Kanker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर में मंगलवार देर रात माओवादी संगठन के डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) मल्लेश ने हथियार के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मल्लेश छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचा, जहां उसने औपचारिक रूप से हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई। इस आत्मसमर्पण में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों की अहम भूमिका बतायी जा रही है। इन लोगों ने मल्लेश को प्रेरित किया और उसे बीएसएफ कैंप तक लेकर आए।

आत्मसमर्पण की पूरी प्रक्रिया बीएसएफ की सेक्टर जी ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों और 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि मल्लेश संगठन के भीतर एक सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। उसके आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले मल्लेश को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उसे सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसमें आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर शामिल हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका मानना है कि माओवादी संगठन से जुड़े लोगों का आत्मसमर्पण करना क्षेत्र में शांति और विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इससे इलाके में विकास कार्यों को गति मिलने और आम लोगों को सुरक्षा का एहसास होने की उम्मीद है।

कांकेर: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में पार्षद असीम राय की देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पंचायत पखांजूर में इन दिनों विवाद चल रहा है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 जनवरी को वोटिंग होनी है।

पुलिस के अनुसार राय बीती रात पखांजूर में आयोजित विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद घर चले गए और रात करीब आठ बजे फिर से नगर के पुराना बाजार के पास एक्टिवा से आ रहे थे तभी पीछे से काले रंग की पल्सर पर दो लोग पहुंचे जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने असीम राय के सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मुख्यमार्ग होते हुए संगम की तरफ फरार हो गए। भाजपा नेता के घायल होने पर सिविल अस्पताल पखांजूर पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पखांजूर व आसपास के इलाके में सारे प्रतिष्ठानें बंद हैं, पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं, शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।