jaipur crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो वारदातों का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, घर-दुकान से चोरी, सोने-चांदी के जेवर बरामद
जयपुर। खोरा बीसल थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर गणेश सैनी (27) सिंडलोई खुराबिसल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी दिन में कॉलोनियों की रेकी करता था और रात में सूने मकानों को निशाना बनाता था। उसके खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 जून को सरना डूंगर निवासी दिलीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के अहमदाबाद जाने के दौरान चोर घर और दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश 4.35 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और दो घड़ियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार शुदा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र की एक अन्य चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है।

कार गैराज पर हमला : पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक कार गैराज पर 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गैराज मालिक दीपक सैनी और उनके बेटों राहुल व मनीष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद भागते समय आरोपियों ने दोबारा आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे गैराज से कार निकालते समय ओवरस्पीड कार से टक्कर हो गई, जिस पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा और हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर। राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां पड़ोसी युवक ने घर में अकेली मिली विवाहिता के साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाते हुए महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर यह घिनौना अपराध अंजाम दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकियां देकर उसे चुप कराया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की चेतावनी भी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने खोह नागोरियान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसी कॉलोनी में रहने वाला युवक (पड़ोसी) उसके घर में अकेला होने का फायदा उठाकर जबरन घुस आया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर बुरी-भली गालियां देकर धमकाया। अपराध के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और पीड़िता को डराया कि किसी को बताया तो बुरा होगा।

घटना के बाद जब परिजन घर लौटे तो पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया, उसके बयान दर्ज किए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

स्विमिंग कोच करता था नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
जयपुर।  बजाज नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल की 11वीं कक्षा पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से स्विमिंग कोच पिछले दो साल से लगातार छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही है और स्विमिंग ट्रेनिंग लेने के लिए नियमित रूप से जाती थी। आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान कोच पिछले दो वर्षों से उससे गलत हरकतें करता आ रहा था। परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी स्विमिंग कोच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।आरोपी फरार, मोबाइल स्विच ऑफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।

हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कोच मोबाइल फोन बंद करके घर से फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है।मामले की जांच बजाज नगर थाना प्रभारी पूनम चौधरी कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है और पीड़िता के साथ संवेदनशीलता से पेश आया जा रहा है।यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।

हाईवे पर जानलेवा मारपीट और लूट, मुकदमा दर्ज
जयपुर। शहर के बाहरी इलाके में एक बार फिर लुटेरों ने खौफ का माहौल बना दिया है।  मदाउ कट के पास हाईवे पर एक युवक से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार स्कॉर्पियो के आगे लगाकर उसे रोका और फिर बेसबॉल के डंडे व सरिए से जमकर मारपीट की।

इस दौरान पीड़ित की जेब से साढ़े 19 हजार रुपए नकद और करीब 15 हजार के नए खरीदे गए कपड़े लूट लिए गए।पीड़ित युवक रेनवाल मांझी निवासी बाबूलाल चौधरी (31) ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी स्कॉर्पियो कार से जा रहा था। तभी पीछे से बिना नंबर की स्विफ्ट कार आई और उसके आगे जाकर रुक गई। कार से 4-5 बदमाश उतरे और तुरंत पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने कार में रखे बेसबॉल के डंडे और सरिए निकालकर उन पर हमला बोल दिया।

जमकर मारपीट करने के बाद बदमाशों ने उनकी जेब से साढ़े 19 हजार रुपए  निकाले और साथ ही शॉपिंग से लाए करीब 15 हजार रुपए के कपड़े भी छीन लिए।लूट के बाद हमलावर अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल बाबूलाल ने पत्रकार कॉलोनी थाने पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार मामला गंभीर है और जांच शुरू कर दी गई है।

