Youth Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का छात्रों से बजट पूर्व संवाद, रोजगार व स्टार्टअप पर दिए अहम सुझाव
जयपुर। युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से बजट पूर्व संवाद किया। इस संवाद में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों पर खुलकर अपनी बात रखी। संवाद के दौरान युवाओं ने पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए लिए गए निर्णयों की सराहना की। छात्रों ने रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा, कौशल एवं उद्यमिता विकास, नवाचार, डिजिटल शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपने और सुझाव ही विकसित राजस्थान की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट में युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देगी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित

युवा दिवस पर विशेष : सर्दियों में बदला वूलन फैशन का अंदाज, युवाओं की स्टाइलिश पसंद और सेलेब्रिटीज ट्रेंड्स का असर
जयपुर। जनवरी की कड़कड़ाती ठंड के साथ ही शहरों की सड़कें, कैफे और कॉलेज कैंपस वूलन फैशन के नए रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। इस सर्दी में वूलन फैशन केवल ठंड से बचाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की पर्सनैलिटी और स्टाइल स्टेटमेंट का अहम हिस्सा बन गया है। पारंपरिक भारी स्वेटर्स और मोटी जैकेट्स की जगह अब युवा हल्के, स्टाइलिश और स्किन-फ्रेंडली वूलन आउटफिट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो कम्फर्ट के साथ ग्लैमर भी देते हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस सीजन अर्थी टोन्स जैसे कैमेल, बेज, ब्राउन और ऑलिव के साथ-साथ ज्वेल शेड्स जैसे एमराल्ड ग्रीन, वाइन रेड और नेवी ब्लू ट्रेंड में हैं। वूलन फैशन में लेयरिंग इस सर्दी का सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर उभरा है। ओवरसाइज्ड कोट्स, ट्रेंच कोट्स, लॉन्ग कार्डिगन्स और शॉल्स को डेनिम, ड्रेसेज और यहां तक कि ट्रेडिशनल कुर्तों के साथ स्टाइल किया जा रहा है।

युवतियां वूलन जैकेट्स को साड़ियों और लहंगों के साथ कैरी कर फ्यूजन लुक अपना रही हैं, वहीं युवा वर्ग वूलन ब्लेजर्स और ट्राउजर्स में स्मार्ट और एलिगेंट नजर आ रहा है। इस बदलते फैशन ट्रेंड पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का प्रभाव साफ  तौर पर देखा जा सकता है। सेलेब्रिटीज के विंटर लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही फैशन इंफ्लुएंसर्स द्वारा शेयर की जा रही रील्स, स्टोरीज और विंटर लुकबुक्स युवाओं को खूब लुभा रहीं है। सोशल साइट्स ने फैशन को सभी के लिए सुलभ बना दिया है, जहां हर युवा अपनी पसंद और बजट के अनुसार ट्रेंडी वूलन लुक तैयार कर सकता है। इस सर्दी वूलन फैशन सिर्फ  ठंड से बचने का जरिया नहीं, बल्कि युवाओं की सोच, स्टाइल और सोशल मीडिया से जुड़ी लाइफस्टाइल का प्रतिबिंब बन चुका है।

इनका कहना है...
आज की युवा पीढ़ी के लिए विंटर वियर अब सिर्फ  ठंड से बचाव नहीं, बल्कि स्टाइल और आत्म-अभिव्यक्ति का माध्यम बन चुका है। 2026 में यूथ कंफर्ट, ट्रेंड और बोल्ड रंगों को प्राथमिकता दे रहा है। वेस्टर्न विंटर वियर में ओवरसाइज्ड जैकेट, हुडीज और ट्रेंच कोट के साथ चिली रेड, बरगंडी और पर्पल जैसे शेड्स छाए हैं। इंडियन व इंडो-वेस्टर्न लुक में वेलवेट जैकेट, ऊनी कुर्ते, शॉल और हैंडलूम फैब्रिक्स को आधुनिक अंदाज में अपनाया जा रहा है।
-शिल्पा परवानी (फैशन डिजाइनर)

ट्रेंड्स के अनुसार वुलन पहनना पसंद है। सोशल मीडिया व सेलेब्रिटीज में ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए लुक्स के अनुसार कपड़े वियर करता हूं।
-करण (एंकर)

ब्रोकेड ब्लेजर्स, वूलन ट्राउजर्स और लॉन्ग कोट्स जैसे कॉस्ट्यूम सेलेब्रिटीज में अभी ट्रेंड्स कर रहे हैं। इसलिए मुझे भी अपने लुक के अनुसार ऐसे कॉस्ट्यूम वियर करना पसंद है। बात की जाए तो सेलेब्रिटीज और सोशल साइट्स का प्रभाव अधिकतर यूथ के फैशन में देखने को मिल रहा है।
-देशराज

युवा दिवस समारोह के साथ स्पोर्ट्स वीक का समापन
जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनीपार्क में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट्स वीक का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और धर्म जागरण समन्वय में अखिल भारतीय विधि प्रमुख राम प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जनकल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर जेपी शर्मा और एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम प्रसाद ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के नक्शे कदमों पर चलना चाहिए और अपना लक्ष्य तय करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और जब तक लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर ले तब तक रुकना नहीं चाहिए। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबंध कार्यकारिणी सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने विवेकानंद की जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर जेपी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में विवेकानंद को अपनाना चाहिए और उनके शिक्षा आदर्श के साथ पढ़ाई करने का प्रयास करना चाहिए।

एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. प्रमिला दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में स्पोर्ट्स वीक में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारीक प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष बजरंगलाल पारीक, उपाध्यक्ष एनके पारीक, सयुंक्त सचिव गौरव पारीक, पारीक महासभा अध्यक्ष केके पारीक, सदस्य भगवती प्रसाद पारीक सहित सभी पारीक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

युवा दिवस पर जयपुर में निकाली जाएगी युवा उद्यमिता रैली
जयपुर। स्वावलंबी भारत अभियान जयपुर प्रांत द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को पूरे प्रांत में युवा उद्यमिता रैलियों का आयोजन होगा। अभियान के प्रांत समन्वयक लोकेंद्र सिंह नरूका ने बताया पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक संगठनों द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से युवा स्वावलंबन, उद्यमिता, स्वरोजगार की दिशा में विचार कर बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति पाएं। अंग्रेज अपने 200 सालों के कालखंड में ही 45 ट्रिलियन डॉलर की धन दौलत भारत से लूट कर ले गए। भारत में वर्तमान में बेरोजगारी दर 7% तक है। कोरोना के कारण यह समस्या और बढ़ी है। स्नातक व अधिक शिक्षित युवाओं में तो यह 19% तक है। पिछले 75 सालों के परिणाम स्वरुप भारत की विशाल विकास दर जीडीपी तो ठीक हुई लेकिन रोजगार नहीं इसलिए सरकारी प्रयत्न के साथ साथ युवाओं को आगे बढ़कर स्वरोजगार को अपनाना होगा। इसी विषय के जनजागरण हेतु युवाओं की 12 जनवरी को विद्यालय/ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर युवा उद्यमिता रैली का आयोजन किया जाएगा।