mentorship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित कला प्रदर्शनी का समापन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। सुजस दीर्घा में आयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रकला, व्यक्तिचित्र, रेखांकन कला, मधुबनी चित्रकला, स्थिर जीवन चित्रण सहित विभिन्न विधाओं में तैयार सैकड़ों कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण कला प्रशिक्षक कुलदीप धाब के मार्गदर्शन में तैयार लगभग 450 रेखांकन कला कृतियां रहीं। इनमें 12 फीट लंबी विशाल कलाकृतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई रेखांकन पुस्तिकाओं की भी खूब सराहना हुई।

अभिभावकों ने इस पहल को बच्चों की सृजनात्मक क्षमता, एकाग्रता और मानसिक संतुलन के विकास में सहायक बताया। वहीं, सावित्री शर्मा के निर्देशन में आयोजित मधुबनी चित्रकला प्रशिक्षण में बच्चों ने भारतीय लोक कला की समृद्ध परंपरा को समझते हुए पारंपरिक आकृतियों, प्राकृतिक रूपांकनों और सांस्कृतिक प्रतीकों को अपनी कृतियों में जीवंत रूप दिया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उपस्थित कला प्रेमियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे भारतीय कला-संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की सार्थक पहल बताया। यह प्रदर्शनी नन्हे कलाकारों की कल्पनाशीलता, मेहनत और सृजनशीलता का प्रेरणादायी उत्सव बनकर यादगार रही।

पीडब्ल्यूवाला के छात्र संचीत पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली। शिक्षा कंपनी पीडब्ल्यूवाला के ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर के साथ-साथ ऑनलाइन कोर्सेज के छात्र, संचीत पटेल ने अपनी शानदार शैक्षणिक मेहनत और निरंतर समर्पण के दम पर आगामी इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता इस वर्ष बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित की जाएगी। संचीत उन चुनिंदा छात्रों में शामिल हैं जिन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर इस टीम में केवल 6 छात्रों का चयन किया जाता है।

संचीत की तैयारी का सफर लगातार सीखने, अभ्यास और कठिन परिश्रम से भरा रहा। उन्होंने शुरुआती फाउंडेशन बैचों से अपनी तैयारी शुरू की और धीरे-धीरे एडवांस्ड कॉन्सेप्ट क्लासेस, क्वालिफायर बैचों और इंटेंसिव ट्रेनिंग कैंप्स तक पहुँचे। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चयन की सभी कठिन प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक पार कीं और आखिरकार टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। संचीत अपने परिवार से काफी प्रेरित रहे हैं। उनके पिता सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक हैं और उनकी माता गृहिणी हैं।

संचीत पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद प्रेरणादायक अनुभव भी रहा। फिज़िक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों को एक साथ संतुलित करना काफी मेहनत और एकाग्रता मांगता है। इस उपलब्धि का सबसे बड़ा श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूँ, जिनके निरंतर समर्थन ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। साथ ही मैं पीडब्ल्यू का भी दिल से धन्यवाद करता हूँ। शुरुआती बैचों से लेकर अंतिम कैंप तक शिक्षकों ने कठिन कॉन्सेप्ट्स को बेहद सरल तरीके से समझाया। उन्होंने मुझे आत्मविश्वास और गहरी समझ दी, जिसकी बदौलत मैं इस स्तर तक पहुँच सका।”

पीडब्ल्यू के संस्थापक एवं सीईओ,अलख पांडे ने कहा,“संचीत की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों के साथ कोई भी छात्र बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। आईजेएसओ जैसे प्रतिष्ठित मंच तक पहुँचने के लिए जिस समर्पण और मेहनत की आवश्यकता होती है, संचीत ने उसे पूरी लगन से साबित किया है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और वैश्विक मंच पर उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हैं।”

जूनियर साइंस ओलंपियाड की चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण होती है। इसकी शुरुआत नेशनल स्टैंडर्ड एग्ज़ामिनेशन इन जूनियर साइंस से होती है, जिसमें देशभर के हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं। इसके बाद केवल लगभग 300–350 छात्रों का चयन अगले चरण इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के लिए किया जाता है। इस स्तर पर गहन विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण होता है और अंततः लगभग 35 छात्र चुने जाते हैं। इसके बाद होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन-कम-सेलेक्शन कैंप में अंतिम चयन प्रक्रिया होती है, जहाँ से सिर्फ 4 से 6 छात्रों की टीम भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जाती है।

प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए होगा टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम लागू
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बातों पर फोकस करते हुए राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में टीचर्स के माध्यम से विशेष मेंटोरशिप प्रदान करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम फोर गर्ल्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को इन विद्यालयों को विकसित करने के लिए कहा गया है, यह वर्तमान राज्य सरकार के संकल्प पत्र में भी प्राथमिकता है। इसका प्रदेशभर की स्कूली छात्राओं को बेहतर सहयोग मिलेगा। इसके तहत इन स्कूलों में मेंटोर टीचर्स तैयार किए जाएंगे, जो बालिकाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर एप्रोच के साथ कार्य करेंगे। इसके तहत स्कूलों में बालिकाओं से किशोरावस्था, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी बच्चों पर मेंटोर टीचर्स बालिकाओं से नियमित संवाद कर उनकी पढ़ाई और जीवन स्तर को सही करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह है योजना
मेंटोरशिप प्रोग्राम फोर गर्ल्स की शुरुआत पीएमश्री विद्यालयों से करते हुए इसे चरणबद्ध रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं विवेकानंद मॉडल स्कूलों के बाद अन्य सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में लागू करने पर शिक्षा विभाग योजना बना रही है। शासन सचिव नवीन जैन ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों योजन में प्रदेश से प्रथम चरण में चयनित 402 पीएम स्कूलों में शिक्षा विभाग यह प्रोग्राम लागू करने में लगा हुआ है। उन्होंने इन विद्यालयों को आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और समसा के अधिकारियों को साथ मिलकर एक टीम के तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए।