Cloudburst - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर में बादल फटने से 4 लोगों की मौत : एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे, भूस्खलन होने से एक घर ध्वस्त होने की रिपोर्ट
जम्मू। कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। वहीं रियासी जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए हैं। अधिकारियों ने यहां शनिवार को बताया कि रामबन के राजगढ़ इलाके में बादल फटने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अभी रामबन के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मोहम्मद अलियास खान से बात की। राजगढ़ इलाके में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 5वां व्यक्ति लापता है, जिसकी खोज जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं। इस बीच रियासी जिले के माहोरे इलाके में भूस्खलन होने से एक घर ध्वस्त होने की रिपोर्ट मिली है। अधिकारियों के अनुसार मलबे में दबे 7 लोगों में एक दंपत्ति और उनके 5 बच्चे शामिल हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कश्मीर में फटा बादल, भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद
जम्मू। कश्मीर के गंदेरबल जिले में बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन की वजह से रणनीतिक श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और बताया कि इससे धान के खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कावचेरवान कंगन इलाके में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, जिससे श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। साथ ही धान के खेतों को भी नुकसान पहुंचा। मलबे में कई वाहन फंस गये और पानी के कारण घर जलमग्न हो गये, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पडवबल के पास सड़क पर एक नहर ओवरफ्लो हो गयी, जिससे सड़क पर काफी कीचड़ जमा हो गया है। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने एक्स पर पोस्ट पर कहा, ''कावचेरवान कंगन इलाके में बादल फटने के कारण श्रीनगर करगिल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने की घटनाओं से कंगन इलाके के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे सड़कों, घरों और फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कावचेरवान, चेरवा और पडवबल गांवों में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे भूस्खलन हुआ। इसके कारण श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, साथ ही धान के खेतों, सड़कों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए कावचरवान में सड़क साफ करने के लिए सेवा कर्मियों और उपकरणों को लगाया है।

उत्तराखंड मे बादल फटने से पानी में डूबे 50 मकान
नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र धारचूला में अतिवृष्टि व बादल फटने से तल्ला खोतिला गांव में नुकसान की सूचना है। लगभग 50 मकान पानी में डूब गये है। एक महिला की मौत हो गयी है। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके धारचूला तहसील में अतिवृष्टि और बादल फटने से काली नदी का जलस्तर यकायक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि गांव के लगभग 50 घर पानी में डूब गये। गांव का नीचला हिस्सा पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

यहां एक महिला की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ), आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के अलावा पुलिस व प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर बह रहा है, जिससे अभी भी खतरा बना हुआ है। भारत-नेपाल झूलापुल के निकट गौशाला क्षतिग्रस्त होने से कुछ मवेशियों के भी बहने की सूचना है।

यूं की बर्फानी बाबा ने कृपा, दर्शन करते इससे पहले फट गया बादल
शाहाबाद। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर गए उपखंड मुख्यालय मूलत: शाहाबाद के रहने वाले एक ही परिवार के सभी 25 लोग सुरक्षित है। बर्फानी बाबा ने इन पर कृपा बरसाई। जब शुक्रवार को चंदनबाड़ी से होकर पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे थे। ये पवित्र गुफा तक पहुंचते उससे पहले ही बादल फट गया। लेकिन ये सभी पवित्र गुफा से 15 किमी दूर शेषनाग में थे। ये सभी शेषनाग कैंप में ठहरे हुए हैं। इनके बर्फानी बाबा के दर्शन करना बाकी है। बादल फटने के बाद दर्शन को बंद कर दिए गए है। यह जत्था दर्शन खुलने के इंतजार में शेषनाग स्थित कैंप में ठहरा हुआ है। अब ये रविवार को बाबा के दर्शन करने के लिए कूच करेंगे। यात्री मंजू शर्मा ने बताया कि शनिवार को राहत कार्य के साथ ही बाबा के दर्शन शुरू कर दिए गए है। इनका जत्था रविवार को दर्शन करने के लिए रवाना होगा।

