, एक हरियल, दो लैपविंग और अन्य 78 कबूतर आए। इन घायल पक्षियों का इलाज पशु चिकित्सकों की टीम कर रही है। इस दौरान कई अन्य संगठनों की तरफ से भी नि:शुल्क पक्षी उपचार शिविर में कई तरह के घायल पक्षियों को लाया गया।