जल्द अमीर बनने के जुनून में पकड़ी अपराध की राह, चार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत मामला दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि रवि शंकर योगी (24) निवासी टोडाभीम करौली हाल कच्ची बस्ती रोड नम्बर-17, विनोद कुमार मीणा (28) निवासी लक्ष्मी नगर अखैपुरा, मेहर खान निवासी वीकेआई आकेड़ा डूंगर और सूरज मीणा निवासी बी कॉलोनी रोड नम्बर-17 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रवि शंकर योगी और विनोद कुमार मीणा विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में एक दुकान किराए पर लेकर ठगी को अंजाम दे रहे थे, जहां पर दोनों ने ठगी की राशि निकालने के लिए दो आरोपी मेहर खान व सूरज मीणा को कमीशन पर खाता उपलब्ध कराने और एटीएम से पैसे निकालने के लिए रखा था। दोनों आरोपी ठगी की राशि एटीएम से निकालने के लिए व चाय की दुकानों व अन्य दुकानों से स्कैनर लाकर रवि व विनोद मीणा को उपलब्ध कराते थे। सूरज और मेहर खान स्कैनर धारक से नकद में या उसके एटीएम से रुपए लेकर रवि और विनोद मीणा को देते थे। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, एक चैक बुक बरामद की है।

2500 रुपए में दुकान किराए पर ली

आरोपी रवि शंकर और विनोद मीणा ने 2500 रुपए में दुकान किराए पर लेकर ठगी करना शुरू किया। जहां तलाशी के दौरान जल्द दौलतमंद बनने की किताब मिली। जब आरोपी रवि से इस किताब के बारे पूछताछ की तो बताया की उसे जल्दी से पैसे वाला बनना था तो अपने तथा अन्य लोगों के खातों में साइबर ठगी का पैसा मंगाता था। उस पैसे को एक सट्टे बाजी ऐप में लगा देता था।

साल 2023 के हर दो दिन में तीन बच्चियों के साथ सामूहिक और हर रोज चार के साथ बलात्कार
जयपुर। प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने जुर्म करने वाले दरिंदों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 2023 में हर दो दिन में तीन से अधिक बच्चियों को सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया, वहीं हर रोज चार बच्चियों के साथ एकल रेप किए।  हालांकि महिला अपराधों में 2022 की अपेक्षा 2023 में कुछ कमी हुई है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय की ताजा क्राइम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बालिगों के साथ होने वाले सामूहिक बलात्कार और एकल बलात्कार की घटनाओं में 2022 की अपेक्षा बीते साल थोड़ा कमी आइ। अलबत्ता, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में से 27.47 प्रतिशत केसों को झूठा बताया गया है। यह तस्वीर प्रदेश में बच्चियों की सुरक्षा की जरूरत पर जोर देती है।

आईपीसी के मुकदमों में आई कमी
पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत वर्ष 2021 में 220526, 2022 में 244361 और 2023 में 243359 मुकदमे दर्ज किए गए। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों की बात की जाए तो वर्ष 2021 में 63975, 68370 और 74121 मामले दर्ज किए गए। यदि पेंडेंसी की बात की जाए तो वर्ष 2023 में आईपीसी के 16.41 और स्थानीय विशेष अधिनियम के 7.24 प्रतिशत मामले पेंडिंग हैं।
हर रोज 32 लोगों का हुआ अपहरण
प्रदेश में वर्ष 2023 के तहत हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण, बलवा, नकबजनी और चोरी की बात की जाए तो हत्या का प्रयास और अपहरण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं हर रोज 32 लोगों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए।

बढ़ गया तस्करी का कारोबार
प्रदेश में मादक पदार्थ स्मैक, चरस, गांजा, शराब, अफीम, डोडा पोस्त, डोडा चूरा और एमडी ड्रग्स की तस्करी लगातार बढ़ गई है। वर्ष 2021 की बात करें तो मादक पदार्थ तस्करी के 2994 मुकदमे दर्ज किए गए। वर्ष 2022 में तस्करी का आंकड़ा 3818 हो गया और अब 2023 में 1145 मुकदमे बढ़ने के साथ 4963 हो गया।