इधर, शाहबाद और आसपास के इलाकों के अमरनाथ गए यात्रियों के स्थानीय परिजन सकते में आ गए। सभी मिलने वालों रिश्तेदार परेशान होने लगे एवं टीवी के आगे बैठकर समाचार देखने लगे। सभी लोग रिश्तेदार परेशान हो गए थे। यात्रा पर गए रिश्तेदार के नेटवर्क नहीं आने से फोन पर बात नहीं होने तक घंटों परेशान रहे। आखिरकार देर शाम को अमरनाथ से फोन आया और सभी के सकुशल होने का सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली।

रामजीलाल शर्मा ने बताया  कि शाहबाद मूल के रहने वाले एक ही परिवार के 25 लोग पांच दिन पहले ही अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें शाहबाद निवासी उसकी पुत्री मंजू, दामाद सुदर्शन शर्मा,26 साल का बेटा अंकित, 24 साल की बेटी दिपाली के अलावा बारां और कोटा के रिश्तेदार के कुल 25 लोग अमरनाथ यात्रा पर गए। यात्रा में सुदर्शन के बड़े भाई सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, महेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा और उनके साथ परिवार के छोटे बड़े बच्चे जिसमें दो भाई उनके लड़के, लड़की, पोते, पोती, नाती सहित 25 लोग शामिल है। यह जत्था शुक्रवार को जब अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन करने से 15 किमी दूर शेषनाग में थे तब ही गुफा के पास बादल फटने का पता चला। अमरनाथ में हुए हादसे में यात्रियों की मौत की खबर आने पर स्थानीय परिजन परेशान हो रहे थे।

कई घंटों तक इनके नेटवर्क के अभाव में फोन नहीं लग रहे थे। शुक्रवार शाम को 6:30 बजे अमरनाथ यात्रा पर गए सतीश शर्मा से सबसे पहले फोन पर बात हुई। ये खच्चर पर सवार होकर यात्रा कर सबसे पहले शेषनाग पहुंच गए थे। इस वजह से इनका फोन नेवटर्क में आने की वजह से इनकी बात हो गई। उनके द्वारा बताया गया कि परिवार के साथ गए लोग सभी सुरक्षित हैं और शेषनाग पर रुके हुए हैं। मिलिट्री कैंपस में सब सुविधाएं हैं। कोई परेशानी नहीं है। सभी लोगों के सकुशल होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय रिश्तेदार और परिचितों ने राहत की सांस ली। धीरे-धीरे करके शुक्रवार शाम को घटना के बाद मध्य रात्रि 12:00 बजे तक पूरे परिवार के सदस्य शेषनाग मिलिट्री कैंपस में पहुंच चुके थे।

फोन पर बताया पूरा हाल
शाहबाद के संवाददाता ने अमरनाथ यात्रा गए सतीश शर्मा ने फोन पर पूरे हाल बताए।  सतीश शर्मा ने बताया गया की टावर कनेक्टिविटी नहीं आती है। नेटवर्क सही नहीं मिल पाता है। इसलिए बात नहीं हो पाई। परिजनों की भी कोई चिंता ना करें। सभी लोग सुरक्षित हैं और शेषनाग पर कैंपस में रुके हुए हैं। जैसे भी समय-समय पर बात करके हम लोग सूचना समाचार देते रहेंगे। एक और यात्री गौरव शर्मा द्वारा बताया गया कि जब बादल फटने की घटना हुई थी तब हम सब लोग चंदनबाड़ी से शेषनाग की तरफ जा रहे थे। जब भी हम लोगों को जानकारी मिली कि ऐसी अप्रिय घटना घटित हो गई है।

इनका कहना है
अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे के बारे में सुनकर देखकर दुख हुआ। शाहाबाद क्षेत्र से जो भी यात्री गए हैं। सभी सकुशल है।    - राहुल कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी शाहाबाद

अच्छी खबर: जम्मू से अमरनाथ त्रा फिर हुई शुरू, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के कारण लगाई गई थी अस्थायी रूप से रोक
जम्मू। जम्मू के भगवती नगर में स्थित यात्री निवास आधार शिविर  से अमरनाथ की यात्रा फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के कारण इस पर अस्थायी रूप से रोक  लगाई गई थी।

यहां बादल फटने की वजह से आई तबाही में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, 40 लापता हैं और करीब 50 घायल हुए हैं।  अमरनाथ में आई इस आपदा के बावजूद यहां मौजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह  बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। सरकार द्वारा भक्तों के लिए स्थापित आधार  शिविरों में ये 'बम बम भोले के जयकारे' के साथ पहुंच रहे हैं। 4,026 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था।10 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ।

एक  अधिकारी ने बताया कि बालटाल मार्ग के लिए 25 बसों और 10 हल्के मोटर वाहनों  में 767 पुरुष, 240 महिलाएं और नौ बच्चे समेत कुल 1,016 यात्री आधार शिविर  से रवाना हुए हैं। ठीक इसी तरह पहलगाम रूट के लिए कुल 3,010  तीर्थयात्री  58 बसों सहित 75 वाहनों में सवार होकर आधार शिविर से रवाना  हुए, जिनमें 2,425 पुरुष, 401 महिलाएं, चार बच्चे, 174 साधु और छह साध्वी  शामिल हैं।अधिकारी ने कहा कि जम्मू आधार शिविर से अब तक 73,554 तीर्थयात्री  पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से हुई है। 43 दिन तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा का समापन 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर होगा।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत, कई लापता
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डच्चन के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता है। एडीसी किश्तवाड़ किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि बादल फटने की घटना में अब तक 7 शव बरामद हुए हैं, लगभग 30 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा संपत्ति के नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है। हमने वहां के लिए राहत सामग्री भेजी है। पुलिस, सेना और राज्य आपदा राहत दल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान में तेज बारिश से बाधा आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और पुंछ, राजौरी, रियासी और पड़ोस के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक रूक रूक कर बारिश जारी रहने की आशंका है और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने भी आसार है। विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार इससे निचले इलाको में अचानक बाढ़, भूस्खलन, भूस्खलन और जल भराव की आशंका व्यक्त की गई हैं। डॉ लोटस ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने और अत्यधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी और भूस्खलन की आशंका क्षेत्रों नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

किश्तवाड़ पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों लोगों को सतर्क रहने की घोषणाएं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में लगातार और भारी वर्षा को देखते हुए अधिकांश नदियों और नालों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश नदियों में भारी बाढ़ आ गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने सहायता डेस्क स्थापित किया है और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर पर रहें और किसी भी जलाशय के पास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में लोग अधिकारियों से संपर्क करे।

सिन्हा ने बादल फटने से हुई मौत पर व्यक्त किया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। सिन्हा ने ट्वीट कहा कि किश्तवाड़ के डच्चन में बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण हुई जनहानि से दुखी हूं। मैं दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से बात की है। सेना और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम लोगों को बचाने और लापता लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं।

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद उप राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। शाह ने ट्वीट संदेश में कहा कि किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात की है। एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, एनडीआरएफ भी वहां पहुंच रही है। अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के मांडव गांव में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाइवे बंद
देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बीच उत्तरकाशी में अतिवृष्टि (बादल फटना) के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण एक मकान के गिरने से उसमें सो रही एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक शिशु की मौत हो गई। इस दौरान कई सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और गंगोत्री हाइवे भी बंद हो गया है। मृतकों की पहचान माधुरी देवी (36), ऋतु देवी (32) तृष्वी (3) के रूप में हुई है। क्षेत्र में बचाव कार्य अभी भी जारी है।

राज्य आपदा परिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के मांडव गांव में बादल फटने से घरों में मलबा घुस आया। उज्जेली क्षेत्र में तैनात टीम ने नाले से पानी आने के कारण मांडव गांव में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगो को सकुशल बाहर निकाला। इस बीच मानपुर-मुस्टिकसौर, संग्राली माही डांडा, और उत्तरोंन इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। धरासू-गंगोत्री राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया है, जहां राहत कार्य जारी हैं।